icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उमारिया के कंचनपुर: नदी पार कर शव के साथ अंतिम संस्कार पर सुरक्षा सवाल

Umaria, Madhya Pradesh:बड़ी खबर उमारिया जिले से है जहाँ ग्राम कंचनपुर में अंतिम यात्रा के दौरान नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं,वीडियो में कुछ लोग नदी की धार के बीच से जनाजा लेकर गुजर रहे हैं, जानकारी अनुसार कंचनपुर के पीपल चौक के पास रहने वाले मुजीबुर्रहमान का हार्ट अटैक से निधन हुआ था,अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक का शव कब्रिस्तान ले जाया गया। कब्रिस्तान नदी के दूसरी ओर होने के कारण लोगों को करीब चार से पांच फीट गहरी नदी की धार पार करनी पड़ी। तेज बहाव के बीच शव को लेकर नदी पार करना जोखिम भरा रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी की गहराई और बहाव के कारण कई लोग नदी पार नहीं कर सके और अंतिम संस्कार में शामिल होने से वंचित रह गए।
0
0
Report

निकाय जीत के बाद बीजेपी का पंचायत चुनावों पर फोकस: दादिया से प्रचार तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंकर ,,,निकाय चुनाव में जीत के बाद अब बीजेपी ने पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है... जयपुर के दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित सेवा संकल्प सभा में बीजेपी ने पंचायत चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंचायत चुनावों के प्रचार रथों को रवाना किया... वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सभा को संबोधित किया... बीजेपी नेताओं ने निकाय चुनाव की जीत के बाद पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत का दावा किया... निकाय चुनाव के बाद बीजेपी का पंचायत चुनावों पर फोकस। दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा संकल्प सभा। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंचायत चुनावों के प्रचार रथ किए रवाना। दादिया में 2636 करोड़ के 929 विकास कार्यों की सौगात। 36 लाख लाभार्थियों के खातों में 400 करोड़ रुपये ट्रांसफर DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई राशि। मदन राठौड़ बोले- निकाय में एक युद्ध जीत लिया, पंचायत चुनाव अभी बाकी। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने वन स्टेट, वन इलेक्शन की बात कही थी और अब यह आपके सामने है... उन्होंने कहा कि निकायों में जीत मिली है और पंचायत चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत मिलेगी... सीएम ने सरकार के ढाई साल के कामकाज का जिक्र کرتے हुए कहा कि 78 प्रतिशत संकल्प पत्र के काम पूरे किए गए... पानी और बिजली के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है... डबल इंजन की सरकार विकास के लिए काम कर रही है... कांग्रेस पर भी निशाना साधा... राजस्थान में कानून का राज चलेगा... किसी की मनमर्जी नहीं चलेगी... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनाव के परिणाम को बीजेपी पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया... उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास रथ को जनता का आशीर्वाद मिला है... नितिन नवीन ने कहा कि गृह मंत्री का सपना रहा है कि बीजेपी को उस दिशा में लेकर जाएं, जहां पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहराए... बीजेपी इसी दिशा में काम कर रही है... दादिया की सेवा संकल्प सभा से बीजेपी ने निकाय चुनाव की जीत के बाद पंचायत चुनावों के लिए भी माहौल बनाना शुरू कर दिया है... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंचायत चुनावों के प्रचार रथ रवाना किए... अब बीजेपी की नजर पंचायतों में जीत के साथ गांव-गांव तक संगठन और सरकार की पहुंच मजबूत करने पर है... 1-2-1 .....UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा...... मंत्री अविनाश गहलोत।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में 55 दिन के मासूम की टीकाकरण के दो दिन बाद मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 55 दिन के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिंवार के मेहरा गांव के मासूम की टीकाकरण के 2 दिन बाद हुई मौत, परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ने से हुई मासूम की मौत, तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे परिजन, परिजनों ने इमरजेंसी के डॉक्टर पर भी लगाया लापरवाही का आरोप, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, जिला अस्पताल पहुंचे डीएम से परिजनों ने की शिकायत, डीएम अशोक कुमार ने सीएमओ को मामले की जांच के दिए आदेश, हमीरपुर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का मामला।
0
0
Report
Advertisement

