221508
Prayagraj: परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जादू शो का आयोजन
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज के हंडिया तहसील क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा में शनिवार को एक खास जादू शो आयोजित किया गया। इस शो का मकसद परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाना था। संस्कृति जादू दल की खुशबू केशरवानी ने जादू के जरिए आसान और प्रभावी तरीके से परिवार नियोजन की जानकारी दी। खासतौर पर उन्होंने पुरुष नसबंदी पर जोर दिया। बताया कि यह प्रक्रिया महिला नसबंदी से ज्यादा आसान है। इसमें न दर्द होता है, न डर, न चीरा और न टांका।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगरार में वन महोत्सव: 265 पौधे रोपे, संरक्षण का संकल्प
Begun, Rajasthan:गंगरार,चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के माताजी का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सान्निध्य में वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से 265 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इनमें 170 फलदार, 20 छायादार और 75 पुष्पीय पौधे शामिल रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पेड़ों की अवैध कटाई रोकने का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने बालोद्यान को विवेकानंद उद्यान के रूप में विकसित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दोहराया।0
0
Report
पटना में अवैध हथियार के खिलाफ अभियान: दो गिरफ्तारी, चार जिंदा कारतूस बरामद
Patna, Bihar:पटना में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में खाजेकलां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो विधिवार्द बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल तीन अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, खाजेकलां थाना को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद संबंधित युवक को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वही है। उसने यह भी बताया कि वीडियो में दिख रहा हथियार उसके एक दोस्त का है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित छापेमاری की। कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में एक अन्य स्थान से एक और देशी कट्टा बरामद किया। इस दौरान दो विधिवार्द बालकों को भी निरुद्ध किया गया। पूरे अभियान में कुल दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी और दो विधिवार्द बालकों को निरुद्ध करने में पुलिस को सफलता मिली। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने बताया कि पटना पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
मुरादाबाद में धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोप: पति-पत्नी समेत गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में हिंदू महिला के साथ The Kerala Story की कहानी जैसा ही मामला सामने आया है। यहाँ मझोला थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला ने मुस्लिम व्यक्ति और उसकी पत्नी सहित एक मौलवी और 2 अज्ञात लोगों पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिनको सुन सबके होश उड़ गए। महिला का आरोप है कि उसके एक मुस्लिम परिवार से 3 वर्ष से पारिवारिक संबंध थे, एक दूसरे के साथ मिलकर सब त्योहार मनाया करते थे, लेकिन जिस परिवार से उसके संबंध थे, उस परिवार ने उसके साथ ऐसा कांड कर दिया जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गयी। पुलिस ने मामले में आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज, एक मौलवी व 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मौलवी व अज्ञात की गिरफ़्तारी में तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में महिला हत्या: लिव इन रिश्ते के शक पर आरोपी ने गला दबाकर हत्या
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। पुलिस ने 48 घंटे में किया महिला हत्याकांड का खुलासा। महिला के कई लोगों साथ संबंध होने के शक में दिया वारदात को अंजाम। अभियुक्त रामजीवन के साथ लिव इन में रह रही थी महिला। मृतक महिला के रामजीवन से थे संबंध। अवैध संबंधों के शक में रामजीवन ने ही महिला की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना में शामिल बाइक और मोबाइल किया बरामद। हरगांव थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
हाथरस में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, 21 छात्राएं सुरक्षित
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित विद्यालय की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में हुई। आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया, हालांकि सभी 21 छात्राएं सुरक्षित रहीं। दोपहर करीब 2 बजे कमरे से धुआँ उठता देखा गया तो छात्राओं और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस वक्त सभी छात्राएं नीचे मैस में खाना खा रही थीं। तत्काल पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया; छोटी दमकल गाड़ी का पानी जल्द खत्म हो गया। इसके बाद विद्यालय में छात्राओं के पानी पीने की टंकी से मशीन लगाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग लगने की गंभीरता को देखते हुए डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं व स्टाफ से आग के कारणों की जानकारी ली।0
0
Report
