Prayagraj
PRAYAGRAJ-हजारों साधु संतों द्वारा हाथी घोड़े तथा रथ पर सवार होकर भव्य निकाला गया छावनी प्रवेश
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी जबकि विभिन्न अखाड़ों का छावनी प्रवेश कार्यक्रम लगातार जारी है आज सोमवार को आनंद अखाड़ा के हजारों साधु संतों द्वारा हाथी घोड़े तथा रथ पर सवार होकर भव्य तरीके से छावनी प्रवेश किया गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी सरकार की एससी-एसटी छात्रवृत्ति से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सालाना लाभ
Sitapur, Uttar Pradesh:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वार्षिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रहे है और उन्हें सालाना पढ़ाई के लिए योगी सरकार से एससी एसटी छात्रवृत्ति वार्षिक मिल रही है छात्र-छात्राओं में खुशी है और योगी सरकार की तारीफ कर रहे हैं।0
0
Report
जहानाबाद में मोहर्रम के लिए फ्लैग مارچ से सुरक्षा कड़ी, प्रशासन तैयार
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में मोहर्रम के अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने किया। यह फ्लैग मार्च शहर के हॉस्पिटल मोड़ से शुरू होकर मलहचक, फिदा हुसैन रोड होते हुए अरवल मोड़ तक गया। लगभग 400 से अधिक महिला और पुरुष जवानों ने हिस्सा लिया जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का पुख्ता संदेश गया। मार्च के दौरान अधिकारियों ने जुलूस के रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का जमीनी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि इस फ्लैग मार्च के जरिए जिलेवासियों को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने का संदेश दिया गया। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में भारी दलबल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गई है, जहां मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। अब तक 156 अखाड़ों/जुलूसों को लाइसेंस जारी किया जा चुका है। आम जनता से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। इस फ्लैग मार्च में जिले के बड़े अधिकारी भी सड़क पर उतरे, ताकि मोहर्रम का पर्व पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।0
0
Report
मोहर्रम के लिए रांची में सुरक्षा अलर्ट: फ्लैग मार्च से कानून-व्यवस्था का संदेश
Ranchi, Jharkhand:मोहर्रम को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस सायरन की गूंज, सड़कों पर दौड़ते वज्र वाहन, रैप और जैप के जवानों की तैनाती,यह नजारा राजधानी रांची का है, जहां मोहर्रम से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सिटी एसपी, एसडीएम समेत कई वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में मेन रोड सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना था, बल्कि असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश देना भी था कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले मातमी जुलूसों के रूट का भी भौतिक सत्यापन किया गया प्रशासन के अनुसार 26 जून को शिया समुदाय का मातमी जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 27 जून को मुख्य मोहर्रम जुलूस आयोजित होगा। दोनों जुलूसों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।शहर में एक हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। प्रशासन लगातार शांति समिति के सदस्यों और अखाड़ा समितियों के संपर्क में है ताकि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में संपन्न हो सके। इधर ग्रामीण एसपी ने भी बताया कि ग्रामीण इलाके में मोहर्रम को लेकर तमाम थाना में शांति समिति की बैठक की गई है और ग्रामीण इलाके में भी पूरी तरीके से मोहर्रम की जुलूस और सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी मोहर्रम को लेकर रांची प्रशासन किसी भी तरह की चूक बर्दास्त करने के मूड में नहीं। फ्लैग मार्च के जरिए जहां सुरक्षा तैयारियों का प्रदर्शन किया गया, वहीं लोगों से भी शांति, संयम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। साथ ही साथ आज सामाजिक तत्वों को भी कड़े संदेश दिए गए0
0
Report
Advertisement
फरार अभियुक्त शिवा सहनी के घर कुर्की-जब्ती, थाने लाया गया सामान
Munger, Bihar:तीन मामलों के फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने जब्त किया सामान। मुंगेर: वासुदेवपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अभियुक्त शिवा सहनी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गुरुवार को थाना क्षेत्र के चंडी स्थान सहनी टोला में की गई। कुर्की-जब्ती के दौरान पुलिस ने घर में मौजूद सामानों को जब्त कर थाने ले गई।जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में एसआई दीपक कुमार, एसआई चंद्रशेखर कुमार तथा सशस्त्र पुलिस बल की टीम न्यायालय के आदेश का पालन करने अभियुक्त के घर पहुंची। कई घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के दरवाजे एवं खिड़कियों को हटाकर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद घर में मौजूद सामानों को जब्त कर वाहन के माध्यम से थाने लाया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिवा सहनी तीन मामलों में फरार है। इनमें दो मामले वासुदेवपुर थाना तथा एक मामला जमालपुर थाना में दर्ज है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से संबंधित मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ लूट, गृहभेदन, रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है तथा न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
कंवरपुरा गांव के मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से शवयात्रा कठिन, प्रशासन पर आक्रोश
