icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212301
Simran PatrakarSimran PatrakarFollow8 Jan 2025, 05:40 am

Prayagraj - डॉक्टर की लापरवाही से कटी बच्चे की ऊंगली, पीड़ित परिजन भूख हड़ताल पर

Purawa Khas, Uttar Pradesh:

प्रयागराज जनपद के थाना औद्योगिक क्षेत्र रामपुर के जायसवाल नगर में कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित परिजन परेशान, भूख हड़ताल करने पर हुए मजबूर . डॉक्टर की लापरवाही से कटी बच्चे की ऊंगली, परिजनों के पूछने पर  डॉक्टर ने दी धमकी . डॉक्टरों  को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन ये कर रहे है , मरीजों के जान के साथ  खिलवाड़.  ये मामला अभयराज क्रिटिकल केयर अस्पताल का बताया जा रहा है, जहां परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप .और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है . वही प्रयागराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा की यह मामला मेरे संज्ञान में आया है, हम इसकी जांच करा कर कार्यवाही करेगें ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बदायूं में भारी बारिश से फसलें बर्बाद, रेड अलर्ट जारी

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं बदायूं में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से किसानों की फसलें हुईं तबाह धान बाजरा उड़द सहित कई फसलों को भारी नुकसान भारी बारिश और तेज हवा के चलते धान बाजरा की फसलें गिरकर हुईं ख़राब किसानों की फसलें इस बार बेहद अच्छी थीं और किसान खुश था लेकिन अब लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें जिला आपदा प्रबंधने ने भी आज भारी का अनुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है इधर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने X पर अपील करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं उन्होंने लिखा है - सम्मानित प्रदेश वासियों, प्रदेश के कुछ जनपदों में लगातार वर्षा हो रही है। इसके दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा आकाशीय बिजली एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति का तत्काल आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आप सभी से अपील है कि आकाशीय बिजली एवं अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदियों एवं जलाशयों में स्नान करने से बचें और विशेष सावधानी बरतें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। @UPGovt हर परिस्थिति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है。
0
0
Report

रामगढ़ ट्रोला हादसे में 15 वर्षीय पुष्प की मौत, दो किशोर घायल

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े तीन किशोरों को पीछे से आए तेज रफ्तार टाटा ट्रोले ने कुचल दिया। हादसे में 15 वर्षीय पुष्प की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुष्प पुत्र प्रेम प्रकाश, उम्र 15 वर्ष, नमन पुत्र ज्ञान प्रकाश, उम्र करीब 14 वर्ष और पड़ोसी जीत पुत्र गुरमित सिंह, उम्र करीब 14 वर्ष, राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रोला ने वहां खड़ी मोटरसाइकिल और तीनों किशोरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 15 वर्षीय पुष्प ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नमन और जीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पुष्प को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते नमन और जीत को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। परिवार पर टूहरा दुख हुआ। हादसे के बाद पुष्प के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि पुष्प के दादा का निधन हादसे से महज एक दिन पहले हुआ था और शनिवार को ही उनकी तीये की बैठक होनी थी। परिवार अभी दादा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 15 वर्षीय पुष्प की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजन वेद प्रकाश खंडेलवाल पुत्र श्रीचंद, निवासी रामगढ़ ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में ट्रोला चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। रामगढ़ थाने के एसआई दयाचंद मीणा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की परिस्थितियों के साथ ट्रोला चालक की भूमिका की जांच की जा रही है.
0
0
Report

लखनपुर के भल्ले विक्रेता इंदरजीत पर जासूसी के आरोप, जांच जारी

Jammu, लखनपुर में भल्ले बेचने वाले इंदरजीत पर जासूसी के आरोप लखनपुर… जम्मू-कश्मीर का वो अहम एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, जहां से हर दिन बड़ी संख्या में वाहन जम्मू-कश्मीर में दाखिल होते हैं और बाहर निकलते हैं। सेना के वाहन हों, सुरक्षा बलों की मूवमेंट हो, यात्री बसें हों या फिर मालवाहक ट्रक—जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही के लिहाज से यह इलाका बेहद संवेदनशील है। और अब इसी लखनपुर से सामने आया है जासूसी का एक ऐसा मामला, जिसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं。 जासूसी के आरोपी गिरफ्तार किए गए इंदरजीत का लखनपुर में भल्ले बेचने का ठेला था। इसी ठेले पर वह पिछले करीब 35 से 40 वर्षों से भल्ले बेचने का काम कर रहा था। हमने इंदरजीत के आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बात की। उनका कहना है कि इंदरजीत बहुत ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था और आमतौर पर अपने काम तक ही सीमित रहता था。 अब सुरक्षा एजेंसیاں उसकी गतिविधियों, मोबाइल फोन और संपर्कों को खंगाल रही हैं। इंदरजीत को इस मामले में तीसरे साथी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। इससे पहले कठुआ के बरनोटी इलाके से जुड़े एक ट्रक चालक और उसके सहचालक को भी जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। जांच के मुताबिक, दोनों कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईএসआई के संपर्क में आए थे। आरोप है कि उनसे जम्मू-कश्मीर में सेना, बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश की गई। अब जांच का दायरा इंदरजीत तक पहुंच चुका है। सवाल यह है कि लखनपुर जैसे संवेदनशील एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लंबे समय से काम करने वाले इंदरजीत की भूमिका क्या थी और क्या उसने यहां से गुजरने वाली सुरक्षा बलों की गतिविधियों या वाहनों से जुड़ी कोई जानकारी किसी संदिग्ध नेटवर्क तक पहुंचाई? इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल जांच और पूछताछ के बाद ही सामने आएंगे।
0
0
Report
Advertisement

