212303
प्रयागराजः कुंभ मेले को लेकर मांडा पुलिस सतर्क, मांडा रोड़ बाजार में की वाहनों की चेकिंग
Meja Tehsil, Uttar Pradesh:कुम्भ मेले को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार की दोपहर दो बजे मांडा इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मांडा रोड़ बाजार में वाहनों की सघन चेकिंग किया। इससे वाहन चालकों मे अफरा तफरी मची रही। पुलिस ने बताया की यह चेकिंग रोजाना की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदेश से लौटे पति के विवाद से तंग आकर असगरी बेगम ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम बनगवां में बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते 61 वर्षीय एक महिला ने घर के ऊपरी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के बेटे ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मां की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बनगवां में सरकारी अस्पताल के पास रहने वाली असगरी बेगम (61) का शव घर के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र नूरुद्दीन ने आरोप लगाया कि उसके पिता कमरुद्दीन उर्फ जोथू करीब नौ महीने पहले विदेश से लौटे थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि कमरुद्दीन ई-रिक्शा चलाकर होने वाली कमाई दूसरी महिला पर खर्च करते थे और पत्नी की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी करते थे। नूरुद्दीन के अनुसार माता-पिता के बीच होने वाले विवादों के वीडियो भी उसके पास हैं। उसने पूर्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ। मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा निजामुद्दीन गांव में मजदूरी करता है, दूसरा बेटा लाला मुंबई में है और नूरुद्दीन घर पर फोटोकॉपी की दुकान चलाता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।0
0
Report
कानून के शिकंजे में आया शातिर नकबजन, दिल्ली से दबोचकर न्यायालय में पेश
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद में चोरी, नकबजनी और धोखाधड़ी की संगीन वारदातों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश को तुलसीपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने शातिर अपराधी को दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के बाहर से घेराबंदी कर दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर बलरामपुर लेकर आई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामू उर्फ राजेश कश्यप उर्फ राजेश राजभर निवासी काशीराम कालोनी, ब्लॉक नंबर 28, थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी व जालसाजी के करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह 18 नवंबर 2024 को प्राथमिक विद्यालय नचौरा से सोलर पैनल बैटरियां चुराने के अलावा ग्राम बिलोहा और शीतलापुर में नकदी, जेवर व मोबाइल चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। जुलाई 2025 में पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े सदस्यों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए थे, जिसके बाद से मुख्य आरोपी रामू लगातार ठिकाने बदलकर फरार था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से तुलसीपुर पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर उसे साकेत कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे बलरामपुर लाई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
बीजापुर: रैगुड़ा के जंगलों में मुर्गा लड़ाई पर लग रहा था लाखों का सट्टा, पुलिस रेड में 156 गिरफ्तार
Bijapur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित रैगुड़ा के घने जंगलों में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय जुआ नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुर्गों के पैरों में धारदार कटर बांधकर खूनी दंगल कराया जा रहा था, जिस पर लाखों रुपये का दांव लगाया गया। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर 156 जुआरियों को दबोचा। मौके से 20 लाख रुपये नकद, 47 वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त कर पशु क्रूरता निवारण एवं जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। Bijapur: Cockfight Betting Den Busted in Raiguda Forest; 156 Detained, ₹20 Lakh Cash Seized0
0
Report
Advertisement
प्रशासन मिलावटखोरों पर कसे नकेल, छोटे दुकानदारों को परेशान करने के बजाय मिले सुधार की चेतावनी: युगल
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व से ठीक पहले जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बड़े पैमाने पर होने वाली बिक्री को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला से मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत मिलावटखोरों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि त्योहारी मांग को भुनाने के लिए कानपुर, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों से भारी मात्रा में नकली खोया, सिंथेटिक पनीर और तैयार मिठाइयां मंगाई जाती हैं। इसके अलावा बाजार में बिक रहे मिलावटी सरसों तेल, रिफाइंड, घी और पिसे मसालों के सेवन से आम जनता हार्ट अटैक, लिवर, किडनी फेल्योर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रही है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि मिठाइयों के डिब्बों पर निर्माण तिथि, उपभोग की अंतिम तिथि (एक्सपायरी डेट), संघटक तत्व और मूल्य स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान ने कहा कि बाजारों में खुले में बेचे जा रहे समोसा, पकौड़ी और फास्ट फूड पर धूल व बैक्टीरिया से बचाव के लिए पारदर्शी शीशे या ढक्कन लगाना अनिवार्य किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि छापेमारी के नाम पर छोटे व गरीब पटरी दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए, बल्कि पहले उन्हें गुणवत्ता सुधार की चेतावनी दी जाए। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।0
0
Report
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और रिंग रोड पर छिनैती करने वाला गिरोह बेनकाब, न्यायालय भेजे गए अभियुक्त
