212301
प्रयागराजः गौहनिया में भीषण जाम को कंट्रोल करता प्रशासन
Karchana, Uttar Pradesh:यमुनानगर के गौहनिया में भीषण जाम के चलते रूट डायवर्जन व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एसीपी विवेक यादव और एडीएम जाम को कंट्रोल कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचने में सहयोग करते दिख रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम-जावरा गणेश विसर्जन: सुरक्षा कड़ी, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम और जावरा में इस बार गणेश विसर्जन पुलिस के लिए खास चुनौती बन गया है। रतलाम में पहले से ही विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता में है, लेकिन जावरा में गणेश विसर्जन जुलूस के शुभारंभ मैदान को लेकर उपजे विवाद ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद जावरा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, वहीं अलग से पुलिस की बटालियन भी तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जावरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थााओं का निरीक्षण किया। कल होने वाले गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।0
0
Report
झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल के वैवाहिक समारोह में सुरक्षा के बीच शादी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ गैंगस्टर मैनपाल का विवाह। दुलीना स्थित फार्म हाउस में एक सादे वैवाहिक समारोह में मैनपाल ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कंबोडिया निवासी मेटाचान के साथ फेरे लिए। पारंपरिक वेशभूषा में बहू मेटाचान को देख फूले नहीं समाई मैनपाल की मां रोशनी ने कहा: 8 साल के बाद मिल रही हूं बेटे मैनपाल से। बहु मेटाचान के जल्द ही परिवार में घुल मिल जाने की जताई मां रोशनी ने उम्मीद। परिणय सूत्र में बंधने के बाद मेटाचान भी दिखाई दी काफी खुश। तीन बच्चों के संग झज्जर पहुंची मेटाचान के चेहरे पर दिखाई दी अलग खुशी कहा: पति मैनपाल के साथ और ससुराल वालों के साथ रहेंगी काफी खुश। पूर्ण विवाह समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ।0
0
Report
पंचकूला में गन कल्चर पर नियंत्रण कड़ा, पुलिस ने अपराध रोकने के ठोस कदम उठाए
Panchkula, Haryana:पंचकूला में गन कल्चर और डिजिटल अरे अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम तथा जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की अध्यक्षता में आज पंचकूला पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, सीसीटीवी निगरानी, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, क्राइम यूनिटों की कार्रवाई तथा फील्ड पुलिसिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नर ने थाना स्तर पर विभिन्न प्रकार के मामलों की समीक्षा की और अपराध के आंकड़ों को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों, विशेषकर महिला विरुद्ध अपराधों पर विशेष ध्यान देने तथा मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरा रिपोर्ट भी चैक की गई तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर क्राइम के इस वर्ष के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। इस वर्ष अब तक साइबर अपराध के 103 मामले दर्ज हुए हैं तथा पुलिस द्वारा इस वर्ष 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुना आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा 7,94,19,086 (करीब 8 करोड) रुपये की राशि होल्ड करवाई गई है, जबकि 4,61,42,258 रुपये शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाए जा चुके हैं। शेष राशि भी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाई जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर जागरूकता पर अधिक जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक अपराध शाखा की दोनों इकाइयों के आंकड़ों की समीक्षा की गई। पुलिस ने इस वर्ष आर्थिक अपराध से जुड़े 50 मामलों में कार्रवाई करते हुए 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को मामलों की प्रभावी जांच करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। क्राइम यूनिटों के सितंबर माह के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। क्राइम टीमों ने इस माह अब तक चोरी, स्नैचिंग, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, सेंधमारी जैसी आपराधिक वारदातों के 27 मामलों को सुलझाते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध शराब, चोरी किए गए 18 दुपहिया वाहन, 2 कार तथा अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक है। इस दौरान पुलिस ने 4 देशी कट्टे, 1 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर ने अकेले रह रहे बुजुर्गों के सत्यापन के बाद पुलिस टीमों को निर्देश दिए कि सत्यापन तक ही सीमित न रहें, बल्कि अब नियमित रूप से ऐसे बुजुर्गों से मिलें, उनसे संवाद करें और जरूरत के समय उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन के साथ निरंतर संपर्क और सहयोग भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों पर और अधिक चौकसी बरतने के आदेश दिए। बॉर्डर नाकों पर बेरिकेडिंग समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को जोड़ा गया है, जिनकी पुलिस कमिश्नर द्वारा स्वयं जांच भी की गई। उन्होंने अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पिछली क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर द्वारा गन कल्चर, रंगदारी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई अभेद्य ऐप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके परिणामस्वरूप पुलिस