221503
Prayagraj: ट्रेन में अचेत मिले अधेड़ की गई जान
Tatrapur, Uttar Pradesh:प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में बरौत कस्बा स्थित भीटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊपरदहां भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर राजद नेताओं ने श्रद्धांजलि
Dhanbad, Jharkhand:एकंर - धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद राजू यादव चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राजद नेताओं और पूर्व मंत्री आमों देवी और के परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी सह पूर्व मंत्री आबो देवी भी मौजूद रहीं। पूर्व मंत्री ने कहा यहां के मजदूर की आवाज उठाने का काम करते थे जब राजू यादव की गोली मार कर हत्या हुई उस समय धनबाद में अपचुनाव था और राजद के उमीदवार भी राजू यादव थे माफियाओ के उनकी हत्या कर दी वही आज धनबाद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों को याद किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि शहीद राजू यादव के जो सपने अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। साथ ही उनके बताए रास्ते और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। बता दें कि 26 सितंबर 1991 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, जिसे पहले मुगल सराय रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था, पर शहीद राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। बाइट--- आबो देवी , पूर्व मंत्री बाइट --- हातिम अंसारी, राजद नेता0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में डूबे तीन छात्र, शव नहीं मिला
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी के कनावर घाट पर कोट गांव के तीन छात्र गणेश प्रतिमा विसर्जन के वक्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के 22 घंटे बाद भी SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, पर तीनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और SDRF टीम, पुलिस अधिकारी व लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे और समय रहते इंतजाम होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब तीनों परिवारों की निगाहें कुंवारी नदी पर टिकी हैं; माता-पिता और परिजन अपनों के सकुशल मिलने की उम्मीद और शव मिलने की पीड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। विधायक ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद भिंड में सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरती गई। SDRF टीम अब भी खोज अभियान चला रही है और परिजन मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
बारिश के कहर में शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास; वीडियो वायरल
Kawardha, Chhattisgarh:बारिश का कहर: शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास, वीडियो वायरल कबीरधाम। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जलभराव बढ़ गया है। अमरौदी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मकान में रहने वाले परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था। आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने जलभराव और नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई。0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग! बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 3 लोगों को लगी गोली.. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
उत्तराखंड में लगातार बारिश से चारधाम यात्रा रोक, आयुक्त ने जारी किया आदेश
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सितम जारी है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट जारी किया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज दोपहर से कल तक चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गयी है। इसके लिए आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने आदेश भी जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा को पुनः चालू किया जाएगा।0
0
Report
आराधना मिश्रा मोना पर राम मंदिर चढ़ावे मामले में बीजेपी पर पलटवार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय, अनिल मिश्र, गोपाल राव को सरकारी गवाह बनाए जाने पर कहा, "देखिए, जिस तरह से जो घर के मालिक थे, जिनके कहने पर पूरा ट्रस्ट चलता था, जो जिम्मेदार लोग थे, इस अपराध से आपने उन्हीं को अलग कर दिया। अपराध किसे बनाया? किसी के ड्राइवर को, किसी के नौकर को, डेली वेजेस के बेचारे वो लोग, जिनकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, आपने सारा आरोप उनके ऊपर मढ़ दिया... अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि जब से राम मंदिर बना और राम मंदिर बना, तो उस पर कितना चढ़ावा आया होगा। कई हजार करोड़ का चढ़ावा, जिसकी जैसी आस्था थी, किसी ने पैसे चढ़ाए, किसी ने आभूषण चढ़ाए, जिसकी जैसी आस्था थी, उसने किया... यह सबसे बड़ा अपराध किया है भारतीय जनता पार्टी ने और यह अपराध, यह अक्षम्य अपराध है। इसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा।" लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने चुनाव आयोग को लेकर चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर कहा, "देखिए, जब नाव डूबती है, तो जो उस पर सवार होते हैं, वे अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं। यह तो स्पष्ट हो गया कि उनको भी अंदेशा हो गया है कि बहुत बड़ा अपराध उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करके किया, और शायद वह इस अपराध में अब भागीदार नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भी इस बात को स्वीकारा है कि स्पष्टीकरण तो आना चाहिए।" लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल के BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर कहा, "इस लोकतंत्र की हत्या करने का अगर किसी ने जघन्य अपराध किया है, तो वो चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने किया है। उस व्यक्ति जिसने 13.98 करोड़ लोगों के नाम भारतीय जनता पार्टी के कहने पर इस देश की लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने के लिए जो कृत्य किया है...