Back
RSS इतिहास अब यूपी राजर्षी टंडन विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल
MGMohd Gufran
Oct 04, 2025 08:47:47
Prayagraj, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश राजर्षी टंडन मुक्त विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल होगा संघ का इतिहास, विश्विद्यालय प्रशासन ने आरएसएस के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया, कांग्रेस पार्टी ने संघ के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने के फैसले पर उठایا सवाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास को उत्तर प्रदेश राजर्षी टंडन मुक्त विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रम में अगले सत्र से आरएसएस का इतिहास शामिल किया जाएगा, जिसमें छात्र भारतीय सांस्कृतिक वसुधव कुटुंबकम् की परम्परा के वाहक आरएसएस को पढ़ाया जाएगा। वर्षों से संघ कैसे सामाजिक सहिष्णुता, विविधता और आत्मनिर्भरता साथ स्वदेशी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश राजर्षी टंडन मुक्त विश्विद्यालय के कुलपति प्रो सत्यकाम ने कहा कि हम संघ के सामाजिक योगदान और उसके इतिहास को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी यह समझे कि कैसे राष्ट्र निर्माण में एक संगठन वर्षों से अपने को समर्पित किए हुए है। वहीं संघ को राजर्षी टंडन मुक्त विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा एतराज जाहिर किया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल ने कहा था कि आरएसएस के जहरीले बोल और जो विचार आरएसएस ने प्रचारित किए थे वही महात्मा गांधी की हत्या कारण बना। प्रमोद तिवारी ने कहा कि 1942 में कांग्रेस ने जब महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था तो इसी आरएसएस और इसके पदाधिकारियों ने अंग्रेजी फौज में शामिल होने के लिए देशवासियों को पत्र लिखा था। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब आरएसएस को पढ़ाया जाएगा तो इसका भी जिक्र आएगा। इस लिए ऐसे पाठ्यक्रम को विश्विद्यालयों में न शामिल किया जाए। वहीं बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि आरएसएस ऐसा सामाजिक संगठन है जो वर्षों से समाज के बीच कार्य कर रहा है। समाजिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक कार्यों के साथ आपदा जैसे हालात में संघ का योगदान सराहनीय रहा है। इस लिए अगर यह किसी विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा बन रहा है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 12:18:301
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 04, 2025 12:18:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 04, 2025 12:17:590
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 04, 2025 12:17:450
Report
DRDivya Rani
FollowOct 04, 2025 12:17:170
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowOct 04, 2025 12:17:070
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 04, 2025 12:16:550
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:420
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 04, 2025 12:15:540
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 04, 2025 12:15:460
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowOct 04, 2025 12:15:140
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 04, 2025 12:06:452
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 04, 2025 12:06:290
Report