Prayagraj
PRAYAGRAJ-कटरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे कार सवार
Prayagraj, Uttar Pradesh:मामला प्रयागराज के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कटरा के पास का है जहां पर आज सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी ,गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई ,जबकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोपोरे में नवविवाहित जोड़े के खास दिन पर पारंपरिक टंगा सवारी का कश्मीरी तड़का
Aram Pora, Ganderbal, A traditional 'tanga' ride home adds a timeless Kashmiri touch to this newlywed couple’s special day in Sopore0
0
Report
हाईकोर्ट: सिर्फ ताने-आलोचना से तलाक नहीं, ठोस साक्ष्यों से ही क्रूरता साबित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तलाक से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सामने आया है। कोर्ट ने पति की तलाक की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति को मोटा और सांवला कहना, अपने आप में वैवाहिक क्रूरता और परित्याग साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा का है। जानकारी के मुताबिक आकाश और पूजा की शादी 7 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति का कहना था कि शादी के बाद पत्नी करीब तीन महीने तक ही उसके साथ रही, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।पति ने पत्नी पर गलत व्यवहार करने और आए दिन घर छोड़ने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए। इन्हीं आधारों पर उसने तलाक की मांग की थी।मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पाया कि पति की ओर से कई आरोप लगाए गए हैं, लेकिन उन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए गए।कोर्ट ने यह भी माना कि पत्नी द्वारा पति को मोटा और सांवला कहना, मौजूदा परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तलाक देने के लिए आवश्यक स्तर की क्रूरता साबित नहीं करता।हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय, जांजगीर-चांपा के फैसले को बरकरार रखते हुए पति की अपील खारिज कर दी।कोर्ट का स्पष्ट संदेश है कि केवल आरोप या अपमानजनक टिप्पणी के आधार पर तलाक का आधार स्वतः स्थापित नहीं होता, बल्कि मामले में क्रूरता या परित्याग के आरोपों को ठोस साक्ष्यों से साबित करना जरूरी है.0
0
Report
रायपुर में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर से बीजेपी के खिलाफ संगठनात्मक रणनीति तेज
Begun, Rajasthan:रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज से आगाज हुआ है.. रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों को आगामी चुनाव और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश के सभी संभागों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.. बैज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बीजेपी के कथित छल-कपट और प्रोपेगेंडा से लड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है.. दीपक बैज ने साफ कहा कि कांग्रेस का मकसद सरकार के खिलाफ लड़ना और 2028 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है.. वहीं बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को टाइम पास बताए जाने पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे प्रशिक्षण में बीजेपी के लोग एक घंटा बैठ जाएं तो उनका मन और हृदय परिवर्तन हो जाएगा..0
0
Report
Advertisement
एटा में पानी पाइपलाइन विवाद के चलते फायरिंग, 14 वर्षीय आशु घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पानी की पाइपलाइन लगाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों में विवाद के चलते एक पक्ष ने की फायरिंग, फारियंग में दूसरे पक्ष के किशोर को लगी गोली, 14 वर्षीय किशोर आशु के आंख में लगी गोली, गोली लगने से गांव में मचा हडकंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए सैफई हायर सेंटर किया रेफर, पुलिस ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना जैथरा क्षेत्र के ढ़कपुरा गांव का मामला।0
0
Report
हाईकोर्ट आदेश के बावजूद देरी, नीरज साहनी ने पंजाब सरकार- पुलिस पर नाराजगी जताई
Panchkula, Haryana:हाईकोर्ट आदेश के बावजूद देरी, नीरज साहनी ने पंजाब सरकार- पुलिस पर नाराजगी जताई पंजाबी गायक, अभिनेता और निर्माता नीरज साहनी उर्फ आरडीएक्स को कथित तौर पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। नीरज साहनी का आरोप है कि जान के खतरे की जानकारी देने और सुरक्षा की मांग करने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नीरज साहनी ने 1 जून 2026 को पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को अपनी सुरक्षा को लेकर प्रतिवेदन दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में छिपे हरविंदर रिंदा के नाम से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार, डीसी मोहाली, एसएसपी मोहाली और थाना फेज-1 के एसएचओ को पक्षकार बनाया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई में देरी का आरोप मामले में 23 जुलाई 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग खारिज करते हुए पंजाब सरकार को नीरज साहनी के 1 जून के आवेदन पर एक महीने के भीतर विचार कर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने वास्तविक खतरा होने की स्थिति में आवश्यक कानूनी कदम उठाने की बात भी कही थी। नीरज साहनी का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की। 