211002
Mahakumbh: 1 साल का मासूम मां से बिछड़ा, खबर शेयर कर निभाए जिम्मेदारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:नागवासुकी के सेक्टर नंबर 6, पीपा पुल 17 के पास एक 1 वर्षीय बच्चा सड़क पर मिला है। यह बच्चा वहां तंबू में रहने वाले कल्पवासी लोगों के पास मिला। फिलहाल, बच्चा नागवासुकी थाने में है। अगर किसी को इस बच्चे के बारे में जानकारी हो, तो कृपया नागवासुकी थाने से संपर्क करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंडासिवनी में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 10 क्विंटन महुआ लहान नष्ट
Seoni, Madhya Pradesh:स्लग – अवैध शराब पर डूण्डासिवनी पुलिस की कार्रवाई सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ डूण्डासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग गांवों और इलाकों के जंगल एवं नालों में एक साथ दबिश देकर करीब 10 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से हाथभट्टी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी नष्ट की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। वीओ: सिवनी में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डूण्डासिवनी पुलिस ने गहरानाला से लगे इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गहरानाला से लगे ग्रामों में कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला महुआ लहान और अन्य सामग्री जंगलों और नालों में छिपाकर रखी गई थी。 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गहरानाला, रूठिया टोला, बड़वाली टेक और डुंगरिया क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। जंगल और नालों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया。 इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर डिब्बों में छिपाकर रखा गया बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही करीब 10 क्विंटल महुआ लहान और हाथभट्टी महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट किया गया。 पुलिस अब अवैध शराब बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है。 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई。 डूण्डासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
पंचकमल में बीजेपी कार्यालय पर धन्यवाद-अभिनंदन समारोह का शानदार आयोजन
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन समारोह शुरू हुआ हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद एवं विदाई समारोह इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का अभिनंदन समारोह हो रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद है धन्यवाद और अभिनंदन समारोह में सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी , महीपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह , रणबीर सिंह गंगवा ,विपुल गोयल ,श्याम सिंह राणा ,खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद इस समारोह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,कंवरपाल गुर्जर, डॉ बनवारी लाल , कमलेश ढांडा , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ,चेयरमैन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल है भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ है0
0
Report
चूरू अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान का सामूहिक श्रमदान
Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन — चूरू। सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का राजेंद्र राठौड़ ने किया शुभारंभ, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अस्पताल परिसर में किया सामूहिक श्रमदान चूरू। राजकीय जीवनमल बच्छावत नेत्र, कान, नाक, गला एवं दंत चिकित्सालय परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण एवं नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने श्रमदान कर किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चूरू में स्वच्छता अभियान: सफाईकर्मियों को मेडिकल किट देकर बैंक ने जताया सम्मान
Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन—चूरू\n\nसंवाददाता - नवरतन प्रजापत\n\nSafai-कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट वितरित\n\nचूरू। राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चूरू के नेचर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने सफाईकर्मियों को मेडिकल किट वितरित कर स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।\n\nपूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।\n\nविधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सफाईकर्मी प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं, इसलिए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है।\n\nराजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने कहा कि बैंक की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता की जा रही है। सफाईकर्मियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।\n\nबाइट__राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष।\n\nनवरतन प्रजापत \nजी मीडिया चूरू \nमोबाइल-94147760720
0
Report
गम्भीर मरीज को हेली एम्बुलेंस से देहरादून के उच्च चिकित्सीय केंद्र भेजा गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज मदन सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पाही मल्ला, गंभीर स्थिति (Acute Febrile Sepsis, Septic Shock, AKI/गुर्दे की समस्या तथा अनियंत्रित शुगर) में जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया था। मरीज की अत्यंत गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा तुरन्त हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद मरीज को जोशियाड़ा हैलीपैड से दून अस्पताल देहरादून के लिए रवाला किया गया। जहां मरीज हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।0
0
Report
फतेहाबाद खेत पर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Agra, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में खेत पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहा था प्रेमवीर रात में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से किया सिर पर हमला हमले में 35 वर्षीय प्रेमवीर की मौके पर मौत गुरुवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने देखा खून से लथपथ शव शव मिलते ही गांव में मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे सूचना पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हत्या के कारण और हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल के आसपास भी जुटाए जा रहे सुराग0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: सई नदी उफान से ग्रामीणों के खेत-घर डूबे, प्रशासन से मदद की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी। हजारों बीघे धान की फसल पानी में डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता। आदमपुर बरेठी, मोहान, रसूलपुर बकिया, अहमदपुर टकटोली और बिचपरी में पानी घुसा। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लगातार बढ़ते जलस्तर से घरों और दुकानों में भी घुसा पानी। दुकानों में रखा सामान बर्बाद, फसल में मूंग, उर्द के खेतों भरा पानी। पकने को तैयार धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग。0
0
Report
उदयपुर के पास आबादी वाले इलाक़े में पैंथर मूवमेंट, वन विभाग से पिंजरे की मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, शहर से सटे आबादी इलाके में पैंथर का मूवमेंट, प्रतापनगर क्षेत्र के बेड़वास इलाके में देर रात दिखा पैंथर के मूवमेंट, क्षेत्र में लजे सीसीटीवी में कैद हुआ पैंथर का मूवमेंट, लोगो ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, पिंजरा लगाने की उठाई मांग,0
0
Report
नाबालिग चालक के हाथ में टोटो? कुरसेला में 10 ई-रिक्शा जब्त, सुरक्षा पर सवाल
Katihar, Bihar:टोटो छोटा वाहन जरूर है, लेकिन उसमें बैठे यात्रियों की जिंदगी छोटी नहीं नाबालिग के हाथ में टोटो का स्टेयरिंग, यात्रियों की जान जोखिम में, कुरसेला में पुलिस का शिकंजा, 10 ई-रिक्शा जब्त कार्रवाई के बाद टोटो चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण पुलिस ने दिया संदेश वाहन मालिक भी रहें सावधान दुर्गापूजा के दौरान बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर बढ़ने वाली भीड़ के बीच नाबालिगों के हाथ में टोटो का स्टेयरिंग अब चिंता का बड़ा कारण बनता जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए कुरसेला पुलिस ने ऐसे चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। कुर्सेला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरसेला चौक से अयोध्यागंज बाजार तक अभियान चलाकर करीब 10 ई-रिक्शा जब्त किए। पुलिस ने कुरसेला चौक, स्टेट हाईवे-77, स्टेशन रोड, शहीद चौक और बाजार क्षेत्र में जांच की। कार्रवाई के बाद टोटो चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। पूजा की भीड़ में बढ़ेगा दबाव, इसलिए बढ़ी चिंता दुर्गापूजा के दौरान कुरसेला बाजार और चौक-चौराहों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। खरीदारी के लिए निकलने वाले