icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow13 Mar 2025, 05:05 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों के स्पेशल से यात्रियों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों के साथ-साथ बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार जाने वाली लगभग सभी नियमित ट्रेनों में टिकट हाउसफुल चल रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना, छपरा समेत बिहार के विभिन्न रूटों पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत होने के मद्देनजर गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए सुबह से ही यात्री स्टेशन पहुंचने लगे थे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर से स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और अन्य रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गुरुवार को टाटानगर से बिहार जाने वाली ट्रेनों को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। टाटानगर से थावे जाने वाली ट्रेन संख्या 18181 अपने निर्धारित समय रात 8:45 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे थे। वहीं, टाटानगर से छपरा जाने वाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 08185 का परिचालन भी किया गया। इस ट्रेन को पहले शाम 6:10 बजे रवाना होना था, लेकिन रेलवे की ओर से इसे रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में टाटानगर के एरिया मैनेजर नीतीश कुमार ने कहा ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन से गुरुवार को दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। इनमें एक छठ पूजा स्पेशल ट्रेन दोपहर में रवाना की गई, जबकि दूसरी ट्रेन रात में रवाना हुई। इसके अलावा टाटानगर से थावे जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित दिन और समय के अनुसार रात 8:45 बजे रवाना हुई। उन्होंने बताया कि शाम 6:10 बजे रवाना होने वाली छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन को रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे रवाना किया गया। एरिया मैनेजर ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। यात्रियों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर यात्रियों ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में छठ महापर्व को लेकर विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुविधा और पर्व की भावना को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छठ के पारंपरिक गीत भी बजाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों में उत्साह का माहौल है। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों के साथ अपने गांव जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे कतार में रहकर ट्रेन में चढ़ें, अनावश्यक जल्दबाजी न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। छठ पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ आने वाले दिनों में भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है。
0
0
Report

उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन बढ़ाने के लिए Winter Tourism Conclave आयोजित होगा

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में शीतकालीन यात्रा के साथ शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। शीतकाल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए दिसम्बर में जिला प्रशासन प्रस्तावित ‘WINTER TOURISM CONCLAVE’ के आयोजन करने जा रहा है। साथ ही जनपद में ऐसे अनजान पर्यटन स्थल जिनके बारे में अभी पता नहीं है उनकी खोजबीन की योजना बनाई जा रही है। विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव के अयोजन से जनपद में पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि जनपद के ऐसे पर्यटन स्थलों एवं ग्रामों पर विशेष जोर जाएगा जहां वर्तमान में पर्यटकों की आवाजाही काफी कम है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के ऐसे संभावित क्षेत्रों में पर्यटन तथा साहसिक पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर पर्यटकों की संख्या एवं आवागमन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में होम स्टे और ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना का भी प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने ‘विलेज टू विलेज’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपयुक्त एवं संभावनाशील ग्रामों का चयन किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार शीतकालीन यात्रा के साथ शीतकालीन पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा।
0
0
Report

लातेहार में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी सुरक्षा व साफ-सफाई के साथ

Latehar, Jharkhand:लातेहार उग हे सूरज देव, अरघ के बेर... छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति के मधुर स्वरों से पूरा लातेहार भक्तिमय हो उठा है। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। घरों से लेकर छठ घाटों तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में उपायुक्त संदीप कुमार जिला मुख्यालय के पम्पूकल स्थित छठ घाट पहुंचे और वहां की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी और एसडीओ दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाट की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। घाट को आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छठ केवल आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता और स्वच्छता का भी महापर्व है। इस पर्व को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर को साफ-सुथरा रखने के साथ रोशनी से जगमगाने की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में महापर्व मना सकें। छठ महापर्व के दोनों अर्घ्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ संपन्न हों तथा व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए घाटों को और बेहतर तरीके से सजाया और संवारा जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा के लिए ट्रेनों में भीड़ तेज, रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की

Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों के साथ-साथ बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार जाने वाली लगभग सभी नियमित ट्रेनों में टिकट हाउसफुल चल रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना, छपरा समेत बिहार के विभिन्न रूटों पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत होने के मद्देनजर गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए सुबह से ही यात्री स्टेशन पहुंचने लगे थे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर से स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और अन्य रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गुरुवार को टाटानगर से बिहार जाने वाली ट्रेनों को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। टाटानगर से थावे जाने वाली ट्रेन संख्या 18181 अपने निर्धारित समय रात 8:45 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे थे। वहीं, टाटानगर से छपरा जाने वाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 08185 का परिचालन भी किया गया। इस ट्रेन को पहले शाम 6:10 बजे रवाना होना था, लेकिन रेलवे की ओर से इसे रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में टाटानगर के एरिया मैनेजर नीतीश कुमार ने कहा ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन से गुरुवार को दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। इनमें एक छठ पूजा स्पेशल ट्रेन दोपहर में रवाना की गई, जबकि दूसरी ट्रेन रात में रवाना हुई। इसके अलावा टाटानगर से थावे जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित दिन और समय के अनुसार रात 8:45 बजे रवाना हुई। उन्होंने बताया कि शाम 6:10 बजे रवाना होने वाली छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन को रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे रवाना किया गया। एरिया मैनेजर ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। यात्रियों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर यात्रियों ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में छठ महापर्व को लेकर विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुविधा और पर्व की भावना को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छठ के पारंपरिक गीत भी बजाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों में उत्साह का माहौल है। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों के साथ अपने गांव जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे कतार में रहकर ट्रेन में चढ़ें, अनावश्यक जल्दबाजी न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। छठ पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ आने वाले दिनों में भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
0
0
Report

