icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow24 Jan 2025, 06:03 pm

प्रयागराजः ग्राम सभा की जमीन पर दबंगो का कब्जा

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

विकास खंड बहादुरपुर तहसील फूलपुर के पहाड़पुर जगतपुर गांव के ग्राम प्रधान ने योगी सरकार से लगाई न्याय की गुहार। दबँगो के द्वारा गांव की 56 बीघा ग्राम सभा की जमीन पर किया गया है कब्जा। पहाड़पुर के गांव प्रधान राजीव कुमार यादव ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे ग्राम सभा मे 56 बीघा जमीन होने के बाद मे भी हम ग्राम सभा मे कोई सरकारी योजना को गांव मे नहीं कर पा रहे है क्योंकि गांव के दबँगो के द्वारा पुरे गांव सभा जमीन को जबरी कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित जिले के उच्च अधिकारी को कई बार अवगत कराया मगर भूमाफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव में Zero Crime मॉडल से इतिहास रचा

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर हेडलाइन - पंचायतीराज चुनाव में पुलिस का ''ज़ीरो क्राइम'' मॉडल बना मिसाल, 20 साल बाद पहली बार नहीं दर्ज हुआ एक भी मुकदमा एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनाव इस बार अपनी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए एक नया इतिहास रच गए। डूंगरपुर पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, मुस्तैदी और सटीक रणनीति के चलते 20 साल बाद यह पहला मौका है, जब पूरे जिले में चुनाव के दौरान हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगड़ने का एक भी मामला सामने नहीं आया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। जबकि इनसे पहले हुए 3 पंचायत चुनाव में 11 मामले और 174 लोगो की गिरफ्तारियां हुई थी। बॉडी - डूंगरपुर जिले में दो चरणों में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हुई थी। जिसके तहत प्रथम चरण में 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली जिला परिषद सदस्य की 20 व पंचायत समिति की 119 सीटो के लिए मतदान हुआ वही 24 अक्टूबर को 233 सरपंच पद के लिए मतदान हुए। इसके बाद दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली जिला परिषद की 27 व पंचायत समिति की 115 सीटो के लिए मतदान हुआ। वही 30 अक्टूबर को 209 पंचायतों के सरपंचों के लिए मतदान हुआ। इन चुनावों में खास बात ये रही कि पुलिस के बेहतर चुनावी प्रबंधन के चलते कानून व्यवस्था को लेकर एक भी अप्रिय घटना ओर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड, 11 मामले और 174 गिरफ्तारियां यदि पिछले चार पंचायतीराज चुनावों के आंकड़ों पर नज़र डालें, तो हर बार कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थितियां पैदा हुई थीं। वर्ष 2005 में निठाउवा और वरदा थाना क्षेत्र में 2 मामले दर्ज हुए तथा 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वर्ष 2010 में चितरी थाना क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर पथराव, तोड़फोड़ और मतदान कर्मियों को डराने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार किए गए। वर्ष 2015 में कुआँ और धंबोला थानों में 2 मामले दर्ज हुए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2020 में जिले में हिंसा और उपद्रव के 6 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें रिकॉर्ड 112 लोगों की गिरफ्तारी हुई थीं।इस पृष्ठभूमि के बावजूद, वर्ष 2026 के इन चुनावों में पुलिस की प्रभावी रणनीति से एक भी अप्रिय घटना दर्ज नहीं हुई। तकनीक, जागरूकता और सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की रणनीति डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पिछले चुनावों के अनुभवों को देखते हुए इस बार एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई थी। पुलिस ने पिछले चुनावों में उपद्रव और मुकदमों में फंसे लोगों से बातचीत कर उनके संदेशात्मक वीडियो बनवाए। इन वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे चुनावी हिंसा के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा और आज भी कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित कर आमजन को जागरूक किया गया। चुनाव से पहले जिलेभर में ''एरिया डोमिनेशन'' अभियान चलाकर हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ की गई और आदतन अपराधियों को भारी पाबंदियों में बांधा गया। मतदान के दौरान पुलिस टीमों ने मुस्तैदी से काम किया। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पैनी नज़र रखी गई। डूंगरपुर पुलिस की पूर्व-नियोजन रणनीति, तकनीक के इस्तेमाल और सामुदायिक पुलिसिंग की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण चुनावों को भी पूरी तरह हिंसा-मुक्त कराया जा सकता है। 20 साल में पहली बार ''ज़ीरो एफआईआर'' के साथ संपन्न हुए ये चुनाव न केवल डूंगरपुर जिले, बल्कि पूरे प्रदेश के प्रशासनिक एवं पुलिस प्रबंधन के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन गए हैं। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

