212106
प्रयागराज : रामपुर चौकी क्षेत्र के छरीबना रेलवे फ्लाईओवर से नीचे गिरे दो बाइक सवार, एक की मौत , एक घायल
Kaundhiyara, Uttar Pradesh:प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र : रामपुर चौकी क्षेत्र के छरीबना रेलवे फ्लाई ओवर से नीचे गिरे दो बाइक सवार, एक की, मौत एक गंभीर रूप से हुआ घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ,घायल को इलाज के लिए भेजवाया मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक का नाम सुनील कुमार s/o कन्हैया लाल निवासी व्यौहरा बताया जा रहा है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर लोयोला स्कूल के पास कारोबारी को क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज, यूनाइटेड क्लब में कहासुनी के अगले दिन हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों के बीच हुई मारपीट में अजय भालोटिया घायल हो गए। मामले में अजय भालोटिया के बयान पर बिष्टुपुर थाना में कारोबारी दिलीप मुरारका के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और दिलीप मुरारका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके अगले दिन दोनों लोयोला स्कूल के पास पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से अजय भालोटिया की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच हुई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 घटना में घायल अजय भालोटिया ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है。 अजय भालोटिया बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जुबिली पार्क के पास बंगला नंबर 10 के निवासी बताए गए हैं। वहीं, दिलीप मुरारका भी बिष्टुपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है。0
0
Report
2028 में भाजपा फिर सरकार बनाएगी: संजय श्रीवास्तव का दावा, कांग्रेस में गुटबाजी
Raipur, Chhattisgarh:अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो और कांग्रेस के रिएक्शन के मसले पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अगर ऐसा कहा है किसी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए तो उसके मूल में जाने की जरूरत है क्योंकि नाराजगी में कई बार ऐसे कथन निकल जाते हैं. स्लीप ऑफ टंग्स हो जाते हैं, लेकिन उसका मूल उद्देश्य जनता की भलाई थी. जनता की भलाई में अधिकारी को बुलाया गया होगा और काम नहीं हुआ होगा तभी नाराजगी जाहिर की गई होगी. कांग्रेस जिंदगीभर जो अमर्यादित काम करते रहें वो हमें मर्यादा न सिखाये, अधिकारी हैं तो उन्हें काम करना पड़ेगा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के दौरे और कांग्रेस के निशान साधने के मामले में संजय श्रीवास्तव का बयान, कहा- संगठन महामंत्री का पहला दौरा परिचयात्मक रहेगा. अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठ और नेताओं से उनका परिचय और बैठक होगा. अच्छी बात है कि कांग्रेस बीजेपी की चिंता कर रही है, कांग्रेसी समझ गए है कि उनके पास कोई काम बचा नहीं है, कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी है, कांग्रेस अगर चिंता कर रही है तो उनकी चिंता पर भी बीजेपी अमल करेगी. कहीं कुछ कमी है तो सुधार कर संगठन को और मजबूत करेंगे. 2028 में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी0
0
Report
करेली पुलिस ने स्मैक तस्कर ओमप्रकाश कुर्मी को गिरफ्तार, 12.70 ग्राम स्मैक बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले की करेली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.70 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार खिलचीपुर से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस 25 वर्षीय आरोपी का नाम ओमप्रकाश कुर्मी है, जो खमरिया का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह यह स्मैक खिलचीपुर से सप्लाई करने के लिए लाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाल रही है, ताकि नशे के इस पूरे सिंडिकेट और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, करेली थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
सीकर के रीको फैक्ट्री में भयावह आग, आधा दर्जन बसें जलकर तबाह
Sikar, Rajasthan:फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में तब्दील सीकर जिले के पलसाना के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में तब्दील हो गईं। सूचना मिलते ही रींगस सहित आसपास के कई स्थानों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग रेक्स पाइप एंड केबल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में लगी थी। फैक्ट्री में बसों की बॉडी बनाने का काम किया जाता था। आग लगने के दौरान परिसर में बसों की बॉडी एवं अन्य सामान मौजूद था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग की सूचना मिलने पर रींगस समेत आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रींगस फायर ब्रिगेड के चालक संजीव भामू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकलों की मदद ली गई। आग से फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें पूरी तरह जल गईं। आग की घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया और उसे आस-पास के क्षेत्र में फैलने से रोका।0
