221503
Prayagraj - भारतीय जनता पार्टी ने घोषित की प्रयागराज यमुनापार के मंडल अध्यक्षों की सूची
Tatrapur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी ने प्रयागराज यमुनापार के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है , जिसमें इस बार कई मंडल अध्यक्ष बदले गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ करछना विधानसभा के चाका एवं सोमेश्वर मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा अभी भी नहीं हो पाई है बताया जा रहा है कि प्रयागराज के यमुनापार में भाजपा संगठन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्लेशियर पिघलने से लाहौल में तबाही, मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध
Kullu, Himachal Pradesh:ग्लेशियर पिघलने से आई आपदा से लाहौल घाटी के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। इससे निकल रहे मलवे से एक तरफ मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो रहा है, तो दूसरी तरफ उदयपुर और मयाड़ घाटी भी प्रभावित है। जिस्पा, करपट, झाहलमा सहित कई नालों के ऊफान में मलवे के साथ-साथ चट्टानों का कहना जारी है, जिससे कई पुल गिरे हैं। सड़कें और पुल टूटने से लोगों का संपर्क कट गया है।0
0
Report
बल्लभगढ़: एफआईआर में आठ नामजद, परिजनों की गिरफ्तारी की मांग
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में कपड़ा व्यापारी की सुसाइड मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को नामजद किया है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। मृतक की बहन और परिवार के वकील का आरोप है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करे और मृतक को न्याय दिलाए। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं मृतक की बहन ने बताया कि मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष ने उनके भाई के साथ मारपीट भी की थी जिसकी जानकारी उन्हें पुलिस के माध्यम से मिली थी लेकिन उनके भाई ने इस पूरे घटना की जानकारी अपने परिवार को नहीं दी आज पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट भी की थी0
0
Report
यमुना जल समझौते से शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक लाभ, भाजपा कार्यकर्ता जयपुर रवाना
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं सीएम का आभार जताने नवलगढ़ से जयपुर रवाना हुए कार्यकर्ता यमुना जल परियोजना पर हुए एमओए को लेकर जताएंगे आभार विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में हुए रवाना वाहनों के लंबे चौड़े काफिले के साथ नवलगढ़ से रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता जाखल बोले— यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि कहा— पेयजल, खेती और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ डबल इंजन सरकार ने दशकों पुराना सपना किया साकार यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच हुए एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) के बाद शेखावाटी में उत्साह का माहौल लगातार बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ से सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करने के लिए जयपुर पहुंचे। जयपुर रवाना होने से पहले विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि यमुना जल परियोजना का समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक उपल्ब्धि है। यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास किए जाते रहे। लेकिन अंतरराज्यीय सहमति नहीं बन पाने के कारण यह सपना साकार नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निरंतर प्रयास करते हुए कई स्तरों पर संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आखिरकार राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच यह महत्वपूर्ण समझौता संभव हो सका। जाखल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जो संकल्प लिया जाता है, उसे पूरा भी किया जाता है। यमुना का पानी शेखावाटी के विकास का आधार बनेगा। इससे क्षेत्र के पेयजल संकट को स्थायी समाधान मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा, किसानों को सिंचाई के लिए राहत मिलेगी और औद्योगिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जल परियोजना नहीं, बल्कि शेखावाटी के भविष्य को बदलने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। आने वाली पीढ़ियां इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के योगदान को हमेशा याद रखेंगी। इस दौरान विधायक जाखल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए। बाइट : विक्रम सिंह जाखल, विधायक, नवलगढ़0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के चौफूल्या बस स्टैंड पर वायरल मारपीट वीडियो, पुलिस पर सवाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं के चौफूल्या बस स्टैंड पर पुलिस के सामने आधे घंटे तक मारपीट हेलमेट, चप्पल, लाठी, थाप-मुक्कों और लातों से एक-दूसरे पर हमला मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल मौके पर मौजूद पुलिस न झगड़ा रोक सकी, न किसी को पकड़ सकी घटना के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं पुलिस की