16 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सरकार की ओर से अदालत में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी। नीरज साहनी ने मोहाली पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें वीडियो कॉल के जरिए धमकी दी गई और 1.20 करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।0
0
Report
दुष्यंत चौटाला का पृथला दौरा: कानून-व्यवस्था और राशन पर तीखे सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की。 दुष्यंत चौटाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है और कई लोगों पर गोली चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में हरियाणवी गायकों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया。 दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह मेडिकल कॉलेज की इमारतें तो खड़ी हैं, लेकिन वहां पर्याप्त फैकल्टी तक उपलब्ध नहीं है。 राशन के मुद्दे पर दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाले राशन से सरसों का तेल गायब कर दिया गया है और बाजार में इसकी कीमत करीब 175 रुपये तक पहुंच गई है。 वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बार बार पंजाब जाने को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से तुलना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की बजाय पंजाब जाकर उनकी बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में बीजेपी को मिले समर्थन पर भी दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार में लगाया गया, इसके बावजूद जीत का अंतर बेहद कम रहा। क्षेत्रीय दलों को तोड़ने के आरोपों पर दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि अब ममता बनर्जी की पार्टी को भी तोड़ने की कोशिश की जा रही है。 दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं और ममता बनर्जी भी अदालत का रुख करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ही उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
सरिता विहार मथुरा रोड डंपर हादसे में चार मौत, कई घायल
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में मथुरा रोड पर एक भीषण सड़क हादसाद हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए. दुर्घटना में डंपर और क्रेन से टक्कर हुई जिसमें सीसीटीवी इंस्टॉलेशन के वर्कर भी घायल हुए. डंपर चालक मौके से फरार हो गया है. मृतक उमेश (23), प्रवीण (35) और सूरज (34, एचआर मैनेजर) की शव पहचान हुई है; उमेश संगम विहार के रहने वाले थे. परिवार ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है.0
0
Report
नारायणा में विवाद के बाद छात्र हत्या, शव परिवार को सौंपा गया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI STUDENT STABBED TO DEATH IN NARAINA FOLLOWING ALTERCATION, BODY HANDED OVER TO FAMILY AFTER POST-MORTEM / VISUALS/REAX0
0
Report
जमशेदपुर: JSSC-CGL मामले पर मरांडी ने सरकार पर सवाल, सीबीआई जांच की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार अब पूरी परीक्षा प्रक्रिया को अनियमितताओं से प्रभावित मान रही है, तो पहले अदालत के सामने क्या तथ्य रखे गए थे। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार के पहले के दावों और अब हाईकोर्ट में रखे गए पक्ष में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने JSSC-CGL मामले में पूर्व की जांच और उसके निष्कर्षों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मरांडी ने कहा कि जांच केवल निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भर्ती प्रक्रिया की निगरानी और संचालन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और मनोज कौशिक की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछली CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अब व्यापक अनियमितताओं की बात सामने आ रही है, तो पहले की जांच में ये तथ्य क्यों सामने नहीं आए। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग दोहराते हुए JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और सचिव सुधीर गुप्ता को पद से हटाने के साथ CID ADG मनोज कौशिक को हटाने की भी मांग की। मरांडी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों या राजनीतिक नेतृत्व की संलिप्तता को लेकर लगाए गए आरोप फिलहाल राजनीतिक आरोप हैं और इन्हें न्यायालय द्वारा स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता। JSSC-CGL भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को निर्धारित बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
ये धुरंधर के लिये है: क्या नया खिलाड़ी टीम में शामिल?
