icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow6 Feb 2025, 04:05 pm

Prayagraj - युवा सपा नेता ने किया श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

 प्रयागराज महाकुंभ से मां गंगा का स्नान कर अपने घर के लिए वापस जा रहे श्रद्धालु के सेवा सत्कार में युवा सपा नेता लगातार नेशनल हाईवे पर जुटे है. विगत दिन पूर्व मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ. वही मां गंगा का स्नान कर श्रद्धालु जब अपने घरों के लिए वापस हुए तो नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों पर वाहनों का रेला लगने से भारी जाम लगा हुआ था. उसी जाम में फंसे श्रद्धालुओं को विगत दिन पूर्व से अब तक लगातार युवा सपा नेता व भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 1 विकास खंड सैदाबाद मो इरशाद निवासी याकूबपुर जलालपुर थाना उतराव प्रयागराज निवासी प्रयागराज के नेशनल हाईवे बगई से नेशनल हाईवे बलीपुर से लगातार दो दिन तक सेवा की गई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दमोह के किन्नरों का दीपावली पर खास महत्व, दुकानों में आशीर्वाद से बिक्री बढ़ती

Damoh, Madhya Pradesh:यहां दीवाली के دو دن पहले से देव उठनी एकादशी तक लोग करते है किन्नरों का इंतजार, पुरानी मान्यता आज भी निभा रहे हैं लोग... MP के दमोह में दीपावली में किन्नरों का खास महत्व है और यहां के लोग धनतेरस से देव उठनी एकादशी तक किन्नरों का इंतजार करते है और लोगों की यह इक्षा होती है कि उनकी दुकान में किन्नरों के कदम पड़े और उनके घर आंगन में किन्नर आकर ढोलक की थाप पर नाच गाना करें। दरअसल मान्यता है कि किन्नर शुभ होते है और दीपावली के इस त्यौहार पर उनका आना और उनके आव भगत से मिलने वाली दुआओ से व्यापार बढ़ता है और लोगों के घरों में बरक्कत आती है। दशकों से दमोह के बाजार में दीवाली पर किन्नरों की टोली दुकानों पर जाती है और एक एक दुकान पर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है इस प्रक्रिया में धर्म मजहब जाति भी मायने नहीं रखती बल्कि हर एक दुकान में इन किन्नरों का जाना होता है और लोग उन्हें आदर से बैठाते है स्वागत करते है और फिर दान भी देते हैं, इसके साथ ही किन्नर इन दुकानदारों को बदले में सिक्का देते है जो सिक्का दुकानदार अपने गल्ले या तिजोरी में संभाल कर रखते है ठीक ऐसे ही लोगों को घरों में भी इन किन्नरों का स्वागत सत्कार और आदर किया जाता हैं। पिछले कुछ सालों में देश भर में आए किन्नर विवादों और किन्नरों से जुड़ी खबरों का इस इलाके में कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि अब नई पीढ़ी भी इस परंपरा को निभा रही है और युवा कहते है कि वो बचपन से ये देखते आ रहे है और जब उन्होंने अपने माता पिता से पूछा तो जानकारी मिलने के बाद अब वो भी इस मान्यता को निभा रहे है। दमोह के किन्नरों की माने तो ऐसे तो साल भर कभी उनका विवाद लोगों से नहीं होता लेकिन दिवाली के समय जो प्रेम और सम्मान उन्हें एक एक व्यक्ति से मिलता है वो अदभुत रहता है और वो भी अपने शहर के लोगों की तरक्की की कामना करते है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली दिवाली व्यापार रिकॉर्ड, 1 लाख करोड़ पार; वोकल फॉर लोकल से मांग तेज

