Prayagraj - आग लगने से किराना स्टोर में लाखों का सामान जलकर राख
Saidabad, Uttar Pradesh:पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के जसवां पंकज नगर में बीती रात आग लगने से किराना स्टोर में लाखों का सामान जलकर राख हो गया, वही किराना स्टोर संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मिली जानकारी के अनुसार हडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के जसवां पंकज नगर में मंगलवार रात लगभग 4 बजे भोर मे किराना स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते लाख रुपए के सामान जलकर राख हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई पुष्पांजलि
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स, चित्रकूट स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओं का वाचन किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरान्त सेरेमोनियल गार्द द्वारा शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक सलामी अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