0
Report
CCTV में कैद: कोटा में बाइक चोरी, युवक फरार
Kota, Rajasthan:कोटा अनंतपुरा थाना इलाके में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है और पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। गोबरिया बावड़ी चौराहे के पीछे गली में खड़ी बाइक पर एक युवक की नजर पड़ी और मौका मिलते ही वह बाइक लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज में युवक बाइक के आसपास घूमता और फिर बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। घटना के बाद बाइक मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सुनसान गली का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही बाइक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि युवक अकेला था या वारदात के पीछे किसी बाइक चोर गिरोह का हाथ है।0
0
Report
यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में आक्रोश
Kota, Rajasthan:यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ता जा रहा आक्रोश हत्यारों का सुराग नहीं, परिजन बोले—जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना कोटा विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों तक नहीं पहुंच सकी है। जांच आगे बढ़ने के बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं मिलने से मृतक के परिजनों में रोष और बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। दरअसल, करीब पांच दिन पहले कोटा के नए एयरपोर्ट क्षेत्र में शंभूपुरा के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले थे। वारदात के बाद से ही बूंदी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद हथियार बरामद नहीं हुए हैं और न ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बूंदी एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर मामले में तेजी लाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें पुलिस जांच से उम्मीद है, लेकिन अब कार्रवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच बिंदुओं से पुलिस कब तक हत्यारों तक पहुंच पाती है।0
0
Report
Advertisement
बारां में खाद मांग पर आमरण अनशन, थर्ड फ्रंट ने चुनावी उम्मीदवार घोषित किए
Baran, Rajasthan:बारां किसानों की खाद मांग को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, थर्ड फ्रंट से जिला प्रमुख-प्रधानों के उम्मीदवारों का ऐलान बारां। किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान नेता नरेश मीणा का कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। नरेश मीणा रातभर अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में लगे टेंट में ही मौजूद रहे। दूसरी ओर अनशन से एक दिन पहले कलेक्ट्रेट में धरने के दौरान ही नरेश मीणा ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने मिनी सचिवालय के बाहर बने मंच से पंचायतीराज चुनाव में थर्ड फ्रंट के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की और जिला प्रमुख व प्रधान पदों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया。 मंच से छबड़ा प्रधान पद के लिए बृजभूषण शर्मा, बारां प्रधान पद के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण नागर की भतीजी ममता नागर और जिला प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधान संदीप शर्मा की उम्मीदवारी घोषित की गई। नरेश मीणा ने कहा कि थर्ड फ्रंट आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन जनसमर्थन रखने वाले युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका देगा。 इसी मंच से विधानसभा चुनाव को लेकर भी घोषणा की गई। किशनगंज-शाहाबाद से रामहेत मीणा, अंता से पूर्व सभापति कमल राठौर और छबड़ा विधानसभा से खुद नरेश मीणा के चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया。 धाकड़ समाज के कई कांग्रेस नेता भी थर्ड फ्रंट से जुड़ गए हैं। इसमें अटरू प्रधान वंदना नागर और उनके पति पटना पंचायत के सरपंच रामेश्वर नागर, बामला से कांग्रेस नेता निर्मल नागर और उनकी पत्नी ममता नागर शामिल हैं। किशनगंज के पूर्व प्रधान रामहेत मीणा और पूर्व प्रधान संदीप शर्मा पहले से ही थर्ड फ्रंट के साथ हैं。 नगर परिषद चुनाव में थर्ड फ्रंट को मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है。 बाईट- नरेश मीणा0
0
Report
