Prayagraj: रेलवे RPF भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज पुलिस ने रेलवे RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गंगानगर पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने थाना सरायइनायत क्षेत्र के सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय के पास से सुजीत कुमार मौर्या और राजीव कुमार वर्मा को पकड़ा। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और सिम डिवाइस बरामद हुई। पुलिस इनसे आगे की पूछताछ कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