Hardoi: Excise Minister attacks Akhilesh Yadav, claims bulldozer against mafias
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में अखिलेश यादव पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का सीधा वार,बोले माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है,इसलिए दर्द हो रहा है हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था संबंधी आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना बेहद हास्यास्पद है। जिन लोगों ने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण दिया, उन्हें विधायक और सांसद बनाकर सदनों तक पहुंचाया, आज वही कानून व्यवस्था की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जब माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर चला रही है तो सबसे ज्यादा दर्द समाजवादी पार्टी को होना स्वाभाविक है। राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में नितिन अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने जो बयान दिया है, वह उनका व्यक्तिगत बयान है और उसी पर वही जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों को जेल भेजा गया है और जांच अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी तथ्य सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर अंतिम टिप्पणी करना उचित होगा。 समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लगातार हमलों पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि जो दल राम मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे और अदालत में इसके खिलाफ खड़े रहे, आज वही राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे दल किस नैतिक आधार पर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं。 बाइट -- नितिन अग्रवाल आबकारी मंत्री यूपी सरकार0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा संगम चौराहा पर दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास विफल, चार आरोपी हिरासत में
Sikar, Rajasthan:धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव के संगम चौराहा पर दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते विफल हो गया। बोदलासी निवासी पीड़ित दिनेश रेवाड़ को बदमाशों ने किसी बहाने से शाहपुरा चौराहा पर बुलाया था, जहाँ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की। पीड़ित युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना पर संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत स्कॉर्पियो को चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों की त्वरित और साहसी प्रतिक्रिया ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और पीड़ित को सकुशल बचा लिया और बदमाशों को पकड़ लिया। लोगों ने तुरंत धोद पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की सजगता से एक बड़ी घटना टल गई है। स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों द्वारा युवक का अपहरण क्यों करना चाह रही थी इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल कर रही है。0
0
Report
रतलाम में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग; 10 गिरफ्तार, 2 फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में 19 जून को सराफा व्यापारी कमल जैन के घर दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इस सनसनीखेज वारदात में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। दीनदयाल नगर में हुई इस घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर सवार चार बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आए थे। शुरुआती जांच में करीब एक करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद को घटना की वजह माना गया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि इस साजिश में फायरिंग करने वाले, हथियार उपलब्ध कराने वाले और बाइक की व्यवस्था करने वाले समेत कुल 12 आरोपी शामिल हैं। आज दो इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई और मजबूत हुई है। मामले में अब तक दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए जा चुके हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है।0
0
Report
जगदलपुर में ताजा खबर: अभी देखें वायरल अपडेट
Jagdalpur, Chhattisgarh:JAGDALPUR0
0
Report
Advertisement
नगर पालिका राजस्व घोटाला: FIR दर्ज, दो अधिकारी आरोपित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नगर पालिका परिषद में करोड़ों रुपये के कथित राजस्व घोटाले को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में आखिरकार कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) हरीश गोस्वामी और कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी, शासकीय राशि के कथित गबन और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1 अप्रैल 2019 से 23 अगस्त 2023 के बीच नगर पालिका के राजस्व संग्रह में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि राजस्व वसूली के दौरान रसीदों और रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर करीब 7.79 करोड़ रुपये की शासकीय राशि का गबन किया गया। मामले की शिकायत नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने लगभग एक वर्ष पहले की थी। शिकायत के बाद विभिन्न स्तरों पर जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद देर रात कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया。0
