Prayagraj - सरदार पतविंदर सिंह ने बांटा ठंडा पेयजल
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:गर्मी में लोग की सेवा-भाव में लगे हैं प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सामाजिक सहयोगियों के साथ नैनी के विभिन्न चौराहा में खड़े होकर शीतल ठंडा पेयजल का गैलन अपनी पीठ में लादकर राहगीरो को ठडां शीतल पेयजल व गुड का वितरण किया राहगीरो को ठंडा शीतल जल पीला कर गर्मी से राहत देने की कोशिश की गई ऐसे नेक काम करने के लिए सदैव सरदार पतविंदर सिंह तत्पर रहते हैं निःशुल्क शीतल जल पिलाया कर सेवा के इस पुनीत कार्य में पशु पक्षियों के लिए भी कटोरे में पानी रख रहे हैं। मानव सेवा जो करें वह सदा सुख पाए,मन की शांति तब मिले जब किसी का जीवन सफल हो जाए सरदार पतविंदर सिंह इस लाइन को चरितार्थ करने के साथ खुद को मन से भी तृप्त कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नर बदले मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। पीयूष मोर्डिया बने एडीजी स्थापना, लखनऊ। रहमत शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी। लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। जे. रविंदर गौड़ को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर भेजा गया। किरण एस. बने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर। प्रभाकर चौधरी बने डीआईजी लखनऊ रेंज। गौरव ग्रोवर को अयोध्या से मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया। सतपाल को मुरादाबाद से अयोध्या का एसएसपी बनाया गया। अमित कुमावत को लखनऊ से आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया। कुल 28 अधिकारियों की तबादला सूची जारी, तीन अधिकारियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त।मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का जोरदार प्रदर्शन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कचहरी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि तथा अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने रोजगार सेवकों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। बाइट – सुनील, रोजगार सेवक बाइट – अनिल, रोजगार सेवकछात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बवाल, भाजपा नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अमन भारती नामक युवक पर पिछले करीब एक महीने से स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय अश्लील टिप्पणियां करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता कलपेंद्र भारती और उनके करीब 15 से 20 समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में लिखित शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना परिसर में मीडिया के सामने पीड़िता ने अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।शाहजहांपुर: तिलहर नगर विकास को निर्माणाधीन डिवाइडर पालिका अध्यक्ष ने रुकवाया।कहा इसे हटाओ नुकसान मैं दूंगी।
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर। व्यापारियों की मांग के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लगाते हुए पालिका प्रशासन और ठेकेदार को तत्काल डिवाइडर निर्माण बंद करने का निर्देश दिया।बोली जो नुकसान होगा मैं समझ लूंगी। नगर की बाजार बिरियागंज से मुख्य बाजार तक यातायात नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा स्वीकृत कर डिवाइडर निर्माण और उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था।बुधवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि सहित तमाम व्यापारी नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के आवास पहुंचे और उनसे मांग करते हुए कहा कि डिवाइडर के निर्माण से बाजार की सड़क और संकीर्ण हो जाएगी जिसके चलते जाम की समस्या विकराल होगी साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा इसलिए डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया जाए।व्यापारियों की मांग पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम आनन-फानन में बिरियागंज पहुंची और उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए पालिका प्रशासन के कर्मचारियों,अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल डिवाइडर का काम बंद किया कर दिया जाए जब तक सड़क चौड़ी नहीं होती।साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो डिवाइडर का निर्माण में लागत लगी है उसे वह स्वयं देख लेंगी।पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए जमकर तालियां बजाई और उनकी सरहाना की। इस दौरान नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक अयूब हुसैन,ठेकेदार रशीद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।शाहजहांपुर के तिलहर में दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर:तिलहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस के द्वारा 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रामौतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी क्षेत्र के गांव बंधा रोड स्थित नहर के पास से कर ली गई है। सनद रहे कि क्षेत्र की निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लखौआ गांव के निवासी रामौतार के द्वारा उसकी बच्ची के साथ इस घृणित घटना को अंजाम दिया गया है।कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र के निर्देश पर तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी को नहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू करती है।
हरदोई: दुकान में कारीगर की पिटाई का सीसीटीवी वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: हरदोई के एक मिठाई की दुकान में कारीगर की पिटाई सीसीटीवी में कैद
-मिठाई की दुकान पर दबंगई कारीगर की पिटाई
-पाली थाना के पाली कस्बे में दुकान में घुसकर मारपीट
-गुप्ता स्वीट्स के कारीगर संदीप कुमार को बनाया निशाना
-मकान मालिक पुनीत गुप्ता समेत 6 पर मारपीट का आरोप
-दुकान में हुई पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद
-पीड़ित की पत्नी रामा देवी की तहरीर पर 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई में पिता का कातिल बेटा गिरफ्तार, मां से विवाद के बाद चाकू से गोदकर की थी हत्या
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: हरदोई में मां के साथ विवाद के दौरान बेटे ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि अपने ही पिता की जान ले ली। पिता और मां के बीच हो रहे झगड़े में बेटे ने विरोध किया तो विवाद पिता-पुत्र के बीच पहुंच गया। गुस्से में आकर बेटे ने चाकू से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया था। पुलिस ने दो दिन तक तलाश करने के बाद गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर की है। पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को रामेन्द्र सिंह का अपनी पत्नी अंजू सिंह से विवाद हो रहा था। इसी दौरान बेटे सत्यम सिंह ने मां के साथ मारपीट का विरोध किया। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान सत्यम ने धारदार चाकू से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते रामेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। मृतक की पत्नी अंजू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार 26 नवंबर को पुलिस ने नामजद आरोपी सत्यम सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी राधानगर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश यादव, कांस्टेबल नितेश और कांस्टेबल महेन्द्र मौर्य शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
'अखिलेश यादव यह समझते है कि मुसलमान सपा का बंधुआ मजदूर है', समाजवादी पार्टी के जारी मेनिफेस्टो पर बरेलवी की प्रतिक्रिया
Lucknow, Uttar Pradesh:बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के जारी मेनिफेस्टो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए की इस घोषणा पत्र से मुसलमान गायब है। मुसलमानों की आर्थिक सामाजिक शैक्षिक पिछड़ेपन पर कुछ भी नहीं कहा गया है। अखिलेश यादव यह समझते है कि मुसलमान सपा का बंधुआ मजदूर है। अब यह बात उनको 2027 के चुनाव में बहुत अच्छे से समझ में आ जाएगी।
सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली/राजू राज: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।
नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।
करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और 6 गिरफ्तार किए जिसमें 2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।
करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।
पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।
पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।
