211019
Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में समाजवादियों पर साधा निशाना
Jhusi, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े, वह सच्चा समाजवादी नहीं है। आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, जबकि देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा दावा करती है बेहतर परिणाम
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। पंचायती राज चुनाव की घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने विधायक जनसुनवाई केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पटेल ने पंचायत चुनाव की तैयारियों, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकार को लेकर दिए बयानों और निकाय चुनाव के बाद ट्रांसफर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर जमकर पलटवार किया। ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के संकल्प की पूर्ति—पटेल पंचायती राज चुनाव को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव मुख्यमंत्री के ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए और 309 निकायों में से 204 में भाजपा का कमल खिला है। पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति अंदरूनी कलह के कारण बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति ‘टिमटिमाते दिए’ जैसी हो गई है। हार के बाद कप्तान खिलाड़ियों पर और खिलाड़ी कप्तान पर आरोप लगा रहे हैं। ‘निकाय से बेहतर परिणाम पंचायत चुनाव में आएंगे’ कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि सरकार के तीन बजटों के क्रियान्वयन, राइजिंग राजस्थान, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सक्रिय हैं। पटेल ने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव में भाजपा को निकाय चुनाव से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे और दो-तिहाई से अधिक स्थानों पर कमल खिलेगा। गहलोत के बयान पर बोले- ‘ज्ञान अपडेट करें, कानों की खिड़कियां खोलें’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश के हालात को लेकर सरकार पर निशाना साधे जाने पर पटेल ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मेरा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी से निवेदान है कि वो अपने ज्ञान को अपडेट करें और अपने कानों की खिड़कियां खोलें।” पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। गिरदावरी की रिपोर्ट आने के बाद आपदा विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बारिश की कमी के कारण ग्रामीणों को पेयजल, चारा, अनाज या रोजगार के मामले में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ट्रांसफर पर विपक्ष के आरोपों को बताया ‘हार की खीझ’ निकाय चुनाव में कुछ स्थानों पर हार के बाद अधिकारियों के ट्रांसफर को राजनीतिक दबाव से जोड़ने के आरोपों पर भी जोगाराम पटेल ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हार के बाद सुर्खियों में बने रहने के लिए बेतुके बयान दिए जा रहे हैं। पटेल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान ट्रांसफर में पैसे लिए जाने के आरोपों का हवाला देते हुए गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के कार्यकाल में ट्रांसफर को लेकर ऐसे सवाल उठे हों, उसे वर्तमान सरकार के सामान्य प्रशासनिक ट्रांसफर पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। ‘पेयजल और विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे’ पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को मुद्दा बनाएगी। खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान और जोधपुर संभाग में पेयजल से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन पेयजल योजनाओं को पिछली सरकार में लटकाया और भटकाया गया, उन्हें मौजूदा सरकार ने सुलझाया है। विकास कार्य, पेयजल व्यवस्था और सरकार की योजनाओं के आधार पर भाजपा पंचायत चुनाव में जनता के बीच जाएगी। पटेल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जिला प्रमुख से लेकर पंचायत समिति प्रधान तक बड़ी संख्या में भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे और राजस्थान में एक बार फिर कमल खिलेगा。0
0
Report
पटना के महावीर कैंसर संस्थान में TB और कैंसर जागरूकता अभियान शुरू
Danapur, Bihar:पटना फुलवारी शरीफ के महावीर कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता और समय पर जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) সैयद अता हसनैन, रोटरी इंटरनेशनल के जिला 3250 बिहार-झारखंड के पदाधिकारी, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल सहित चिकित्सक, रोटेरियन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि गंभीर बीमारियों से बचाव में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी से लड़ाई केवल अस्पताल और डॉक्टरों के माध्यम से पूरी नहीं की जा सकती, बल्कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान से जुड़े अपने experiencia को साझा करते हुए कहा कि कम्युनिकेशन और अवेयरनेस ने कोविड से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों के मामले में भी यही रणनीति अपनाने की जरूरत है। लोगों को यह जानकारी होनी