टीमों द्वारा अब तक 1,230 लोगों को ऐप के बारे में जागरूक किया गया तथा 215 लोगों के फोन में यह ऐप डाउनलोड करवाई गई है। अंत में पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिस टीमों को फील्ड में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा लोगों से निरंतर मिलकर आमजन की आवाज बनने के निर्देश दिए। उन्होंने गश्त बढ़ाने से लेकर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर निरंतर नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसिंग का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारियों को अपने थाना परिसरों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए तथा एसीपी स्तर के अधिकारियों को अपने अधीन थाना क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह, सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिटों के प्रभारी, दोनों ट्रैफिक थाना प्रभारी तथा विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता से ट्रेन के पास गिर रहे बच्चे की जान बची
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता और तत्परता से एक बच्चे की जान बच गई। चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में बच्चा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की स्थिति में पहुंच गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप ने तुरंत बच्चे को पकड़ लिया और उसे ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। तस्वीरें अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 की हैं, जहां आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे। करीब 10 बजकर 42 मिनट पर गाड़ी संख्या 12919 प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची। करीब 10 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन रवाना होने लगी। इसी دوران एक यात्री अपने बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ गया, जबकि उसकी पत्नी ट्रेन में नहीं चढ़ सकी। ट्रेन चलने के बाद यात्री अपने बच्चे को नीचे उतारने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बच्चा चलती ट्रेन से गिरने की स्थिति में पहुंच गया। खतरे को भांपते ही प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप ने बिना समय गंवाए बच्चे को पकड़ लिया। कांस्टेबल कुलदीप की तत्परता से बच्चा ट्रेन के नीचे जाने से बच गया। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।0
0
Report
DUSU कैंपेनिंग के दौरान मोतीलाल नेहरू कॉलेज में शिक्षकों का धरना, FIR की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित मोतीलाल नेहरू कॉलेज में DUSU चुनाव कैंपेनिंग के दौरान शिक्षकों के साथ कथित मारपीट के विरोध में टीचर्स और प्रोफेसर धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली में ड्यूसू चुनाव का रिजल्ट आने के बाद टीचर्स और प्रोफेसर धरने पर। 16 सितंबर का मामला जब कॉलेज में DUSU चुनाव की कैंपेनिंग चल रही थी। इसी दौरान कुछ बाहरी लोग कॉलेज परिसर में हंगामा कर रहे थे और आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि मौके पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने उन्हें रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने शिक्षकों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। इस घटना में कई शिक्षकों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद शिक्षकों ने कॉलेज प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया और दिल्ली पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। लेकिन शिक्षকদের का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय मांगने और हमलों पकड़ने के लिए धरने पर बैठे। पुलिस की कार्रवाई से नाराज शिक्षक अब मोतीलाल नेहरू कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करे, घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज परिसर में ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और चुनावी कैंपेनिंग के दौरान बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे हंगामे पर भी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
आजमगढ़ पुलिस ने मृतक परिवारों की मदद के लिए एक माह का वेतन देने का फैसला किया
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में 22 सितंबर की शाम को दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी और दो पंडितों को गोली मारी थी और उसके पिता-वही परिवार ने शौर्य नामक नौ वर्षीय बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और शौर्य को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बाद में परिजनों ने दावा किया कि शौर्य की मृत्यु पुलिस की गोली से हुई है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम और घटनास्थल के तथ्यों के आधार पर नकार दिया। घटनास्थल पर एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ ने दिशा-निर्देशन दिया। इस घटनाक्रम के बीच पुलिस ने परी (छह माह की बच्ची) को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी कलाई पर मामूली खरोंच आई। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही हथियार लिप्त इस घटना के बाद पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लेते हुए दो अनाथ बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय किया है। आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने इन बच्चों के लिए अपना एक माह का वेतन और जनपद के लगभग 5000 पुलिसकर्मी का एक दिन का वेतन दान करने की घोषणा की है ताकि दोनों बच्चों की मदद हो सके।0
0
Report
Advertisement
