230002
भेड़ियो का आतंक शुरू भेड़िया ने पालतू जानवर पर किया हमला
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के गोपालापुर गांव में भेड़िया का आतंक सामने आया। आधी रात को भेड़िया ने एक बकरी की जान ले ली और दूसरी बकरी पर हमला किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भेड़िया को खदेड़ा, लेकिन जंगली जानवर हमलावर हो गए। वन विभाग और पुलिस को सूचित करने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नर्मदापुरम के मूंग वेयरहाउस में फिर सेंध, एक पकड़ गया, दूसरा फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में करोड़ों की मूंग चोरी के पुराने मामले से चर्चित वेयरहाउस में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश हुई है। दो संदिग्ध जाली गेट तोड़कर अंदर घुसे, जिनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए संदिग्ध की ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। माखननगर ब्लॉक के गोरा स्थित एकलव्य वेयरहाउस में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात दो संदिग्ध गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चौकीदार की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए संदिग्ध की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और लोगों से उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है।0
0
Report
धौलपुर में चंबल किनारे दुर्गा प्रतिमाओं का शांत विसर्जन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में चंबल किनारे मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धौलपुर। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने चंबल नदी किनारे प्रशासन द्वारा तय किए गए सुरक्षित स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद मां को विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान चंबल के घाटों पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिले में दुर्गा पूजा के दौरान जगह-जगह पंडाल सजाए गए थे। सभी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डीजे के साथ चंबल किनारे लाया गया। प्रशासन ने विसर्जन के लिए पहले से ही गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कर दी चंबल नदी में तेज बहाव और पिछले वर्षों में हुए हादसों को देखते हुए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस और नगर परिषद की टीमों ने भक्तों को गहरे पानी में जाने से रोका और तय किए गए गड्ढों में ही विसर्जन कराया। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम भी मौके पर तैनात रही। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया था, यातायात भी डायवर्ट किया गया। पर्यावरण को लेकर भी प्रशासन सजग रहा। कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि चंबल नदी राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य का हिस्सा है, जहां दुर्लभ घड़ियाल, डॉल्फिन और कई प्रजातियों के कछुए रहते हैं। पीओपी की मूर्तियां और केमिकल रंगों से जल प्रदूषण और वन्यजीवों को खतरा होता है। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग करें और फूल-माला व पूजा सामग्री को नदी में न डालें। प्रशासन ने पूजा सामग्री के लिए अलग से स्थान तय किए थे। पूरा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ0
0
Report
जयपुर में रितु बराला मामले पर FIR-जीरो FIR के मुद्दे पर सियासत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है। जीरो FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर सुर्खियाँ बटोरने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI की छात्र नेता रितु बराला के साथ हुई कथित मारपीट मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का कल शाम से धरना दे रहे है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि पुलिस दिखाए कि दिल्ली में कौनसी FIR दर्ज है। अगर पुलिस FIR दिखा देगी तो कांग्रेस नेता यहाँ से चले जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि दिल्ली में पुलिस ने इन बच्चों के खिलाफ FIR दर्ज कर रखी है। जीरो FIR दर्ज करना हमारा कानूनी अधिकार है, ऐसे में जीरो FIR दर्ज करने में दिक्कत क्या है। उन्होंने केरल में