चाहिए कि बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं, जांच कहां और कैसे कराई जा सकती है तथा सरकार की ओर से कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जब लोग जागरूक होंगे और समय पर जांच के लिए सामने आएंगे, तभी इन बीमारियों के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। राज्यपाल ने रोटरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और बीमार लोगों की देखभाल करना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने कहा कि रोटरी जिस तरह देशभर में स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान को बिहार के साथ पूरे देश में और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। रोटरी की ओर से बताया गया कि रोटरी मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। कार्यक्रम में कैंसर की अर्ली डिटेक्शन, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया गया। रोटरी पदाधिकारियों ने कहा कि कैंसर की रोकथाम और मृत्यु दर को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक स्क्रीनिंग और जागरूकता पहुंचाना जरूरी है। रोटरी पदाधिकारियों ने टीबी उन्मूलन को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सामूहिक प्रयास से देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव श्याम कुणाल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को न्यूनतम दर पर बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराना रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की नींव सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ रखी गई थी। संस्थान के निर्माण और विकास में विभिन्न समुदायों के लोगों का सहयोग रहा है。 उन्होंने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान अब उत्तर भारत के प्रमुख कैंसर अस्पतालों में शामिल है। संस्थान का प्रयास है कि कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा को और मजबूत किया जाए। श्याम कुणाल ने बताया कि बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए एक समर्पित अस्पताल बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एक फ्लोर की ढलाई पूरी हो चुकी है और आने वाले एक-दो वर्षों में इसे शुरू करने का लक्ष्य है, ताकि बच्चों को बेहतर और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने रोटरी के सहयोग की भी सराहना की और बताया कि महावीर कैंसर संस्थान के अलावा महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। अयोध्या में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था के साथ सीतामढ़ी में सीता रसोई, गया में विष्णु रसोई और पटना में महावीर रसोई का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल जिला 3250 बिहार-झारखंड के पदाधिकारी, रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के प्रतिनिधि, रोटेरियन राजेश अग्रवाल, महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने अंत में रोटरी और महावीर कैंसर संस्थान के स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को लगातार विस्तार देने की जरूरत है, ताकि बिहार समेत पूरे देश में कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ जागरूकता और समय पर उपचार की व्यवस्था मजबूत हो सके。0
0
Report
रेनवल गाँव में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, अधेड़ घायल
Dudu, Rajasthan:रेनवल गांव में जमीन विवाद को लेकर जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर धरना दिया ट्रैक्टर चढ़ाकर अधेड़ को कुचलने का किया था प्रयास, गंभीर घायल का SMS अस्पताल में उपचार जारी खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर कल हुआ था विवाद पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया, मौके पर FSL टीम बुलाई रेनवाल थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
Advertisement
दमोह में गोकशी रोकने को पुलिस ने कसाई मंडी में की कड़ी निगरानी
Damoh, Madhya Pradesh:कसाइयों के ठिकानों पर पुलिस की चौकसी, हर कीमत पर रुकेगी गोकशी, थाना इंचार्ज। दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले के बाद जहां देर शाम से रात तक आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्यवाही हुई वहीं आज सुबह से शहर में शांति व्यवस्था बनाने चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं चर्चित कसाई मंडी इलाके में पुलिस बल घर घर जाकर संदिग्धों की तलाश कर रहा है। थाना इंचार्ज मनीष कुमार ने जी मीडिया को बताया कि घटना की आशंका नहीं थी लेकिन सुनसान जगह पर कसाइयों ने इस गोकशी को अंजाम दिया है लेकिन अब किसी भी कीमत पर गौकशी नहीं हो सकती।0
0
Report
290 किलो डोडा चूरा के साथ वाहन पकड़, आरोपी भागे; NDPS Act दर्ज
Begun, Rajasthan:भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ - भैंसरोडगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कीया सेल्टोस वाहन आरजे 20 सीएल 1992 को भी जब्त किया। भुंजर घाटे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को देखकर चालक और उसका साथी गाड़ी वापस घुमाकर भुंजर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों आरोपी भुंजर घाटे की चढ़ाई पर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में फरार हो गए। तलाशी में डोडा चूरा और 3 नंबरों की 6 अलग-अलग प्लेटें मिलीं। पुलिस ने NDPS Act में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