जोधपुर में भाजपा का पदयात्रा, लोकतंत्र बचाने के नाम पर विपक्ष पर निशाना

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। लोकतंत्र की रक्षा और विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए अब भाजपा भी मैदान में उतर आई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जोधपुर में पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग तक करीब एक किलोमीटर निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सरदारपुरा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, व्यापारी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की पदयात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए शहर के वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों से संपर्क कर बैठकें की जा रही हैं। शहर विधायक अतुल भंसाली ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र को बचाने और अराजकता समाप्त करने के लिए अब जनता को विपक्ष की गतिविधियों का जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। दिल्ली में आयोजित रैली में उमड़ी भीड़ से भी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी संदेश के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंचेंगे.
0
0
Report

बगौता के ग्रामीण 6 सूत्रीय मांगों के लिए ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर की ग्राम पंचायत बगौता के ग्रामीण बड़ी संख्या में पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आबादी घोषित करने, राजस्व रिकॉर्ड सुधार और वन विभाग से जमीन मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीनें महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, गौशाला और बच्चा जेल के लिए ले ली गई हैं। अब बची जमीन पर भी बेदखली के आदेश आ रहे हैं। उनकी मांग है कि गांव को आबादी घोषित किया जाए, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार हो, रजिस्ट्रियों में हुई त्रुटियों को सुधारा जाए और गौशाला के खसरे का संशोधन किया जाए। इस मामले में तहसीलदार ने बताया कि ग्राम पंचायत बगौता के लोगों ने 6 बिंदुओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है। इसमें आबादी घोषित कराए जाने, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि की रजिस्ट्रियों में त्रुटि सुधार और वन विभाग से किसानों की भूमि मुक्त कराने की मांग शामिल है। ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है, जो भी बिंदु लिखे हैं उन्हें कलेक्टर साहब के संज्ञान में लाया जाएगा और यथासंभव उचित निराकरण किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 411 केंद्रों पर मतदान

Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ जिले के चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान होगा। निर्वाचन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को वाहनों के जरिए हरी झंडी दिखाकर उनके-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में छोटीसादड़ी, धरियावद, दलोट और धमोतर पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। इन चार क्षेत्रों में जिला परिषद की 13 और पंचायत समिति की 74 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां कुल 163 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान के लिए कुल 411 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 103 पोलिंग पार्टियाँ रिज़र्व रखी गईं। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को क्षेत्रवार निर्धारित वाहनों और सुरक्षा व्यवस्था के साथ केंद्रों के लिए रवाना किया गया। क्षेत्रवार देखें तो दलोट के लिए 17, छोटीसादड़ी के लिए 36, धमोतर के लिए 33 और धरियावद के लिए 41 वाहन और दल रवाना किए गए हैं। चुनाव में किसी भी आकस्मिक आवश्यकता या तकनीकी समस्या से निपटने के लिए रिजर्व पार्टियों और वाहनों की भी तैनाती की गई है। कुल व्यवस्था 144 वाहन और दलों की है। मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी और सुपरविजन के लिए 51 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि 5 सेक्टर अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बल के लिए करीब 100 छोटे वाहन और 22 बसें लगाई गई हैं। मतदान सामग्री और ईवीएम व बैलेट पेपर के परिवहन के लिए 2 ट्रक और 1 पिकअप की अलग व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति के बाद सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। प्रशासन ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और मतदान कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

