icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Prayagraj
Diwakar PalDiwakar PalFollow8 Jan 2025, 04:17 am

Allahabad - अभी तक कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित परिजन परेशान, भूख हड़ताल करने पर हुए मजबूर

Jokanai, Uttar Pradesh:

अभी तक कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित परिजन परेशान, भूख हड़ताल करने पर हुए मजबूर। डाक्टर की लापरवाही से कटी बच्चे की ऊंगली, परिजनों के पूछने पर डाक्टर ने दी धमकी डाक्टरों को भगवान का का दर्जा दिया जाता है। डाक्टर मरीजों के जान के साथ कर रहे खिलवाड़ मामला प्रयागराज जनपद के थाना औद्योगिक क्षेत्र रामपुर के जायसवाल नगर में अभयराज क्रिटिकल केयर अस्पताल का बताया जा रहा है जहां परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है वही प्रयागराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपावली के दिन देहरादून का AQI 300 पार, बाकी शहरों में हवा मॉडरेट

Dehradun, Uttarakhand:दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी का असर उत्तराखंड की आबोहवा पर भी देखने को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली के दिन देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में एक से आठ नवंबर तक वायु गुणवत्ता का औसत स्तर मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया। नैनीताल और टिहरी जैसे शहरों में एक्यूआई 100 से भी नीचे रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, दिवाली पर प्रदूषण में बढ़ोतरी के बावजूद निगरानी के दौरान कई शहरों में स्थिति सामान्य दायरे में रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले ही प्रदेश के अलग-अलग शहरों में एयर क्वालिटी की लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई थी। एक से आठ नवंबर तक के औसत आंकड़ों में अधिकांश शहरों की हवा मॉडरेट श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, दीपावली के दिन देहरादून में आतिशबाजी के चलते एक्यूआई 300 के पार पहुंचना प्रदूषण में अचानक हुई बढ़ोतरी को दर्शाता है। वहीं नैनीताल और टिहरी में एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज किया गया। सदस्य सचिव का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का असर भी देखने को मिला है। लेकिन अब सर्दियों में तापमान में गिरावट और टेम्परेचर इन्वर्जन की स्थिति के चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक ठहर सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
0
0
Report

बागेश्वर के गिरिछेना में 50 मीटर गिरने से कार चालक घायल, अस्पताल में उपचार जारी

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गिरिछेना में एक सड़क हादसे में कार चालक घायल हो गया। कार करीब 50 मीटर ऊपर की सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गिरिछेना क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report

खूँटी में भाई दूज की धूम: महिलाओं ने गोबर से प्रतिक बनाकर गोधन कूटा

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में आज हर्षोल्लास के साथ भाई दूज पर्व मनाया गया। इस दौरान मुरहू प्रखंड में महिलाएँ और युवतियाँ ने भाई दूज पर गोधन कूटी और जीभ में काँटा चुभोई। इसके लिए महिलाएं सुबह से ही पूजा पाठ की तैयारी की और सभी मिलकर अरिपन से रंगुली बनाई गोबर का यम और यमुना का प्रतिक बनायी साथ ही, सांप बिच्छू, पलंग, संदुक बनाई। और भाट भाटिन की कहानी सूनी इस दौरान भाई को उन्होंने गालियाँ भी दी। फिर जिस मुँह से गाली दी उसपर अपने जीभ में कांटा चुभोई। भाईयों ऊपर बुरी नजर रखने वाले लोगों को श्रापित की। शैवंती कश्यप ने बताई कि भाई बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज आज मनाया गया सुबह से ही सभी लोग तैयारी किये थे और आज भाई के नाम गोधन कूटा गया। संगीता गुप्ता ने बताई कि सुबह से ही तैयारी किया और आज गोबर से यहां सब कुछ बनाए और यमुनी का प्रतिक बनाकर पूजा आराधना किये। वीणा देवी ने बताई की आज भतीं का पूजा किया और अपने भाइयों के लिए लंबी आयु की कामना किये। रचना देवी ने बतायी कि आज भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना किया और उन्हें तिलक लगाकर प्रसाद खिलाएं भाई लोग भी हमें आशीर्वाद दिए और गिफ्ट भी दिए। साक्षी गुप्ता ने बताई कि आज अपने जीभ में काँटा chुभोए। भाई की लंबी आयु के लिये गोधन कूटे। काफी खुशी लगी। अरुणा देवी ने बताई कि आज सभी महिला लोग मिलकर गोधन कूटे बहुत ही अच्छा लगा।
0
0
Report
Advertisement