कार्रवाई और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी के समीप चौफूल्या बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्ष पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक-दूसरे पर हेलमेट, चप्पलों, लाठियों के साथ-साथ थाप-मुक्कों और लातों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद न तो मारपीट रोक सकी और न ही अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी। जानकारी के अनुसार दीपपुरा निवासी मनीष अपनी पत्नी और नौ माह के बच्चे के साथ बाइक पर ढाणी चौढ़ाणी किशोरपुरा स्थित ससुराल जा रहा था। मनीष का आरोप है कि रास्ते में एक पिकअप चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसका विरोध करने पर चालक और उसके साथियों ने उसके, उसकी पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की। मनीष का कहना है कि नौ माह के बच्चे तक को सड़क पर गिरा दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पिकअप ने डंपर को ओवरटेक किया तो उड़ती मिट्टी मनीष पर लग गई। इससे नाराज होकर उसने पहले पिकअप रुकवाई और फिर विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मनीष सैनी फिल्मी अंदाज में पिकअप के आगे बाइक लगाकर उसे रोकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज को लेकर भी दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। एक पक्ष इसे बातचीत की कोशिश बता रहा है तो दूसरा इसे विवाद की शुरुआत बता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैंकड़ों लोगों की भीड़ के बीच दोनों पक्ष खुलेआम एक-दूसरे पर हेलमेट, चप्पलों, लाठियों, थाप-मुक्कों और लातों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी बीच-बचाव का प्रयास करते दिखाई देते हैं। लेकिन मारपीट कर रहे लोग किसी की नहीं सुनते और काफी देर तक हंगामा जारी रहता है। इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति भी बन गई। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। लेकिन वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के काफी समय बाद तक न तो किसी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया और न ही किसी आरोपी पर तत्काल कार्रवाई हुई। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी किसी भी पक्ष से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन बीच बाजार इस तरह का हंगामा, कहीं ना कहीं कानून के इकबाल पर सवाल खड़ा करता है। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।0
0
Report
बांसवाड़ा: कलेक्टर ने कूपड़ा-करजी जनजातीय छात्रावास की सुविधाओं का निरीक्षण, साफ-सफाई व भोजन पर जोर
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने जिले के कूपड़ा व करजी जनजातीय कल्याण आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर भोजन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, शौचालय और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजनालय, रसोईघर, भंडार कक्ष और छात्रावास परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावासों में गेहूं व चावल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी, टीएडी उपायुक्त, प्रवर्तन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों ने कूपड़ा, करजी, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, तलवाड़ा आंबापुरा के टीएडी छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं व सुविधाओं की जानकारी ली। वीओ - निरिक्षण0
0
Report
दिल्ली EV नीति 2.0: 15,000 करोड़ लाभ, 2030 तक सब्सिडी और इंफ्रास्ट्रक्चर
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने राज्य में नई EV पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. 1 जुलाई से नई पॉलिसी को एलजी की मंजूरी के बाद लागू कर दिया जाएगा. नई पॉलिसी के तहत लोगों को दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी और पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर दिया जाएगा इंसेंटिव. 31 मार्च 2030 तक EV पॉलिसी 2.0 रहेगी लागू. इस नीति के तहत लगभग 15,000 करोड़ रुपये का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा। लगभग 7,000 करोड़ रुपये विभिन्न चरणों में खर्च किए जाएंगे और 8,000 करोड़ रुपये ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर निवेश किए जाएंगे। खरीद पर प्रोत्साहन- - इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन: 30,000 रुपये तक - इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन: 50,000 रुपये तक - एन-1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रक: 1,00,000 रुपये तक स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन- - दोपहिया वाहन: 10,000 रुपये - तिपहिया वाहन: 25,000 रुपये - चार-पहिया वाहन: 1,00,000 रुपये - एन-1 ट्रक: 50,000 रुपये - ग्रामीण सेवा: 15,000 रुपये0
0
Report
Advertisement
SANJY-2026: Anantnag SSP ने हरनाग स्टेशन पर सुरक्षा समीक्षा बैठक में कड़े कदम बताए