परिवार, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में यदि अनुभवहीन या नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते हैं, तो छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। कई जगह ई-रिक्शा को सड़क किनारे या मुख्य मार्ग पर बेतरतीब तरीके से खड़ा किए जाने से जाम की स्थिति भी बनती है। पूजा के दिनों में भीड़ बढ़ने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है। सवाल सिर्फ टोटो का नहीं, यात्रियों की जिंदगी का है टोटो में बैठा यात्री चालक की उम्र नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षित ड्राइविंग पर भरोसा करता है। लेकिन अगर स्टेयरिंग किसी नाबालिग के हाथ में हो तो सवाल उठता है कि क्या कुछ रुपये कमाने के लिए यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किया जा सकता है ? नाबालिगों को वाहन चलाने देना केवल यातायात व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि उनके अपने जीवन और भविष्य को भी खतरे में डालने वाला मामला है। दुर्घटना होने पर चालक के साथ-साथ वाहन मालिक और अभिभावकों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ सकती है。 पुलिस की कार्रवाई का संदेश केवल नाबालिग चालकों तक सीमित नहीं है। नाबालिगों को टोटो सौंपने वाले वाहन मालिकों पर भी जिम्मेदारी तय हो सकती है। इसलिए वाहन मालिकों को चाहिए कि वे ई-रिक्शा किसी भी स्थिति में नाबालिग के हाथ में न दें और चालक की उम्र तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही वाहन चलाने दें。 कुरसेला पुलिस की कार्रवाई से एक बात साफ है—सड़क पर नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ सकती है। माता-पिता बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। वाहन मालिक नाबालिग को टोटो न सौंपें और यात्री भी वाहन में बैठने से पहले चालक की उम्र और ड्राइविंग क्षमता को लेकर सतर्क रहें। इस पूजा में पंडाल और बाजार की रौनक बढ़े, लेकिन सड़क पर लापरवाही नहीं। क्योंकि एक पल की जल्दबाजी किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकती है.0
0
Report
Advertisement
गया में पंचमी पर त्रिदेवों के पिण्डदान से पितरों को मोक्ष की आशा
Gaya, Bihar:मोक्षधाम गया: पंचमी तिथि पर त्रिदेवों के चरणों पर पिण्डदान से पितरों को मिलेगी मुक्ति। गया जी में पितृपक्ष मेले की रौनक चरम पर है। आज पितृपक्ष की पंचमी तिथि है। इस पावन तिथि पर भगवान त्रिदेव—यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश—के चरणों के प्रतीक 'रुद्रपद, ब्रह्मपद और विष्णुपद' वेदियों पर पिंडदान का विशेष विधान है। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति और अक्षय मोक्ष की कामना के साथ इन तीन प्रमुख वेदियों पर आहुति दे रहे हैं। गया जी से हमारी खास रिपोर्ट... पंचमी तिथि के विशेष आध्यात्मिक महत्व के अनुसार विष्णुपद मंदिर परिसर में स्थित रुद्रपद, ब्रह्मपद और विष्णुपद वेदी पर एक साथ पिंडदान करने से पूर्वजों को हर प्रकार के जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन त्रिदेवों की चरण वेदियों पर जल, तिल और जौ अर्पण करने मात्र से पितर तृप्त होकर वैकुंठ धाम की ओर प्रस्थान करते हैं। पंचमी तिथि पर इन तीनों वेदियों का त्रि-वेदी श्राद्ध त्रिगुण दोषों को नष्ट कर पूरे वंश को पितृदोष से मुक्त करता है। मंदिर प्रशासन और पुलिस बल की ओर से इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कहा गया गया जी में किया गया पिंडदान सीधे भगवान विष्णु स्वीकार करते हैं। और पंचमी तिथि पर रुद्रपद, ब्रह्मपद और विष्णुपद—इन तीनों वेदियों पर शीश नवाकर आहुति देने से कई जन्मों के पितृदोष कट जाते हैं। आस्था का यह सैलाब बता रहा है कि अपने पूर्वजों के प्रति सनातन धर्म की श्रद्धा कितनी अटूट है।0
0
Report
आगरा के फतेहाबाद में खेत के अंदर हिस्ट्रीशीटर की हत्या: ग्रामीणों में सनसनी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के फतेहाबाद में खेत के अंदर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी फैल गई। नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे प्रेमवीर के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कातिलों की तलाश शुरू कर दी है फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में बुधवार रात प्रेमवीर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 35 साल का प्रेमवीर पुत्र राजवीर सिंह खेत में नीम के पेड़ के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था। रात में अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सोते हुए प्रेमवीर के सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमले में प्रेमवीर की मौके पर ही मौत हो गई है और आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब साड़े पांच बजे गांव का एक व्यक्ति खेत पर पहुंचा और प्रेमवीर को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर पास जाकर देखा तो चारपाई पर प्रेमवीर खून से लथपथ पड़ा था। शव की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस कई पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। हत्याकांड के बाद परिवार में कोहराम है और गांव में भी इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है।0
