Prayagraj - क्षेत्रीय मंत्री भाजपा सैफुल अब्बास द्वारा मंडल अध्यक्ष किए गए सम्मानित
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज जनपद के हंडिया कस्बा में क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सैफुल अब्बास के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा सैफुल अब्बास के आवास मोहम्मद अली हाउस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर भाजपा संगठन द्वारा बनाए गए हंडिया मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार बिंद एवं कटहरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद का माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