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जिले में राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि बीते दो नवंबर को डिहवा बैजपुर निवासी धर्मराज आर्या ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 21 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका तथा बृजेंद्र कुमार चौधरी का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर लूट लिया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ लकी व राजेन्द्र उर्फ निदू निवासीगण जोरावरपुर रमनगरा तथा अनिल कुमार निवासी ग्राम कोटिया थाना श्रीदत्तगंज के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने 21 अक्टूबर को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास ई-रिक्शा चालक से और रिंग रोड पर पैदल जा रहे राहगीर से मोबाइल छीनने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल फोन तथा चोरी व छिनैती में प्रयुक्त यूपी47एएफ9641 नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
चीख-पुकार के बीच धू-धू कर जला मकान, प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। विकासखंड हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकुइया के मजरा बल्दीडीह में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से भड़की भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख के ढेर में तब्दील कर दी। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक मकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार और आग देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप, बाल्टियों से पानी और मिट्टी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, दाल, चावल, कपड़े, बर्तन और वर्षों की मेहनत से जुटाए गए जेवरात पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित मैकू और बड़का ने रोते हुए बताया कि उनके पास सिर छिपाने के लिए यही एक मात्र आशियाना था, जो आग की भेंट चढ़ गया। अब उनके पास न तो खाने के लिए अन्न बचा है और न ही पहनने के लिए कपड़े। वे पाई-पाई के मोहताज हो चुके हैं। मामले को लेकर ग्राम प्रधान मेहीलाल चौहान ने बताया कि अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित दैवीय आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
Advertisement
जालौन के कोच में चोरों के हौसले बुलंद बन्द घर को बनाया निशाना
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के कोच में चोरों के हौसले बुलंद बन्द घर को बनाया निशाना सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण कीमती बर्तन और कपड़े चोरी चोरों ने कमरे में मौरंग के अंदर छिपाकर रखे गए आभूषणों को भी किया चोरी जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर मोहल्ला का मामला0
0
Report
शिवपुरी में बाइक हटाने पर पिता-पुत्र की मारपीट, सीसीटीवी सामने
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में मामूली विवाद पर मारपीट घर के सामने से बाइक हटाने कहने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज सीसीटीवी विडियो भी आया सामने शिवपुरी: शहर के द्वारिका पुरी कॉलोनी में घर के सामने से मोटरसाइकिल हटाने को कहने पर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार राहुल नामदेव और उसके पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव ने मिलकर एक व्यक्ति और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी पवन प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रिचा शर्मा दिनांक 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे वे अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके घर के दरवाज के पास राहुल नामदेव की मोटरसाइकिल खड़ी थी। पवन प्रकाश शर्मा ने जब राहुल नामदेव से अपनी गाड़ी निकालने के लिए मोटरसाइकिल हटाने को कहा, तो राहुल आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर राहुल अपने पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव को वहां बुला लाया और दोनों मिलकर पवन प्रकाश शर्मा को गालियां देने लगे जब उन्होने गालियां देने से मना किया, तो दोनों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। जिसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी रिचा शर्मा को भी राहुल नामदेव द्वारा थप्पड़ मार दिया। पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी विडियो के आधार फिजिकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता पुत्र पर मामला दर्ज कर किया है0
0
Report
सरई थाना घेराव: श्रमिकों ने थाना प्रभारी हटाने और पुलिस पर कार्रवाई की मांग
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के सरई थाने का घेराव, थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन... 66 श्रमिकों के समर्थन में उतरे लोग, पुलिस की कथित मारपीट को लेकर जताया विरोध... प्रदर्शनकारियों ने कथित लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई... भाजपा के मंडल अध्यक्ष KD वैश्य और रामधनी यादव की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग... सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग, श्रमिकों ने नियमित ड्यूटी और मजदूरी भुगतान का उठाया मुद्दा... प्रदर्शनकारियों का आरोप– राजनीतिक दबाव में पुलिस ने किया बल प्रयोग, जांच की मांग तेज...0
0
Report
Advertisement
बिसवां में उच्च स्वास्थ्य केंद्र और अच्छा फिल्म थियेटर बनाएगे : गुरमीत सिंह जाली उर्फ शेरा
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के अंतिम चरण में सांडा सकरन क्षेत्र पहुंचे फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी सहयोगी और मित्र गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा ने कहा कि बिसवां में उच्च स्वास्थ्य केंद्र और अच्छे फिल्म थिएटर की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अरिंजय चौधरी का साथ देने की युवाओं से अपील भी की। शेरा को देखने और सुनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि अरिंजय चौधरी बिसवां में मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना का प्रयास करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, अभिवीर चौधरी, फिल्म निर्माता निशांत कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली राजघाट में माता-पिता पर पुलिस हिरासत के आरोप, अस्पताल तक पहुँचाने का मामला