वन स्टॉप सेंटर में नाबालिगों के बीच मारपीट, पॉक्सो के साथ मामले दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के न्यू कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक नाबालिग युवती के साथ अन्य नाबालिग लड़कियों के बीच मारपीट हुई और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंची बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक नाबालिग युवती के साथ रात में अन्य नाबालिग लड़कियों ने आपसी विवाद के कारण मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट में युवती को आंख और पेट में भी चोटें आई हैं। परिजनों और पीड़िता ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सुबह तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं, जिसमें मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जाँच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

पिपरिया में युवक की पिटाई वीडियो वायरल, शराब की बोतलों के साथ तफ्तीश तेज

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के पिपरिया में युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. साथ ही उसके पास मिली शराब की बोतलों को लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. वीडियो में युवक सफाई देता दिख रहा है कि शराब बेचने के लिए नहीं, बल्कि पीने के लिए लेकर जा रहा था. मामला 23 सितंबर की शाम तरौन रोड पर महेश दुधानी के वेयरहाउस के पास का बताया जा रहा है. रामनगर कॉलोनी निवासी बृजेश कहार के मुताबिक, वह शोभापुर कलारी से शराब की बोतलें लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान सफेद बोलेरो सवार चार लोगों ने रास्ता रोककर बैग की तलाशी ली और कथित तौर पर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट की. कथित तौर पर वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार युवक के पास सात बोतल शराब मिली थीं. मामले में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप है, हालांकि ठेकेदार ने उन्हें अपना कर्मचारी मानने से इनकार किया है. पुलिस अब वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
0
0
Report

धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर राजद नेताओं ने श्रद्धांजलि

Dhanbad, Jharkhand:एकंर - धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद राजू यादव चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राजद नेताओं और पूर्व मंत्री आमों देवी और के परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी सह पूर्व मंत्री आबो देवी भी मौजूद रहीं। पूर्व मंत्री ने कहा यहां के मजदूर की आवाज उठाने का काम करते थे जब राजू यादव की गोली मार कर हत्या हुई उस समय धनबाद में अपचुनाव था और राजद के उमीदवार भी राजू यादव थे माफियाओ के उनकी हत्या कर दी वही आज धनबाद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों को याद किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि शहीद राजू यादव के जो सपने अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। साथ ही उनके बताए रास्ते और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। बता दें कि 26 सितंबर 1991 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, जिसे पहले मुगल सराय रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था, पर शहीद राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। बाइट--- आबो देवी , पूर्व मंत्री बाइट --- हातिम अंसारी, राजद नेता
0
0
Report
Advertisement

गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में डूबे तीन छात्र, शव नहीं मिला

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी के कनावर घाट पर कोट गांव के तीन छात्र गणेश प्रतिमा विसर्जन के वक्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के 22 घंटे बाद भी SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, पर तीनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और SDRF टीम, पुलिस अधिकारी व लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे और समय रहते इंतजाम होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब तीनों परिवारों की निगाहें कुंवारी नदी पर टिकी हैं; माता-पिता और परिजन अपनों के सकुशल मिलने की उम्मीद और शव मिलने की पीड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। विधायक ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद भिंड में सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरती गई। SDRF टीम अब भी खोज अभियान चला रही है और परिजन मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

बारिश के कहर में शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास; वीडियो वायरल

Kawardha, Chhattisgarh:बारिश का कहर: शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास, वीडियो वायरल कबीरधाम। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जलभराव बढ़ गया है। अमरौदी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मकान में रहने वाले परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था। आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने जलभराव और नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई。
0
0
Report

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन घायल

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग! बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 3 लोगों को लगी गोली.. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