ठेचला में स्वच्छता पखवाड़ा: विद्यार्थियों ने रैली से दिया साफ-सफाई संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट के स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेचला में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में मैदान की सफाई, पेयजल स्थल की स्वच्छता, पौधों की कटिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्य मदनलाल महावर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।0
0
Report
मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी अकबरुद्दीन पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:Maulana shahbudin barelwi on akbarudin0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के पसगवां में नहर पलटी बोलेरो, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बचाया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना इलाके के मुल्लापुर गांव के एक उफनाए नहर में बच्चों से भरी स्कूल बोलेरो पानी में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो पानी में तैरते देख मौके पर मछली पकड़ रहे ग्रामीण हरकत में आए और जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगाकर बच्चों का सकुशल रेस्क्यू कर उन्हें बचा लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो कई बच्चों की जान जा सकती थी। हादसे का शिकार हुई बोलेरो मोहम्मदी के उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी की बताई जा रही है।0
0
Report
पalok मंत्री भोयर का दुष्काळ निरीक्षण दौरा: किसानों की नाराज़गी दिखी
Bhandara, Maharashtra:पालकमंत्र्यांचा दुष्काळ पाहणी दौरा; शेतकऱ्यांचा मात्र सवाल! हवंयी पाहणीने दुष्काळ समजणार कसा? शेतकऱ्यांचा संताप मोहाडी-तुमसर दुष्काळाच्या यादीतून बाहेर.... पंचनाम्यांच्या आदेशाची प्रतीक्षा शेतकऱ्यांशी संवाद नाही, फक्त पाहणी? पालकमंत्र्यांच्या दौऱ्यावर नाराजी भंडारा जिल्ह्यात मोहाडी आणि तुमसर तालुका दुष्काळग्रस्त यादीतून वगळल्यावर आज पालकमंत्री पंकज भोयर यांनी या भागाचा पाहणी दौरा केला. दुष्काळी परिस्थितीची पाहणी करून अधिकारीांना पंचनामे करण्याचे निर्देश देणार असल्याचं पालकमंत्र्यांनी सांगितलं. मात्र, या दौऱ्यावर शेतकऱ्यांनी नाराजी व्यक्त केली आहे. पालकमंत्र्यांनी थेट शेतकऱ्यांशी संवाद साधला नाही, अशी त्यांची भूमिका आहे. त्यामुळे हा दौरा नेमका शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचला की केवळ हवाई पाहणीपुरताच राहिला, असा सवाल उपस्थित होतोय. भंडारा जिल्ह्यात यंदा अत्यल्प पावसामुळे धान उत्पादक शेतकरी संकटात सापडला आहे... पिकं पिवळी पडली... उत्पादनावर मोठा परिणाम होण्याची शक्यता आहे... आणि त्यातच मोहाडी आणि तुमसर तालुका दुष्काळग्रस्त यादीतून वगळण्यात आल्याने शेतकऱ्यांचा संताप वाढला आहे... याच पार्श्वभूमीवर पालकमंत्री पंकज भोयर यांनी आज दुष्काळी भागाची पाहणी केली... पाहणी करून संबंधित अधिकारीांना पंचनामे करण्याचे निर्देश देण्यात येतील, असं पालकमंत्र्यांनी सांगितलं... मात्र, या दौऱ्याला शेतकऱ्यांनीच सवाल केला आहे... शेतकऱ्यांच्या म्हणण्यानुसार, पालकमंत्र्यांचा दौरा केवळ हवाई पाहणीपुरता मर्यादित राहिला... पालकमंत्र्यांसोबत नेते चर्चा करत होते. प्रत्यक्ष शेतकऱ्यांशी संवाद झाला नाही... दुष्काळाची तीव्रता कागदावरच्या आकडेवारीतून नव्हे, तर शेताच्या बांधावर दिसते... मग बांधावरचा शेतकरीच भेटला नसेल, तर दुष्काळाचं वास्तव प्रशासनापर्यंत पोहोचणार कसं? असा प्रश्न शेतकरी करीत आहेत....0
0
Report
महराजगंज की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, SDM एवं CO ने संयुक्त रूप से की जनसुनवाई
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जनपद महराजगंज की सभी तहसीलों—निचलौल, फरेंदा, नौतनवा एवं महराजगंज सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस शासन की जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा जनसमस्याओं के समाधान में पुलिस एवं राजस्व विभाग के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
Purana Qila में Indraprastha Nritya Mahotsav: Kapil Mishra की उपस्थिति और दिल्ली पर्यटन का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Minister Kapil Mishra attends ‘Indraprastha Nritya Mahotsav - Vikas Bhi, Virasat Bhi’ at Purana Qila. दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित नृत्य महोत्सव दिल्ली टूरिज़्म पुराने किले में होने वाले इंद्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का समर्थन करता है. सीएम रेखा गुप्ता ने हर साल सरकारी मदद देने का वादा किया. भाषण में दिल्ली के समृद्ध इतिहास पर जोर दिया गया, सांस्कृतिक साजिशों के ख़िलाफ़ आगाह किया गया और कलाकारों से अपील की गई कि वे भारत की राजधानी को सांस्कृतिक केंद्र बनाने में सहयोग करें. देखते पुराना किला में इंद्रपद नृत्य महोत्सव इसका आयोजन दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली टूरिज्म के द्वारा और आज से शुरू हुआ है और अभी अगले तीन दिन तक ये कार्यक्रम चलेगा. देश के जाने माने पद्म भूषण पद्म विभूषण कलाकार गुरु और उनके शिष्य ये सब मिलकर यहां पर परफॉर्म कर रहे हैं और मैं यह चाहता हूं कि पूरी दिल्ली यहां पर जरूर आए आप देखिए भारत की सांस्कृतिक परंपरा की एक अद्भुत झलक यहां देखने को मिल रही है.सीजेआई के इस्तीफो को लेके जगह जगह प्रदर्शन हुए हैं आगे।0
