Prayagraj
PRAYAGRAJ-जारी चौकी प्रभारी द्वारा सतना मध्यप्रदेश से लापता हुई महिला को सकुशल परिजनों को सौंपा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी चौकी प्रभारी द्वारा सतना मध्य प्रदेश से गुमशुदाा हुई करीब 25 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।इस दौरान परिजनों द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस का आभार जताते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ममता ने हाई कोर्ट में कहा, लोगों की सुरक्षा के लिए कड़ी निगरानी जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:ममता ने कोर्ट में क्या क्या कहा? क्या क्या हुआ? किसने क्या कहा? जैसे "वेस्ट बंगाल एक बुलडोजर स्टेट नहीं है" Mamata: I came to the High Court for the first time. I'm a lawyer. The B8 leader is shown holding a picture of an infected child. The child's mother was killed. They are a joint family. The common people, the minorities are all suffering. I am not saying that a government will come. Why will that be? Let the High Court monitor it. Let the police investigate. Children are being threatened. Rape and murder Came to me. I told the police. It's happening everyday. It's going to increase. People are afraid. People are afraid to go to the office. We want people's safety. The police registered an FIR and arrested him. I won't name them. Put her hands up to court, requested "do something. Protect the people."0
0
Report
मेरो मथुरा ऐप से मथुरा-वृंदावन की सभी सुविधाएं घर बैठे, SOS भी मौजूद
Mathura, Uttar Pradesh:सांसद हेमा मालिनी ने लॉन्च किया 'मेरो मथुरा' ऐप, अब घर बैठे मिलेंगी नगर निगम की सभी सुविधाएँ मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन के आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन 'मेरो मथुरा' का शुभारंभ किया। एचडीएफसी बैंक के सहयोग से विकसित यह ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में शहर का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस दौरान सांसद ने डिजिटल सेवाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह तकनीक जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करेगी। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस एप्लिकेशन से मथुरा-वृंदावन की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही पानी, बिजली, सड़क और सफाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, संपत्ति कर का भुगतान, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन और पालतू पशुओं का पंजीकरण भी अब उंगलियों पर होगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एक विशेष 'एसओएस' बटन दिया गया है, जो संकट के समय सीधे अधिकारियों को लाइव लोकेशन भेजता है। विकास के मुद्दों पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जो किसी अन्य सांसद के काम से कहीं अधिक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए जनता से पेट्रोल बचाने और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का उपयोग करने का आग्रह किया। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि धरातल पर हुआ विकास ही जनता को जवाब देता है। 'मेरो मथुरा' ऐप में पर्यटकों के लिए भी खास सुविधाएं हैं, जिसमें मंदिरों के नक्शे, समय-सारिणी और उत्सव कैलेंडर शामिल हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। नगर निगम ने सभी शहरवासियों से इस ऐप को डाउनलोड कर डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।0
0
Report
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: प्रशासन-लापरवाही पर सवाल, मजदूरों के परिवारों में आक्रोश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने x पर लिखा देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्ट सिस्टम की भयावह सच्चाई है। 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल, महिलाओं के लापता होने की खबरें और शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर तक बिखर जाना... यह दृश्य बेहद विचलित करने वाला है। ग्रामीण लगातार आरोप लगा रहे हैं कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर किसके संरक्षण में मौत का यह कारोबार चल रहा था? गरीब मजदूर ₹250-400 की दिहाड़ी के लिए अपनी जान जोखिम में डालें और सत्ता-प्रशासन आंखें बंद करके बैठा रहे, यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। मुख्यमंत्री जी, सिर्फ जांच और मुआवजे की घोषणा से जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। दोषी फैक्ट्री संचालकों, जिम्मेदार अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दुःखद हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक भाइयों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे।0
0
Report
Advertisement
राप्ती नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, एक शव बरामद
Shravasti, Uttar Pradesh:राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां, राप्ती नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। भैंस चराने गए दो बच्चे नहाने के दौरान नदी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश अब भी जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मलौना ख़सियारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भैंस चराने गए दो बच्चे राप्ती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत और स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश लगातार जारी है। पुलिस और गोताखोर नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
संपत्ति विवाद में यूपी दरोगा ने अपने भाई के खिलाफ ब्लैकमेलिंग साजिश रची, 5 गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: संपत्ति विवाद में यूपी पुलिस के दरोगा ने अपने भाई को फंसाने की रची साजिश। भाई को हनीट्रैप में फंसाने वाले गिरोह को नंबर देकर बनवाया शिकार। गिरोह की महिला सदस्य रामपुर निवासी रानी ने पीड़ित राकेश से बढ़ाई दोस्ती। मुलाकात के बहाने फोटो-वीडियो खींचने के बाद पीड़ित से 20 हजार की मांग। पैसे ना देने पर गैंग के साथ पीड़ित के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुकदमा लिखाने भी पहुंची थी महिला। पीड़ित की शिकायत पर एक्टिव हुई पुलिस ने खंगाल डाली हनीट्रैप गिरोह की जड़ें। संपत्ति विवाद में सगे भाई, यूपी पुलिस के दरोगा ने रची थी ब्लैकमेलिंग की साजिश। यूपी के रामपुर में ही तैनात बताया जा रहा है पीड़ित राकेश का भाई आरोपी दरोगा। गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, गैंगस्टर समेत कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और 4 मोबाइल फोन बरामद। महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, मामले में गुलावठी पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा।0
0
Report
Tangdhar में 'Shaurya Gatha' परिसर का उद्घाटन, सीमांत पर्यटन को नया आयाम
Srinagar, Uttarakhand:Lieutenant Governor Shri Manoj Sinha today inaugurated the 'Shaurya Gatha' Complex at SM Hill in Tangdhar, Karnah in Kupwara District. The initiative marked a significant milestone in the promotion of battlefield tourism, heritage preservation and border area development. The Lieutenant Governor applauded Northern0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ- अमित शाह की बैठक खत्म, कब होंगे बड़े फैसले?
