Shahjahanpur - स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली
Atari Amiliya, Uttar Pradesh:सिधौली के मुड़िया मोड़ स्थित MA पब्लिक स्कूल और ग्लोरियस माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया. स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने सभी बच्चों को होली और पवित्र रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हर्षोल्लाह के साथ त्यौहार को पूरे आनंद और भाईचारे के साथ मनाएं. त्यौहार में नशे का सेवन बिलकुल न करें और केमिकल वाले रंगों का प्रयोग भी बिल्कुल ना करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