जीरो FIR दर्ज होने का भी हवाला दिया। डोटासरा ने पुलिस पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी ने उनसे बातचीत नहीं की है। कांग्रेस नेता आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि दिल्ली में रितु बराला ने परिवाद दिया और जयपुर में भी परिवाद दिया, लेकिन FIR दर्ज नहीं हो रही है। जूली ने कहा कि देश देख रहा है, यह तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि रितु बराला के साथ मारपीट हुई है, तो FIR दर्ज क्यों नहीं हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर संवैधानिक एजेंसियों और पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज नहीं होने तक कांग्रेस नेताओं का धरना जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि पर आश्चर्य है। उन्होंने कहा कि जहां घटना घटित हुई है, FIR वहीं दर्ज होती है। अगर किसी कारण से वहां के अधिकारी FIR दर्ज नहीं कर रहे हैं, तो FIR दर्ज कराने के बहुत विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कानून नहीं जानते हैं। मदन राठौड़ ने सवाल उठाया कि कांग्रेस राजस्थान में क्यों अव्यवस्था पैदा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना विवेक का उपयोग किए, ऊपर के निर्देश पर कांग्रेस नेता नाटक कर रहे हैं। सुर्खियाँ बटोरने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता त्योहार खराब कर रहे हैं, जो ठीक बात नहीं है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ दशहरा महोत्सव: 51 फीट रावण का दहन, आतिशबाजी और मंच आयोजन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला मुख्यालय पर दशहरा महोत्सव का कार्यक्रम राडी के बालाजी मंदिर के समीप आयोजित होगा। नगर परिषद झालावाड़ द्वारा इस वर्ष 51 फीट के रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है। जिसका देर शाम को दहन किया जाएगा। रावण दहन से पूर्व नगर परिषद द्वारा शहर वासियों के मनोरंजन के लिए भव्य आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है । नगरपरिषद के अनुसार करीब 1 घंटे तक जोरदार आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। जिसमें आसमान रंगीन दिखाई देगा। रावण दहन स्थल पर एक विशाल मंच भी बनाया गया है, जहां मुख्य अतिथि व शहर के गणमान्य विराजित रहेंगे। दहन से पूर्व मंच पर रावण वध का भी मंचन किया जाएगा। नगरपरिषद सभापति राजेश गुर्जर ने बताया कि दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज परिवार के सदस्य महाराज राणा चंद्रजीत सिंह रहेंगे। तो वहीं जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दशहरा मैदान स्थल पर देर शाम मेले जैसा माहौल नजर आएगा। दशहरा महोत्सव का आयोजन को लेकर पुलिस विभाग द्वारा भी शहर की यात्रा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए खाद प्रबंध किए गए हैं रावण दहन से पूर्व शहर में गुजरने वाली शोभायात्रा के मार्ग पर पूरी जवानों को तैनात किया गया है तो वहीं रावण दहन स्थल पर भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की खास तैनाती की गई है। जिनकी मॉनिटरिंग डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा को सौंपी गई है。0
0
Report
रावघाट से रायपुर के लिए पहली बार रेल सेवा शुरू, बस्तर में दशकों का सपना हकीकत
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - बस्तर अंचल के रावघाट क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार रावघाट से ट्रेन की शुरुआत होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों का दशकों पुराना सपना साकार होता नजर आया। जिस रेल को देखने और उसमें सफर करने की कल्पना यहां के लोग वर्षों से करते आ रहे थे, आज वह सपना हकीकत बनकर उनके सामने आया। रावघाट से रायपुर के लिए शुरू हुई रेल सेवा को लेकर नारायणपुर जिले क़े लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार ट्रेन को चलते हुए देखने और उसमें सफर करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रावघाट से रवाना होने वाली ट्रेन की सभी सीटें भर गईं। बुजुर्गों की आंखों में दिखी खुशी, पीढ़ियों का सपना हुआ पूरा नारायणपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों के लिए यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। वर्षों से वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों को बताया करते थे कि एक दिन उनके क्षेत्र में भी रेल आएगी और यहां के लोग ट्रेन में बैठकर दूर-दराज के शहरों तक सफर कर सकेंगे। उस समय बच्चों के लिए रेल की कल्पना किसी कहानी जैसी लगती थी, लेकिन आज वही बात सच साबित हो रही है। रेल की शुरुआत ने बुजुर्गों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। जिन लोगों ने अब तक केवल दूसरे शहरों में या तस्वीरों में ट्रेन देखी थी, उनके लिए अपने ही क्षेत्र से रेल को गुजरते देखना किसी ऐतिहासिक अवसर से कम नहीं है। परिवार के सदस्य भी इस खास पल को यादगार बनाने के लिए उत्साहित नजर आए। पहली बार ट्रेन में बैठकर लोगों ने जताई खुशी रावघाट से पहली बार ट्रेन में सफर करने वाले स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। यात्रियों का कहना है कि रेल का सपना आज पूरा हुआ है। पहली बार ट्रेन में बैठकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। यह उनके जीवन का यादगार अनुभव है, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। विकास और नई उम्मीदों की ओर बढ़ता बस्तर रावघाट से रेल सेवा की शुरुआत केवल परिवहन की सुविधा नहीं, बल्कि बस्तर क्षेत्र के लोगों के लिए नई उम्मीदों का प्रतीक भी है। रेल संपर्क से आने वाले समय में आवागमन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं। इससे स्थानीय लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। रावघाट से रायपुर के लिए ट्रेन की शुरुआत ने क्षेत्र के लोगों के मन में विकास की नई उम्मीद जगाई है। दशकों बाइट 01 यात्री बाइट 02 यात्री बाइट 03 जिला पंचायत सदस्य पीटीसी, रेल से0
0
Report
राजस्थान के बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान डिप्टी चेयरमैन बने, अजमेर शरीफ में शुक्राना
Ajmer, Rajasthan:इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड हासिल राजस्थान शाहपुरा के मशहूर बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान डिप्टी चेयरमैन बनने पर अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना अदा करने पहुंचे । जहां उन्होंने अपनी फैमिली के साथ सूफी संत हजरत ख्वाजा MOइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी। बता दे कि उन्हें 'जयपुर जीवन जागृति सेवा संस्थान' के ज़रिए एक वर्चुअल प्रोग्राम में इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड 2026 से नवाजा जा चुका है। मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर शाहपुरा मकामी काउंसलर डिप्टी चेयरमैन डॉ. मोहम्मद इशाक को ये ऐ जाज़ उन्हें फन, स KAफती और समाजी ख़िदमात के तौर पर दिया गया था। डॉ. मोहम्मद इशाक खान ने अपने फन से जुड़े दाढ़ी और मूंछ के ज़रिए कई अवार्ड हासिल कर शाहपुरा का नाम पूरे मुल्कभर में रोशन किया है। जिसमें मकामी सतह से लेकर नेशनल लेवल तक और हाल ही में बेनुल अक़्वामी पुष्कर फेयर में मुनाकीदा मूंछो के मुकाबला में अव्वल मकाम हासिल किया था। इसके अलावा डॉक्टर इशाक खान भारत में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड स्टाईल को लाने वाले पहले शख्स है, इसके बाद ही भारत में होने वाले सभी मुक़ाबले में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड की अलग केटेगरी का आगाज़ हुआ है। गुजिश्ता साल ही दाढ़ी ओर मूंछ के साथ राजस्थानी आर्ट्स कल्चर और सकाफत को आगे बढ़ाने और नए फनकारों को आगे लाने के लिए शाहपुरा बियर्ड क्लब की इस्टैब्लिशमेंट की गई । इन्होंने बॉलीवुड की सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में छोटा सा ग्रुप रोल भी किया था। डॉक्टर इशाक खान शाहपुरा म्युनिसिपेलिटी में लगातार 15 सालो से काउंसलर रहकर समाजी ख़िदमात भी अंजाम दे रहे है। ऐसे में अब इशाक खान शाहपुरा शहर में डिप्टी चेयरमैन भी बन गए है। बता दे कि शाहपुरा में 45 साल बाद कोई मुस्लिम डिप्टी चेयरमैन बना है जिसका शुकराना अदा करने वो अपनी फैमिली के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे है।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर धमाके, लाखों का नुकसान