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा़ -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV लोकेशन-KOTPUTLI इंट्रो:--कोटपूतली......स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते कोटपूतली के कंवरपुरा गांव से एक बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव के मुख्य रास्ते पर पिछले कई सालों से जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण आज ग्रामीणों को एक बुजुर्ग की शव यात्रा इसी नरकीय हालात के बीच से निकालने पर मजबूर होना पड़ा। इस घटना के बाद से पूरे गांव में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। कंवरपुरा गांव में लंबे समय से जलभराव और नालियों के अभाव में मुख्य रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। आज गांव में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने के बाद जब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई, तो श्मशान घाट जाने का कोई अन्य वैकल्पिक रास्ता नहीं था। मजबूरन ग्रामीणों को घुटनों तक भरे गंदे पानी और बदबूदार कीचड़ के बीच से ही अर्थी को लेकर गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे इस समस्या को लेकर पिछले कई सालों से स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाने के बावजूद आज तक इस रास्ते के स्थायी समाधान या नाला निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की इसी अनदेखी का खामियाजा आज ग्रामीणों को इस रूप में भुगतना पड़ा। शव यात्रा के बाद ग्रामीणों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।0
0
Report
अलवर में मंडी व्यापारी ने आत्महत्या, फेसबुक पोस्ट में रिश्वत और साक्ष्यों पर आरोप
Tijara, Rajasthan:तिजारा/अलवर मंडी व्यापारी ने अलवर में की आत्महत्या, फेसबुक पोस्ट में महिला व एएसआई पर लगाए गंभीर आरोप खैरथल-तिजारा जिले के एक मंडी व्यापारी द्वारा अलवर में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक ने यह कदम उठाने से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर पुलिस अधिकारियों और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पहचान तिजारा निवासी 52 वर्षीय राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। उसने अपने फेसबुक पोस्ट में जयपुर रेंज के आईजी और अलवर र्पसे तिजारा थाने में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि संबंधित एएसआई ने उससे 18 हजार रुपये की रिश्वत ली और उसके मामले से जुड़े सबूतों को हटा दिया। साथ ही उसने एक महिला ‘सोनू’ के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया। राजेश ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज किया गया था, जबकि जांच के बाद सीओ स्तर पर उसमें एफआर लगा दी गई थी। इसके बावजूद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बाइट: मृतक का पड़ोसी घटना से पहले राजेश ने तिजारा सीओ शिवराज सिंह को भी मैसेज भेजा था। मैसेज मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की गई। शुरुआती प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में उसकी लोकेशन अलवर शहर की तेज मंडी क्षेत्र में मिली। तिजारा पुलिस की सूचना पर अलवर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दा रॉयल गेस्ट हाउस में राजेश गुप्ता पंखे से लटका हुआ मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
ताजिया मापने के लिए इंची टेप पर विवाद; मौलाना यासूब अब्बास ने विरोध जताया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ अनुज चौधरी के द्वारा इंची टेप से ताजिए को नापने को लेकर विवाद शुरू हो गया है ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए कड़ा ऐतराज़ जताया है उन्होंने कहा की ताजिये को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश का पालन होगा लेकिन इस तरीके से इंची टेप लेकर जूते पहन कर ताजिया नापना गलत और भावनाएं आहत करने वाला है ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए.0
0
Report
पटना में भाजपा कार्यालय में जेपी नड्डा के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
Patna, Bihar:पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में जेपी नड्डा प्रदेश पदाधिकारी के साथ कर रहे हैं बैठक...0
0
Report
जयपुर में प्री-मानसून बारिश ने जलभराव से शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में प्री-मानसून बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। राजधानी जयपुर में हुई तेज बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। कई जगहों पर वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश ने एक बार फिर ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल मानसून से पहले तैयारियों के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली बारिश में ही शहर के कई हिस्सों में हालात बिगड़ते नजर आते हैं।0
0
Report
Advertisement
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की पाबंदी हटने से होटल-रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन को राहत