Noida, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक खत्म0
0
Report
नरसिंहपुर: SDM के रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 25 लाख की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा SDM के रीडर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा नrsins hpur ke tendukheda SDM ke reader ko 30 hazar rupaye ki rishvat lete huye range hathon pakda जबलपुर EO DW ki 10 sadasyee team ne ki karyavahi Tendukheda SDM Pooja Sony ke office me reader ke pad par podst ha Saurabh Yadav avaid colony ko vaid karne ke nam par maangi thi 25 lakh ki rishvat pahli kisht 30 hazar rupaye lete rangey haath kiya giraftar0
0
Report
NEET पेपर लीक: जम्मू कश्मीर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई की मांग, मोदी से अपील
Jammu, Sakina Ittoo: Education and Health Minister on NEET Paper Leak and PM Modi appeal NEET paper leak मामले में जम्मू कश्मीर के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बहुत बदकिस्मती है कि बच्चे जो इतनी मेहनत करते हैं उन्हें इस सब का सामना करना पड़ता है। बच्चे दो दो तीन तीन साल मेहनत करते हैं लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फेरना वो लोग आ जाते हैं जो खुद पढ़ाई नहीं करते लेकिन पेपर लेकर करके आगे आना चाहते हैं। इसलिए सरकार को कड़ी कारवाही करने की जरूरत है। वहीं सुप्रीम कोर्ट को भी इस मामले में कोई सख्त निर्देश देने चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही होने चाहिए, ताकि इस तरह के मामले आगे सामने ना आएं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील को लेकर सकीना इत्तू ने कहा कि हमारे काफिले में तो सिर्फ तीन ही गाड़ियां हैं, लेकिन जो प्रधान मंत्री ने कहा है उसका जहां तक हो सकते पालन किया जाए और crisis की situtaion में लोग अगर साथ देंगे तो हट समस्या हल की जा सकती है0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद की पिंकी देवी: चार बच्चों के लिए आत्मनिर्भर बनने की कहानी
Jehanabad, Bihar:हौसले बुलंद हों और इरादे नेक, तो इंसान मुश्किल से मुश्किल हालातों को भी मात दे सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित सैदाबाद गांव की रहने वाली पिंकी देवी की, जो ऐसी ही मिसाल पेश कर रही हैं। दरअसल 12 साल पहले एक दर्दनाक हादसे में अपने पति को खोने वाली पिंकी ने न केवल खुद को संभाला, बल्कि अपनी मेहनत से अपने चार बच्चों के भविष्य को भी संवार रही हैं। पिंकी देवी ने बताया कि 12 साल पहले उनके पति पवन साव की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उनके सामने अंधेरा छा गया था क्योंकि घर में कोई कमाने वाला नहीं था और चार छोटे बच्चों (दो बेटे और दो बेटियां) की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। बिना किसी बाहरी सहारे के, उन्होंने अपने घर के एक छोटे से कमरे से किराना दुकान की शुरुआत की। अपनी छोटी सी पूंजी से शुरू हुआ यह सफर आज एक सफल व्यवसाय में बदल चुका है। पिंकी देवी खुद स्कूटी चलाकर जहानाबाद शहर जाती हैं और दुकान का राशन लेकर गांव लौटती हैं। किराना दुकान की सफलता के बाद उन्होंने गांव में एक मुर्गा फार्म भी खोला है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह प्रति माह 25 से 30 हजार रुपये कमा रही हैं। पिंकी देवी ने बताया कि इस कठिन सफर में उन्हें आज तक सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति के दम पर ही सब कुछ हासिल किया है। आज उनके चारों बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं और वे अपनी मां के इस संघर्ष और सफलता पर गर्व करते हैं। बताते चले कि आज के समय में जहाँ लोग छोटी-छोटी मुश्किलों से हार मान लेते हैं, वहीं पिंकी देवी की यह कहानी उन महिलाओं के लिए एक बड़ी सीख है जो स्वावलंबी बनना चाहती हैं।0
0
Report
झांसी में कुत्ते पर लाठीचार्ज: CCTV में कैद भयानक घटना वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के महावीरन पुरा मोहल्ले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पोस्ट ऑफिस के पास एक कुत्ते को बिजली विभाग में काम करने वाले लाइनमैन ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। 8 सेकंड में 8 बार लाठी बरसाने के बाद जब कुत्ते की मौत हो गई तो आरोपी उसकी टांग पकड़कर घसीटते हुए दूर ले गया और फेंक दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। झांसी में मोठ कस्बे के महावीरन पुरा मोहल्ले में पोस्ट ऑफिस के पास लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में लाठी लेकर आता है और गली में किनारे बैठे कुत्ते पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर देता है। दरअसल ये कुत्ता रात में भौंकता था। इसी बात से नाराज होकर बिजली विभाग में काम करने वाले लाइनमैन ने घर से लाठी लाकर कुत्ते पर हमला कर दिया। 8 सेकंड के अंदर 8 बार डंडे मारे गए। हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर में कुत्ते ने दम तोड़ दिया। कुत्ते की मौत के बाद आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। उसने कुत्ते की टांग पकड़कर उसे घसीटा और सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है ये कुत्ता किसी को काटता नहीं था, बस रात में भौंकता था। इतनी छोटी बात पर किसी की जान लेना कहां की इंसानियत है। घटना का वीडियो वायरल होते ही पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मोठ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
