Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj212301

प्रयागराजः अंकोढा गांव में ग्राम प्रधान ने बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को दिया कंबल

Jan 08, 2025 15:08:01
Bayohara, Uttar Pradesh

कौंधियारा ब्लॉक के ग्राम सभा अंकोढा में कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को कंबल दिया गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 12, 2026 08:23:10
Sikar, Rajasthan:सीकर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एकत्रित हुए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है. गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है. केंद्र सरकार को जल्द से जल्द रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को फूलों की माला पहनाकर उसे महंगाई का प्रतीक बताया और कहा कि आज गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है. विरोध प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक चूल्हे पर लकड़ियों से रोटी बनाकर महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया. चूल्हे पर बनी रोटियों को प्याज और मिर्च के साथ वहीं मौके पर बैठकर खाया गया. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम लोगों की आवाज उठाती रही है और महंगाई के मुद्दे पर भी लगातार संघर्ष करती रहेगी. निवर्तमान सभापति जीवन खान ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है. कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी नहीं की तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी. प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला, फतेहपुर विधायक हाकम अली, निवर्तमान सभापति जीवन खान, विधायक प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव भगवान नागा, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रविकांत तिवारी, कांग्रेस के पूर्व महासचिव वेद प्रकाश राय, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजू गोदारा, कांग्रेस जिला महासचिव विनोद जांगिड़, NSUI जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गिठाला,पूर्व पार्षद प्रेम सैनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 12, 2026 08:22:23
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में गैस संकट के बाद मेन्यू में कटौती. मंदिर के पास आज शाम तक का ही गैस स्टॉक बचा. अगर आज गैस सप्लाई नहीं हुई तो बंद करना पड़ सकता है अन्नक्षेत्र. 25 साल के इतिहास में पहली बार बंद हो सकता है अन्नपूर्णा मंदिर का अन्नक्षेत्र. काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद रोजाना 5 हजार श्रद्धालु करते हैं भोजन. अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र के मेन्यू में कुल सात प्रकार के व्यंजनों को किया जाता है तैयार. सांभर, चावल, दही, अचार , पापड़, मिठाई, आलू फ्राइ रोजाना भक्तों को दिया जाता है. अब गैस संकट को देखते हुई मंदिर की मेन्यू में 7 की जगह 5 ही व्यंजन बन रहे हैं. अन्नपूर्णा मंदिर का कहना है कि अब सबसे ज़्यादा गैस की खपत वाले व्यंजनों को जिसमें आलू फ्राइ और मिठाई है उसे बंद कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि अगर ये गैस संकट नहीं टला तो कल से अन्नक्षेत्र को बंद करना पड़ सकता है. फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि गैस आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, अफवाह फैलाने एवं कालाबाजारी पर एक्शन लिया जाएगा.
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 12, 2026 08:21:53
Noida, Uttar Pradesh:आम तौर पर एक प्रोसेस होता है जिसमें आप बोलने के लिए कह सकते हैं। मैंने LPG, गैस और तेल के बारे में देश के हालात पर बयान देने की इजाज़त मांगी थी। यह तो बस शुरुआत है और मैं इसके बारे में बोलना चाहता था, लेकिन लगता है एक नया प्रोसेस शुरू हो गया है, पहले एक मिनिस्टर तय करेगा, फिर मैं बोलूंगा, और फिर मिनिस्टर जवाब देंगे। तो देखते हैं क्या होता है। बेसिक बात यह है कि गैस एक प्रॉब्लम होने वाली है, पेट्रोल एक प्रॉब्लम होने वाला है, सभी फ्यूल एक प्रॉब्लम होने वाले हैं क्योंकि हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कॉम्प्रोमाइज़ किया गया है। एक खराब फॉरेन पॉलिसी ने यह प्रॉब्लम खड़ी की है। अब जो करने की ज़रूरत है वह है तैयारी। सरकार और PM को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि अगर तैयारी नहीं की गई तो करोड़ों लोगों को परेशानी हो सकती है。
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 12, 2026 08:20:37
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Mar 12, 2026 08:20:20
