Prayagraj - अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज जिले के उतरांव क्षेत्र के महरुपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड गैस एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. ढ़ोली सैदहा थाना उतराव निवासी बड़ेलाल पासी जो किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. बुधवार शाम को अपनी बहन के घर से वह अपने घर के लिए वापस आ रहा था. जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल से महरुपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड गैस एजेंसी के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