Aram Pora, Ganderbal, As part of the comprehensive security preparations for SANJY-2026, the Senior Superintendent of Police, Anantnag, Shri Amod Ashok Nagpure-IPS, chaired a high-level security review meeting at Railway Station Harnag with officers of District Police, CAPF, Railway Police and other security agencies. The meeting focused on reviewing the security architecture and ensuring seamless coordination among all stakeholders for the safe and secure movement of pilgrims and the smooth conduct of railway operations during the Shri Amarnath Ji Yatra. During the meeting, SSP Anantnag emphasized the importance of inter-agency coordination, robust access control, round-the-clock surveillance, anti-sabotage measures, intelligence sharing, and effective deployment of security personnel at the railway station and adjoining areas. He directed all officers to maintain heightened alertness, adhere to Standard Operating Procedures (SOPs), and ensure prompt response mechanisms for any contingency. The SSP also reviewed the deployment plan, CCTV surveillance coverage, baggage screening arrangements, frisking procedures, emergency response preparedness, traffic regulation around the railway station, and passenger facilitation measures. He stressed the need for regular joint drills, close liaison among Police, CAPF, Railway Police, and civil administration, and continuous monitoring of vulnerable points. Following the meeting, SSP Anantnag conducted a detailed inspection of the railway station premises, security installations, entry and exit points, CCTV control systems, and passenger amenities. He interacted with officers on the ground and issued necessary directions to further strengthen the overall security grid. The officers present reaffirmed their commitment to ensuring foolproof security arrangements and seamless coordination for the peaceful, safe, and successful conduct of SANJY-2026.0
0
Report
पुंछ कस्बे में चीते ने कई बकरियों को मारा, ग्रामीणों में दहशत
Chikri Ban, पुंछ के पहाड़ी गांव कस्बा में चीते ने हमला कर कई बकरियों को मार दिया. इस हमले से गांव में डर का माहौल है. लोगों ने इन जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की है. पुंछ जिले के पहाड़ी क्षेत्र कस्बा में एक बार फिर जंगली चीते के हमले से ग्रामीणों में दहशत है. ताजा घटना में चीते ने कई बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है. जानकरी के अनुसार पुंछ के कस्बा गांव में देर रात एक जंगली चीता आबादी वाले इलाके के नजदीक पहुंच गया. चीते ने पशु बाड़े में घुसकर अलग-अलग जगह पर पाँच बकरियों को शिकार बना लिया. घटना के बाद ग्रामीणों में भय फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ रही हैं. कई बार वन्य जीव पालतू पशुओं पर हमला कर चुके हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि लोगों और उनके पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. फिलहाल घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है और लोग अपने पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं.0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मुंदी क्षेत्र में मातम
Khandwa, Madhya Pradesh:आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत खडवा जिले के मुंदी क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। एक खेत में काम कर रहा था तो दूसरा घर के बाहर खड़ा था। पहली घटना ग्राम देवला माफी गांव की है, जहां किसान रघुवीर पिता छगनलाल, उम्र 42 वर्ष, अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । वही दूसरी घटना ग्राम भगवानपुरा में हुई है यहां ओमप्रकाश पिता श्रीराम सेन, उम्र 45 वर्ष, घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में मुंदी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। एक ही दिन में हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं से दोनों गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
Ayodhya Ram Mandir चढ़ावे की चोरी: व्यवस्था सुधार की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहाँ व्यवस्था है तो उनका यहाँ अयोध्या में भी अनुशरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तब यह उचित होगा। इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील।0
0
Report
सीतामढ़ी: मोस्ट वांटेड प्रभु भगत थाने से फरार, इनाम घोषित
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी प्रभु भगत पुलिस को चकमा देकर परिहार थाना के हाजत से फरार हो गया। प्रभु भगत पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है。 सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया है। साथ ही प्रभु भगत की गिरफ्तारी या उसके बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जिले के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।वहीं SP अमित रंजन ने इस मामले में तीन चौकीदार को निलंबित कर दिया है और थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है हाजत में बना रौशनदार को तोड़ कर अपराधी थाने से फरार हो गया।0
0
Report
वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:चेकिंग के दौरान वैध दस्तावेज नहीं मिले, पुलिस कार्रवाई में सहयोग नहीं करने पर हुई कार्रवाई उज्जैन। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान एक ऑटो चालक के खिलाफ नियमों के उल्लंघन और पुलिस कार्रवाई में सहयोग नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान सम्राट नगर, आगर रोड निवासी शादाब अकरम पठान (25 वर्ष) अपने ऑटो के साथ मिला। जांच में पाया गया कि ऑटो के आवश्यक वैध दस्तावेजों की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो चालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका और कार्रवाई में भी अपेक्षित सहयोग नहीं किया。 इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत ऑटो को मौके पर ही जब्त कर लिया और उसके विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया。 पुलिस का कहना है कि शहर में बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा चेकिंग के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने या सहयोग नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी。 यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखें, यातायात नियमों का पालन करें और चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद युवक की गोली हत्या, तीन आरोपी नामजद
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में सनसनीखेज वारदात! जेठवारा इलाके में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक ने कुछ दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से ही इलाके में चर्चा का बाज़ार गर्म है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को नामजद किया है। प्रतापगढ़ जिले का जेठवारा थाना क्षेत्र। यहाँ का चंदन का पुरवा गांव आज गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। सोमवार रात करीब 10 बजे राजू सिंह नाम के एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और आनन-फानन में घायल को अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। दरअसल, मृतक राजू सिंह ने कुछ दिन पहले ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में मुख्य आरोपी चंद्रेश उर्फ पिन्टू वर्मा समेत तेज वर्मा और शगुन वर्मा का नाम सामने आया है। स्थानीय लोगों की मानें तो राजू सिंह और मुख्य आरोपी चंद्रेश वर्मा के परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। रंजिश का मुख्य कारण चंद्रेश की बहन का राजू सिंह के साथ विवाह करना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 15 वर्ष से बदहाल सड़क, ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकিং जांजगीर-चांपा 15 वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी,, पामगढ़ विधानसभा के डोंगा-कोहरौद गांव में सैकड़ों ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे,, पामगढ़–लाहौद–बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से की हालत बेहद जर्जर, आवागमन हुआ मुश्किल,, बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने का ग्रामीणों ने दावा किया,, भूमि मुआवजा प्रकरण लंबित होने से वर्षों से सड़क निर्माण कार्य अटका पड़ा है,, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूछा आखिर कब बनेगी पामगढ़–डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार की सड़क,, रातभर हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से सड़क की हालत और बदतर, लोगों की परेशानी बढ़ी,, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक आमरण अनशन और आंदोलन लगातार जारी रहेगा,0
0
Report
पसवाड़ा में महिला पर धारदार हमला, आरोपी गिरफ्तार, हादसे से गांव में हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में दबंग युवक ने महिला पर हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. जानकारी के अनुसार पसवाड़ा निवासी कविता देवी अपने नाबालिग बेटे क्रिश के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी. इसी दौरान एक युवक खेत से अचानक बाहर निकला और उसने डंडा ढूंढने की कोशिश की. जब उसे डंडा नहीं मिला, तो उसने कविता देवी पर हमला बोल दिया और उनके हाथ से घास काटने वाली दराती जबरन छीन ली. हमलावर ने उसी धारदार दराती से कविता देवी के पेट पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं. बीच-बचाव करने आए उनके बेटे क्रिश पर भी आरोपी ने हमला किया और मारपीट की. क्रिश ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी. पीड़िता के ससुर तेज सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले करीब दो साल से उनके परिवार के पीछे पड़ा हुआ था. उन्होंने पहले भी कई बार थाने में इसकी शिकायत और रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण आरोपी के हौसले बुलंद थे, जिसका अंजाम इस जानलेवा हमले के रूप में देखने को मिला है. हालांकि, उन्होंने किसी भी तरह के जमीनी विवाद से साफ इनकार किया है. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल महिला कविता देवी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. बाइट -क्रिश, घायल महिला का बेटा बाइट - तेज सिंह, घायल महिला के ससुर0
0
Report
Advertisement
