Prayagraj - 12 वीं के छात्र छात्राओं की हुई विदाई, भावुक हुआ विद्यालय परिवार
Prayagraj, Uttar Pradesh:के. डी. इंटरमीडियट कॉलेज निमिथरिया में बुधवार को 12 वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं की विदाई करते समय पूरा विद्यालय परिवार भावुक हो गया. बताया जाता है की आगामी 24 फ़रवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा होनी है. ऐसे में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्रा एक दूसरे को गुलाल चंदन लगाया और अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया. छात्र छात्राओं द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत की गयी. विदाई गीत सुनकर सभी की आँखे नम हो गयी. वहीं कॉलेज जीवन के बिताये यादगर पलों को एक दूसरे से साझा किया. प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से कहा परीक्षा की तैयारी आप सब खूब मन लगाकर करिये और आत्मविश्वास बनाये रखना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