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के दौरान एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ है जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस आग से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. दरअसल मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के कटारू पंचायत के कुंवारी गांव वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय राम बालक राम की पत्नी कमली देवी के घर में दोपहर को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते घर आग के जंगल में तब्दील हो गया और एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह सफल नहीं हुए. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से स्वर्गीय राम बालक राम की पत्नी कमली देवी का आशियाना खाक हो चुका था और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी.0
0
Report
लोहडदा गांव में आयोजित हुआ विशाल दंगल
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के लोहदा गांव में भाजपा नेता जगदीश गौतम द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन कराया गया । इस मौके पर सुदूर क्षेत्र और अन्य प्रदेशों से पहलवान कुश्ती लड़ने आए0
0
Report
दिल्ली रैली में निषाद समाज के आरक्षण पर NAD नेता से तीखे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री संजय निषाद का इस विषय पर टीटी है । प्रश्न- आप दिल्ली में रैली कर रहे हैं। क्या NAD नेता भी इस रैली में आयेंगे? प्रश्न- क्या आरक्षण को लेकर आप बगावती सुर अपना रहे हैं , आप चुनाव के समय ही ये मु्द्दा क्यों उठा रहें हैं। (इनका नारा है कि निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो चैन नहीं ) प्रश्न- आप अपनी रैली लखनऊ की जगह दिल्ली में क्यों कर रहे हैं? प्रश्न- सीटों के बटवारे पर आप क्या कहेंगे ।0
0
Report
Advertisement
दिलवाड़ा के जैन तीर्थ छह माह में रिकॉर्ड घरेलू पर्यटक पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान के जैन तीर्थ देशभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदेश के 14 प्रमुख जैन मंदिरों और तीर्थस्थलों पर 28 लाख 79 हजार 241 घरेलू पर्यटक पहुंचे। राजस्थान पर्यटन विभाग की गंतव्यवार गणना के अनुसार, माउंट आबू स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर पर्यटकों की संख्या के मामले में सबसे आगे रहा। यहाँ छह माह में 11 लाख 44 हजार से अधिक घरेलू पर्यटक पहुंचे। बालोतरा के नाकोड़ा जैन तीर्थ में 4.86 लाख और सवाई माधोपुर के आलनपुर स्थित चमत्कार जैन तीर्थ में 2.66 लाख घरेलू पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की गई। आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में जैन धार्मिक पर्यटन का दायरा कई जिलों तक फैला हुआ है। दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर प्रमुख केंद्र सिरोही जिले के माउंट आबू स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिरों में जनवरी से जून के दौरान 11,44,172 घरेलू पर्यटक पहुंचे। संगमरमर पर बारीक नक्काशी, कलात्मक स्तंभ और अलंकृत छतें इन मंदिरों की खास पहचान हैं। विमल वसाही और लूण वसाही मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध हैं। बालोतरा स्थित नाकोड़ा जैन तीर्थ में 4,86,500 पर्यटक पहुंचे। पश्चिमी राजस्थान का यह तीर्थ जैन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहीं, पाली जिले के रणकपुर जैन मंदिर में 1,71,527 घरेलू पर्यटक दर्ज किए गए। भगवान आदिनाथ को समर्पित यह मंदिर अपनी विशाल संरचना और संगमरमर के स्तंभों के लिए जाना जाता है। सिरोही जिले के पावापुरी मंदिर में 2,58,788 और जिरावला जैन मंदिर में 1,92,310 घरेलू पर्यटक पहुंचे। इन आंकड़ों में आलनपुर का चमत्कार जैन तीर्थ भी प्रमुख स्थान पर रहा, जहां 2,66,243 पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की गई। कई जिलों में फैली जैन तीर्थों की विरासत राजस्थान के जैन तीर्थों का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। प्राचीन मंदिरों की वास्तुकला, मूर्तिकला, शिलालेख और ऐतिहासिक परंपराएं भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। अजमेर की सोनीजी की नसियां, बीकानेर का भांडाशाह जैन मंदिर, खैरथल-तिजारा का तिजारा जैन मंदिर और बांसवाड़ा का आंदेश्वर जैन तीर्थ भी इस विरासत के प्रमुख