icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर में 8 साल बाद प्रेम-जिहाद के आरोप पर दुष्कर्म केस दर्ज

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में 8 साल पहले लव जिहाद का शिकार हुई युवती ने अतीक नाम के मुस्लिम युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अतीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। पूरा मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि 8 साल पहले हिंदू युवती की मुलाकात एक शादी में इलाके के ही रहने वाले युवक से हुई थी। उस वक्त उसने अपना नाम आरब बताया था और खुद को हिंदू बताया था। पीड़िता का कहना है कि जब वह नाबालिग थी तब उसका यौन शोषण किया गया और अश्लील फोटो वीडियो बना लिए गए। जब उसे यह पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम अतीक है, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके भाई ने भी उसके साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने 8 साल तक लगातार एवं शोषण सहा। इस दौरान बदनामी के डर से 27 मई 2026 को पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, पर परिवार ने उसे फंदे से उतार लिया। पीड़िता कल थाने पहुंची जहां उसने मुस्लिम युवक अतीक के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पास को समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अतीक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई आसिफ की तलाश पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में हिरासत पर डॉक्टरों की चेतावनी, आंदोलन की तैयारी

Prayagraj, Uttar Pradesh:जूनियर डॉक्टर मोहसिन अली के हिरासत के बाद साथियो ने दी चेतावनी, SRN हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने पुलिस और प्रशासन को दी चेतावनी, कहा हिरासत में लिए गए उनके साथी को तय समय सीमा के अंदर छोड़ा जाए। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रयागराज प्रशासन को चेतावनी दी है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने कहा है कि तय समय सीमा के अंदर उनके साथी डॉक्टर को अगर नहीं छोड़ा गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सादे वर्दी में बंदूक की नोक पर उनके साथी डॉक्टर को उठाया है। आरोप लगाया है कि कोई भी अरेस्टिंग मेमो या फिर जानकारी परिजनों को भी नहीं दी गई है। मौजूदा समय में उठाए गए डॉक्टर को कहां रखा गया है, इसकी भी कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। रेजीडेंट डॉक्टरों के अध्यक्ष नृपेंद्र ने मांग की है कि उनके साथी को बिना समय लिए छोड़ा जाए और वकीलों के मामले में डॉक्टरों द्वारा दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाए। बताया गया कि प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में 20 मई को महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला को घायलावस्था में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां पर आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने इजाज के बजाय उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद वकीलों ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने मामले में डॉक्टरों के खिलाफ वकीलों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। घायल जागृति शुक्ला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। जहां घायल जागृति शुक्ला का सोमवार की सुबह में निधन हो गया। जिसके बाद एक बार फिर से वकीलों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वकीलों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी डॉक्टर मोहसिन अली को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद अब जूनियर डॉक्टरों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है。
0
0
Report

जिला अस्पताल में युवतियों ने डॉक्टर के ओपीडी में घुसकर वीडियो बन मचाया हंगामा

Moradabad, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल मे खुद कों दिखाने पहुंची युवतियों ने महिला डॉक्टर के ओपीडी मे घुसकर मचाया उत्पात, पुलिस ने महिला डॉ की शिकायत पर 2 युवतियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, युवतियों ने चर्म रोग डॉ के ओपीडी मे घुसकर चीखपुकार कर वीडियो बनाई, वीडियो बनाने वाली युवती ने वायरल वीडियो मे महिला डॉक्टर पर लगाया खुद कों ना देखने का आरोप, वहीँ जिला अस्पताल मे तैनात महिला डॉ आबिदा ने आरोपों कों गलत बताते हुए वीडियो बनाने युवतियों पर लगाया कई आरोप, महिला डॉ बोलीं सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता के लिए गलत तरीके से कंटेंट बनाकर वीडियो करी वायरल, महिला डॉ बोलीं यदि ऐसे ही जिला अस्पताल मे डॉक्टर्स के साथ व्यवहार होगा तो कोई कैसे काम करेगा, पुलिस ने 2 युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच एवं कार्यवाही मे जुटी, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्तिथ जिला अस्पताल का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा में मॉडल डंपिंग जोन से कचरा प्रबंधन में बड़े बदलाव की तैयारी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद है। शहर में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था अगले तीन माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए भदौल बुधमा में करीब 2 एकड़ 54 डिसमिल भूमि पर एक मॉडल डंपिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि डंपिंग जोन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। लगभग 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत एक कंपोस्ट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 1 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्लांट में जैविक कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जिससे कचरे का उपयोगी संसाधन के रूप में पुनः इस्तेमाल संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 2.74 करोड़ रुपये आएगी। एमआरएफ में प्लास्टिक, कागज, धातु और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग करके उनका पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इससे न केवल कचरे की मात्रा में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर परिषद के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। अगले तीन महीनों के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के चालू होने के बाद शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, छंटाई और निस्तारण किया जाएगा। इससे खुले में कचरा फेंकने और सड़क किनारे कचरे के ढेर लगने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण मिल सकेगा। वर्तमान में मतनाजा में सड़क किनारे कचरा फेंका जाता है, जिसके कारण बदबू से लोगों को काफी परेशानी होती है। नगर परिषद का मानना है कि मॉडल डंपिंग जोन शुरू होने से स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। साथ ही शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा और मधेपुरा को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

