Chitrakoot: भरतकूप थाना पुलिस ने हत्या का किया खुलासा
Dando, Uttar Pradesh:भरतकूप थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की शिनाख्त कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के पति को शराब पार्टी में बुलाकर उसकी जान ले ली। हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए प्रेमी ने शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