0
Report
पुजारियों की जेब के लिए बाबाओं के खिलाफ अखिल भारतीय प्रदर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:पुजारियों की जेब की लड़ाई बाबाओं की लंगोट पर आई... - उज्जैन महाकाल मंदिर पुजारी संघ ने कहा पुजारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं...रविन्द्र पुरी नकली बाबा है..इन बाबाों की लंगोट खोलकर चैक की जाय सोना निकलेंगे...हमारी जेब दिख रही है जबकि बाबा तो पोटली भरकर खा रहे हैं...रविन्द्र पुरी समेत बाबाओ के मुर्दाबाद के नारे लगाए अखिल भारतीय पुजारी संघ ने... (पुजारी संघ और उज्जैन रहवासियों के साथ चौपाल)0
0
Report
नरेंद्र मेहता बोले: शिवाजी महाराज के स्टैच्यू इतिहास बताने के लिए लिए, गलत नैरेटिव नहीं
Mumbai, Maharashtra:बीजेपी नेता नरेंद्र मेहता ने कहा शिवाजी महाराज के स्टैच्यू इतिहास बताने के लिए बने, इसलिए यह नैरेटिव सेट करना गलत नहीं है.0
0
Report
Advertisement
विदेशी टिप्पणी पर शिवसेना की कड़ी प्रतिक्रिया: शिवाजी महाराज के सम्मान की रक्षा का दावा
Mumbai, Maharashtra:छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एंटी इंडिया गैंग ये नैरेटिव फैलाने में जुटी है की वो वो एंटी मुस्लिम थे इसको लेकर महाराष्ट्र में इस एंटी इंडिया गैंग के ख़िलाफ़ नाराज़गी है. शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने इसपर जवाब देते हुए कहा की ,”विदेशी मीडिया में जो छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान हुआ, शिवसेना उसका खंडन करती है. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए भगवान हैं, और हम कोई अपमान नहीं सहेंगे. ये जो लेखक विदेश में बैठकर टिप्पणी कर रहा है, न वो हिंदू मूल्यों को जानता है, न हिंदू परंपरा को जानता है, न हिंदू इतिहास को जानता है. और दुर्भाग्य से ये खुद को भारतीय कहता है. ऐसे लोगों का हम खंडन करते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज जी के सेना में मुसलमान बिल्कुल थे,but वो हिंदवी स्वराज के लिए लड़ते थे. ये लेखक ये नहीं जानता. हमारी संस्थापक संमाननीय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी ने शिवसेना हिंदुओं और मराठी मानस के अस्मिता के लिए बनाया. और हमारी पार्टी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से बनी पार्टी है. इसका हमें अभिमान है और गर्व है.0
0
Report
अजमेर दरगाह में प्रेम वीडियो पर तीखी नाराज़गी, ख्वाजा के दरबार ने की जांच मांग
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह की शाहज़ानी मस्जिद में बेहुरमती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दिश करने से अक़ीदतमंदो में भारी नाराज़गी का सबब बना हुआ हैं । सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह में इस वीडियो को लेकर ख़ुद्दामें ख्वाजा बेहद नाराज है। सोशेल मीडिया अकाउंट पर गर्दिश करते इस वीडियो में एक लड़का और लड़की वीडियो रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि इन दोनों ने ही बेशर्मी की हदें पार करते हुए मोहब्बत का इज़हार करते हुए नज़र आये है। दरगाह के गुंबद के सामने शाहज़ानि मस्जिद में एक लड़का, लड़की की पेशानी और हाथ चूमता नज़र आ रहा है। लाल रंग के कपड़े पहनी लड़की और लाइट ब्ल्यू कुर्ता पजामा पहना लड़का, दरगाह शरीफ और अल्लाह का घर मस्जिद में बेशर्मी की हदें पार करते दिखाई दे रहे है। जहां ना कोई अदब ना कोई शर्म हया,बल्कि फ़िल्म स्टाइल में रील बनाने का भूत लोगो की अक़ीदत को तार तार करता दिखाई दे रही है। दरगाह के ख़ादिम सैय्यद कुतबुद्दीन सखी के मुताबिक़ आय दिन जाने अंजाने में ऐसे कई लोग सोशेल मीडिया में चमकने के लिए रील बनाते है। अजमेर दरगाह सारे आलम में मशहूर है और यहां अक्सर नौजवान नस्ल के बच्चे इस तरह नाक़ाबिले बर्दाश्त वीडियो रील बनाते है। जबकि दरगाह कमेटी ने साफ साफ पोस्टर बेनर लगा कर मस्जिद के अदब का ख्याल रखने की अपील की हुई है। लेकिन उसके बावजूद इस तरह की हरकतों से लोग बाज़ नही आ रहे। दरगाह कमेटी ने इस तरह की काबिले ऐतराज़ वीडियो बनाने पर पाबंदी भी आईंद की हुई है और मस्जिद में बड़े बड़े परदे लगा कर बेहुरमती रोकने की कोशिश भी की हुई है। इंस्टाग्राम अकाउंट से शाया हुई इस वीडियो को लेकर नाराज़ ख़ुद्दामें ख्वाजा ने दरगाह कमेटी से जांच पड़ताल कर ताल्लुका अकाउंट होल्डर के खिलाफ कानूनी पुलिस कार्यवाई अमल में लाने की गुजारिश की है।0
0
Report
गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन: राष्ट्रगान-राष्ट्रीय गीत एक साथ नहीं गाने
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा *For 6 pm show: राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत पर गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन-* जारी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई- भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर सभी राज्यों और मंत्रालयों को कड़े निर्देश भेजे हैं. नए आदेश के मुताबिक, राष्ट्रगान (जन गण मन) और राष्ट्रीय गीत (वंदे मातरम) को गाने-बजाने से जुड़े नियमों का हर हाल में सख्ती से पालन करना होगा. मंत्रालय ने साफ किया है कि *किसी भी कार्यक्रम में दोनों को एक साथ प्रस्तुत करते समय हमेशा राष्ट्रीय गीत पहले और उसके ठीक बाद राष्ट्रगान गाया या बजाया जाएगा.* यदि किसी राज्य का अपना राज्य गीत है, तो भी यही तय व्यवस्था लागू रहेगी.0
0
Report
Advertisement