New Delhi, Delhi:दिल्ली के राजघाट पर उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब अंकित भंडारी के माता-पिता प्रार्थना करने पहुंचे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाते हुए हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित भंडारी के माता-पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन खींचकर राजघाट से हटाया और हिरासत में लेने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाती रही। रास्ते में कई अस्पताल होने के बावजूद पुलिस उन्हें कई किलोमीटर दूर बुराड़ी अस्पताल लेकर पहुंची। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महिला एक्टिविस्ट योगिता भी अंकित भंडारी के माता-पिता के समर्थन में पहुंचीं। वहीं बुराड़ी अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय विधायक संजीव झा ने परिवार की मदद की। विधायक संजीव झा के साथ अंकित भंडारी के माता-पिता अस्पताल से बाहर निकले। इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और पीड़ित परिवार के साथ किए गए कथित व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
अलीगढ़ के इगलास कस्बे में दो गुटों की जमकर मारपीट, चौराहे पर लगा जाम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग.... इंगलास कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो गुटों में जमकर मारपीट बीच चौराहे पर वर्चस्व की जंग एक-दूसरे पर किया हमला मारपीट के चलते मुख्य चौराहे पर लगा लंबा जाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट आरोप है कि पूर्व में भी पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था पुराने विवाद के बाद आज फिर आमने-सामने आए दोनों गुट पुलिस के सामने सरेराह मारपीट से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल अलीगढ़ की कोतवाली इगलास कस्बे का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
स्कूटी सीख रहे चार बच्चों से भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौत
Munger, Bihar:स्कूटी सीख रहे चार बच्चों ने 60 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत। मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा बेगमपुर निवासी 60 वर्षीय आसरा देवी की बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह रोज की तरह सफियासराय हवाई अड्डे पर टहलने गई थीं। इसी दौरान रनवे पर स्कूटी चलाना सीख रहे चार बच्चों ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिवंगत चांद सिंह की पत्नी आसरा देवी बुधवार शाम टहलने के लिए हवाई अड्डे पहुंची थीं। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार चार बच्चे तेज रफ्तार में स्कूटी चलाना सीख रहे थे। इसी क्रम में स्कूटी अनियंत्रित होकर पीछे से महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशा देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद स्कूटी सवार दो बच्चे मौके से फरार हो गए, जबकि दो बच्चे घायल महिला को उठाने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया。 परिजनों ने बताया कि आसरा देवी के पति की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। वह दूसरे के घरों में चौका-बर्तन कर अपने दो नातियों का पालन-पोषण करती थींवृद्धावस्था पेंशन भी उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा था। । इधर, सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दो बच्चों में से एक का इलाज सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में पुलिस की निगरानी में चल रहा है, जबकि दूसरे को थाने में रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बायर परिजन0
0
Report
महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर रवि उप्पल UAE में हिरासत में, सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर
Raipur, Chhattisgarh:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ऐप के मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल को यूएई (UAE) में हिरासत में ले लिया गया है, जिसके बाद ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, रायपुर की विशेष अदालत ने पहले से गिरफ्त में आए दूसरे प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी 12 नवंबर तक उससे पूछताछ करेगी। इस बीच ईडी ने भी कस्टडी के लिए अर्जी लगाई है, जबकि अदालत ने सौरभ को शाम में वकील से मिलने की अनुमति दी है। Mahadev Betting App: Promoter Ravi Uppal Detained in UAE, Saurabh Chandrakar on CBI Remand Till Nov 120
0
Report
निरसा विधायक अरुप चटर्जी की भूख हड़ताल, उपायुक्त के निर्णय नहीं मानने पर जाम
Dhanbad, Jharkhand:एकंर -- निरसा विधायक अरुप चटर्जी के द्वारा धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आज दुसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है । विधायक ने शिक्षा विभाग में अनियमितता भ्रष्टाचार एवं मनमाने तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग किए जाने का आरोप लगाया है. दुसरे दिन उपायुक्त या शिक्षा विभाग के किसी भी कर्मचारी द्वारा भुख हड़ताल पर बैठे निरसा विधायक की सुद्द नहीं लिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ विधायक ने भी नाराजगी जतायी साथ ही कल सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम देते हुए कहा की उपायुक्त उनकी मांगों को नहीं मानते तो कल से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा यदि इससे भी उपायुक्त और शिक्षा विभाग नहीं सुधरता है तो नेशनल हाईवे को जाम कर आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा साथ ही कल से विधायक के इस आंदोलन में आइसा छात्र संगठन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और भुख हड़ताल में छात्र भी भारी संख्या में सामिल होगे हालांकि मामले में धनबाद उपायुक्त ने विधायक द्वारा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच शुरू करते हुए जिले भर से डेटा कलेक्शन कर जानकारी जुटाने की बात कही है साथ ही भुख हड़ताल में बैठे विधायक के स्वास्थ्य जांच के लिए सरकारी चिकित्सक भेजने की भी बात कही0
0
Report
Advertisement
