Prayagraj - नवविवाहिता ने ट्रैन के आगे कूदकर दी जान
Inayat Patti, Uttar Pradesh:हंडिया उतराव थाना क्षेत्र के बैरागिया नाला के पास शाम लगभग 5:00 बजे के करीब नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद जीआरपी व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची उतराव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. मृतका की पहचान रंजना पत्नी किशन हरिजन निवासी मंडोर थाना उतराव के रूप में हुई. मृतका के पति ने बताया कि वह काम पर बलरामपुर गया था। गैस खत्म होने के बाद बताकर रंजना लकड़ी काटने जगतपुर बैरागिया नाला के पास हाशिया लेकर आई थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रंजना ट्रेन को आता देख पटरी पर लेट गई और इतने में ट्रेन से कटने के कारण महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
