Prayagraj
Prayagraj - युवक ने महिला का छीना गहना और भतीजे के साथ की मारपीट
Jokanai, Uttar Pradesh:प्रयागराज , आपसी रंजिश के चलते युवक ने महिला का छीना गहना और भतीजे के साथ की मारपीट . पीड़ित महिला का आरोप है की करछना तहसील अंतर्गत बरांव गांव में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे गांव के ही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आनंद विहार टर्मिनल पर पूर्वांचलवासियों की भीड़, ट्रेन टिकटों की होड़
New Delhi, Delhi:देश में इस समय तिवारी सीजन चल रहा है बड़े शहरों में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोग तो हर में अपने गृह राज्य वापस परिवार के साथ तोहार मनाने के लिए छूट गए हैं ट्रेन जहां फुल हो चुकी है वहीं फ्लाइट का किराया भी सातवें आसमान पर है राजधानी दिल्ली में आज तौर से पूर्वांचल के लोग अपने गृह राज्य दिवाली और उसके बाद आने वाले छठ का महा पर मनाने के लिए स्टेशनों की और जा रहे हैं पूरी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे टर्मिनल जहां से ज्यादातर गाड़ियां पूर्वांचल की ओर जाती है यहां पर लोगों की भारी भीड़ है लोग अपने गृह राज्य जाने के लिए टिकट के जुगाड़ में इधर से उधर घूम रहे हैं कुछ लोगों को टिकट मिल रहा है तो कुछ लोग जनरल में ही जाने को तैयार है इस बीच रेलवे ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं यात्री सुविधा केंद्र के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्सेस और आफ के जवान तैनात है साथ ही आउटसोर्स कर लोगों को तैनात किया गया है ताकि वह ट्रेन की जानकारी से लेकर सभी तरह की सुविधाओं के बारे में यात्रियों को बता सके ट्रेन की जानकारी के लिए आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर एक अलग से यात्री सुविधा केंद्र बनाया हुआ है जहां पर लोग ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं और बैठने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि भीड़ एक साथ जमाना हो और कोई हादसा ना हो सके अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही वह अपने घर पहुंचेंगे और तोहार अपने परिवार के साथ मनाएंगे0
0
Report
गिरिडीह में भाजपा पदयात्रा: लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ भारी भीड़
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में आज भाजपा के, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, अभियान के तहत मंगलवार को गिरिडीह शहर में निकली पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी. पदयात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. भाजपा गिरिडीह महानगर और ग्रामीण जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में निकली इस पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य रूप से शामिल हुए. झंडा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा जैसे ही अंबेडकर चौक, कालीबाड़ी, टावर चौक और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक की ओर बढ़ी, कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हाथों में तख्तियां और भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, के नारे लगाते चल रहे थे. पदयात्रा के कारण पूरे रूट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे.झंडा मैदान में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एसआईआर के नाम पर भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. कार्यक्रम में जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, पूर्व विधायक अमर बाउरी, निर्भय कुमार शाहबादी, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और आम नागरिक शामिल हुए.0
0
Report
काली मंदिर से 15 घंटियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव में प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने स्थित काली मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर से छोटी-बड़ी कुल 15 घंटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने परतावल पुलिस चौकी पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि अज्ञात चोर मंदिर में लगी छोटी-बड़ी कुल 15 घंटियां चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अनीश सिंह नें कहाँ की तहरीर प्राप्त हुआ मामले की जांच की जा रही हैं0
0
Report
Advertisement
सीएचसी परतावल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद, मरीजों को करना पड़ा इंतजार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:सुबह से बंद रही मशीन, संबंधित डॉक्टर भी नहीं मिले; मरीजों को नहीं मिला संतोषजनक जवाब परतावल/महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मंगलवार सुबह से ही बंद रही। मशीन बंद होने के साथ ही संबंधित डॉक्टर भी अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इसके चलते अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज सीमा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष सुबह से ही बंद है। पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में मरीजों को यह समझ नहीं आ रहा कि जांच कब शुरू होगी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि संबंधित डॉक्टर को नोटिस दिया जाएगा। उनसे मशीन बंद रहने और ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने का स्पष्ट कारण पूछा जाएगा।0