हरदोई पुलिस का बड़ा खुलासा: 22 बाइक और 3 स्कूटी चोरी वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। थाना कासिमपुर पुलिस ने तीन ऐसे शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है, जो हरदोई, लखनऊ और उन्नाव समेत कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिलें, 3 स्कूटी और एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर शकील, वीरू और अरबी हसन को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लखनऊ, उन्नाव और हरदोई के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेकी कर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट निकाल देते थे, जबकि कई गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शकील निवासी बरगदिया खेड़ा, वीरू निवासी झौनीखेड़ा मजरा करलांवा और अरबी हसन निवासी कहरासी थाना कासिमपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी पर चोरी और आर्म्स एक्ट के केस हैं तो कोई आबकारी अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कासिमपुर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी घनश्याम राम समेत पूरी टीम की कार्रवाई को जिले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
0
0
Report

बनौलिया में जमीन विवाद पर चाकूबाजी, एक युवक घायल

Pariaunna, Bihar:बिहार थाना क्षेत्र के बनौलीया इलाके में 10 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल बनौलिया निवासी मोहम्मद इम्तियाज को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के अनुसार, शकील डॉन पर जमीन संबंधी लेन-देन का करीब 10 लाख रुपये बकाया था जिसे वापस मांगा गया था। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि शकील के भाइयों ने मोहम्मद इम्तियाज पर चाकू से हमला किया। मोहम्मद इम्तियाज का कहना है कि उनका भाई बाहर रहता है। पंचायत पहले भी इसी जमीन विवाद पर बुलाई गई थी जिसमें 10 लाख रुपये भुगतान की सहमति बनी थी और छह महीने का समय दिया गया था; लेकिन भुगतान न होने पर पूरे मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया।
0
0
Report
Advertisement

जामनेर में बेटी की सगाई के पांच दिन पहले मां ने प्रेमी के साथ भाग कर शादी रचा दी

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर (माहितीसाठी : मुलीचे साखरपुडा ठरला तो मुलगा दुसरा आहे, आणि आईने पळून लग्न केलं तो प्रियकर वेगळा आहे) मुलीचा साखरपुडा अवघ्या पाच दिवसांवर असताना मुलीच्या आईने प्रियकरासोबत पलायन करून स्वतःचेच लग्न उरकले जळगावच्या जामनेर शहरातील धक्कादायक घटना उघडकीस आईंच्या प्रियकराने लग्नाचे फोटो स्टेटस वर ठेवल्यानंतर हा सर्व प्रकार उघडकीस आला फोटो पाहून संबंधित महिलेच्या कुटुंबाला प्रचंड धक्का बसला. यानंतर हतबल महिलेचा पती थेट जामनेर पोलिस ठाण्यात पोहोचला पाच दिवसांवर मुलीचा साखरपुडा आहे, समाजात आमची नाचक्की होत आहे. कृपया त्यांना ते मोबाइलवरील स्टेटस काढायला सांगा,' अशी केविलवाणी विनंती पतीने पोलिसांकडे केली पतीची ही व्यथा ऐकून पोलिसांनी तातडीने प्रियकराला पोलिस ठाण्यात बोलवून घेत योग्य ती समज दिल्यावर प्रकरणावर पडदा पडल्याची माहिती.. (अध्यात पोलिसात गुन्हा दाखल नाही)
0
0
Report

अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर विरोध, अवकाश विवाद आंदोलन बन गया

Sri Ganganagar, Rajasthan:उप-जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारत भूषण जांगिड़ के साप्ताहिक अवकाश को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को डाक्टरों ने भी स्टाफ के साथ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। 25 मई से शुरू हुआ यह मामला अब आंदोलन का रूप ले रहा और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब एक जनप्रतिनिधि ने सोमवार को डॉक्टर के अवकाश पर होने पर आपत्ति जताई। इसके बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. नीरज सुखीजा के चेंबर में दो बार घेराव और लंबा हंगामा हुआ। तनाव के बीच डॉक्टर जांगिड़ ने इस्तीफा सौंप दिया और अवकाश पर चले गए। जनप्रतिनिधियों की मांग है कि अस्पताल में जल्द अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए। रविवार को हुई बैठक में चेतावनी दी गई कि मंगलवार तक नियुक्ति नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top