जलगाव के गणपति विसर्जन मिरवणिका में महापौर सहित अधिकारी उत्साह से भाग

Jalgaon, Maharashtra:जलगाव शहर में गणपति विसर्जन मिरवणिका बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई। ग्यारह दिनों की पूजा के बाद प्यारे बाप्पा को विदा करने के लिए महापालिका परिसर से मिरवणुका शुरू हुई। आरती महापौर के हाथों की गई और इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, महापालिका आयुक्त, उपमहापौर तथा नगरसेवक उपस्थित थे। आरती के बाद ढोल-ताशों की गड़गड़ाहट के साथ मिरवणुका आगे बढ़ी। विसर्जन मिरवणुकी में महापौर के साथ नगरसेवकों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान महापौर ने नगरसेविकाओं के साथ फुगड़ी खेलकर आनंद व्यक्त किया। साथ ही किसानों के drought से राहत मिलने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहायता मिल सके, ऐसी प्रार्थना बाप्पा के चरणों में की गई।
0
0
Report

गोरखपुर चौरी चौरा में जलकल परिसर में अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर चौरी चौरा में जलकल परिसर में अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी. शव ऑपरेटर के कमरे में पड़ा मिला. शव से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव स्थित चकदेइया मोड़ का है. यहां जलकल की टंकी परिसर में बने ऑपरेटर के कमरे से शुक्रवार को तेज दुर्गंध आने लगी. आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे की जांच की गई तो अंदर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. मृतक युवक की उम्र करीब 27 वर्ष आंकी गई है. हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह जलकल परिसर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement

नालंदा: विधायक पप्पू खान पर 25 हजार इनाम, फर्जी दस्तावेज़ से कब्जे के आरोप

Nalanda, Bihar:स्लग:पूर्व विधायक पर इनाम घोषित न्यूज लोकेशन:नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क:बिहार एंकर:जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे बिहारशरीफ के पूर्व विधायक नौशादुन नबी उर्फ पप्पू खान पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस मुख्यालय ने उनकी गिरफ्तारी या सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना भी नामजद हैं और दोनों लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं।मामला वेना थाना कांड संख्या 544/23 से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए पीड़ित ललन कुमार के सिहुली गांव में तीस डिसमिल जमीन और अन्य दूसरे की जमीन को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराकर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। पुलिस ने पूर्व विधायक के घर की कुर्की-जब्ती को लेकर न्यायालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वे फरार हो गए थे और तब से लेकर आज तक फरार बताए जा रहे है। गौरतलब है कि पप्पू खान राजद के पूर्व विधायक रह चुके है लेकिन उनकी हरकतों के कारण राजद ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल वह किसी पार्टी के सदस्य नहीं है। वहीं एसपी हृदयकांत ने अगले एक सप्ताह के भीतर पप्पू खान की गिरफ्तारी की बात कही है।हालांकि उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से परहेज किया।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर: मस्जिद इमाम समेत दो गिरफ्तार, रोहन राठी हत्या मामले

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हत्यारे इमाम गिरफ़्तार हुए हैं; मुजफ्फरनगर के LL.B. छात्र रोहन राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने मस्जिद के इमाम नाजिम और उसके साले शावेज को गिरफ्तार किया है। दावे के मुताबिक घटना रात के समय घटी जब इमाम नाजिम अपने ससुराल जा रहा था; उसी रास्ते पर रोहन राठी खड़ा मिला और बदमाश समझकर इमाम ने उसे टक्कर मारी। इसके बाद डर से जुर्म में नाजिम और शावेज ने मिलकर रोहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वे रोहन की मोटरसाइकिल, घड़ी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और जीपीएस के आधार पर शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दोनों को घायल कर गिरफ्तार किया। उनके पास से मृतक की मोटरसाइकिल, घड़ी, मोबाइल फोन, एक कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने घटना का विवरण साझा किया और पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाजिम लक्सर (हरिद्वार) के निवासी हैं और शावेज देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले हैं; आगे जेल भेजने की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

बिलासपुर: नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क एक कार्य को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और संपदा शाखा में ही आरोपी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

यूपीआई पर 0.4% MDR लागू से व्यापारी वर्ग में भारी नाराज़गी

New Delhi, Delhi:यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों का साफ कहना है कि यह हम पर थोपा जा रहा है व्यापारी पहले ही इनकम टैक्स जीएसटी देता है और उसके बावजूद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट पर 0.4% एमडीआर लग जाने पर इसका बहुत व्यापारियों पर पड़ेगा चेंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल का कहना है कि 2 अक्टूबर को हम जो यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट को लेकर एक आवाहन किया है इस दिन किसी भी तरह की यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट नहीं होगी जो भी पेमेंट होगी कैश में होगी और यह सांकेतिक है वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर लगाने का असर जनता पर ही पड़ेगा सरकार को व्यापारियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बैठकर बात करनी चाहिए और समस्या का समाधान निकालना चाहिए व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि वह इस यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले एमडीआर के खिलाफ है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top