221505
देवरिया में बीजेपी कार्यालय में जश्न
Dewariya, Uttar Pradesh:देवरिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्यासी शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को हरा दिया है। अभी जीत की आधिकारिक घोषणा बाकी है लेकिन जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत के शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार में जमीन पर बैठकर राहत दी
Panipat, Haryana:कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा; पानीपत जनता दरबार में सादगी ने जीता दिल पानीपत: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का एक बेहद सरल और अनोखा अंदाज गुरुवार को पानीपत में देखने को मिला। सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय 'श्याम कमल' में आयोजित जनता दरबार के दौरान उन्होंने वीआईपी कल्चर की परिपाटी को तोड़ दिया। आमतौर पर कुर्सियों पर बैठने वाले मंत्रियों से अलग, शिक्षा मंत्री ढांडा खुद जमीन पर उकड़ू बैठकर आम लोगों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनकर प्रार्थना पत्र लिए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा, "अक्सर भारी भीड़ के कारण मेज-कुर्सी पर बैठे मंत्री तक गरीब और जरूरतमंद लोग नहीं पहुंच पाते। इसलिए मैंने व्यवस्था बदली है। अब जनता मेरे पास नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मैं खुद चलकर जाऊंगा ताकि हर समस्या का समाधान हो सके." नेताओं को दी संयम की नसीहत: हाल ही में इनेलो नेता और एसपी के बीच हुए विवाद पर दो टूक बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अधिकारियों से ऐसा व्यवहार करने वाले राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकते। राजनीति में लंबे समय तक टिकने के लिए संयम, धैर्य और शालीनता बेहद जरूरी है। वहीं 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सवाल पर उन्होंने तंज कसा कि जिनका कोई वजूद नहीं, उन पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करनी चाहिए।0
0
Report
पिंजौर में युवक की हत्या, CCTV फुटेज में आरोपियों की तलाश शुरू
Panchkula, Haryana:पंचकूला के पिंजौर में एक युवक पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृत्क की पहचान जितेश मनोचा उम्र 43 साल के रूप में हुई है जो पिंजौर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 5 से 6 लोग आए और लाठी डंडों से युवक पर हमला कर दिया ,सिर पर गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई, जब अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टर के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी ओर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है । इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से 5 से 6 लोग लाठी डंडों से युवक पर हमला करते हैं और मौत के घाट उतार कर फरार हो गए । फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पिंजौर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान जितेश मनोचा के रूप में हुई है जो एक कपड़ो की दुकान चलाता था । घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू करती है । बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजिश कारण है और पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच पड़ताल है गई है । वहीं मामले में पुलिस अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की हत्या कर दी गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ आरोपी युवक पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है । इस हत्या के पीछे क्या कारण है जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा खुलासा किया जाएगा । वहीं युवक की मौत के बाद परिवार वालों के द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।0
0
Report
प्रदूषण से जूझ रहे गांव, जनादेश ने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिखा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:प्रदूषण को लेकर खुनी पत्र मुजफ्फरनगर में पेपर मिलों और फैक्ट्रियों से फैल रहे कथित जहरीले प्रदूषण के खिलाफ सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा。 इस दौरान देवेंद्र कश्यप ने कहा कि जनपद के कई गांव फैक्ट्रियों और पेपर मिलों से निकल रहे प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माखियाली, भोपा रोड, भांडुर, जौली रोड, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर, नरा जड़ौदा और सुजड़ू सहित अनेक गांवों में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है。 उन्होंने कहा कि कई गांवों का भूजल दूषित हो चुका है और खेती योग्य जमीन भी धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है। प्रदूषण के कारण लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कई परिवार गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हैं。0
0
Report
Advertisement
