230001
भाई को न्याय दिलाने की आस में भटक रहा पीड़ित परिवार
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में भाई को न्याय दिलाने की आस में भटक रहा पीड़ित परिवार। पीड़ित द्वारा आरोप लगाया गया कि इंजेक्शन लगाने के 2 मिनट बाद भाई की जान चले गई। कुछ महीने पहले बेटे को दिखाने गए थे पिता तो किया था रिफर, मां ने क्लीनिक चालक को डाटा। मां के डाटने को लेकर बेटे को इंजेक्शन देकर मारने का भाई ने आरोप लगाया। जान जाने के बाद पीड़ित परिवार सीएमओ ऑफिस से लेकर थानों तक चक्कर लगा रहा।पीड़ित ने प्रतापगढ़ एसपी से मिलकर भाई को न्याय दिलाने की मांग।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
OBC में क्रीमी लेयर: संजय निषाद बोले, आरक्षण सभी जातियों के लिए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: आरक्षण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "OBC में 'क्रीमी लेयर' है। ये आरक्षण के हर क्षेत्र में होना चाहिए। उसके लिए कानून भी बनना चाहिए लेकिन सभी जातियों के लिए होना चाहिए... जब तक आरक्षण में आरक्षण नहीं करेंगे तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।"0
0
Report
श्रावण में बुंदेलखंड के सिद्धनाथ महादेव मंदिर में रामकथा और वनगमन से जुड़ी अद्भुत कथा
Panna, Madhya Pradesh:श्रावण विशेष ऋषि अगस्त्य (कुम्भज ऋषि) मुनि का आश्रम जहां सिद्धनाथ महादेव विराजमान है, शिवपुराण और श्री रामचरित मानस में उल्लेख त्रेता युग में भगवान भोलेनाथ माता सती के साथ आकर इसी आश्रम में अगस्त्य मुनि से रामकथा सुनी थी, और भोलेनाथ अब यहां सिद्धनाथ महादेव के रूप में विराजमान हैं श्री राम की बनवासी वेश की एकमात्र पाषाण मूर्ति यहाँ स्थापित है जो भारत में अद्वितीय है श्री राम वन गमन के समय माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ यहां आये थे। मध्यप्रदेश सरकार ने इस आश्रम को श्री राम वन गमन क्षेत्र में सम्मलित किया है0
0
Report
पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी चौक मार्केट में भारी बारिश से तालाब जैसे हालात
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला में झमाझम बरसात चौखंडी मार्किट बनी तालाब बरसात बनी लोगो के लिए मुसीबत राजेश शर्मा राजधानी दिल्ली में सुबह से ही बरसात हो रही है। हालाँकि बरसात से लोगो को गर्मी से राहत तो मिल गई है लेकिन बरसात ही लोगो की मुसीबत बन गई है।पश्चिमी दिल्ली के चौखंडीचौक मार्किट में पानी लबालब भर गया और तालाब का रूप ले लिया है।यह बरसात ही मार्किट के दुकानदारों और लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है।बरसात आते ही चौखंडी चौक मार्किट में पूरी तरह जलभराव हो जाता है। यहां तक की मुख्य सड़क होने के कारण तिलकनगर राजौरी जनकपुरी जाने वाले लोगों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है।लोगो को डर भी है कि बरसात में कही कोई करेंट लगने की घटना या कोई बड़ा हादसा ना हो जाए जिसका लोगो को डर भी सता रहा है।वही बरसात एमसीडी की पोल भी खोल रही है।जब भी बरसात आती है तो चौखंडी चौक मार्किट झील का रूप ले लेती है। जलभराव के चलते किसी की स्कूटी बंद हो गई तो रिक्शे बीच पानी में रुक गए और वह पर खड़ी गाड़ियां भी इनसे नहीं बच पाई है।अब देखना यह होगा कि अब मार्किट से बरसात का पानी कब तक निकल पाता है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: भारी बारिश से चार धाम यात्रा रोकी, सीएम धामी ने प्राथमिकता दी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा पर कहा, "पिछले 2-3 दिनों से काफी जगहों पर बारिश हो रही है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश हो रही है, जलस्तर भी बढ़ रहा है और कहीं-कहीं पर भूस्खलन भी हो रहा है। उसको देखते हुए जैसी स्थिति हो रही है उसके अनुसार यात्रा को बीच-बीच में रोकना भी पड़ रहा है। हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे यात्री हैं, कांवड़ यात्रा भी चल रही है उसके लिए सभी प्रबंध अच्छे किए गए हैं। राज्य का प्रशासन यात्रा को अच्छी तरह से संचालित कर रहा हैं।"0
0
Report
खाद-बीज दुकान निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग टीम पर हमला; एफआईआर दर्ज
Sheopur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग श्योपुर कराहल में कृषि विभाग की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। खाद-बीज की एक दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे कृषि विस्तार अधिकारी और उनके साथ मौजूद विभागीय कर्मचारियों के साथ दुकान संचालक ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित अधिकारियों की शिकायत पर कराहल थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खाद-बीज दुकान के निरीक्षण को पहुंची कृषि विभाग की टीम पर हमला, दुकान संचालक ने की मारपीट; एफआईआर दर्ज सरकारी टीम से मारपीट भारी पड़ी, खाद-बीज दुकान संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर。0