New Delhi, Delhi:धन्यवाद दिल्ली” – दिल्ली के व्यापारियों ने नागरिकों के प्रति जताया हार्दिक आभार; दिल्लीवासियों ने बाजारों में उमड़ी भीड़ और रिकॉर्ड खरीदारी से राहुल गांधी एवं आंदोलनकारियों को दिया करारा जवाब : कैट दिल्ली में दिवाली व्यापार ₹1 लाख करोड़ के पार, देशभर में अब तक ₹6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार – कैट भारतीय उत्पादों की जबरदस्त मांग, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अभियान का दिख रहा व्यापक प्रभाव दिवाली के बाद भी अन्नकूट, भैया दूज, छठ पूजा, तुलसी विवाह और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती तक बाजारों में जारी रहेगी खरीदारी की रौनक
0
0
Report

डूंगरपुर में गेपसागर किनारे पांच दिवसीय लेजर-ग्राफिक्स शो होगा मुख्य आकर्षण

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - उदयपुर-नाथद्वारा आने वाले पर्यटकों को ‘सिटी ऑफ हिल्स’ का न्योता: गेपसागर की पाल पर लेजर-ग्राफिक्स शो रहेगा मुख्य आकर्षण एंकर इंट्रो - ''सिटी ऑफ हिल्स'' के नाम से मशहूर डूंगरपुर अब पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। उदयपुर और नाथद्वारा आने वाले देश-विदेश के पर्यटक अब अपनी यात्रा के दौरान डूंगरपुर की सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का भी लुत्फ उठा सकेंगे। नगर परिषद ने दीपावली के अवसर पर पर्यटकों को शहर की खूबसूरती से रूबरू कराने के लिए ‘एक बार आवो डूंगरपुर’ थीम के तहत एक अनूठी पहल शुरू की है। बॉडी - क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके डूंगरपुर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यटन की अपार संभावनाओं को नए सिरे से तराशा जा रहा है। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता और नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डूंगरपुर की स्वच्छता और सुंदरता की सराहना कर चुके हैं। इसी सोच के साथ इस त्यौहार पर पूरे शहर को आकर्षक रोशनी और सजावट से संवारा गया है। प्रमुख आकर्षण और गतिविधियां गेपसागर की पाल पर 5 दिवसीय लेजर-ग्राफिक्स शो: शहर की हृदयस्थली गेपसागर झील की पाल पर वाराणसी की तर्ज पर 5 दिवसीय विशेष लेजर और ग्राफिक्स शो का आयोजन किया जा रहा है। रात के समय रोशनी से जगमगाती गेपसागर की पाल और ऐतिहासिक बादल महल में संगीत, आधुनिक तकनीक और नए ग्राफिक्स का अद्भुत संगम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। ऐतिहासिक धरोहरों और पार्कों का सौंदर्य पर्यटकों के लिए उदयविलास स्थित ''एक थंबिया महल'', विंटेज कार गैरेज, ऐतिहासिक जूना महल, नाना भाई पार्क, शहीद पार्क और फतेहगढ़ी म्यूजिकल फाउंटेन को विशेष रूप से सजाया गया है। व्यापक प्रचार-प्रसार गुजरात और राजस्थान से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रतनपुर बॉर्डर से लेकर नेशनल हाईवे तक बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी डूंगरपुर पर्यटन का प्रचार किया जा रहा है। किफायती आवास सुविधाएं बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में कम दरों पर होटल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर परिषद भी पर्यटकों को किफायती दरों पर ठहरने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। बाइट - 1 सुशीला गुप्ता सभापति नगरपरिषद डूंगरपुर बाइट - 2 के के गुप्ता स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजस्थान बाइट -3 मेहुल सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंजर नगर परिषद की ''एक बार आवो डूंगरपुर'' पहल न केवल शहर के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि यह डूंगरपुर की स्वच्छता, आधुनिकता और समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का एक बेहतरीन मेल भी पेश करती है। वाराणसी की तर्ज पर लेजर शो और किफायती सुविधाओं की उपलब्धता से यह तय है कि उदयपुर और नाथद्वारा आने वाले यात्रियों के लिए डूंगरपुर एक प्रमुख और पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top