काशीपुर में कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में फिर कब्र से निकाला गया शव, पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेजा हल्द्वानी रिपोर्टर सतीश कुमार काशीपुर एंकर - काशीपुर में आज एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दफनाए गए शव को दोबारा कब्र से निकलवाया. पूरी प्रक्रिया पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई. बीओ - आपको बताते कि आज निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया. इस दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. शव निकालने की कार्रवाई को वीडियोग्राफी और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के साथ पूरा किया गया. अधिकारियों के अनुसार मामले में अधिक स्पष्ट तथ्य सामने लाने और मृत्यु के कारणों की गहन जांच के उद्देश्य से हाईकोर्ट ने पुनः परीक्षण के निर्देश दिए थे. इसी के अनुपालन में शव को कब्र से निकालकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई और पुनः पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया. वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने की संभावना है, जिसकी रिपोर्ट जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
कैमूर में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत; मंत्री ने राहत का आश्वासन दिया
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत. चैनपुर के नवघड़ा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा और आग लगने से फँसे दो बच्चों की जलकर मौत; मंत्री जमा खान मौके पर, राज्य सहायता का आश्वासन। कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के पैतृक गांव नवघड़ा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक आग लग गई। आग में फँसे दो बच्चों के घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे, परंतु तब तक दोनों बच्चे गंभीर रूप से जल कर मौत के मुंह में जा चुके थे। मौके पर पहुँचकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने घटनास्थति का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर लौटते समय दूसरी गाड़ी को साइड देने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटा और तुरंत उसके इंजन/ईंधन से तेज आग फैल गई, जिससे बच्चों के बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। मंत्री के निर्देश पर जेसीबी बुलाकर कई प्रयासों के बाद आग व मलबे से दोनों बच्चों के शव निकाले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय एसडीएम, सीओ, डीएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मृतक बच्चे नवघड़ा गांव के सैफ अंसारी पिता कुतुबुद्दीन अंसारी उम्र 15 वर्ष तथा धाबी धोबी पिता हसीर धोबी उम्र 14 वर्ष बताए जाते हैं। मंत्री जमा खान ने कहा कि मैं काफी दुखी हूं मर्माहत हूं यह मेरे गांव का और मेरे घर का मामला है मैं इस समय बोलने की स्थिति में नहीं हूं और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं राज्य सरकार भी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राहत राशि का चेक अगले 24 घंटों के भीतर प्रदान किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई जारी है। घटना ने पूरे इलाके में शोक और उद्वेलन की लहर फैला दी है।0
0
Report
लखनऊ एयरपोर्ट पर 10 किलोग्राम गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ ब्रेकिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 10 किलो गांजा ओमान से लखनऊ पहुंचे यात्री के पास से बरामद हुआ 10 किलो गांजा कस्टम अधिकारियों ने युवक को लिया हिरासत में युवक से गांजे के संबंध में पूछताछ जारी0
0
Report
Advertisement
एनडीपीएस कोर्ट ने 12 साल पुराने स्मैक केस में आरोपी को दो वर्ष कठोर कारावास
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर । एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश अजय कुमार भोजक ने 12 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 2 वर्षों का कठोर कारावास और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक गोविन्द जोशी ने बताया कि दिनांक 31/03/2014 को पुलिस थाना महामंदिर के तत्कालीन थानाधिकारी इंद्रसिंह ने आरटीओ ऑफिस के गेट के सामने बिना नंबरी मोटर साइकिल लेकर खड़े चंद्रसिंह से 18.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बाद अनुसंधान आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोतर वृद्धि होने, अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की वजह से आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की जबकि आरोपी ने नरमी बरतने का आग्रह किया। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस जोधपुर ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 8 गवाह, 23 दस्तावेजी साक्ष्य और 3 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त चंद्रसिंह उर्फ चंद्रवीरसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह को अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखने के आरोप में दोषी ठहराते हुए 02 वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