Jaipur, Rajasthan:एंकर-शादी सीजन में कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन संचालकों के लिए राहत की खबर है। केन्द्र सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। अब वाणिज्यिक उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेंडर का स्टॉक उठा सकेंगे। अब तक शादी समारोह या बड़े आयोजनों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर लेने में रसद विभाग की अनुमति लेनी पड़ती थी। उपभोक्ताओं को जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना पड़ता था, जिसके बाद सीमित संख्या में सिलेंडर जारी किए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और सीधे गैस एजेंसी से जरूरत के अनुसार सिलेंडर मिल सकेंगे। शादी-ब्याह के सीजन में कैटरिंग और भोजन व्यवस्था के लिए बड़ी मात्रा में गैस की जरूरत होती है। पाबंदी के कारण आयोजकों को पहले से स्टॉक की व्यवस्था और अनुमति के लिए भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब सिलेंडर की उपलब्धता आसान होने से आयोजनों में गैस संकट की आशंका कम होगी। हालांकि बड़ी औद्योगिक इकाइयों और बल्क एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए पूरी राहत नहीं दी गई है। कंपनियों को संकट से पहले यानी मार्च से पहले की खपत का 50 फीसदी तक सप्लाई करने की अनुमति दी गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर पर पाबंदी हटने के बावजूद घरेलू एलपीजी कनेक्शन लेने वालों के लिए राहत नहीं है। नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक अभी जारी रहेगी। केन्द्र ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम, बीपीसीएल, आईओसीएल को वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं का क्षेत्रवार डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने PNG कनेक्शन अपना लिया है, उन्हें PNG पर बनाए रखने को कहा गया है।0
0
Report
आलीराजपुर: खाद संकट के बीच किसान आंदोलन, प्रशासन पर निशाना
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर आलीराजपुर में ई-टोकन व्यवस्था के बाद भी खाद न मिलने से परेशान किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर किसान संगठनों और जयस (JAYS) संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का जोरदार घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 किसानों का सीधा आरोप है कि उनके पास वैध ई-टोकन जनरेट हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सेंटरों से खाद नहीं मिल रही है। किसान घंटों लाइनों में लगने को मजबूर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयस संगठन ने प्रशासन को खुली चेतावनी दे दी है। संगठन का कहना है कि अगर अगले 3 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और किसानों को खाद नहीं मिली, तो वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के घरों का घेराव करेंगे。 वहीं दूसरी तरफ, इस पूरे मामले पर प्रशासन का रुख अलग है। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। वितरण व्यवस्था को और आसान बनाने के लिए प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कैश काउंटर शुरू करने को लेकर जल्द ही बड़ा निर्णय लिया जाएगा ताकि किसानों को भटकना न पड़े。0
0
Report
जयपुर में EXIM बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से राजस्थान के निर्यात में नई उड़ान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भारत के निर्यात-आयात बैंक (EXIM Bank) ने बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। बैंक जल्द ही जयपुर में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगा, जिससे प्रदेश के निर्यातकों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उद्योगों को स्थानीय स्तर पर निर्यात वित्त, व्यापार परामर्श और वैश्विक बाजार से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी। जयपुर में EXIM बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर तरुण शर्मा ने कहा कि राजस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मास्यूटिकल्स, सोलर उपकरण और एडवांस टेक्सटाइल्स जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को पारंपरिक उत्पादों से आगे बढ़कर उच्च मूल्य वाले तकनीक आधारित निर्यात पर फोकस करना होगा। तरुण शर्मा ने पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों से कच्चे तेल की कीमतें, समुद्री माल ढुलाई, बीमा प्रीमियम और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होती हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार की लागत बढ़ती है। हालांकि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और विविध निर्यात क्षमता के कारण इसका असर अपेक्षाकृत सीमित रहा है। तरुण शर्मा ने कहा कि अमेरिका राजस्थान का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, लेकिन वहां अभी भी प्लाईवुड, ज्वेलरी, सीमेंट और ग्रेनाइट जैसे उत्पादों का दबदबा है। भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और फार्मा उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल निर्यात का 81 प्रतिशत केवल पांच जिलों से आता है, इसलिए अन्य जिलों की निर्यात क्षमता विकसित करने की भी योजना है। साले 2025-26 में राजस्थान का वस्तु निर्यात 11.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा और राज्य देश का 10वां सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है। हालांकि वर्तमान में राज्य का निर्यात मुख्य रूप से जेम्स एंड ज्वेलरी, धातु और संसाधन आधारित उत्पादों पर निर्भर है, इसलिए निर्यात में विविधता लाना जरूरी है। भिवाड़ी, नीमराना और अलवर के औद्योगिक क्लस्टर, औषधीय पौधों की उपलब्धता और राजस्थान की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता राज्य को वैश्विक निर्यात हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बैंक ऑटो एवं ऑटो कंपोनेंट्स, हर्बल फार्मा और सोलर ऊर्जा उपकरणों को भविष्य के प्रमुख निर्यात क्षेत्र मान रहा है। EXIM बैंक ने बताया कि वह पहले से ही राजस्थान के टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हस्तशिल्प और एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा की टेक्सटाइल इकाइयों, बीकानेर की महिला हस्तशिल्प संस्था तथा व्यापार सहायता कार्यक्रम (TAP) के माध्यम से हजारों निर्यात लेनदेन को समर्थन दिया गया है। वहीं जयपुर, उदयपुर और फलोदी में कारीगरों के कौशल विकास और जिला स्तर पर निर्यात बढ़ाने की परियोजनाओं को भी सहयोग दिया जा रहा है। तरुण शर्मा ने विश्वास जताया कि जयपुर में EXIM बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू होने के बाद राजस्थान के उद्योगों को निर्यात संबंधी सलाह, परियोजना वित्त, विदेशी खरीदारों से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए आवश्यक वित्तीय समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। इससे राज्य के एमएसएमई और निर्यातकों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी。0
