icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow12 Mar 2025, 02:54 pm

Prayagraj - पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

प्रयागराज श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा निवासी ग्राम दानिसपुर पीरदल्लू थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत दानिसपुर चौराहे के पास से 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आधार कार्ड बनाने में अवैध वसूली का आरोप, जिलाधिकारी को भेजी शिकायत

Ajay GargAjay GargFollow1m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। बुगरासी के डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले की शिकायत की गई है। संगठन ने मामले की जांच कराकर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फाउंडेशन अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान का आरोप है कि कस्बे के डाकघर में आधार कार्ड बनवाने पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित धनराशि से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। इससे आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से शिकायत पर संज्ञान लेने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आधार कार्ड बनाने और उनमें संशोधन करने के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी आम लोगों को स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को शुल्क के संबंध में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति का सामना न करना पड़े। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आधार संबंधी सेवाओं के नाम पर किसी से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि न ली जाए। विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। भोलिया निवासी राहुल चौहान ने बताया कि उनके भाई राकेश डाकघर में युवराज व मानवी के फिंगर प्रिंट अपडेट कराने गए थे। दोनों के 400 रुपए लिए हैं। शुल्क की रसीद भी नहीं दी गई। घुंघराली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छुट्टी लेकर जन्मतिथि सही करनी आए थे। 200 रुपए लिए गए लेकिन जन्मतिथि के स्थान पर फोटो अपडेट कर दिया गया। आरोप है कि मनमानी अवैध वसूली के बाद भी काम सही नहीं किया गया। अजय गर्ग
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

भिवाड़ी नगरपरिषद में बंदरों के मुद्दे पर विधायक की हनुमान चालीसा सलाह चर्चा

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी नगरपरिषद की पहली बोर्ड मीटिंग में बंदरों की समस्या को लेकर विधायक की एक टिप्पणी अब चर्चा का विषय बन गई है। वार्ड में बंदरों के आतंक से परेशान पार्षद ने जब तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के सामने समस्या रखी तो विधायक ने समाधान के तौर पर हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दे दी। फिर पार्षद किशन नगर आज अपने वार्ड के लोगों के साथ नगरपरिषद कार्यालय पहुंचे और वहीं हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया, नगरपरिषद परिसर में हनुमान चालीसा की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। हालांकि इस अनोखे विरोध के जरिए पार्षद ने वार्ड की समस्या के समाधान की मांग भी उठाई। दरअसल भिवाड़ी नगरपरिषद की पहली बोर्ड मीटिंग में वार्ड नंबर 23 के पार्षद किशन नगर ने अपने वार्ड में बंदरों की बढ़ती समस्या का मुद्दा उठाया था, पार्षद का कहना है कि उन्होंने विधायक बाबा बालकनाथ से समस्या के समाधान की मांग की लेकिन उन्हें बंदर भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी गई, इसी सलाह को आधार बनाकर पार्षद किशन नगर आज वार्डवासियों के साथ नगरपरिषद कार्यालय पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पार्षद का कहना है कि जब समस्या का समाधान हनुमान चालीसा पढ़ने से ही होना है तो आज पाठ करके विधायक की सलाह पर अमल किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur में SIT गठन के साथ जावेद हत्याकांड की जांच求 आगे बढ़ेगी

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले की मुसहरी तहसील के अंचलाधिकारी (CO) महेंद्र शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दूसरे मामलों में भी उनकी भूमिका पर उठते सवालों के मद्देनजर SIT गठित कर दी है। खास तौर पर 13 मई 2025 को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के गेट के पास जावेद और राजू नामक जमीन कारोबारी की हत्या के मामले की जांच अब और गहराई से होगी। इस हत्याकांड से जुड़ा भी जमीन विवाद और राजस्व कार्यालय के दस्तावेजों के फर्जी दाखिले-खारिज से जुड़ा सवाल उठ रहा है। एसएसपी कांत Kumar मिश्रा के अनुसार मुसहरी के तत्कालीन अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी से रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि इस दोहरे हत्या कांड के असल कनेक्शन और गड़बड़ियों का पता लगाया जा सके। SIT की टीम जमीन विवाद, अंचल कार्यालय के दस्तावेजों में फेरबदल और हत्या से जुड़ी संभावित षड्यंत्र की गहराई से छानबीन करेगी। पुलिस के अनुसार रिमांड पर पूछताछ और SIT जांच से आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। मुसहरी के CO महेंद्र शुक्ला के अलावा RO करुण कारण को भी 2 दिन पहले इलाके के 70 डिसमिल जमीन के फर्जी दाखिल-खारिज के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस पूरी कार्रवाई के बावजूद जावेद हत्याकांड से जुड़े कई प्रश्न अभी भी बेनकाब हैं और नगर के कई प्रवासियों ने पुलिस कप्तान के कार्यालय में आकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई है जो न्यायिक हिरासत में भेजे गए मुसहरी अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी से आगे पूछताछ कर मामले की तह तक जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में अवैध मावे की फैक्ट्री का खुलासा, 3.5 क्विंटल दूषित खोया जब्त