गुरूग्राम सेक्टर-17 में फास्ट फूड दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, बड़ी घटना टली
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम के सेक्टर -17 में सील्डर में ब्लास्ट. दूकान के अंदर सील्डर ब्लास्ट से लगी आग. आग में दूकान के अंदर भयानक आग, सारा सामान जलकर हुआ राख. आगजनी के दौरान दूकान में नही था कोई मौजूद, बड़ा हादसा होने से टला. सेक्टर -17 मार्केट में स्थित थी फास्ट फूड की दुकान. मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आज देर शाम का मामला, घटना में कोई हताहत नही हुआ0
0
Report
बारिश से आवापल्ली-उसूर मार्ग बाधित, पेड़ गिरने से यातायात बाधित
Vijayapura, Karnataka:ब्रेकिंग लगातार हो रही बारिश से आवापल्ली और उसूर मार्ग बाधित. आवापल्ली से आगे शिव मंदिर के पास मुख्य सडक पर गिरा पेड़. पेड़ गिरने से आवागमन बाधित. बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन पर भी पड़ने लगा असर.0
0
Report
गुरुग्राम में महिला की कार पर रॉड से हमला, आरोपी की पहचान हुई
Gurugram, Haryana:महिला की कार पर रॉड से हमला, मामले में आरोपी की हुई पहचान जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान स्वयं पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी आया नगर, दिल्ली के रूप में की। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल डेंगू के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी की नियमानुसार गिरफ्तारी की जाएगी। गुरुग्राम के AIT चौक के पास 27 अगस्त को महिला की कार को स्कॉर्पियो चालक ने साइड से टक्कर मारी थी आरोप है कि कार चालक ने महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लोहे की रॉड से कार की लाइट तोड़ दी, इसके बाद मौके से फरार हो गया था महिला की शिकायत पर 21 सितंबर को थाना सेक्टर-56 में मामला दर्ज किया गया था0
0
Report
Advertisement
IGU मीरपुर में शिक्षक-छात्रों का धरना: सरकार से 11 मांग, सुविधाओं की डिमांड
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के IGU मीरपुर में सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजी आवाज, शिक्षकों और छात्रों का संयुक्त सांकेतिक धरना.... HFUCTO के बैनर तले गूंजा विरोध: रिक्त पदों पर पक्की भर्ती और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र.... चेतावनी: मांगें न मानीं तो पंचकूला शिक्षा सदन पर होगा राज्य स्तरीय महाआंदोलन.... हरियाणा के रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में उच्च शिक्षा के गिरते स्तर और शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। HFUCTO के बैनर तले शिक्षकों और छात्रों ने एकजुट होकर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि यदि नई शिक्षा नीति में संशोधन कर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे पंचकूला स्थित शिक्षा सदन का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।0
0
Report
दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग की चेतावनी, आज दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश. दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में आज सीमांत भारी बारिश की चेतावनी. तेज हवा चलने और वज्रपात की भी चेतावनी. प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, रायपुर में भी पड़ेगी बौछारें0
0
Report
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बदलाव: पवन साय झारखंड भेजे, जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भेजे गए झारखंड, वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को मिली महाराष्ट्र के प्रदेश संगठन महामंत्री के जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए गए कर्मवीर, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की जिम्मेदारी यथावत0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन विश्वास: आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने 1070 मोबाइल लौटाकर जनता को राहत दी
New Delhi, Delhi:ऑपरेशन विश्वास के तहत आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। DCP शोभित डी. सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए 1070 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया के तहत वापस किए गए। नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट CP विजय सिंह ने इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन चोरी या स्नैचिंग के शिकार हुए थे या किसी कारणवश गुम हो गए थे। ऑपरेशन विश्वास के जरिए पुलिस ने न सिर्फ मोबाइल फोन बरामद किए, बल्कि उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाकर जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने का संदेश दिया है।0
0
Report
अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर कांग्रेस का समर्थन बढ़ाने का दावा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं भी जा सकता है। हम निश्चित रूप से अपना काम कर रहे हैं। हम लोगों के सुख-दुख में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर देख रहा है। वह देश से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे हैं और देश की लड़ाई लड़ रहे हैं।"0
0
Report
स्मृति ईरानी की छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नियुक्ति के बाद पोस्टर युद्ध तेज
Raipur, Chhattisgarh:स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी बनाये जाने के बाद से छत्तीसगढ़ में जारी है कार्टून पोस्टर वॉर. भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने. एक से बढ़कर एक चुटीले तंज से भरा सोशल मीडिया!0
0
Report
Advertisement