देव में छठ महापर्व की तैयारी पूरी, सुरक्षा-व्यवस्था की चाकचौबंद समीक्षा

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के ऐतेहासिक और पौराणिक सूर्यनगरी देव में लोक आस्था के महापर्व कार्तिक छठ की तैयारी पूरी कर ली गयी है । डीएम अभिलाषा शर्मा , एसपी उपेंद्र वर्मा और सदर एसडीओ ने देव पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया और व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिये आवश्यक निर्देश भी दिए । बाद में डीएम ने बताया कि छठ व्रतियों के आवासन के लिये टेंट सिटी बनाया जा चुका है और पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गयी है । छठ पर्व का अनुष्ठान करने यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तथा उनके परिजनों के लिये मेडिकल टीम भी एम्बुलेंस के साथ तैनात किये गए हैं । सूर्यकुंड तालाब पर अर्ध्य देते समय कोई हादसा न हो , इसके लिये एसडीआरएफ टीम भी तैनात किया जाने की बात भी उन्होंने कही । सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बलों के अलावा एनसीसी कैडेट की भी तैनाती की गयी है ।
0
0
Report

पहाड़ में सड़क नहीं, डोली ही मरीज के लिए एकमात्र रास्ता; चार किमी पैदल

Bageshwar, Uttarakhand:पहाड़ में सड़क का इंतजार कितना दर्दनाक हो सकता है, इसकी तस्वीर कपकोट के लीती गांव में सामने आई है। यहां बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किलोमीटर तक डोली उठाकर पैदल चलना पड़ा। लीती के रामण तोक निवासी 50 वर्षीय स्पत कोरंगा कई दिनों से बुखार, सिरदर्द और टाइफाइड से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें डोली में बैठाकर चार किलोमीटर दूर विनायक तक लाए। यहां से वाहन के जरिए सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में हर आपात स्थिति में डोली ही एकमात्र सहारा है। सवाल है, आखिर कब तक पहाड़ के मरीज सड़क का इंतजार करेंगे?
0
0
Report
Advertisement

हरक सिंह रावत पर जेनि प्रकरण का नया मोड़: कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीतिक बवाल तेज