HC ने गंगासिंह हत्या मामले में दोषियों की सजा पांच वर्ष कठोर कारावास में घटाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में हुए चर्चित गंगासिंह हत्या प्रकरण में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पांच दोषियों को आंशिक राहत प्रदान की है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर व जस्टिस सुनील बेनीवाल की खंडपीठ ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को संशोधित करते हुए उसे घटाकर पांच वर्ष के कठोर कारावास में परिवर्तित कर दिया। मामले के अनुसार 17 मई 2016 को झुपेलाव गांव में एक विवादित पट्टाशुदा भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप था कि इंद्रसिंह सहित अन्य लोग ट्रैक्टरों और वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि पर बाड़बंदी का प्रयास किया। विरोध करने पर गंगासिंह और उनके पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ मारपीट हुई, जिसमें गंगासिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। सत्र न्यायालय, सोजत ने अप्रैल 2026 में इंद्रसिंह, भेरूसिंह, अर्जुनसिंह, दलपतसिंह और विक्रमसिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 भाग-1/149 सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने माना कि पांचों आरोपियों की घटना में सक्रिय भूमिका और गैरकानूनी जमावड़े का हिस्सा होना साबित होता है। हालांकि न्यायालय ने यह भी माना कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी और आरोपियों का उद्देश्य हत्या करना नहीं था। कोर्ट के अनुसार आरोपियों को यह Knowledge अवश्य था कि उनके कृत्य से मृत्यु हो सकती है, इसलिए मामला धारा 304 भाग-2 के अंतर्गत आता है, न कि धारा 304 भाग-1 के तहत। खंडपीठ ने दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए सजा में संशोधन किया और प्रत्येक आरोपी पर लगाया गया 50 हजार रुपये का जुर्माना यथावत रखा। कोर्ट ने सभी दोषियों को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।0
0
Report
झुंझुनूं: साइको किलर राजेश ने दो हत्या-कबूल, वारदातें उजागर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर रामसर का राजेश निकला 'साइको किलर'! जेल में बंद राजेश ने कबूली एक और हत्या की वारदात पचेरी कलां थाना इलाके में युवक की हत्या का राज खुला डेढ़ महीने लूट के इरादे से की थी सहड़ गांव के युवक की हत्या बुजूर्ग महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पकड़ा गया पुलिस पूछताछ में कबूला सहड़ के युवक की हत्या का जुर्म भी मोबाइल पर 'क्राइम' से जुड़े वीडियो देखकर बनाता था प्लान बुजूर्ग महिला ने भी 200 रूपए के लिए मना किया तो उससे पहले किया दुष्कर्म, फिर कर डाली हत्या पचेरी कलां पुलिस जुटी जांच में, और भी वारदातें खुल सकती है आरोपी है रामसर निवासी 24 वर्षीय राजेश पुत्र महासिंह झुंझुनूं0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में जूता-चप्पल दुकान में आग, दमकल ने बड़ी आपदा रोक दी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक जूता चप्पल दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही आग लगने के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। आपको बताते चले कि नगर थाना क्षेत्र स्थित मवेशी अस्पताल के समीप एक जूता-चप्पल दुकान की तीसरी मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल के पास स्थित कैंडिड जूता-चप्पल दुकान की है। बताया जा रहा है कि जूता चप्पल की दुकान की तीसरी मंजिल से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण आग आसपास की इमारतों तक नहीं फैल सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी और भारी नुकसान होने की आशंका थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से कुछ सामानों के नुकसान की बात सामने आ रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।0
0
Report
एडीजी क्राइम विपिन पांडेय की भरतपुर यात्रा: पुलिस निरीक्षण और नई निर्देश जारी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर एडीजी क्राइम विपिन कुमार पांडेय भरतपुर में, भरतपुर के दो दिवसीय दौरे पर है एडीजी, भरतपुर जिला पुलिस के वार्षिक निरीक्षण पर एडीजी क्राइम, पहले दिन मथुरागेट पुलिस थाना, उद्योग नगर पुलिस थाना और डीएसपी ऑफिस सिटी का किया वार्षिक निरीक्षण, कल पुलिस लाइन में सम्पर्क सभा, एसपी ऑफिस में क्राइम मीटिंग सहित पुलिसकर्मियों से करेंगे संवाद, निरीक्षण के दौरान एडीजी पांडेय ने दिए निर्देश, पुलिस थानों में परिवादियों की नियमित जनसुनवाई, रिकार्ड संधारण, पेंडेंसी निस्तारण, पुलिस मित्र बनाने सहित पौधरोपण भी किया, इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, एसपी भरतपुर राजेश मीणा, एएसपी मुख्यालय धर्मेन्द्र शर्मा, एएसपी सिटी आशिमा वासवानी ने किया स्वागत।0
0
Report