0
Report
मेड़ता रोड पर अवैध बिजली कनेक्शन से वाहन चालक खतरे में, अधिकारी चुप
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी - मेड़ता रोड सड़क मार्ग पर एक फर्नीचर व्यवसायी द्वारा रेलवे ठेकेदार को अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन देकर वाहन चालकों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है और विद्युत विभाग के अधिकारी आंख मूंदे यह सब देख रहे हैं। यह मामला मेड़ता सिटी मेड़ता रोड स्टेट हाईवे 39 का है जहां एक फर्नीचर व्यवसायी द्वारा रेलवे के ठेकेदार को अवैध रूप से कनेक्शन देकर बीच सड़क पर तार बीछा गया है। इस तार के ऊपर से प्रतिदिन हजार वाहन निकलते हैं ऐसे में कोई बड़े हादसा होने से लोगों की जान जा सकती है। ऐसा भी नहीं की मेड़ता के अधिकारियों को इसकी जानकारी ना हो। पंचायती राज चुनाव के दौरान इस सड़क मार्ग से न जाने कितने अधिकारी निकले होंगे मगर किसी ने भी इस अवैध कनेक्शन को हटाने के आदेश नहीं दिए। फर्नीचर व्यवसायी और अधिकारियों की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बाइट - कैलाश चंद जैन सहायक अभियंता विद्युत विभाग मेड़ता0
0
Report
गाय के गोबर से बने दीपक, दिव्यांग बच्चों के हुनर से हरित दिवाली
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर - दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलने वाले चाइनीज दीयों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है । ऐसे में महोबा जिले के दिव्यांग गाय के गोबर से निर्मित दीये , धूपबत्तियां सहित अन्य पूजन सामग्री तैयार कर रहे हैं। इनके हाथों से तैयार हो रहे ये दीपक न सिर्फ घरों को रोशन करेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ दिव्यांग बच्चों के हुनर और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश करेंगे । वी/ओ - दीवाली पर्व पर हर घर रोशन हो और हर चेहरे पर मुस्कान हो एवं पर्यावरण भी सुरक्षित रहे । इसी सोच के साथ दिव्यांग बच्चे अपने हुनर को आकार देने में जुटे हुए हैं । गाय के गोबर से तैयार किए जा रहे इन दीपकों की खासियत है कि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं । जहां पारंपरिक दीपावली में चाइनीज दीया से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण को बढ़ाता है, वहीं गाय के गोबर से बने दीये लोगों को स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने का सन्देश दे रहे हैं । इन दीयो को जलाने के बाद आप चाहे तो खाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इन दीयो की खासियत है कि नदी और तालाबों में दीपदान के लिए भी ये उपयोगी हैं क्योकि पानी पर तैरने की क्षमता के चलते इनसे जलाशयों में दीपदान किया जा सकता है । वही दिव्यांग बच्चे सिर्फ दीपक ही नहीं, बल्कि धूपबत्ती, देवी-देवताओं की मूर्तियां सहित अन्य मोमेंट भी तैयार कर रहे हैं। इनकी मेहनत और लगन देखकर साफ है कि हुनर किसी शारीरिक अक्षमता का मोहताज नहीं होता । इन बच्चों के हाथों से तैयार हो रही पूजन सामग्री जहां लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ी है, वहीं यह पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही है । गाय के गोबर को धार्मिक रूप से पवित्र माना जाता है और इससे बने दीपकों का उपयोग दीपावली को प्रकृति के करीब लाने की एक अच्छी पहल है । दिव्यांग बच्चों की यह कोशिश समाज को संदेश देती है कि यदि उन्हें अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे भी अपनी प्रतिभा के दम पर आत्मनिर्भर बन सकते हैं । बाइट - अखिलेश रैकबार (दीपक बनाने वाला दिव्यांग- कारीगर) बाइट - मनोज कुमार (दिव्यांग -कारीगर ) bाइट - शिखा चौरसिया (दिव्यांग -कारीगर)0
0
Report
Advertisement
बनास नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद, परिजनों में कोहराम
Tonk, Rajasthan:बनास नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम टोंक। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बनास नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। युवक रविवार सुबह मछली पकड़ने के दौरान नदी में गिर गया था। जानकारी के अनुसार सावर थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव निवासी घीसालाल रेगर (29) पुत्र भंवरलाल रेगर रविवार सुबह बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया स्थित नासिरदा थाना क्षेत्र के रतनपुरा तन में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे वह बनास नदी में गिर गया और लापता हो गया。 घटना के बाद से युवक की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को तीन दिन बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर छा गई।0
0
Report
पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, पुलिस सतर्क व्यवस्था
Kota, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पंचायत राज के तीसरे चरण में आज जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। डीवाईएसपी मालपुरा आशीष प्रजापत भी मय दल बल के मतदान केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं; सभी जगह पुलिस की ओर से सुरक्षा की माकूल व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान डिग्गी थाना प्रभारी गोपाल चौधरी भी लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर निगरानी बनाए हुए हैं।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल, चार आरोपी काबू