धौलपुर के पंचायत प्रचार में DJ पर अश्लील डांस वायरल वीडियो पर प्रशासन समीक्षा

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: पंचायत चुनाव प्रचार में DJ पर अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर हों रहे वीडियो वायरल जी राजस्थान न्यूज़ नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि धौलपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रचार में आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही कुछ वीडियो जिले के कुछ गांव से सामने आये है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जी राजस्थान न्यूज़ पुष्टि नहीं करता वायरल वीडियो में एक पिकअप वाहन पर बड़ा डीजे साउंड सिस्टम लगा हुआ है। पिकअप की छत पर एक युवती तेज संगीत पर डांस कर रही है और उसके साथ कुछ युवक बैठे हुए हैं। डीजे की तेज आवाज सुनकर गांव में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। लोग सड़क पर खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पंच-सरपंच चुनाव के प्रचार के दौरान का है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। खुलेआम डीजे बजाना और सार्वजनिक जगह पर अश्लील डांस कराना न केवल आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि ध्वनि प्रदूषण नियमों का भी उल्लंघन है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रचार के नाम पर दिनभर तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे हैं, जिससे पढ़ने वाले बच्चे और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने भले ही शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे किए हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है
0
0
Report

बेटे के कुचलकर मारे जाने पर पिता बोले: CBI जांच, फांसी की सजा

Dhar, Madhya Pradesh:बेटे को कुचलकर मार डाला, पिता ने कहा - आरोपी को फांसी हो, CBI जांच करे TI की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश है। मृतक TI के पिता ओमप्रकाश पुरी ने कहा कि उनके निर्दोष बेटे की जानबूझकर कुचलकर हत्या की गई है。 उन्होंने न्याय के लिए CBI जांच की मांग की है और आरोपी को फांसी की सजा देने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने कहा कि जब एक पुलिस अधिकारी, TI के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित है。 उन्होंने बताया कि बेटा अपनी ईमानदारी से कर्तव्य निभा रहा था, कुछ दिन पहले ही माता पूजन के लिए बरमंडल आया था, तब भी उसने कहा था सब बढ़िया चल रहा है, कोई तकलीफ नहीं है। ऐसी किसी घटना की पहले कभी कोई चर्चा नहीं हुई थी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में No PUCC No Fuel नियम से पेट्रोल पंपों पर सख्ती

New Delhi, Delhi:दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर 2026 से No PUCC, No Fuel नियम को सख्ती से लागू कर दिया गया है। अब किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल पंप पर वैध PUCC दिखाने के बाद ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी मिलेगा। दिल्ली के बाहर से आने वाली गैर-BS-VI गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। आज 2 नवंबर के दिन दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप पर बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के गाड़ी में तेल नहीं दिया जा रहा है। पॉल्यूशन फेल हो चुके गाड़ियों की पहचान दिल्ली सरकार के द्वारा पेट्रोल पंप पर लगाए गए ऐआई कैमेरा के माध्यम से किया जा रहा है।
0
0
Report

सीएआरआई का 48वां स्थापना दिवस: कुकुट मेले में आधुनिक तकनीक और नस्लों की प्रदर्शनी

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में आज को 48वें स्थापना दिवस पर विराट कुक्कुट मेला एवं कुक्कुट कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, किसानों और पोल्ट्री कारोबारियों को आधुनिक तकनीक, उन्नत नस्ल, कम लागत में मुर्गी दाना बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई गई, मेले में अंडे से तैयार पेड़ा, रसमलाई और मीट बड़ियां जैसे उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे, इसके अलावा चिकन का अचार, बड़ी, चिकन की कई तरह की चीजें कुकुट मेले में किसानों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे, मेले में मुर्गी, बटेर, टर्की और गिनी फाउल की उन्नत प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई, कृषक संगोष्ठी में वैज्ञानिक पोल्ट्री पालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, पक्षियों में रोगों की रोकथाम, इलाज के बारे में बताया गया।
0
0
Report
Advertisement