0
Report
बारिश के बाद तराई पश्चिम के जंगल खुले, टाइगर देखने को उत्साह
Ramanagara, Karnataka:मानसून की विदाई के साथ ही तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो और हाथी डंगर इको टूरिज्म जोन एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं, एक अक्टूबर से शुरू हुई जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ तराई पश्चिमी पुनीत तोमर ने पर्यटन जोन का शुभारंभ किया, लंबे इंतजार के बाद जंगल में पहुंचे पर्यटकों टाइगर और दूसरे वन्यजीवों को करीब से देखने की उम्मीद के साथ सफारी पर रवाना हुए, वहीं इस शुरुआत के साथ नेचर गाइड, जिप्सी चालक और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे पर भी रोजगार लौटने की खुशी दिखाई दी. मानसून के चलते बंद किए गए तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो और हाथी डंगर इको टूरिज्म जोन एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिए गए हैं, शुभारंभ के मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ तराई पश्चिमी पुनीत तोमर मौजूद रहे, फाटो जोन में सुबह की पाली में 50 और शाम की पाली में 50 जिप्सियों को सफारी की अनुमति है, वहीं हाथी डंगर जोन में सुबह और शाम की पाली में 25-25 जिप्सियां पर्यटकों को जंगल भ्रमण कराएंगी. इस बार फाटो आने वाले पर्यटकों के लिए नाइट सफारी भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी, फाटो में ट्री हाउस पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं, यहां दो ट्री हाउस में तीन कक्ष हैं. इसके अलावा पांच इको हट, ब्रिटिश बिल्डिंग में चार कक्ष, ओल्ड बिल्डिंग में दो कक्ष और पांच टेंट हाउस उपलब्ध हैं. इस तरह पर्यटकों के ठहरने के लिए कुल 19 कक्ष उपलब्ध हैं. वहीं नए सीजन के साथ फाटो और हाथी डंगर जोन में मोबाइल फोन को लेकर भी नए नियम लागू किए गए हैं। अब पर्यटकों अपने मोबाइल फोन जंगल सफारी के दौरान अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। उन्हें फोन निर्धारित लॉकर में जमा करना होगा. वहीं आज सुबह की पाली में जंगल सफारी पर जा रहे दिल्ली से आए पर्यटकों ने बताया कि वे बच्चों को जंगल और वन्यजीव दिखाने के लिए पहुंचे हैं,पर्यटकों ने कहा कि वे खास तौर पर टाइगर देखने को लेकर उत्साहित हैं और जंगल सफारी का अनुभव लेने के लिए काफी उत्सुक हैं. मानसून के बाद पर्यटन जोन खुलने से नेचर गाइडों में भी खुशी है, उनका कहना है कि लंबे समय बाद एक बार फिर उन्हें रोजगार से जुड़ने का अवसर मिला है. विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि बारिश के कारण सफारी मार्गों को नुकसान पहुंचा था, जिन्हें ठीक करने के बाद एक अक्टूबर से पर्यटन जोन को खोल दिया गया है, उन्होंने पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्यटन से केवल जिप्सी चालक और गाइड ही नहीं, बल्कि जिप्सी मालिक, ड्राइवर, मैकेनिक, चाय-रेस्टोरेंट संचालक और स्थानीय दुकानदारों समेत बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं. इसलिए पर्यटकों के साथ बेहतर व्यवहार से पूरे क्षेत्र के पर्यटन और रोजगार को लाभ मिलेगा फाटो और हाथी डंगर जोन के खुलने के साथ ही तराई पश्चिम के जंगल एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं, अब पर्यटकों की नजर जंगल के रोमांच के साथ टाइगर और अन्य वन्यजीवों की झलक पर है, वहीं स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को भी आने वाले सीजन से रोजगार और कारोबार बढ़ने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड कॉलेज चुनाव ने 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर दिखा दिया