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी शहर में शाम अचानक पेट्रोल और डीजल की किल्लत जैसी स्थिति बन गई। शाम के बाद शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों ने ईंधन देना बंद कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन चालक बिना पेट्रोल-डीजल के ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। जानकारी के अनुसार सूखेजा पेट्रोल पंप, गंगा फ्यूल सहित करीब पांच पेट्रोल पंपों पर “स्टॉक खत्म” बताकर ग्राहकों को लौटा दिया गया। पंपों के बाहर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे लोगों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति बन गई। कुछ लोग इसे ईरान-इजरायल युद्ध से सप्लाई प्रभावित होने की अफवाह बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का आरोप है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की संभावना के चलते पंप संचालक स्टॉक रोक रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों ने पहले पेट्रोल होने की बात कही, लेकिन बाद में स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर लोगों को लौटा दिया। फिलहाल शहर में ईंधन को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 12, 2026 08:19:39
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्हा पुरवठा अधिकारी वन टू वन झी 24 तास च्या बातमीचा प्रशासनाने घेतली गंभीर दखल बातमी प्रकाशित झाल्यानंतर जिल्हाभ्रामध्ये गॅसच्या गोदाम व एजन्सीवर झाडाझरतीसाठी पथक पाठवण्याच्या सूचना दिल्या जळगाव जिल्ह्यात आणखी १५ दिवस पुरेल एवढा घरगुती गॅस सिलेंडरचा साठा उपलब्ध, मात्र व्यावसायिक गॅस सिलेंडरचे वितरण बंद जिल्ह्यात भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑइल आणि हिंदुस्थान पेट्रोलियम या तिन्ही कंपन्यांकडून व्यावसायिक गॅस सिलेंडरचे वितरण थांबवण्यात आल्याची पुरवठा अधिकाऱ्यांची माहिती व्यावसायिक गॅस सिलेंडर संदर्भात शासनाकडून पुढच्या सूचना , आदेश आल्यानंतरच वितरण संदर्भात योग्य ती कार्यवाही केली जाईल भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑइल आणि हिंदुस्थान पेट्रोलियम या तिन्ही कंपन्यांकडे १५ दिवस पुरेल एवढा घरगुती सिलेंडरचा साठ जळगाव जिल्हा पुरवठा अधिकारी महेश चौधरी यांनी माहिती देत नागरिकांनी घाबरू नये अस आवाहन केला आहे जळगाव जिल्ह्यात 15 भरारी पथकांची नेमणूक करण्यात आली असून त्यांच्या मार्फत कारवाई केली जात आहे जास्त दराने गॅस सिलेंडरची विक्री तसेच सिलेंडरचा काळाबाजार यावर अत्यावश्यक वस्तू अधिनियम याअंतर्गत कारवाई केली जात आहे. घरगुती गॅस साठी 25 दिवसांची बुकिंग ची मर्यादा असून नागरिकांनी गॅस जपून वापरावा असा आवाहन प्रशासनाने केला आहे.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 12, 2026 08:19:13
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में वीआईपी पास, रूट प्लान, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, हेलीपेड निर्माण, सार्वजनिक शौचालय और फायर ब्रिगेड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कलक्टर ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं एसपी ने कार्यक्रम स्थल और रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 12, 2026 08:18:56
Ajmer, Rajasthan:21 रमज़ानुल मुबारक़ यौमे अली यानी हज़रत मौला अली शेरे खुदा रदियल्लाहो तआला अन्हो की शहादत का दिन। गुजिश्ता शब अजमेर शरीफ दरगाह और मुस्लिम इलाक़ो में मौला अली के नाम की धूम मची रही। जहा आशिके मौला ने उनके नाम के कशीदे पढ़े और अक़ीदतो अहत्राम से मनकबत और सलाम का नज़राना पेश किया। मौला अली की शहादत को याद करते हुए अक़ीदत मंदान ने पूरी शब उनकी यादें से गुजरी। इस मौके पर अजमेर की सेहरी पार्टियों ने अपने अपने अंदाज में मौला अली की शहादत की बहादुरी के नग्में पेश किए। जहा हर कोई शख़्स मौलाई नूर से सराबोर हो गया। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा ने मौला की शान में उम्दा कलाम पेश करने वालो को भी ऐजाजो इकराम से नवाज़ा और उनकी दस्तारबन्दी की गयी। देखते है अजमेर से यौम ए अली का नूरानी मंज़र।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 12, 2026 08:18:37
Patna, Bihar:उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर खान एवं भूतत्व विभाग की उपलब्धियां दी जानकारी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार की नई पहल के तहत बिहार खनन योद्धा पुरस्कार का वितरण 71 योद्धा को उनके पुरस्कार तक पहुंचा है। बिहार खनन योद्धा पुरस्कार का वितरण डिजिटल माध्यम से उन लोगों के खाते में पैसे भेजे गए जिन्होंने गुप्त रूप से सूचना दी और विभाग के तरफ से उसे पर कार्रवाई की गई और सफलता मिली। विजय सिंह उपमुख्यमंत्री बिहार ने कहा कि पुरस्कार वितरण के लिए ₹10000 बड़ी गाड़ी पकड़वाने पर और ₹5000 छोटी गाड़ी पकड़वाने पर दिए गए। बिहार के अंदर अवैध खनन ओवरलोडिंग को बंद करने में उनकी भूमिका काफी है और देश में बिहार प्रमुख राज्य है जहां ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद है और अवैध खनन भी कम होते जा रहा है। 2021-22 में 1600 करोड़ राजस्व प्राप्त होता था तो 24-25 में 3500 करोड़ से ऊपर राजस्व प्राप्त किया और इस बार हमारा लक्ष्य उससे भी ज्यादा राजस्व प्राप्त करें। 3000 करोड़ के ज्यादा प्राप्त कर चुके हैं मार्च क्लोजिंग बाकी है। 196 घाट अभी चालू हैं और 78 घाटों के नीलामी की प्रक्रिया कर चुके हैं। स्टोन चिप्स अन्य राज्यों से मंगा रहे हैं लेकिन बिहार में भी काम हो रहा है और जीपीएस छेड़छाड़ करने वाले वाहनों पर 20,000 से लेकर 1 लाख तक का जुर्माना लगाया गया है। पटना और वैशाली के 9 बालू घाट को आवंटन किया गया है BSDCL को दिया गया है। खनन माफिया और जमीन माफिया दोनों को चिन्हित किया जा रहा है और दोनों की सूची तैयार कराई जा रही है। त्यौहार में बालू मिट्टी का उपयोग होने पर उनसे परेशानी नहीं होगी; किसी थाने के सामने से गुजरने वाले बालू गाड़ियों को बिना विभागीय अधिकारी की अनुमति के परेशान नहीं करेंगे। पुराने घाट बंद के लिए नियोजन बन रहा है ताकि जल्द से जल्द चालू किया जा सके। मजदूरों के कल्याण के लिए पहचान पत्र इट भट्टे पर काम करने वालों के पहचान पत्र लागू किया गया है ताकि मानदेय लाभ मिल सके।