घरेलू कलह में हथौड़े से हत्या की कोशिश, पति गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:हथौड़े से वार कर हत्या की कोशिश सिर में हथौड़े से कई जगह पति ने किए वार घायल की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर स्थान: वजीरपुर गांव राजधानी दिल्ली के थाना अशोक विहार क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की. मौके पर पहुंच मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाया तो कमरे में चारों तरफ़ खून पड़ा था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायल पत्नी को दीपचंद बंधु अस्पताल भिजवाया गया. घायल की पहचान संगीता के रूप में हुई है जिन पर पति संजय ने हथौड़े से कई वार किए थे, संगीता की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। थाना अशोक विहार मिली शिकायत के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस, FSL और क्राइम इन्वेस्टीगेशन टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच की और कई अहम सबूतों को सीज करने का काम किया। पुलिस ने इस सारे मामले में धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथौड़े को बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्या: आरोपी केरम सिंह आलीराजपुर से गिरफ्तार

Alirajpur, Madhya Pradesh:खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्या मामले में मुख्य आरोपी केरम सिंह आAliराजपुर से गिरफ्तार. दिलीप पुरी हत्याकांड: मुख्य आरोपी और आईसर ट्रक का मालिक केरम सिंह आलीराजपुर से गिरफ्तार। बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को ट्रक से कुचलकर की गई थी हत्या। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी: मामले में अब तक तीन संदिग्ध भी हिरासत में, पूछताछ जारी। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी और आईसर ट्रक के मालिक केरम सिंह को पुलिस ने आलीराजपुर जिले के बेहड़वा से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कर्तव्य का पालन करते हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आरोपियों ने आईसर ट्रक से कुचल दिया था, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे और इलाके में आक्रोश का माहौल था.
0
0
Report
Advertisement

Shahdara थाने में हंगामे के बाद ACP- SHO का ट्रांसफर, वकीलों ने हड़ताल तेज की

पीएचक्यू गेट नंबर 1 पर एसीपी समेत उनके स्पोर्ट में पुलिसकर्मी पहुँचे हैं जिन्हें जिला अधिकारी सचिन शर्मा समझा रहा है। शाहदरा जिला के शाहदरा थाने में वकीलों ने हंगामा किया था, वहां मौजूद SHO और एसीपी के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आए थे। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ACP वकीलों से बात करते हुए अपने हाथ में अपनी सर्विस पिस्टल लिए दिख रहे थे, इसी बात को लेकर वकीलों ने और हंगामा किया था; इसके बाद आला अधिकारियों ने ACP Shahdara और SHO Shahdara का ट्रांसफर कर दिया था। इसी बात को लेकर अब ACP Shahdara Mansvi Vashishth और 20 के करीब पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।
0
0
Report

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की तैयारी पर भाजपा अध्यक्ष का हमला विपक्ष पर

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। जिसमें आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में निकलने वाली पदयात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वह कभी नीट परीक्षा कभी एसआईआर और अब चीफ इलेक्शन कमिशन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। यह लोग भारत को बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल बनाना चाहते हैं। भाजपा से हारा हुआ विपक्षी दल इस आंदोलन के माध्यम से अपना खोया हुआ जमीन पाने के लिए गैर लोकतांत्रिक तरीके से देश को अस्थिर करना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा दिल्ली में घोषणा की गई थी कि आंदोलन में 10 लाख लोग एकत्रित होंगे और 20 पार्टियां मिलकर इस आंदोलन को कर रही थी। उनके आंदोलन में 35 से 40 हजार लोग भी नहीं पहुंच सके। उनको खुद अपना मूल्यांकन करना चाहिए। उनकी रैली पूरी तरह विफल रही।
0
0
Report