आराधना मिश्रा मोना पर राम मंदिर चढ़ावे मामले में बीजेपी पर पलटवार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय, अनिल मिश्र, गोपाल राव को सरकारी गवाह बनाए जाने पर कहा, "देखिए, जिस तरह से जो घर के मालिक थे, जिनके कहने पर पूरा ट्रस्ट चलता था, जो जिम्मेदार लोग थे, इस अपराध से आपने उन्हीं को अलग कर दिया। अपराध किसे बनाया? किसी के ड्राइवर को, किसी के नौकर को, डेली वेजेस के बेचारे वो लोग, जिनकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, आपने सारा आरोप उनके ऊपर मढ़ दिया... अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि जब से राम मंदिर बना और राम मंदिर बना, तो उस पर कितना चढ़ावा आया होगा। कई हजार करोड़ का चढ़ावा, जिसकी जैसी आस्था थी, किसी ने पैसे चढ़ाए, किसी ने आभूषण चढ़ाए, जिसकी जैसी आस्था थी, उसने किया... यह सबसे बड़ा अपराध किया है भारतीय जनता पार्टी ने और यह अपराध, यह अक्षम्य अपराध है। इसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा।" लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने चुनाव आयोग को लेकर चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर कहा, "देखिए, जब नाव डूबती है, तो जो उस पर सवार होते हैं, वे अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं। यह तो स्पष्ट हो गया कि उनको भी अंदेशा हो गया है कि बहुत बड़ा अपराध उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करके किया, और शायद वह इस अपराध में अब भागीदार नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भी इस बात को स्वीकारा है कि स्पष्टीकरण तो आना चाहिए।" लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल के BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर कहा, "इस लोकतंत्र की हत्या करने का अगर किसी ने जघन्य अपराध किया है, तो वो चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने किया है। उस व्यक्ति जिसने 13.98 करोड़ लोगों के नाम भारतीय जनता पार्टी के कहने पर इस देश की लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने के लिए जो कृत्य किया है...मैं तो यही कहूंगी कि ज्ञानेश कुमार अगर जरा भी अपने पाप का पश्चाताप करना चाहते हैं, तो वह जनता के सामने आएं..." लखनऊ, यूपी: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है। लोकतंत्र तभी बचा रह सकता है, जब वोट बचेगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है, प्रमाणित रूप से मैं कह सकती हूं कि वोटों की चोरी हुई है और हो रही है। यह एक गंभीर विषय है। और मैं आप सब के सामने पूरी जिम्मेदारी से एक बात कहना चाहती हूं कि अगर वोट चोरी का प्रकरण, वोट चोरी की बात अगर पूरे देश में किसी ने कही थी, तो हमारे नेता राहुल गांधी ने की थी। हरियाणा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बकायदा तथ्यों के साथ, डेटा के साथ उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-एक वोट के किस तरह से वोट फर्जी वोट जोड़े गए और कैसे लोगों के वोट काटे गए, उसको स्पष्ट किया था..."
0
0
Report

देवली CISF केंद्र: आठ प्रशिक्षु पासिंग आउट, देश सेवा की शपथ

Tonk, Rajasthan:देवली(टोंक) देवली के सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इसमें 8वें बैच के 8 खिलाड़ी हेड कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी (स्पोर्ट्स कोटा) बने। इन खिलाड़ियों में दो बॉक्सिंग, एक कराटे, एक जूडो, एक कबड्डी, एक जिम्नास्टिक, एक हॉकी और एक कयाकिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक नरेंद्र देव आनंद थे। उन्होंने परेड का जायजा लिया और सभी 8 प्रशिक्षुओं को देश सेवा की शपथ दिलाई। आनंद ने कहा कि खेल में सीखा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सेवा में भी काम आएगी। उन्होंने सभी को ईमानदारी और समर्पण से काम करने को कहा।
0
0
Report
Advertisement

वासुदेव देवनानी कोटा पहुंचे, मेयर-उपमहापौर परिणामों पर खुशी जताई

Kota, Rajasthan:कोटा.. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज कोटा पहुंचे। कोटा पहुंचते ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से इच्छा थी कि कोटा आकर सभी से मुलाकात करूं, इसलिए मैं सबसे मिलने यहां आया हूं। देवनानी ने कहा कि कल और आज मेयर और उपमहापौर के जो परिणाम सामने आए हैं, उनकी खुशी में शामिल होने के लिए भी कोटा आया हूं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जो परिणाम आए हैं, वे सुखद हैं। देवनानी के मुताबिक जनता ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की गति पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि विकास के काम जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं, जनता ने उसी पर अपना समर्थन जताया है। कोटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात को लेकर भी देवनानी ने उत्साह जताया。
0
0
Report

चोरी गयी लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर,

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow14m ago
Unnao, Uttar Pradesh:चोरी गयी लाइसेंसी बंदूक समेत दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया घर की खिड़की की जाली तोड़कर जेवर, बंदूक और लैपटॉप किया था पार उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत अखलाक नगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक समेत पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे अखलाक नगर निवासी चांद बीबी के मकान की खिड़की की जाली तोड़कर चोर घर में घुस गए थे। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप, कैलकुलेटर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना की सूचना पीड़िता ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने चंदन घाट क्षेत्र से गुलफाम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, घटना का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बाइट एस एस पी जय प्रकाश बाइट पीड़िता चाँद बीबी का पडोसी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top