2027 के लिए NDA की रणनीति: निषाद-काश्यप बहुल सीटों पर जीत का लक्ष्य

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री, जो हमारे लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक की तरह हैं, उनसे मिला मार्गदर्शन, सलाह और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं भी देना चाहते थे। हमने मछुआ समुदाय से जुड़े सामाजिक मुद्दों और 2027 में जीत हासिल करने की रणनीतियों पर चर्चा की। इसमें सामाजिक समीकरणों को समझना और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शामिल था, क्योंकि हमारे कार्यकर्ता ही हमें चुनाव जिताते हैं। इसके अलावा, मैंने बताया कि पिछली बार हमने उन सीटों पर चुनाव लड़ा था जहाँ पहले हार मिली थी, और वहाँ हमने 16 में से 11 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। ​​अब हमें ऐसी और सीटों की पहचान करनी चाहिए जहाँ कश्यप और निषाद आबादी अधिक है, क्योंकि इन सीटों को भी जीत में बदला जा सकता है। जाहिर है, जब दो नेता मिलते हैं, तो आप समझ ही सकते हैं कि चर्चा किस तरह की रही होगी! 2027 में NDA एक ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत हासिल करने जा रहा है—हम ऐसा करके दिखाएंगे।"
0
0
Report

बारां में पंचायती राज चौथे चरण की वोटिंग शुरू, चार लाख से अधिक मतदाता

Baran, Rajasthan:बारां में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू बारां। जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत आज शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। चार पंचायत समितियों अटरू, बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र के 468 मतदान केंद्रों पर मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। इस चरण में जिला परिषद के 16 वार्ड और पंचायत समिति के 78 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। पंचायत समिति वार्डों में बारां में 15, अटरू में 19, छबड़ा में 19 और छीपाबड़ौद में 25 वार्ड शामिल हैं。 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि अटरू में 114, छीपाबड़ौद में 155, छबड़ा में 106 और बारां में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चारों पंचायत समितियों में कुल करीब 4 लाख 22 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अटरू में 1,03,181, छीपाबड़ौद में 1,41,330 और छबड़ा में 97,942 मतदाता दर्ज हैं। वहीं 16 नवंबर को चारों पंचायत समिति क्षेत्र की 133 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा के निजी स्कूलों ने RTE बकाया भुगतान के लिए आंदोलन का ऐलान

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में RTE भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का महाआंदोलन का ऐलान 800 से ज्यादा निजी शिक्षण संस्थान एक मंच पर आए, सांसद दामोदर अग्रवाल को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र भीलवाड़ा में शिक्षा व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं... RTE यानी शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाला भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है... करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का सब्र अब जवाब देने लगा है... ज्ञापन, आंदोलन और सरकारी आश्वासनों के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, तो अब निजी स्कूल संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है... भीलवाड़ा में निजी स्कूल संचालकों का निजी शिक्षण संस्थान संवाद के नाम से महासम्मेलन आयोजित हुआ... जिसमें जिले के 800 से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया... सम्मेलन में RTE के लंबित भुगतान सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई... संचालक… संचालकों ने सांसद दामोदर अग्रवाल को मांग पत्र सौंपकर बकाया भुगतान का जल्द निस्तारण करवाने की मांग उठाई... सम्मेलन में सबसे बड़ा संदेश निजी शिक्षण संस्थानो की एकजुटता का रहा... निजी स्कूल संचालक एक मंच पर नजर आए... सभी की एक ही मांग है कि RTE के तहत लंबे समय से अटके भुगतान को तत्काल जारी किया जाए... संचालकों का आरोप है कि सरकारी विभाग की मशीनरी की लापरवाही के चलते निजी विद्यालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं... जिले में 1200 निजी शिक्षण संस्थान हैं जिनमें RTE के तहत 2 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं उन्हें ईमानदारी से पढ़ाया जा रहा हैं लेकिन सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के चलते निजी शिक्षण संस्थानो को मिलने वाला भुगतान अटका पड़ा हुआ हैं जिसके कारण निजी शिक्षण संस्थानो के सामने आर्थिक संकट को लेकर भारी समस्या पैदा हो रही हैं इसको लेकर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को भी अवगत करवाया गया हैं उन्होंने आश्वस्त किया हैं फिर भी समस्या ज्यों की त्यों रहती हैं तो फिर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा । बाइट/ सीपी डीडवानिया अध्यक्ष निजी शिक्षण संस्थान समिति भीलवाड़ा इधर सांसद दामोदर अग्रवाल ने संचालकों को आश्वासन दिया कि मांगों में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा... साथ ही लंबित भुगतान के मामले को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने की कोशिश करेंगे... आज भीलवाड़ा जिले की प्राइवेट स्कूल के संचालकों की एसोसिएशन का एक बड़ा कार्यक्रम था। मुझे उस कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। हिन्दुस्तान में, राजस्थान में और भीलवाड़ा जिले में प्राइवेट स्कूल का एजुकेशन में बहुत बड़ा योगदान है। लगभग बारह सौ स्कूलें इस जिले में संचालित होती हैं और दो लाख से अधिक विद्यार्थी इन स्कूलों में पढ़ते हैं। ये राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। आज मैंने यहाँ आकर इनसे संवाद स्थापित किया, इनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की और सरकारी स्तर पर क्या सहूलियत हो सकती है, उस पर विचार करके कोशिश करेंगे कि इनके प्रोफेशन में सरकारी मदद मिल सके। बाइट / दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा फिलहाल दीपावली अवकाश के चलते स्कूलों में छुट्टियां हैं... लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने साफ कर दिया है कि त्योहार के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा... चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा... अब जिले के 800 से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों की एकजुटता ने सरकार और शिक्षा विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है ।
0
0
Report