मैहर में भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के आरोप लगाए
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में कांग्रेस पर भड़के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मैहर में हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, SIR पर बोले भाजपा अध्यक्ष, कहा कांग्रेस विदेशी ताकतों पर कर रही काम, SIR के कारण ही बनी केरल में कांग्रेस की सरकार, विदेशों ताकतों पर भारत के नागरिकों का अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस, आज मैहर प्रबस पर थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, माता शारदा के दर्शन के बाद सुनिए क्या कुछ कहा0
0
Report
Advertisement
भवनाथपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: थार-ट्रक टकराव में दो की मौत, एक घायल
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की महिंद्रा थार अकबरनगर से भागलपुर की ओर जा रही थी, तभी भवनाथपुर फोरलेन के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत, टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त, घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त थार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी0
0
Report
लालू यादव ने दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुमार राय को राजद प्रत्याशी घोषित किया
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधान परिषद के दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुमार राय को राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया0
0
Report
सांगोडे डकैती मामले में चार आरोपियों को चार दिन की पुलिस कोठडी
Thane, Maharashtra:सांगोडे डकैती प्रकरण - ४ आरोपींना ४ दिवसांची पोलीस कोठडी... कल्याण तालुक्यातील सांगोडे गावात घरात घुसून दरोडा टाकणाऱ्या टोळीला पोलिसांनी जेरबंद केले आहे. दि. २८ सप्टेंबर रोजी रात्री ७.४५ वा. सांगोडे येथे ३ अनोळखी इसमांनी घरात घुसून १ लाख ११ हजार रुपयांचे सोन्याचे दागिने लंपास केले होते. या प्रकरणी कल्याण तालुका पोलीस ठाण्यात गु.र.नं. ६८६/२०२६, BNS ३०९(४), ३(५) अन्वये गुन्हा दाखल होता. पोलीस निरीक्षक मुकेश ढगे यांच्या मार्गदर्शनाखाली पोलिसांनी गुप्त माहितीच्या आधारे सापळा रचून या चौघांना ताब्यात घेतलं. त्यांनी आज कल्याण न्यायालयात हजर केले असता न्यायालयाने चार दिवसांची पोलीस कोठडी सुनावली आहे. पुढील तपास पोउपनि विजय डाखोरे करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की दुर्गा पूजा में महिलाएं संचालित, नॉनवेज-लहसुन-प्याज निषेध
New Delhi, Delhi:देशभर में त्योहारों के मौसम की शुरुआत होने जा रही है। राजधानी दिल्ली भी अब त्योहारों के रंग में रंगने लगी है। कहीं रामलीला के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है, तो कहीं मां दुर्गा के भव्य पंडाल भूमि पूजन किया गया मोतीबाग नानकपुर दुर्गापूजा समिति पंडाल मे कोई लहूसून प्याज़ नहीं यूज होती है नॉनवेज प्वर्जित है मोतीबाग नानकपुर दुर्गापूजा समिति पंडाल को दुर्गा शक्ति महिलाए चंदे से तैयार करती है0
0
Report
हल्द्वानी के आबादी क्षेत्रों में गुलदार घुसा; लोग दहशत में
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के आबादी वाले इलाकों में एक बार फिर वन्य जीवों की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हिम्मतपुर तल्ला इलाके में देर रात एक गुलदार घर के बरामदे में घुस गया। गनीमत रही कि गुलदार किसी को नुकसान पहुंचाए बिना वापस जंगल की ओर चला गया। घर में गुलदार के घुसने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। तस्वीरें हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला इलाके की हैं, जहां आबादी के बीच एक गुलदार घर के बरामदे में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार बेहद आराम से घर के परिसर में दाखिल होता है और कुछ देर तक वहां घूमता रहता है। गुलदार की मौजूदगी से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति पर गुलदार ने हमला नहीं किया। क्षेत्र में पहले भी वन्य जीवों की आवाजाही देखी जाती रही है। आबादी के बीच गुलदार की दस्तक से लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके; वेस्टर्न सर्कल के चीफ कंजरवेटर के मुताबिक गुलदार के मूवमेंट की हर घटना पर नजर रखी जा रही है, अलग-अलग क्षेत्र में स्टाफ तैनात किया गया है, और रेंज अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
कुमारी सैलजा का भाजपा पर निशाना: हरियाणा में जनता का भरोसा डगमग