0
Report
अलीगढ़ के संत फिदलिस स्कूल के बाहर ऑटो से 7 बच्चे घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:संत फिदलिस स्कूल के बाहर खड़े बच्चों को अनियंत्रित ऑटो ने रौंदा, घटना में 7 बच्चे और एक स्कूली वैन चालक घायल, घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, परिजनों का आरोप, मौके पर घण्टेभर देरी से पहुँची police, मौके पर मौजूद ट्रेफिक पुलिस कर्मी पर सूचना देने में लापरवाही का आरोप, भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, क्वार्सी थाना इलाके के संत फिदलिस स्कूल के बाहर की घटना.0
0
Report
Advertisement
श्योपुर विजयपुर खाद संकट: किसानों ने सड़क जाम कर दिया
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के सामने किसानों का धरना, सड़क पर लगाया चक्का जाम, खाद की कमी से परेशान किसानों ने आज विजयपुर तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसल प्रभावित न हो। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।0
0
Report
जबलपुर के किसान मानसून के अभाव से परेशान, फसल बर्बाद होने का खतरा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में इन दिनों किसान परेशान है मौसम का मिजाज बदला हुआ है और जिसके चलते बारिश नहीं हो रही है लिहाजा धान की फसल पर काफी असर पड़ रहा है। हालत है कि कई जगह धान की फसल सूखने की कगार पर जा पहुंची है खेतों में दरारें पड़ रही हैं किसान जैसा-te-say नलकूप के सहारे सिंचाई करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है उससे किसानों की मेहनत भी बेकार जा रही है। किसान का कहना है कि जैसे-तैसे करके उन्होंने धान की फसल लगाई थी लेकिन इंद्र देवता की नाराजगी के चलते पूरी फसल बर्बादी की कगार पर जा पहुंची है। Suklalal Barman किसान का बयान। किसानों का कहना है कि यदि चार-पाँच दिनों के अंदर जोरदार बारिश नहीं हुई तो फिर उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी लिहाज उन्हें इंद्र देवता से उम्मीद है कि वह मेहरबान होंगे और आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी। Kuldeep Babele किसान का बयान। तमाम तकनीकी उन्नति के बावजूद भी आज भी भारत में खेती मानसून का जुआ बनी हुई है यदि मानसून अच्छा हुआ तो फसल अच्छी होगी और यदि मानसून सही नहीं रहा तो फसल बर्बाद होगी। कुल मिलाकर किसान आज भी मानसून पर निर्भर हैं देखने वाली बात है कि इंद्र देवता अब कब मेहरबान होते हैं और जबलपुर में कब जोरदार बारिश होती है जिससे कि किसानो की फसल बर्बाद होने से बचेगी0
0
Report
भोजशाला के पास शुक्रवार की नमाज़ के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला के नजदीक जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन की पुख्ता तैयारी. सर्वे नंबर 612 नमाजपूर्व निर्धारित स्थान और तय संख्या के अनुसार होंगी नमाज धार भोजशाला परिसर के पास जिस स्थान सर्वे नंबर 612 पर पिछली बार जुम्मे की नमाज अदा हुई थी उस स्थान को सुधारा गया चुरी बिचाई गई साथ ही स्थान को सफ़ेद कनात लगाकर कवर किया गया0
0
Report
Advertisement
अम्बेडकरनगर दौरे में योगी आदित्यनाथ 700 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर दौरे में योगी आदित्यनाथ 700 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास आज अम्बेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अम्बेडकरनगर को 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा, जिले की तीन तहशियों आलापुर, जलालपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, आलापुर तहसील के बाबा गोविंद साहब मठ के मैदान में जनसभा आयोजित की जाएगी, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर है, सीएम का आज मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम दोपहर 02:10 बजे: ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड (लखनऊ) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान, दोपहर 02:45 बजे: गोविंद साहब (रामनगर, अम्बेडकरनगर) स्थित हेलीपैड पर आगमन, दोपहर 02:55 बजे: कार द्वारा कार्यक्रम स्थल (गोविंद साहब मैदान) आगमन, दोपहर 03:00 से 04:00 बजे: विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसभा, शाम 04:10 बजे: गोविंद साहब हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए वापसी प्रस्थान, शाम 04:45 बजे: ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ आगमन,0
0
Report
लखीमपुर खीरी: लापता युवक के परिजनों ने डीएम कार्यालय घेरा, पुलिस पर गुस्सा