Noida, Uttar Pradesh:ये धुरंधर के लिये है0
0
Report
दीपक बैज के तंज पर भाजपा का पलटवार, प्रवक्ता बोले कांग्रेस भगदड़ में उलझी
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के भाजपा नेताओं को ट्रेनिंग में शामिल होने को लेकर किए गए तंज पर भाजपा का पलटवार, भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा- दीपक बैज इस तरह के हास्यास्पद तंज कसते रहते हैं, उनकी पार्टी में भगदड़ मची हुई है, उनकी पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर या तो रिजिनल पार्टियों से मिल रहे हैं या भाजपा के पास आ रहे हैं, ऐसे में बैज को इस तरह का बयान देने से बाज जाना चाहिए और अपनी पार्टी को दुरुस्त करना चाहिए0
0
Report
तारापुर के असदुल्लाह ने अंडर-17 व अंडर-19 में बिहार का नाम रोशन किया
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर खेल के क्षेत्र में तारापुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद असदुल्लाह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित बिहार स्टेट अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर असदुल्लाह का चयन अंडर-17 और अंडर-19 दोनों राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर दो आयु वर्गों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयनित होने पर परिवार सहित तारापुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में असदुल्लाह ने अंडर-17 सिंगल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया और रनर-अप रहे। वहीं अंडर-19 डबल्स में मधुबनी के अपने साथी कुंदन कुमार सिंह के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। दोनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बिहार टीम में चयनित किया गया। असदुल्लाह अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 से 21 नवंबर तक गंगटोक, सिक्किम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बिहार की ओर से खेलेंगे। दो अलग-अलग आयु वर्गों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलने से उनके खेल करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। असदुल्लाह ने बताया कि राज्य स्तर तक पहुंचने और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने के पीछे नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत है। वह सुबह लगभग 4:30 बजे उठकर फिटनेस अभ्यास करते हैं और शाम में कोर्ट पर नियमित बैडमिंटन प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा कि अब दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य है। पिता मोहम्मद शाहिद ने कहा कि बेटे की उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है। उनका सपना है कि असदुल्लाह आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करे और देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। चाचा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हर मैच के बाद असदुल्लाह को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और कमियों पर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। असदुल्लाह की सफलता पर दादा हाजी अब्बाश, बड़े पापा मोहम्मद मोजाहिद, पिता मोहम्मद शाहिद, माता रफत खातुन, चाचा मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद वासिफ ने खुशी जताई। खेल प्रेमी प्रवीण प्रणव भारती, अमित चन्द्रा, निर्मल सिंह, मनोज मिश्रा, पारामाउंट के निदेशक महेश सिंह, हरे कृष्ण वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अरशद खान समेत अन्य लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की。 बाइट: मो असादुल्लाह बाइट: मोहम्मद शहीद पिता बाइट मोहम्मद आसिफ आलम चाचा0
0
Report
Advertisement
जगतपुरा की 4 कॉलोनियों में मीटर चोर गैंग, पुलिस गश्त फेल
Jaipur, Rajasthan:जगतपुरा की 4 कॉलोनियों में पानी के मीटर चोरी की गैंग सक्रिय हो गई. जयपुर-जयपुर के पॉश इलाके जगतपुरा की 4 कॉलोनियों में पानी के मीटर चोर की गैंग सक्रिय हो गई. दो महीने में 55 से 60 घरों से मीटर चोरी की वारदात हुई है. लेकिन अब तक चोरी पुलिस की पकड़ से दूर है. जिसके कारण लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर मीटर चुराकर ले जाकर दिखाई दे रहे है. जगतपुरा की आशीष विहार, रेलवे कॉलोनी, कुसुम विहार, महादेव नगर में लगातार मीटर चोरी हो रहे है. जिसमें प्रशासनिक अफसरों के मकान भी शामिल हैं. रिटायर्ड आरएएस अधिकारी का कहना है कि रामनगरिया थाने में चोरी की शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. ना कोई गश्त ना कोई चोरी की वारदात पर लगाम लग रही है. चोरी के मामले रोजाना बढ़ रहे है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही.0
0
Report
कोटा ग्रामीण पुलिस ने सीट विवाद में चाकूबाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:रेस्टोरेंट में सीट को लेकर चाकूबाजी करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, कोटा ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई SOD बार एंड रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ व हमले का मामला: आरोपी विकास और दीपक पर पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे लाडपुरा/कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा स्थित 'SOD बार एंड रेस्टोरेंट' में सीट बदलने की बात पर हंगामा, तोड़फोड़ और चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को कोटा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करतै हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विकास नरवाल और दीपक कालिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में सीट बदलने की मामूली बात को लेकर आरोपियों का रेस्टोरेंट कर्मचारियों से विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया और रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार, जिला विशेष टीम (DST) और साइबर टीम ने बेहतरीन तालमेल व तकनीकी मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विकास नरवाल और दीपक कालिया आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
भूपेंद्र चौधरी ने अमरोहा में पेंशनर्स मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया पेंशनर्स मीटिंग हॉल का उद्घाटन, भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर साधा निशाना कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी रविवार को अमरोहा पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने हाईटेक पेंशनर्स मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया। नए मीटिंग हॉल से जिले के करीब छह हजार पेंशनर्स को सुविधाएं मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने पेंशनर्स के अनुभवों का लाभ युवाओं तक पहुंचाने की अपील की। पीडीए को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पीडीए की परिभाषा तय नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समाज को विभाजित करने की राजनीति करती है, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा और सपा विधायकों के विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने 2027 में भाजपा सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई。0
0
Report
Advertisement