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड की राजनीति में विवादों और डॉ. हरक सिंह रावत का पुराना चोली-दामन का साथ रहा है। लेकिन 23 साल पुराने बहुचर्चित 'जेनी प्रकरण' के दोबारा सामने आने से अब उत्तराखंड की सियासी हवाएं रंग बदलती दिख रही हैं। हाल ही में पीड़िता जेनी की पहले प्रेस कांफ्रेंस फिर डीजीपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और डीएनए टेस्ट की मांग किए जाने से प्रदेश का सियासी पारा हाई है। कभी कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों में पावर सेंटर रहे डॉ. हरक सिंह रावत अब चौतरफा घिर चुके हैं और सवाल उठ रहा है कि क्या प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरक कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी और रणनीतिक मोर्चे पर एक बड़ा ‘पॉलीटिकल लायबिलिटी’ (बोज) बनते जा रहे हैं? सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि हरक के जेनी मामले में घिरने के बाद अब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस अब कैसे महिलाओं पर अपराध के मुद्दे उठाएगी। पुराने अखबार की कटिंग वर्ष 2003 में सामने आए जेनी प्रकरण ने उस समय की राजनीति में बड़ा भूचाल लाया था। हालांकि, हरक सिंह रावत इसे सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट और कानूनी राहत का हवाला देकर खारिज करते रहे हैं और इसे विरोधियों की साजिश बताते हैं। लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जेनी का सार्वजनिक रूप से सामने आना, देहरादून डीजीपी के सामने शिकायत दर्ज कराना और अपने बेटे के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का ऐलान करना... हरक सिंह के लिए बड़ा जी का जंजाल बनकर उभरा है। हरक सिंह रावत सिर्फ पुराने विवाद से ही नहीं, बल्कि हालिया घटनाक्रमों से भी घिरे हैं। मसलन सोनिया आनंद से जुड़ा पारिवारिक और संपत्ति कब्जे का विवाद, सहसपुर भूमि विवाद और अन्य संपत्तियों को लेकर उठे विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा है। हरक सिंह रावत से जुड़े इस जैनी विवाद पर अब नया मोड़ सामने आया है। हरक सिंह रावत के करीबी योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जैनी जिस बच्चे को हरक सिंह रावत का बच्चा बता रही है ...वह किसी और का है ...और यह बात खुद जेनी ने उनको बताई है। योगेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा के द्वारा हरक सिंह रावत को फसाने का काम किया जा रहा है। इंद्रा देवरी उर्फ जैनी ने कहा कि योगेंद्र चौहान झूठ बोल रहे है ... वह आज भी अपनी बात पर कायम है और DNA टेस्ट की मांग कर रही है। इसके पहले विभिन्न वित्तीय और भूमि मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी की पड़ताल ने भी उनके राजनीतिक आधार को कमजोर किया है। जेनी प्रकरण और अन्य निजी, कानूनी विवादों पर कांग्रेस का रुख काफी सतर्क है। पार्टी आलाकमान और प्रादेशिक नेतृत्व खुलकर हरक सिंह के बचाव में उतरने से बच रहा है। हालांकि वह इसके समय को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अंकिता भंडारी मामले और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर रही कांग्रेस के खिलाफ सत्तारूढ़ भाजपा को जेनी विवाद के रूप में एक बड़ा राजनीतिक पलटवार का हथियार मिल गया है। ऐसे गंभीर और संवेदनशील आरोपों से घिरे नेता की वजह से कांग्रेस के लिए महिला सुरक्षा और शुचिता के वादों पर जनता के बीच जाना मुश्किल साबित हो रहा है। दूसरी तरफ, डॉ. हरक सिंह रावत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सत्तारूढ़ भाजपा की राजनीतिक साजिश और ध्यान भटकाने की चाल करार दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में सीबीआई पहले ही जांच कर उन्हें बरी कर चुकी है। उत्तराखंड की राजनीति में "आया राम, गया राम" और मजबूत जनाधार वाले नेताओं में शुमार डॉ. हरक सिंह रावत के लिए यह समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। एक तरफ एजेंसियां और पुराने विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी खुद को इस विवाद की आंच से बचाने की मशक्कत कर रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हरक सिंह रावत इस सियासी भंवर से खुद को बाहर निकाल पाते हैं या फिर वह पार्टी के लिए वाकई एक रणनीतिक चुनौती बन जाएंगे।
0
0
Report

दिवाली पर राष्ट्रपति भवन सुरक्षा में जवान को गोली, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग की

बागपत में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात एक जवान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनका बेटा राष्ट्रपति भवन, अमृतसर में तैनात है। दिवाली वाले दिन शाम 8 बजे वह छुट्टी पर घर आया था और परिवार के साथ पटाखे छुड़ा रहा था। तभी दो बदमाश आए और मारपीट करने लगे; एक ने बड़े लड़के पर प्लास्टिक के डंडे से वार किया और दूसरे ने गोली चला दी। दोनों मौके से फरार हो गए। बेटे का ऑपरेशन हो चुका है और अब उसकी हालत कुछ हद तक सामान्य है; वह अभी अस्पताल में भर्ती है। परिवार में एक बेटा होटल में काम करता है और दूसरा बेटा विनीत कुमार, जो घायल हुआ है, वही पिता के पास रहता है। पुरानी रंजिश के चलते घटना हुई; आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी 2-3 बार जेल जा चुके हैं। पुलिस अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में लगी है और देरी हो रही है; परिवार ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर के मांडोठी में ताबड़तोड़ फायरिंग: पति-पत्नी गिरफ्तार, एक मौत