भीलवाड़ा रीको एरिया की बरखा इंडिया फैक्ट्री अचानक बंद, 60 से अधिक मजदूर बेरोजगार

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में स्थित एक निजी कपड़ा निर्माण फैक्ट्री को अचानक बंद कर देने ओर मजदूरों को बोनस और वेतन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में स्थित बरखा इंडिया नामक कपड़ा फैक्ट्री को अचानक बंद कर देने का मामला सामने आया हैं जिससे कंपनी में मजदूरी करने वाले मजदूरों के सामने बेरोजगारी और भुखमरी आने की स्थिति पैदा हो रही हैं , वही मजदूरों को बोनस के साथ मिलने वाली सुविधाओं से भी मरहूम कर रखा था , मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी मालिक मजदूरों से बात करने को तैयार नहीं हैं वही शुक्रवार को मजदूरों को बाहर निकालकर कंपनी को ताला लगा दिया है कंपनी में कम करने वाले 60 से अधिक मजदूरों के सामने बेरोजगारी की समस्या पैदा हो गई हैं ।
0
0
Report
Advertisement

रातू घटना: युवती से दुष्कर्म के तीन गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

Ranchi, Jharkhand:रातू में युवती से छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में पंकज लोहारा, अंशु राणा सहित एक नाबालिक भी शामिल... रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 7 नवंबर को हुई थी घटना। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। रातू में युवती से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज। ट्यूशन से वापस लौटने के दौरान आरोपियों ने सुनसान जगह पर दिया था सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम.... रांची SSP के निर्देश पर बनी डीएसपी 2 के नेतृत्व में SIT ने की कार्रवाई...घटना में शामिल आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
0
0
Report
Advertisement

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में बीड़ा उठाने का संकेत

Jagdalpur, Chhattisgarh:वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अपना अभियान तेज कर दिया है, इसी कड़ी में नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे जगदलपुर स्थित राजीव भवन पहुंचे, यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विकास ठाकरे का जोरदार स्वागत किया, मीडिया से चर्चा करते हुए विकास ठाकरे ने बताया कि 1 नवंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की गई है, इसी अभियान के तहत वे छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का दौरा कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करना और यह पता लगाना है कि किन बूथों पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं, अगले 15 दिनों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घूम घूम कर इसकी जांच करने इसको लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है।
0
0
Report

हरियाणा विधायक की बेटी की शादी: 25-30 हजार मेहमान घी के पकवानों से रौशन

Charkhi Dadri, Haryana:हरियाणा के भाजपा विधायक की बेटी की शादी में शाही इंतजाम : पूरे हलके को मुनादी करवाकर भेजा न्योता, 25 से 30 हजार मेहमानों के लिए देसी घी के पकवान आज पैतृक गांव पातुवास में लग्न और प्रीतिभोज, सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री और विपक्षी नेता भी होंगे शामिल बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी 21 नवंबर को हिसार के डॉ. गोविंद के साथ होगी 4 एकड़ में लगा भव्य टेंट, 10 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था; 9 नवंबर से जुटे हैं 70 हलवाई और 500 कारीगरों की टीम पारिवारिक समारोह किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, और किसान नेता शिरकत करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top