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के लाठी धनौरा के पास CIA-2 की गिरफ्त से पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में गोली, इलाज के लिए LNJP हॉस्पीटल, आरोपी पर पहले भी है मामले दर्ज, कुल 4 आरोपी किए काबू कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले में लाठी धनौरा के पास CIA 2 की गिरफ्त से बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र CIA 2 की गिरफ्त से आरोपी ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद CIA 2 और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान बदमाश अमन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई में कुल चार आरोपियों को काबू किया गया है। घायल बदमाश की पहचान गांव घिसरपड़ी निवासी अमन के रूप में हुई है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
Pariaunna, Bihar:एंकर: हिलसा उत्पाद थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नरसंडा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि नरसंडा गांव निवासी नवीन सिंह की सजना कृषि केंद्र नामक खाद एजेंसी के गोदाम में शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई ब्रांडों की शराब बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हरनौत निवासी कुंदन कुमार ने 20 हजार रुपये का प्रलोभन देकर गोदाम में शराब की खेप रखवाई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उत्पाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद शराब की गिनती और उसकी जांच की जा रही है। साथ ही शराब के इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
कालपी हत्याकांड: अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे और सुरक्षा कानून की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ताकर समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।0
0
Report
दिल्ली: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने 6700 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिवाली से पहले, खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के तुर्कमान गेट पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6,700 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त किया है।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव 2026: अटारी में भजनलाल शर्मा के पिता ने किया मतदान
Bharatpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा पहुंचे गांव अटारी, लोकतंत्र के इस महापर्व पर कर रहे हैं अपने मताधिकार का प्रयोग,0
0
Report
गुरुग्राम बिल्डर की दादागिरी: 36वीं मंजिल पर लिफ्ट बंद, परिवार घर में कैद
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - बिल्डर की दादागिरी वरुण सिहाग़ और उसके परिवार को बिल्डर ने हॉउस अरेस्ट किया। वरुण सिहाग़ ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। मेंटेनेंस को लेकर विवाद हुआ, बिल्डर ने लिफ्ट बंद कर दी। 36वीं मंजिल पर फंसा परिवार करीब 45 मिनट तक परेशान रहा। पुलिस को शिकायत देने के बाद ही लिफ्ट चालू हो पाई। पुलिस मौके पर पहुंचकर लिफ्ट चलवाने में सफल रही। M3M के डायरेक्टर पंकज बंसल पर भी आरोप लगाए गए हैं कि मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर बिल्डर और वरुण सिहाग़ के बीच विवाद हुआ। एंकर: गुरुग्राम में मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर बिल्डर और निवासी के बीच विवाद सामने आया है। वरुण सिहाग़ का कहना है कि विवाद के बाद बिल्डर ने उनके परिवार की लिफ्ट बंद कर दी, परिवार 36वीं मंजिल पर फंस गया और 45 मिनट बाद पुलिस की शरण लेने के बाद लिफ्ट शुरू हो पाई। वरुण सिहाग़ ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीओ-1: लिफ्ट बंद होने से परेशान परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट को शुरू कराया। विवाद मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर शुरू हुआ था। बाइट, वरुण सिहाग़, पीड़ित वीओ-2: लिफ्ट बंद रहने से परेशान परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। अब दबाव बना है कि बिल्डर पर उचित कार्रवाई हो।0
0
Report
1984 के सिख दंगों के पीड़ित 42 साल बाद सरकारी वादे पूरे करने की मांग
Delhi, Delhi:1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए आज तिलक विहार गुरुद्वारे में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगों में अपने परिजनों को खोने वाले कई पीड़ित परिवारों ने हिस्सा लिया और अपनी आपबीती साझा की। पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि 42 साल बीत जाने के बावजूद उन्हें आज तक सरकारी वादों का पूरा लाभ नहीं मिला है। परिवारों का आरोप है कि उन्हें न तो मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है और न ही उनके परिवार के सदस्यों को अब तक सरकारी नौकरी मिली है। चार दशकों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार इंसाफ, उचित मुआवजे, पुनर्वास और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