Hapur, Uttar Pradesh:त्यौहारों की उमंग में कहीं आप बाजार की चकाचौंध और सस्ती मिठाई के चक्कर में अपने लिए बीमारी तो नहीं खरीद रहे? थोड़ा ठहरिए... और सतर्क हो जाइए! मिलावटी खोया और केमिकल से तैयार मिठाइयां आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खाद्य विभाग की टीम ने ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए मिठाई में इस्तेमाल किए जाने से पहले ही भारी मात्रा में मिलावटी खोवा पकड़ा है. बताया जा रहा है कि हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में जंगलों की आड़ में मीठे जहर की एक अवैध फैक्ट्री चल रही थी. खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने भटियाना गांव के घने जंगलों में जब छापा मारा तो यहां जमीन पर घिनौने और दूषित माहौल में सैकड़ों किलो खोया तैयार किया जा रहा था, टीम ने यहां तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुंतलों मावा नष्ट करा दिया. जानकारी के अनुसार हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में भाटियाना गांव के जंगल में मिलावट का खेल करने वाले मिलावट खोरों को लगा कि आबादी से दूर जंगल के सन्नाटे में उनका यह खेल किसी की नजर में नहीं आएगा. लेकिन खुफिया सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग और हाफिजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कलवा के जंगल में बने ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया. अंदर का नजारा देखकर खुद अफसरों का माथा ठनक गया. यहाँ खुले फर्श पर, मक्खियों और धूल-गंदगी के बीच भारी मात्रा में मावा दूषित हालत में पड़ा हुआ था. टीम ने यहां छापे के दौरान मौके से भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पावडर बरामद किया, जिसकी मदद से खोया तैयार किया जा रहा था. टीम ने फर्श पर फैले लगभग 250 से 350 किलोग्राम दूषित मावे को जब्त कर वहीं गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया, ताकि यह बाजार तक न पहुंच सके. सहायक आयुक्त द्वितीय, खाद्य सुरक्षा विभाग चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भटियाना गांव के जंगल में रात के अंधेरे में अवैध मावे की भट्ठियां धधक रही हैं. पुलिस और प्रशासन के साथ जब मौके पर रेड की, तो वहां जमीन पर बेहद अस्वास्थ्यकर और गंदे माहौल में खोया बनता पाया गया. मौके से भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पावडर मिला और फर्श पर पड़ा करीब साढ़े तीन क्विंटल दूषित खोया नष्ट कराया गया है. इनका रजिस्ट्रेशन भी बहुत पहले खत्म हो चुका था। काम को पूरी तरह सील कर बंद करा दिया गया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. किसी भी सूरत में मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा. बताया जा रहा है कि खाद्य विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि जिस कागज़ की आड़ ली जा रही थी, वह कोई निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) का लाइसेंस नहीं, बल्कि महज रिटेलर का रजिस्ट्रेशन था, और वह भी फरवरी के महीने में ही एक्सपायर हो चुका था. यानी पूरी फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से चलाई जा रही थी. फिलहाल, हापुड़ प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे जिले के मिलावटखोरों में खलबली मच गई है. शासन की ओर से सख्त हिदायत है जो जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा, उसका सीधा ठिकाना जेल की सलाखों के पीछे होगा.
0
0
Report

मोना ने कहा: 13 करोड़ नाम काटना लोकतंत्र पर हमला; सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने INDIA ब्लॉक द्वारा कल CEC विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर कहा, "13 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम SIR के तहत काटे गए। ये साधारण बात नहीं है। देश में लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है और अगर उससे लोगों को वंचित किया जाएगा तो लोकतंत्र नही बचेगा। कल दिल्ली की सड़कों पर कोई साधारण लोग नहीं थे, ये वो लोग थे जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के सिपाही हैं। INDIA गठबंधन के हमारे साथी, राहुल गांधी, हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने एक स्वर में सर्वोच्च न्यायालय में अपनी बात को रखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये आंदोलन किसी दल या ब्लॉक का नहीं बल्कि जन-जन का आंदोलन बन चुका है।
0
0
Report

धौलपुर पुलिस त्योहारों के लिए सीएलजी बैठकों से शांति कायम करेगी

Dholpur, Rajasthan:त्योहारों और पंचायत राज चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस सतर्क, सभी थानों में हो रहीं सीएलजी बैठकें धौलपुर。 आगामी त्योहारों और पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन, एएसपी वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी के एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के सभी थानों पर सीएलजी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी वैभव शर्मा ने थाना कोतवाली में सीएलजी बैठक ली। बैठक में सीएलजी सदस्य, यूथ सीएलजी, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षकों ने भाग लिया। बैठक में आगामी नवरात्रि स्थापना, दुर्गा पूजा, दशहरा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपावली जैसे त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। एएसपी शर्मा ने सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखें और किसी भी विवाद, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था बिगड़ने की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारा बनाए रखना और विवादों को कानून के दायरे में सुलझाना जरूरी है। पंचायत राज चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों से आदर्श आचार संहिता की पालना करने और चुनाव को भयमुक्त वातावरण में कराने में सहयोग की अपील की गई। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने और उन्हें आगे नहीं फैलाने के लिए कहा गया। बैठक में बीट व्यवस्था को मजबूत करने और कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों से अपराधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया। सभी सदस्यों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top