केंद्र हैं। झालावाड़ जिले के चांदखेड़ी और उन्हेल स्थित जैन तीर्थ, भीलवाड़ा का जहाजपुर जैन मंदिर और उदयपुर जिले का ऋषभदेव तीर्थ भी पर्यटकों की सूची में शामिल हैं। इन तीर्थों पर भी पहुंचे पर्यटक पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, तिजारा जैन मंदिर में 1,12,400, आंदेश्वर जैन तीर्थ में 98,920 और सोनीजी की नसियां में 50,919 घरेलू पर्यटक पहुंचे। भांडाशाह जैन मंदिर में 23,500, चांदखेड़ी में 22,721, उन्हेल स्थित नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ में 18,671, जहाजपुर जैन मंदिर में 17,825 और ऋषभदेव जैन तीर्थ में 14,745 घरेलू पर्यटक दर्ज किए गए। छह माह के ये आंकड़े राजस्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हैं। जैन तीर्थों में श्रद्धालुओं की आवाजाही धार्मिक पर्यटन के साथ प्रदेश की प्राचीन स्थापत्य परंपराओं को भी पहचान दिला रही है。0
0
Report
जोधपुर के बंगाली समाज दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर | बंगाली समाज के चल रहे दुर्गा पूजा अनुष्ठान हर्ष उल्लास के साथ समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति और बच्चों द्वारा उत्साहित होकर धूमधाम से मनाया जा रहा है कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड 9 सेक्टर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ नवमी पूजा किया गया समाज के प्रवक्ता सुमन विश्वास ने बताया कि नवमी पूजा कोलकाता से आए हुए पंडित शिबू मिश्ररा द्वारा किया गया नवमी पूजा के पश्चात पुष्पांजलि, कुमारी कन्या पूजा, बोलीदान, हवन के पश्चात मां दुर्गाको भोग चढ़ाए गए कुंवारी पूजा रूपा विश्वास 9 बर्ष बच्ची की सिंगर कर पंडित द्वारा विधिवत मां के रूप का पूजा किया गया। समाज द्वारा होम कर विश्वकल्याण एवं शांति की माता से कामना किया संध्या आरती कर किया है मां दुर्गा के मूर्ति के साथ साथ गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय, सरस्वती, को भी स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया बंगाली समाज मां दुर्गा को बेटी समझ कर दुर्गा उत्सव मानता है मान्यता है कि मां दुर्गा अपने परिवार के साथ मायके आई है बंगाली समाज इसी परंपरा को निभाकर उत्सव बनता है महोत्सव के समापन 21 अक्टूबर बुधवार को समाज के महिलाओं द्वारा सिंदूर खेल के पश्चात किया जायेगा। सिंदूर खेल के पश्चात विशाल जुलूस की रूप में मां की मूर्ति को जलाशय में विसर्जित किया जाएगा और बंगाली समाज द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पंडित द्वारा शांति जल लेकर महोत्सव का समापन किया जाएगा0
0
Report
हमीरपुर शराब पार्टी विवाद में गोलीकांड: हत्या का मामला, पुलिस जांच जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया..मामूली कहासुनी के बाद 32 साल एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई... शराब पार्टी में शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत के साथ खत्म हुआ...अब पुलिस के सामने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की चुनौती है...0
0
Report
Advertisement
मेहंदीपुर बालाजी दशहरा महोत्सव: भक्तों की भीड़ और सुरक्षा इंतजाम जारी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी में 6 दिवसीय दशहरा महोत्सव, बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज की हुई महाआरती, वैदिक मंत्रोच्चार से बालाजी महाराज का हुआ पंचामृत अभिषेक, बालाजी महाराज को चढ़ाया सोने का चोला, देशभर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध हो किए बालाजी महाराज के किए दर्शन, मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा, पेयजल सहित सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाएं, लगाए अतिरिक्त महिला और पुरुष गार्ड, राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुआ मेहंदीपुर बालाजी धाम मेहंदीपुर बालाजी धाम में दशहरे के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु बालाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं... छह दिवसीय दशहरा महोत्सव के दौरान मंदिर में बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना हुई, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया... भगवान को सोने का चोला चढ़ाया गया और महाआरती छप्पन भोग लगाया गया, इस दौरान पूरा बालाजी धाम राम नाम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा... तस्वीरें मेहंदीपुर बालाजी धाम की हैं... जहां दशहरा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है... 