Jhajjar, Haryana:मांडोठी गाँव के सामाजिक मीडिया में चर्चित रहने वाले छोटा दलाल के घर के सामने हुई घटना आपसी रंजिश के चलते छोटा दलाल के घर के सामने की गई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, जोगिंद्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, हरदीप अस्पताल में भर्ती आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, एक रिवॉल्वर, एक डोगा गन, 15 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद एंकर झज्जर। जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मांडोठी में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में झज्जर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के अंदर नामजद पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में गोली लगने से घायल हुए जोगिंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल युवक हरदीप अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गांव मांडोठी में छोटा दलाल के घर के सामने आपसी रंजिश के चलते दो युवकों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग में जोगिंद्र और हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान जोगिंद्र ने दम तोड़ दिया। वहीं हरदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झज्जर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और वारदात के 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी मुकेश निवासी गांव मांडोठी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर, एक डोगा गन, 15 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से महिला आरोपी को एक दिन और पुरुष आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य लोगों, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों और पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शुरुआती तौर पर वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में यह भी स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार कहां से उपलब्ध करवाए गए थे। गांव मांडोठी में हुई इस फायरिंग की वारदात ने एक बार फिर आपसी रंजिश के चलते बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और रिमांड के दौरान होने वाले खुलासों के बाद मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
0
0
Report

आजमगढ़ में छठ पूजा के लिए 900 स्थान चिन्हित, प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी

Azamgarh, Uttar Pradesh:डाला छठ पूजा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा, जिले में लगभग 900 स्थलों को चिन्हित कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, त्यौहार को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास। छठ पूजा वैसे तो मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी ग्लोबल पहचान बन चुकी है। लोग आस्था के इस पर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य की आराधना करते है। बता दें दीपावली के छः दिन बाद छठ पर्व को लेकर अब तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे आज़मगढ़ जिले में कुल 885 स्थानों समेत शहर के नगरपालिका क्षेत्र में 14 प्रमुख स्थान जिसमें 9 पक्के व 5 कच्चे नदी के घाट, तालाबों पर छठ का पर्व मनाया जायेगा। आजमगढ़ जिले का प्रशासन छठ पर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर अर्ध्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुट गया है। बता दें कि चार दिवसीय उत्सव पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में जिसकी शुरुआत होती है तथा कार्तिक शुक्ल सप्तमी को समाप्ति होगी। इस दौरान व्रतधारी लगातार 36 घंटे का व्रत रखते हैं, जहां वे पानी भी ग्रहण नहीं करते। पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में मनाया जाता है, लोगों के द्वारा पोखरे पर छठ माता की बेदी को तैयार कर अलग-अलग कलर में सजाये जाते हैं। जबकि तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में छठ प्रसाद बनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से पुत्र की लम्बी आयु के लिए की जाती है। वहीं इस तैयारियों को लेकर जिले के नगरपालिका परिषद के ईओ ने बताया कि एक मिशन है की किसी भी त्यौहार को प्लास्टिक फ्री बनाएं, उसी उद्देश्य को लेकर इस छठ पर्व पर तैयारी की जा रही है। बताया कि प्रॉपर तरह से नगर पालिका क्षेत्र के सारे घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था और सभी घाटों को सर्वर से जोड़कर सीसी कैमरे से जोड़ा जाएगा जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। नगर पालिका क्षेत्र के सभी घाटों पर कुल 120 कर्मचारियों को लगाया गया है। इस पर्व पर काफी संख्या में लोग बाहर से आते हैं, जो आजमगढ़ की छवि है वह किस प्रकार बदल रही लोगों को बेहतर दिख सके और जो स्वच्छता का मापदण्ड है 'स्वच्छता परमों धरर्मं' उसी भावना से यह त्यौहार संपन्न कराया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

चवाडिया प्याऊ के आगे खाई में गिरी कार, चालक घायल

Pali, Rajasthan:चवाडिया प्याऊ के आगे खाई में गिरी कार, चालक हुआ घायल मारवाड़ जंक्शन से जाडन जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर चवाडिया प्याऊ के आगे एक फोर व्हीलर वाहन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी हादसे में चालक घायल हो गया गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन और जाडन के बीच चवाडिया प्याऊ के आगे मंगलवार शाम अचानक फोर व्हीलर वाहन कार अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। वाहन खाई में गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक के अलावा किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार में चार लोग सवार थे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top