मैं तो यही कहूंगी कि ज्ञानेश कुमार अगर जरा भी अपने पाप का पश्चाताप करना चाहते हैं, तो वह जनता के सामने आएं..." लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है। लोकतंत्र तभी बचा रह सकता है, जब वोट बचेगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है, प्रमाणित रूप से मैं कह सकती हूं कि वोटों की चोरी हुई है और हो रही है। यह एक गंभीर विषय है। और मैं आप सब के सामने पूरी जिम्मेदारी से एक बात कहना चाहती हूं कि अगर वोट चोरी का प्रकरण, वोट चोरी की बात अगर पूरे देश में किसी ने कही थी, तो हमारे नेता राहुल गांधी ने की थी। हरियाणा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बकायदा तथ्यों के साथ, डेटा के साथ उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-एक वोट के किस तरह से वोट फर्जी वोट जोड़े गए और कैसे लोगों के वोट काटे गए, उसको स्पष्ट किया था..."0
0
Report
Advertisement
देवली CISF केंद्र: आठ प्रशिक्षु पासिंग आउट, देश सेवा की शपथ
Tonk, Rajasthan:देवली(टोंक) देवली के सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इसमें 8वें बैच के 8 खिलाड़ी हेड कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी (स्पोर्ट्स कोटा) बने। इन खिलाड़ियों में दो बॉक्सिंग, एक कराटे, एक जूडो, एक कबड्डी, एक जिम्नास्टिक, एक हॉकी और एक कयाकिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक नरेंद्र देव आनंद थे। उन्होंने परेड का जायजा लिया और सभी 8 प्रशिक्षुओं को देश सेवा की शपथ दिलाई। आनंद ने कहा कि खेल में सीखा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सेवा में भी काम आएगी। उन्होंने सभी को ईमानदारी और समर्पण से काम करने को कहा।0
0
Report
वासुदेव देवनानी कोटा पहुंचे, मेयर-उपमहापौर परिणामों पर खुशी जताई
Kota, Rajasthan:कोटा.. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज कोटा पहुंचे। कोटा पहुंचते ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से इच्छा थी कि कोटा आकर सभी से मुलाकात करूं, इसलिए मैं सबसे मिलने यहां आया हूं। देवनानी ने कहा कि कल और आज मेयर और उपमहापौर के जो परिणाम सामने आए हैं, उनकी खुशी में शामिल होने के लिए भी कोटा आया हूं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जो परिणाम आए हैं, वे सुखद हैं। देवनानी के मुताबिक जनता ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की गति पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि विकास के काम जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं, जनता ने उसी पर अपना समर्थन जताया है। कोटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात को लेकर भी देवनानी ने उत्साह जताया。0
0
Report
कालाडेरा टांकरड़ा से मासूम बालिका अपहरण: पुलिस की टीमें तलाश में जुटी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर मासूम बालिका के अपहरण से जुड़ा मामला दो दिन पहले कालाडेरा के टाँकरड़ा से हुआ था अपहरण बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दिया वारदात को अंजाम जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा ने घटनास्थल का लिया जायजा बालिका के परिजन, दुकानदार ,आस पास के लोगों से की बातचीत पुलिस की अलग -अलग टीम कर रही हैं तलाश SHO पूजा पूनियां खुद दो दिन से जुटी हैं तलाश में SP ने कहा जल्दी बालिका को किया जाएगा दस्तयाब0
0
Report
Advertisement
चोरी गयी लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर,
Unnao, Uttar Pradesh:चोरी गयी लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर, बंदूक और लैपटॉप किया था पार उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत अखलाक नगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक समेत पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे अखलाक नगर निवासी चांद बीबी के मकान की खिड़की की जाली तोड़कर चोर घर में घुस गए थे। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप, कैलकुलेटर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना की सूचना पीड़िता ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने चंदन घाट क्षेत्र से गुलफाम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, घटना का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बाइट एस एस पी जय प्रकाश बाइट पीड़िता चाँद बीबी का पडोसी0
0
Report
NDPS केस में 3.5 साल से फरार आरोपी प्रियांशु शर्मा उर्फ चानु गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:विद्याधर नगर थाना पुलिस ने इनामी आरोपी पकड़ा साढ़े 3 साल से फरार प्रियांशु शर्मा उर्फ चानु गिरफ्तार NDPS एक्ट के मामले में करीब साढ़े तीन साल से चल रहा था फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम था घोषित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाने मथुरा, आगरा और हरियाणा में काट रहा था फरारी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया दस्तयाब आरोपी से स्मैक और MD की सप्लाई के स्रोतों को लेकर पूछताछ जारी आरोपी ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया समझने के लिए क्राइम सीरियल देखे0