16 अक्टूबर से शुरू हुआ ये छह दिवसीय महोत्सव 21 अक्टूबर तक रहेगा... विजयादशमी के पर्व पर बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया... इसके बाद भगवान को सोने का चोला चढ़ाया गया और महाआरती कर छप्पन भोग लगाया गया बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु मेहंदीपुर पहुंच रहे हैं... हाथों में प्रसाद और मन में परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लिए भक्त कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं... दर्शन के दौरान श्रद्धालु राम नाम का जाप करते नजर आए... बालाजी महाराज के जयकारों और राम नाम की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया... श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं... दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 250 अतिरिक्त महिला और पुरुष गार्ड तैनात किए गए हैं... श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है... वहीं, आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी मंदिर के पास तैनात रखी गई है... ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके... फिलहाल, मेहंदीपुर बालाजी धाम में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है... देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं... और राम नाम के जयकारों के बीच पूरा धाम भक्तिमय नजर आ रहा है...0
0
Report
मालपुरा में दशहरे की भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा के बीच पट्टे बाजों के करतब आकर्षण
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा में आज दशहरे के पावन पर्व पर श्री रामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कृषि मंडी परिसर मालपुरा से शोभायात्रा को पालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने रवाना किया। शोभायात्रा में पट्टे बाजों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण के केंद्र रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा को लेकर एडीएम नरेंद्र सिंह, एसडीएम अंशुल सिंह डीवाईएसपी आशीष प्रजापत थाना प्रभारी चेनाराम बेडा मय दल-बल के मौजूद रहे।0
0
Report
बरेली आंवला गोलीकांड: वीडियो सामने, पति घायल; 9 आरोपी नामजद, FIR दर्ज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की रंजिश में हुई फायरिंग में घायल हुए सुमित की पत्नी ने छह नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला गंज निवासी दामिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम पति सुमित के साथ त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रही थीं। इस बीच चौराहे पर घात लगाए बैठे आरोपियों तरुण, वरुण, सुदेश सिंह उर्फ भूरे, नवीन सिंह, सचिन, गौरव सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने पति सुमित को घेर लिया, जान से मारने की नीयत से फरसे और लाठी-डंडों से उनके पति को पीटा गया। सुमित को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए लठैता मोहल्ले की ओर ले गए। इस घटना का वीडियो उपलब्ध है। परिवार को जानकारी होने पर बीच-बचाव के लिए जेठ समेत अन्य परिजन गए, लेकिन इस दौरान फायरिंग हुई; एक राहगीर सज्जाद की मौत हो गई। सुमित को गंभीर चोटें आईं, जो अब दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला लठैता के तरुण के विरुद्ध विवाद के चलते रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। लठैता के रेनू ने बताया कि तरुण सिंह शनिवार शाम गंज त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रहा था; राहगीर पर हमला के बाद पड़ोस में स्थित ताऊ के घर में घुसकर जान बचाई। 15 अक्तूबर को तरुण के यूनिवर्सिटी से लौटने पर आरोपियों ने रास्ते में घेरकर पीटा था; इसकी रिपोर्ट बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज है। आरोपित दबंग हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड है।0
0
Report
Advertisement