0
Report
झड़ौदा वार्ड में केंद्रीय विद्यालय नहीं बनना: बच्चों की शिक्षा के लिए कन्या विद्यालय की मांग तेज
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में केंद्रीय विद्यालय बनाने का वादा अब स्थानीय लोगों के लिए इंतजार की वजह बन गया है. आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने यहां केंद्रीय विद्यालय बनाने की बात कही थी, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी जमीन पर स्कूल नजर नहीं आ रहा. अब स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अगर केंद्रीय विद्यालय नहीं बनता, तो इसी जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय बनाया जाए. ये तस्वीरें बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड की उस खाली पड़ी जमीन की, जिसे लेकर स्थानीय लोगों को स्कूल बनने की उम्मीद थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस जमीन पर केंद्रीय विद्यालय बनवाने की बात कही गई थी. सांसद मनोज तिवारी की ओर से भी केंद्रीय विद्यालय बनवाने की बात कही गई थी. लेकिन करीब दो साल गुजरने के बाद भी जमीन खाली पड़ी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़ौदा और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं. स्कूल की सुविधा इलाके में पर्याप्त नहीं होने के कारण कई बच्चों को दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है. खासकर छात्राओं के लिए इलाके में ही बेहतर सरकारी स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग लगातार उठ रही है. बच्चों को रोजाना आने-जाने में काफी समय खर्च करना पड़ता है. कई छात्रों को व्यस्त सड़क और हाईवे पार करके स्कूल जाना पड़ता है. ऐसे में सड़क हादसे का खतरा भी बना रहता है. लोगों का कहना है कि अगर इसी जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय बन जाए, तो इलाके की सैकड़ों छात्राओं को घर के नजदीक शिक्षा मिल सकेगी और उनका समय भी बचेगा. अब स्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि अगर केंद्रीय विद्यालय बनाने की योजना आगे नहीं बढ़ती, तो सरकार और प्रशासन इस जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय का निर्माण कराए. ताकि झड़ौदा और आसपास के इलाकों की बेटियों को दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में सुरक्षित और बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके. अब सवाल यही है कि चुनाव के दौरान किया गया केंद्रीय विद्यालय का वादा कब पूरा होगा? या फिर स्थानीय लोगों की मांग के मुताबिक इस जमीन पर सर्वोदय कन्या विद्यालय बनाने की दिशा में सरकार और प्रशासन कोई कदम उठाएगा? स्थानीय लोग अब इस जमीन पर स्कूल की इमारत देखना चाहते हैं, सिर्फ चुनावी वादा नहीं. रिपोर्ट - नसीम अहमद0
0
Report
नालंदा में अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा, अनुज सिंह के समर्थन में भीड़
Nalanda, Bihar:मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के पटना स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नालंदा पहुंचे। हरनौत से लेकर कतरीसराय तक निकली जन आशीर्वाद यात्रा में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे लगाए गए। अनंत सिंह ने लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। अनंत सिंह का काफिला नालंदा पहुंचा तो हरनौत से लेकर कतरीसराय तक समर्थकों की भीड़ नजर आई। आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील की गई। इसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छाछूबीघा गांव में जेसीबी के पुष्प वर्षा की गई। दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। आज हम जन सुराज के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में घूम-घूमकर प्रबुद्ध लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। काफिला भले ही जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में निकला हो, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे गूंजते रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता इतना आशीर्वाद दे कि अनुज बाबू की जीत सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता。0
0
Report
Advertisement