ग्रामीण कौशल विकास ट्रेनिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, 14 किशोरियों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग देने वाले दो युवकों पर नाबालिग किशोरियों के आधार कार्ड में हेरफेर कर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित किशोरियां कोतवाली गंगाघाट पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में विनय और निर्भय नामक दो युवकों ने उसे ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग दी थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों युवकों ने विभिन्न लड़कियों के आधार कार्ड और फोटो उपलब्ध कराने को कहा। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मोबाइल के माध्यम से लड़कियों की फोटो मंगवाकर कनिकामऊ की 12 तथा अरझोरामऊ की 2 किशोरियों समेत कुल 14 नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में जन्मतिथि, नाम, पता और आधार नंबर में बदलाव करा दिया। किशोरियों का आरोप है कि आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उनका पता बदलकर सीतापुर जनपद का पता दर्ज करा दिया गया, जबकि सभी लड़कियां उन्नाव जनपद की निवासी हैं। इस बदलाव को लेकर किशोरियां और उनके परिजन आशंकित हैं कि उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आधार कार्ड को सही कराने के लिए लालूपुर स्थित अवधेश के साइबर कैफे पर ले जाया गया। वहां कैफे संचालक ने अपने गांव की लड़कियों को पहचान लिया और आधार कार्ड में हुई छेड़छाड़ देखकर मौजूद लोगों को सूचना दी। इसके बाद सभी पीड़ित किशोरियों को अपने साथ हुए कथित फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। सभी 14 किशोरियां नरेंद्र पुत्र बुद्धा निवासी कनिकामऊ के साथ कोतवाली गंगाघाट पहुंचीं और आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। किशोरियों ने आशंका जताई कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल किसी फर्जी कार्य या अन्य धोखाधड़ी में किया जा सकता है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी निर्भय फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
चूरू: अवैध पशु परिवहन के दौरान कैंटर से 98 पाड़े बरामद, तीन गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू। सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 98 भैंस के बच्चों (पाड़ों) को मुक्त कराया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कैंटर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीसीआर से सूचना मिली थी कि राजगढ़ की ओर से चूरू आ रहे कैंटर में पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाढर टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। कैंटर को रुकवाकर जांच की गई तो उसमें चालक सहित तीन व्यक्ति सवार मिले। कैंटर की तलाशी ली तो उसके डाले में ऊपर-नीचे दो हिस्सों में बड़ी संख्या में भैंस के बच्चों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया। पशुओं के पैर और शरीर रस्सियों से बंधे हुए थे तथा वे उठने-बैठने की स्थिति में भी नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। इसके बाद कैंटर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पशुओं को उतारा गया। गिनती में कुल 98 पाड़े बरामद हुए। पुलिस ने कैंटर और सभी पशुओं को जब्त कर लिया। मामले में नोहर निवासी मनोहर, इमरान तथा जियाउल हक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद पशुओं की देखभाल की व्यवस्था भी की जा रही है।0
0
Report
वन टू वन: विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों की उपस्थिति
Patna, Bihar:वन टू वन - Bidyut Majumdar, Dy director JIS group R.C.Sah, Director (Himalya group of institutions) S K Mandal (Chairman of S K.Mandal group institutions) Saurabh Jha Director (TCH eduserv) O.M.Narayan (Satyam Shivam group of institutions) Prof Dr.Biswajoy chatterjee, VC (UEM Jaipur) Mr. Pinaki karmakar, professor (UEM Jaipur)0
0
Report
अमरावती में NSUI का मशाल मोर्चा, NEET-CBSE घोटाले کے विरोध میں युवा कांग्रेस उग्र
Amravati, Maharashtra:अमरावतीत NSUI चा भव्य मशाल मोर्चा; NEET - CBSE घोटाळ्याविरोधात युवक काँग्रेस आक्रमक, इर्विन चौकात केले रास्ता रोको आंदोलन, पोलिसांनी कार्यकर्त्यांमध्ये बाचाबाची अमरावतीत NEET - CBSE घोटाळ्याविरोधात युवक काँग्रेसचे राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड, काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर, खासदार,बळवंत वानखडे, प्रदेशाध्यक्ष सागर साळुंके यांच्या नेतृत्वात हजारो NSUI च्या कार्यकर्त्यानी आक्रमक होत भव्य मशाल मोर्चा काढण्यात आला आहे.निट पेपर फुटीमुळे विद्यार्थ्यांमध्ये असंतोषाचं वातावरण असून देशभरामध्ये विद्यार्थी रस्त्यावर उतरत आहे. याची नैतिक जबाबदारी स्वीकारून केंद्रीय शिक्षणमंत्री धमेन्द्र प्रधान यांनी राजीनामा द्यावा अशी मागणी यावेळी युवक काँग्रेसनी केली आहे. या मशाल मोर्च्याची सुरवात अमरावती शहरातील इर्विन चौकातून झाली असून जयस्तंभ चौकात याचा समारोप होणार आहे. दरम्यान काही काळ आंदोलकांनी अमरावतीच्या इर्विन चौकात चक्काजाम आंदोलन करत रस्ता आळून धरला होता त्यामुळे पोलीस आणि आंदोलकांमध्ये बाचाबाची झाल्याचे चित्र पाहायला मिळाला आहे.0
0
Report
Advertisement