सम्राट चौधरी: 125 यूनिट मुफ्त बिजली अमीरों से दान, शिक्षा के लिए अपील

Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के संपन्न बिजली उपभोक्ताओं से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग चाहें तो हर महीने मिलने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री ने ऐसे उपभोक्ताओं से सब्सिडी के बराबर राशि सरकार को दान करने का भी आग्रह किया है. उनका कहना है कि इस पैसे का इस्तेमाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जा सकता है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की आग्रह कर रहा हूँ कि बिहार के लोगों से आग्रह करता हूँ कि आज लगभग 1 करोड़ 92 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन में हम 125 यूनिट बिजली सब्सिडी देते हैं। जो सक्षम लोग हैं, इनकम टैक्स जो पेयर हैं, हम जरूर आग्रह करेंगे बिहार के मंत्री होने की हैसियत से, क्योंकि बिजली में 23 हज़ार करोड़ का सब्सिडी पूरे देश में कोई नहीं देता है। उत्तर प्रदेश हमारे दुगना आबादी वाला बड़ा राज्य है, वहां मात्र 6 हजार करोड़ रुपया सब्सिडी दिया जाता है, लेकिन हम बिहार में 23 हजार करोड़ देते हैं। इसलिए मैं आग्रह करना चाहता हूं बिहार के लोगों से, बिहार के समृद्ध लोगों से कि आपको जो बिजली में सुविधा मिलती है 125 यूनिट, वो सरकार को डोनेट करना शुरू कीजिए जिससे बिहार के शिक्षा जगत में काम करने का मौका मिल सके। मुख्यमंत्री के इस बयान के coming के बाद रजनीकिशोर के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा की पहले ही करना चाहिए था। आज जो कर रहे हैं, नहीं करना चाहिए। उनको पहले जो घोषणा किए थे कि सभी लोगों को... वोट लेने के वक्त में की फ्री सबको बिजली 125 यूनिट मिलेगा इसका मतलब इन लोगो ने झूठ बोला. आपने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झूठ बोलकर जनता से वोट लिया है। इसलिए सबका माफ होना चाहिए, और इस पृथ्वी पर जो भी लोग हैं, बिहार में, सबकी माफ होनी चाहिए। ठीक है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा की चोरी से बनी हुई ये सरकार है। वोट चोरी करी थी इन लोगों ने। धोखा दिया था लोगों को, महिलाओं को धोखा दिया था कि 10 हज़ार अभी ले लीजिए 1 लाख 90 हज़ार हम बाद में देंगे। उसी तरह 125 यूनिट फ्री बिजली, आपने ही कहा था सम्राट चौधरी जी, चुनाव से पहले। एनडीए की सरकार बिहार में जो बनी है, चोरी से बनी हुई सरकार सिर्फ और सिर्फ धोखा देगी। एक भी वादा ये लोग पूरा नहीं कर सकते हैं, धोखेबाज़ लोग हैं ये लोग, धोखे की सरकार है जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने मुख्यमंत्री के इस बयान और विपक्ष के द्वारा दिए गए बयान पर कहा मैं माननीय मुख्यमंत्री जी के वक्तव्य के साथ हूँ। लेकिन मैं उसके साथ एक चीज भी जोड़ना चाहता हूँ कि जो समर्थ लोग हैं, जो संपन्न लोग हैं, ऐसे लोगों का आकलन अलग कर लें। और जो लोग निर्धन हैं, जो 'हैव-नॉट्स' हैं, उसका आकलन अलग कर लें। मैं बार-बार कह रहा हूँ कि आप पांच डिसमिल जमीन देने की बात कर रहे हैं। बहुत अच्छी बात है, सोच अच्छी है, नियत अच्छी है। लेकिन हरेक पंचायत में कितनी जमीन है जो गैरमजरुआ है, उसका आकलन ही नहीं हो पाया है। कितने निर्धन हैं, भूमिहीन हैं, उसका आकलन ही नहीं हो पाया है। तो आप अपनी घोषणाओं का कार्यान्वयन कैसे कर सकते हैं? नियत अच्छा है, नीति भी अच्छी है, लेकिन कार्यान्वयन करने का नजरिया... वो हमें नहीं लगता है कि वो ठीक है। मैं जहां रह रहा हूं ये सरकारी क्वार्टर है। जितने सरकारी क्वार्टर हैं, जो लोग रहते हैं... जो लोग संपन्न लोग हैं, समर्थ लोग हैं, मंत्री हैं, विधायक हैं, चेयरमैन पर्सन हैं, उसका एक केटेगरी बना दें। और उससे पैसा ज्यादा लें। मुख्यमंत्री का भी उपयोग फ्री नहीं हो, मंत्री का भी फ्री नहीं हो, विधायक का भी फ्री नहीं हो, चेयरमैन... इसका भी फ्री नहीं हो। और जो निर्धन हैं, उसका फ्री कर दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top