Prayagraj - स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर, श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Jokanai, Uttar Pradesh:प्रयागराज जनपद के कौंधियारा ब्लाक अंतर्गत आने वाले डॉक्टर मंजू वर्मा आदर्श विद्यालय सुभाष नगर रौहा में स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जरूरतमंदों को कमल वितरण किया गया. प्रयागराज बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने अपने पिता स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल के बारे में लोगो को बताया . बीजेपी के पूर्व जमुनापार जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती सहित क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे . ग्रामीण क्षेत्रों से पूर्व प्रधान राजूराम गुप्ता गिरधर गोपाल सिंह देवराज सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी: गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी का पकड़ लिया कॉलर, बलिराजगढ़ में हुई DM और SSP के साथ धक्का मुक्की
Madhubani, Bihar:बिहार में मधुबनी के बाबूबरही में ASI की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज लोग जब अपनी बात रखने पहुंचे तो हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। एक तरफ पुलिसकर्मी की गोली से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला है,तो दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ का जिलाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार भी सवाल खड़े करता है।
(बिहार से जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्टर प्रशांत झा की रिपोर्ट)