Dehradun, Uttarakhand:एंकर दिल्ली में Gen-Z ने सड़कों पर उतरकर सरकार हिला दी... और देहरादून के DAV में उसी Gen-Z ने भगवा लहरा दिया! एक तरफ कांग्रेस कह रही है - चुनाव चोरी हो गया! दूसरी तरफ BJP कह रही है - ये राष्ट्रवाद की आंधी है! तो सवाल है - क्या उत्तराखंड के कॉलेजों में 2027 की स्क्रिप्ट लिख दी गई है? या ये सिर्फ छात्र नेताओं की नौटंकी है? देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट! उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इसी के साथ सियासत भी गरमा गई है। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में हुए चुनाव में गढ़वाल मंडल में ABVP ने दबदबा दिखाया है तो कुमाऊं में निर्दलीयों ने बाजी मारी है। बीजेपी इसे राष्ट्रवाद की जीत बता रही है तो कांग्रेस चुनाव में धांधली और शासन-प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। सवाल ये है कि क्या ये नतीजे 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर हैं? आपको बता दे कि गढ़वाल मंडल के 55 कॉलेजों में ABVP ने 23 सीटों पर अध्यक्ष पद जीता, NSUI को 17 सीटें मिलीं और 15 पर निर्दलीय जीते। कुमाऊं के 51 कॉलेजों में तस्वीर उलट है, यहाँ निर्दलीय 25 सीटों पर जीते, ABVP 16 पर और NSUI सिर्फ 7 पर सिमट गई। सबसे ज्यादा चर्चा DAV कॉलेज देहरादून की है, जहाँ लगातार पिछले लम्बे समय से ABVP ही जीत दर्ज कर रही है। वहीं HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्रीनगर, पौड़ी और टिहरी तीनों कैंपस में ABVP को झटका लगा है। और इसी नतीजे को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रसंघ परिणामों को राष्ट्रवाद की जीत बताया है। उनका कहना है कि जेन-जी के नाम पर युवाओं को गुमराह करने वालों को छात्रों ने करारा जवाब दिया है। टाइमिंग का सवाल है... शासन-प्रशासन ने जो रोल प्ले किया... बीजेपी चुनाव आयोग को अपने अंग के तौर पर इस्तेमाल कर रही है...। भाजपा की इस दबाव पॉलिटिक्स का असर दिखने लगा है ... सत्ता का दबाव और प्रशासन की मजबूरी इन चुनावों में ज्यादा देखने को मिली है जिसने छात्र संघ चुनाव को प्रभावित किया है। गढ़वाल में - ABVP 23, NSUI 17 - यहाँ भगवा ने बाजी मारी! कुमाऊं में - निर्दलीय 25 - यहाँ तो झंडा ही उखड़ गया! ABVP 16, कांग्रेस 7 पर सिमट गई! निर्दलीय में ज्यादातर ABVP के बागी हैं। मतलब - गढ़वाल में राष्ट्रवाद, कुमाऊं में बगावत! और सबसे हॉट सीट - DAV देहरादून! यहाँ ABVP के नवदीप राणा ने जीत हासिल की और NSUI के होश उड़ गए! लेकिन HNB गढ़वाल के श्रीनगर कैंपस में ABVP का सूपड़ा साफ! तो क्या समझें? गढ़वाल में BJP अभी भी टाइगर है, लेकिन कुमाऊं में टाइगर थका हुआ है! और कांग्रेस... वो अभी भी काउंटिंग में उलझी है! कॉलेज कैंपस ने अपना फैसला सुना दिया है, अब देखना है कि 2027 में युवा किसके लिए ताली बजाता है... कुल मिलाकर छात्रसंघ चुनाव ने एक बात साफ कर दी है - युवा वोटर अब सिर्फ पार्टी के झंडे पर नहीं, बल्कि लोकल मुद्दों और उम्मीदवार की छवि पर वोट कर रहा है। ABVP की जीत से बीजेपी में उत्साह है तो कांग्रेस इन नतीजों में सत्ता विरोधी लहर की आहट देख रही है।0
0
Report
महराजगंज नहर में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद बरामद, परिजनों में कोहराम
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा गांव में नहर में डूबे 17 वर्षीय किशोर राजकुमार शर्मा का शव करीब 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल गुर्चिहा गांव निवासी 17 वर्षीय राजकुमार शर्मा मंगलवार रात करीब 8 बजे शौच के लिए नहर की तरफ गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते राजकुमार तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोल्हुई थाना पुलिस, राजस्व विभाग, NDRF और PAC की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नहर में पानी के तेज बहाव और अंधेरा होने के बावजूद टीमें लगातार राजकुमार की तलाश में जुटी रहीं। ग्रामीण भी रेस्क्यू टीमों के साथ तलाश में जुटे रहे। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार देर रात घटनास्थल के पास नहर में राजकुमार का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.0
0
Report
हरियाणा के मंत्री और सांसदों की प्रमुख सूची जारी
Chandigarh, Chandigarh:सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व स्पीकर सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद कृष्ण बेदी, समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री कार्तिकेय शर्मा, राज्यसभा सांसद महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री राजेश नागर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामकुमार गौतम, विधायक, सफीदों पवन खरखौदा, विधायक, खरखौदा प्रमोद विज, विधायक पानीपत विपुल गोयल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री रणबीर गंगवा, पीडब्ल्यूडी मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व वित्त मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व शिक्षा मंत्री0
0
Report
Advertisement