0
Report
हजारीबाग में तूफान के बाद बिजली जल्द बहाल करने का दावा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में तूफान का असर देखने को मिल रहा है। जनजीवन एक तरफ अस्त-व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है, जिसके कारण लोग पीने के पानी के लिए भी मुहाल हैं। लोगों का कहना है कि अगर इस तरह से हजारीबाग बिजली विभाग कार्य करेगा तो उनके मेंटेनेंस करने का कोई फायदा ही नहीं है। बता दें कि पूरे हजारीबाग में बिजली विभाग के द्वारा वायर को चेंज किया गया था, उसके बाद कवर्ड वायर पूरे हजारीबाग में लगाया गया था, इसके बाद भी बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाना लोगों के लिए दिक्कत का सबब बना हुआ है। बिजली विभाग पूरी मशक्कत के साथ लगा हुआ है, उनका कहना है कि जल्द ही लोगों को बिजली की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। अब जिले के पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है, डालियों की भी छटाई की जा रही है ताकि आगे इस तरह की परेशानी न आए। उन्होंने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों का भी दबाव मिल रहा है, जल्द ही हजारीबाग के लोगों को बिजली की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। हजारीबाग के बिजली विभाग के उप प्रबंधक का कहना है कि हमारी पूरी टीम विभिन्न जगहों पर लगी हुई है; शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हजारीबाग के विभिन्न जगहों से बिजली विभाग के लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, उनकी शिकायत है कि कहीं दो तार आपस में सट गए हैं तो किसी का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है; जल्द से जल्द ठीक करने की मांग सभी कर रहे हैं। हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी बिजली विभाग पहुंचकर विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न तरह के दिशा-निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार में महिला सुरक्षा पर मंत्री जमां खान का विपक्ष पर निशाना, कानून कायम
Jehanabad, Bihar:बिहार में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच जिले के प्रभारी मंत्री जमां खान ने सरकार और पुलिस प्रशासन का पुरजोर बचाव किया है. जहानाबाद प्रवास के दौरान उन्होंने विपक्ष के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज है और बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों पर पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है. अधिकांश मामलों में आरोपियों को 24 से 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. मंत्री ने कहा कि महिला हिंसा और छेड़खानी जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाना केवल शासन-प्रशासन के बूते संभव नहीं है. इसके लिए आम आवाम और समाज के हर तबके को जागरूक होना पड़ेगा. जब तक सामाजिक स्तर पर अपराधियों के खिलाफ एकजुटता नहीं दिखेगी, तब तक सुरक्षित माहौल पूरी तरह कायम नहीं हो सकता. छेड़खानी पीड़िता की पहचान कथित रूप से सोशल मीडिया पर उजागर होने को लेकर आरजेडी सांसद मीसा भारती द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हर संवेदनशील घटना पर राजनीति की रोटी सेकना सही नहीं है. जमां खान ने तंज कसते हुए कहा कि मीसा भारती सरकार पर उंगली उठाने से पहले अपने घर के हालात देखें, जहां उनकी अपनी भाभी को अब तक न्याय नहीं मिल सका है. वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि जब भी बिहार में विकास, तरक्की और जनहित के बड़े काम होते हैं, तब तेजस्वी यादव धरातल से गायब रहते हैं. उन्होंने मौजूदा एनडीए सरकार को न्याय के साथ विकास की सरकार बताते हुए कहा कि विपक्ष असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल उल-जुलूल बयानबाजी में जुटा हुआ है.0
0
Report
हापुड़ - बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की महताब कॉलोनी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गली में जमकर लाठी-डंडे चले, एक युवक लहूलुहान हो गया। जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें हापुड़ की महताब कॉलोनी की हैं। बारिश के बीच पानी से भरी गली में दो पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं। वीडियो में करीब दर्जन भर लोग एक दूसरे पर टूट पड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को घेर कर पीटा जा रहा है। महिलाएं चीख-चीख कर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि बच्चों के झगड़े से शुरू हुई कहासुनी ने इस बड़े बवाल का रूप ले लिया। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 में बारिश से पानी भर, यातायात प्रभावित
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ- दिल्ली नेशनल हाइवे 9 पर बरसात का पानी बरसा है, वाहनों की रफ्तार धीमी। मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित नेशनल हाईवे 9 पर बरसात का पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पिछले करीब 12 घण्टे से लगातार हो रही बरसात के चलते लखनऊ दिल्ली नेशनल हाइवे भी बरसाती पानी की जद में आ गया है। करीब घुटनों-घुटनों तक पानी भरा हुआ है। वाटर लॉकिंग के चलते दो पहिया और चार वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है खासा परेशानी। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर बरसाती पानी भारी मात्रा में भरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