0
Report
Advertisement
ताजिया नापने के तरीके पर मौलाना यासूब अब्बास का विरोध बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अनुज चौधरी के द्वारा इंची टेप से ताजिए को नापने को लेकर विवाद शुरू हो गया है ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए कड़ा ऐतराज़ जताया है उन्होंने कहा की ताजिये को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश का पालन होगा लेकिन इस तरीके से इंची टेप लेकर जूते पहन कर ताजिया नापना गलत और भावनाएं आहत करने वाला है ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।0
0
Report
नीमकाथाना के ट्रैक्टर हत्या मामले में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास
Sikar, Rajasthan:ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या-2 ने सुनाया फैसला। आरोपी रविंद्र सिंह व उसकी पत्नी माया कंवर, साथ ही जनक सिंह और दीपक सिंह को सुनाई आजीवन कारावास की सजा। 15 नवंबर 2023 जीलो गांव का है, मामला। सीकर जिले के नीमकाथाना में वर्ष 2023 में हुए चर्चित ट्रैक्टर हत्या कांड में न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम संख्या-2 की न्यायाधीश पूनम शर्मा ने आरोपी रविंद्र सिंह, उसकी पत्नी माया कंवर, जनक सिंह और दीपक सिंह को हत्या समेत अन्य धाराओं में दोषी करार दिया। लोक अभियोजक रामसिंह गुर्जर ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को नंद सिंह निवासी जीलो ने पुलिस थाना डाबला में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई भवानी सिंह रास्ते से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके पीछे ट्रैक्टर दौड़ा दिया। आरोपियों ने भवानी सिंह को बार-बार ट्रैक्टर से कुचकर उसकी हत्या कर दी। वहीं उसकी भाभी राज कंवर के साथ भी कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 23 गवाहों के बयान दर्ज कराए तथा 136 दस्तावेज और 6 भौतिक साक्ष्य प्रस्तुत किए। राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजन गुट रामसिंह गुर्जर और परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता सत्यनारायण सैनी ने पैरवी की। न्यायालय ने चारों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि रास्ते और जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने सामान्य आशय से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। न्यायालय ने यह भी कहा कि मृतक को पहले मारपिट कर असहाय बनाया गया और फिर ट्रैक्टर से तब तक कुचला गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद आरोपी घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गए0
0
Report
हाईकोर्ट ने ताजिया कमेटी को पांच दिन की अंतरिम राहत दी; मोहर्रम के लिए इमामबाड़ा अस्थायी रूप से सौंपा
Dhar, Madhya Pradesh:हाईकोर्ट से ताजिया कमेटी को अंतरिम राहत, 5 दिन के लिए सरकारी इमामबाड़ा सौंपने के निर्देश धार। धार के किले क्षेत्र स्थित सरकारी इमामबाड़ा मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने ताजिया कमेटी को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए मोहर्रम कार्यक्रम के लिए पांच दिनों तक इमामबाड़े का उपयोग करने की अनुमति प्रदान की है। न्यायालय ने संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए हैं कि वे एक दिन के भीतर सरकारी इमामबाड़ा की चाबियां याचिकाकर्ता सिद्दीकी को सौंपें। हाईकोर्ट में लंबित दो याचिकाओं की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि वे सरकारी ताजिया कमेटी से जुड़े हैं तथा मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत रूप से ताजिया निर्माण एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने दस्तावेज प्रस्तुत कर स्वयं को सरकारी ताजिया कमेटी का सदस्य एवं पदाधिकारी बताया। वहीं राज्य शासन की ओर से दलील दी गई कि सरकारी इमामबाड़ा की भूमि को लेकर पूर्व में बेदखली संबंधी आदेश पारित हो चुके हैं और याचिकाकर्ताओं को ताजिया निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता अपने अधिकारों को पर्याप्त रूप से साबित नहीं कर पाए हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि मुख्य विवाद अभी विचाराधीन है तथा सीमित अवधि के लिए अनुमति देने से राज्य को कोई अपूरणीय क्षति नहीं होगी। अदालत ने निर्देश दिए कि मोहर्रम कार्यक्रम के बाद 1 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक इमामबाड़ा की चाबियां वापस एसडीओ को सौंपना अनिवार्य होगा। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि में संपत्ति में किसी प्रकार का स्थायी निर्माण, तोड़फोड़ अथवा परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। यह आदेश अंतरिम राहत के रूप में दिया गया है, जबकि इमामबाड़ा से जुड़े अधिकारों और स्वामित्व संबंधी विवाद पर अंतिम निर्णय अभी शेष है।0
0
Report
Advertisement