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के फरधान थाना इलाके में बीते 5 दिनों से लापता युवक का अब तक कोई पता ना लगा पाने से नाराज परिजनों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय में मौजूद आला अधिकारियों ने sैकड़ो की तादाद में कार्यालय पहुंची महिलाओं को समझने का बहुत प्रयास किया लेकिन महिलाएं किसी ठोस आश्वासन तक प्रदर्शन करने पर अड़ी है। महिलाओं की मांग है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आपको बता दें जैसे ही महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर पहुंची वैसे है sैकड़ो महिलाओं को देखकर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और वे AC कमरों से बाहर निकलकर तुरंत महिलाओं को समझाने बुझाने लगे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर 5 दिनों तक थाने का चक्कर लगाते लगाते थक हार कर परिजन और ग्रामीण महिलाएं पुलिस अधीक्षक तक कार्यालय तक क्यों आई और अब क्या पुलिस महिलाओं के प्रदर्शन के बाद एक्टिव होगी यह सवाल अब तक बना हुआ है। आपको बता दें इससे पहले खीरी ,सदर ,मैगलगंज सहित अन्य कहीं थानों से दर्जनों लोग लापता हैं जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि कार्यभार संभालते समय पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकता के आधार पर लापता लोगों तलाश के निर्देश सभी अधीनस्थों को दिए थे बावजूद नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला। और अब तो लोगों का गुस्सा,नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि लोग पुलिस अधीक्षक का कार्यालय तक घेरने लग गए हैं।0
0
Report
देवरिया मुठभेड़: इनामी बदमाश अजहर गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त अजहर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवध व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी बाइक से गुजर रहा है। चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकला। सूचना पर लार पुलिस ने खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी की। भागने के प्रयास में बाइक फिसलने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लार थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
एमबीएस अस्पताल में जेब कतरों का आतंक: परिजन की जेब कटने की घटना, अस्पताल प्रशासन चुप
Kota, Rajasthan:एमबीएस अस्पताल में जेब कतरों का आतंक। अस्पताल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं। दो व्यक्तियों की जेब काटी गईं: कोटा शहर के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे करीब दो मरीजों के परिजनों की जेब कट गईं जब वे पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे। शाहिद समेत अन्य घायल कहे जा रहे हैं; हरिश कक्कड़ निवासी भीमगंज मंडी की बदमाशों ने उनकी जेब काट ली। पहली घटना हरिश कक्कड़ के साथ हुई उनकी जेब से 3620 निकाले गए; वहीं दूसरी घटना शाहिद के साथ हुई उसका पर्स चोरी हो गया। अस्पताल में आए दिन जेब कतरों द्वारा चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, परंतु अस्पताल प्रशासन का ध्यान नहीं है।0
0
Report
बालाघाट पुलिस ने 07 आरोपियों की डकैती का पर्दाफाश किया
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले की थाना लांजी पुलिस ने 25 जुलाई क़ो दिन दहाड़े ग्राम कुल्पा में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपत्ति से हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए 07 आरोपियों की साजिश का खुलासा किया है। बालाघाट पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित करीब 3.75 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया है, जबकि दो को महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा अन्य दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार विगत 25 जुलाई को चार युवक टावर लगाने के लिए जगह देखने के बहाने शत्रुगन लिल्हारे के घर पहुंचे। आधार कार्ड और बैंक पासबुक देखने के नाम पर घर में घुसकर उन्होंने हथियारों के बल पर वृद्ध दंपत्ति को बंधक बनाया, उनसे मारपीट की और फिर जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि इस पुरे लूटकांड के साजिशकर्ता मुख्य आरोपी धीरज फुण्डे, हेमंत फुण्डे और राजेश भोयर ने पहले घर की रेकी की थी, फिर पश्चिम बंगाल के साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आमगांव (महाराष्ट्र) पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। जिसमे बालाघाट पुलिस ने तीन आरोपी, महाराष्ट्र पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले मे रिंकू पासवान और विनोद पासवान फरार है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।0
0
Report
ससुरालवालों के उत्पीड़न से युवक ने सुसाइड से पहले का वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। ससुरालवालों से परेशान होकर युवक ने सुसाइड से पहले का वीडियो किया वायरल ससुराल पक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप पीलीभीत के वाटरफॉल में कूदकर किया सुसाइड युवक को खोजने के लिए मोटरवोट से चलाया गया अभियान हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे के निवासी बताया जा रहा युवक ।0
0
Report
Advertisement
