Back
Prayagraj221508blurImage

Prayagraj: चूल्हे की चिंगारी से दिव्यांग दंपति का घर जलकर खाक

Syed Mohd.Raza
Feb 21, 2025 14:52:53
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के सरवाडीह गांव में बीती रात चूल्हे की चिंगारी से दिव्यांग दंपति का छप्परनुमा मकान जलकर खाक हो गया। राम जियावन पुत्र स्व. भुल्लर अपने बच्चों संग सो रहे थे, तभी आधी रात को मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जल चुकी थी। राम जियावन और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं किसी तरह अपना गुजारा करते थे। घर जलने से उनका सहारा खत्म हो गया। गांव वालों ने लेखपाल और विकासखंड अधिकारियों को सूचना दी लेकिन तहसील बंद होने के कारण प्रशासन तक खबर नहीं पहुंच पाई।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|