Karnal, Haryana:करनाल पहुंचीं कुमारी सैलजा ने सरकार पर साधा निशाना: बोलीं- जनता का भाजपा से भरोसा उठ चुका, PM की बैठक सिर्फ दिखावा; चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल करनाल । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कर्नाल पहुंचकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार को कई साल हो गए, लेकिन जनता की समस्याएं जस की तस हैं। अब सरकार को भी पता चल चुका है कि लोगों का उससे भरोसा उठ रहा है, इसलिए वह “फायर फाइटिंग” करने की कोशिश कर रही है। सैलजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि यह केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में न तो विकास हो रहा है और न ही जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हरियाणा में तीन बार मौका मिल चुका है और अब जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल चunाव प्रक्रिया को लेकर सैलजा ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव करवाने की है, लेकिन कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने राहुल गांधी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। सैलजा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर इन मामलों का “परदा फाश” होगा और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। किसान के प्रदर्शन को लेकर सैलजा ने कहा कि हर साल किसानों को किसी न किसी समस्या में उलझाया जाता है। कभी खाद की समस्या आती है तो कभी फसल की खरीद को लेकर परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज के बोझ में दबा हुआ है और उसके साथ मजदूर वर्ग भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था की नींव कमजोर हो रही है और कुछ बड़े घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। LPG की कीमतों को लेकर भी हमला सैलजा ने LPG वितरण व्यवस्था और कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से जुड़े लाखों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। कांग्रेस के नए नेतृत्व पर बोलीं- सभी मिलकर लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस संगठन में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर सैलजा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सोच-समझकर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता मिलकर अगला चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उत्तराखंड सरकार पर भी साधा निशाना सैलजा ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वहां कई परियोजनाओं में गड़बड़ी है और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रमों और कथित “प्यूरिफिकेशन” की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए。0
0
Report
Advertisement
चोपन में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलےगी असल वजह
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के भीतर मिलने के बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। सलखन स्थित बैरहवा टोले में मनोरमा देवी पत्नी श्यामसुंदर घर के अंदर मृत मिलीं। बेटे सुनील ने मां को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला चोपन थाना क्षेत्र का है।0
0
Report
बृजेश पाठक अयोध्या पहुंचे; 2027 में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा
Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर गंजा पहुंचे, जहां मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर डॉक्टरों को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रभु राम और बजरंगबली की धरती है और प्रदेश के कल्याण के लिए वह प्रार्थना करते हैं। अखिलेश यादव के 350 सीटें जीतने के दावे पर बृजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया दिन में सपने देख रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर गुंडागर्दी और माफियागिरी के आरोप लगाए और कारसेवकों पर गोली चलाने का मुद्दा उठाया। 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जनता सच्चाई समझती है। वे अपने व्यक्तिगत एजेंडे पर आ रहे हैं, दीपोत्सव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार आयोजन पिछले साल से भी अधिक भव्य होगा और ऐसा वातावरण बनेगा, जैसे स्वयं प्रभु राम अयोध्या पधार रहे हों। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बीजेपी की 300 से अधिक सीटों पर प्रचंड जीत का दावा किया। निषाद पार्टी, भारत टैक्सी और अखिलेश यादव के AI इस्तेमाल को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए।0
0
Report
पिथौरा के लाखागढ़ में आयशर ट्रक में आग, दूसरा ट्रक भी चपेट में
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद महासमुंद जिले के पिथौरा में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां लाखागढ़ के पास चलते आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैला कि पास खड़ा दूसरा ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि चावल लदे दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग बुझाने के लिए दूसरे स्थान से दमकल बुलानी पड़ी, जिससे पिथौरा में दमकल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना शनिवार रविवार देर रात की है, जहां पिथौरा थाना क्षेत्र के लाखागढ़ के पास की है। चलते आयशर ट्रक क्रमांक CG04PQ6844 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़े ट्रक क्रमांक CG06GM6344 को भी अपनी चपेट में ले लिया。 आगजनी में किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जल गया, वहीं चावल लदे दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए दूसरे स्थान से दमकल वाहन बुलाना पड़ा。0
0
Report
Advertisement