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 12, 2026 08:17:54
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 22 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, अपराध में इस्तेमाल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने लाइसेंस रद्द किए, नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, हर्ष फायरिंग और आपराधिक मामलों में हथियारों के दुरुपयोग पर कड़ा रुख, उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में लाइसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, पिछले दो वर्षों 2024 और 2025 के दौरान पुलिस और प्रशासन की जांच में ऐसे 22 मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों या हर्ष फायरिंग जैसे मामलों में किया गया, इन मामलों की रिपोर्ट पुलिस द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई, जिसके बाद रामपुर जिलाधिकारी ने सभी 22 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की, जानकारी के अनुसार कई मामलों में पाया गया कि जिन लोगों को आत्मरक्षा के उद्देश्य से शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए थे, उन्होंने उनका इस्तेमाल सामाजिक कार्यक्रमों, शादियों या अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग के लिए किया, कुछ मामलों में हथियारों का उपयोग आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़े मामलों में भी सामने आया, इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी, इस मामले में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि शस्त्र लाइसेंस धारकों को यह समझना होगा कि हथियार उन्हें केवल आत्मरक्षा के लिए दिए जाते हैं, यदि कोई व्यक्ति लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग करता है, हर्ष फायरिंग करता है, किसी को डराने-धमकाने के लिए उसका इस्तेमाल करता है या किसी अपराध में उसका प्रयोग करता है, तो यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाती है, उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में एक दर्जन से अधिक मामलों में यह प्रक्रिया अपनाते हुए लाइसेंस रद्द किए गए हैं और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी दी है कि वे अपने हथियारों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें, यदि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या हर्ष फायरिंग की शिकायत सामने आाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस तुरंत निरस्त किया जाएगा,
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 12, 2026 08:16:35
Noida, Uttar Pradesh:दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में बिहार के निर्यात की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य से चावल, मक्का, मखाना, दवाइयां, रबर टायर और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कृषि उत्पादों में वैल्यू एडिशन और MSME सेक्टर को मजबूत बनाकर निर्यात को और बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने राज्य के कई निर्यातकों और कंपनियों को One Star Export House और Two Star Export House का दर्जा देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार में DGFT का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग भी उठी। इस मौके पर Veer Sagar ने राज्य में DGFT का कार्यालय स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि बिहार के निर्यातकों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और राज्य के निर्यात को और गति मिल सके। बिहार में अभी इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट को आगे बढ़ाने की जरूरत है इसलिए हमने अनुरोध किया है कि DGFT का कार्यालय बिहार में भी खुलें। बिहार में 14 करोड़ की आबादी में एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट और हम सबसे ज्यादा सामान का इस्तेमाल करते हैं और SEZ यानी स्पेशल इकॉनमी जोन है जिससे बिहार में ज्यादा इंडस्ट्री खुले और ज्यादा सुविधा मिले। SEZ की संख्या अभी सिर्फ 2 है और इसको आगे बढ़ाने के लिए हम भारत सरकार से अनुरोध करेंगे। उन्होंने सभी एक्सपोर्टर को शुभकामना देते हुए कहा कि अपने एक्सपोर्ट के माध्यम से बिहार को विकसित बिहार बनाने का सपना पूरा करें। मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जो एक्सपोर्ट पॉलिसी है उसको जरूरत के हिसाब से अमेंडमेंट करें ताकि हमारे एक्सपोर्टर को और सुविधा मिल सके। बिहार बहुत बड़ा मार्केट है कोई भी रोज़मर्रा चीज की सबसे ज्यादा बिक्री होती है और हम अब प्रेफरेंश पॉलिसी ला रहे हैं जिसमें बिहार सरकार उसी का सामान खरीदेगा यानी हम बाध्य करेंगे सभी कंपनी की आप बिहार में आकर फैक्ट्री लगाएं और Purchase Prefference Policy के तहत हम सामान उसी का लेंगे जो बिहार में प्रोडक्शन करेगा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top