मैनपुरी में दबंगों का कहर, महिला पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद के थाना किशनी थाना क्षेत्र के गांव कैथोंली में दबंगों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जबकि लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में महिला को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि घायल महिला मालती देवी पत्नी संजीव कुमार अपने आबादी वाले घर में जानवरों को चारा-पानी देने पहुंची थी। उसी दौरान गांव के ही दबंग विजय पाल उर्फ लेखपाल, उसकी पत्नी प्रीती, बेटियां प्रभा और सृष्टि तथा उनकी दादी अनारवती से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने महिला को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल महिला की बेटी ने आरोप लगाया कि उसके पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और वह खुद खेत पर थी। इसी बीच दबंगों ने उसकी मां को अकेला पाकर हमला बोल दिया। हमले में मालती देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पूरे शरीर पर लाठी-डंडों के नीले और लाल निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बाइट - मालती देवी, पीड़िता घायल महिला बाइट - कोमल, घायल महिला की बेटी0
0
Report
Advertisement
खरसिया पुलिस ने दिल्ली से चोरी हुई वेन्यू कार बरामद कर गिरोह का किया खुलासा
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले की खरसिया पुलिस ने चोरी हुई वेन्यू कार को दिल्ली से बरामद कर उपअंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का खुलासा किया है। मामले में दिल्ली निवासी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया गया है, जो पेशे से कार मैकेनिक है। आरोपी ने पहले ही वाहन की डुप्लिकेट चाबी तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार चोरी की थी। जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को खरसिया निवासी संदीप कुमार ने अपनी वेन्यू कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में पता चला कि नवंबर 2025 में वाहन की मरम्मत आरोपी के गैराज में कराई गई थी, तभी उसने डुप्लिकेट चाबी तैयार कर ली थी। पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी कार का नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था और डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की तैयारी में था। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग से करीब 6 लाख रुपये की वेन्यू कार बरामद की गई। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
NEET पेपर लीक: Sakina Itoo ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
Srinagar, Uttarakhand:Minister of School Education J&K Sakina Itoo said that whoever is involved in the alleged NEET paper leak should be dealt with strictly by the Union Government, as they have played with the careers of thousands of students. She said that students had worked hard and performed well in the examination, but are now in trauma after learning that the paper had been cancelled. The minister stressed that those responsible for the irregularities must be identified and punished so that students do not suffer due to the negligence and misconduct of others.0
0
Report
सोनभद्र तूफान कहर: 3 की मौत, 81 मकान क्षतिग्रस्त, बिजली ठप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में बुधवार की शाम आया भीषण आंधी और तूफान ने पूरे जिले में तबाही मचा दी। तेज हवाओं ने शहर से लेकर गांव तक भारी नुकसान पहुंचाया। कहीं विशाल पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए तो कहीं बिजली के खंभे जमीन पर बिखर गए। लेकिन सबसे डराने वाली तस्वीर राबर्ट्सगंज शहर के हर्ष नगर से सामने आई जहां तेज तूफान के बीच एक मकान की छत पर खड़ी दीवार अचानक भरभराकर नीचे गिर गई और पूरी घटना लाइव वीडियो में कैद हो गई। आंधी और तूफान की वजह से जिलेभर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया और कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौर ने बताया कि जिलेभर में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। डीएम के मुताबिक 81 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है और सैकड़ों बिजली के पोल टूटने से विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। देखिए सोनभद्र में तूफान की तबाही का ये बड़ा ग्राउंड रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
