230002
अजय क्रांतिकारी की पहल से पुनर्जीवित हुई सकरनी नदी, लोगों को मिला जल
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रणामण और पर्यावरण सेनानी अजय क्रांतिकारी की पहल पर सकरनी नदी पुनर्जीवित हो गई। प्रतापगढ़ में विकास के चलते विलुप्त हो चुकी इस नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अजय ने अभियान चलाया और ग्रामीणों से सहयोग प्राप्त किया। जल, जंगल, और जमीन के प्रति उनके जुनून ने जिलाधिकारी संजीव रंजन की मदद से नदी के पुनर्निर्माण का रास्ता खोला। अब सकरनी नदी के पुनर्जीवित होने से लोगों को जल की सुविधा मिलने लगी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वैशाली में तेज रफ्तार टोटो ने किशोर को टक्कर दी, हालत गंभीर
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार टोटो ने 15 साल के किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लालगंज-सराय मुख्य मार्ग पर करताहां थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के पास की है।बताया जा रहा है कि अनीश कुमार सड़क के पास था, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनीश कुमार को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं, किशोर को टक्कर मारने के बाद टोटो सड़क किनारे रखी ईंटों से जा टकराई। हादसे में टोटो चालक राजीव कुमार सिंह भी घायल हुआ है।स्थानीय लोगों ने चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।0
0
Report
पाकुड़िया करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जंगल संरक्षण का संकल्प
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में भाई-बहन के प्यार और प्रकृति के प्रति प्रेम का त्योहार 'करमा' पाकुड़िया मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है... प्रखंड क्षेत्र सुदूरवर्ती लखीपोखर, पाथरडांगा, श्रीरामपुर, राधानगर सहित दर्जनों गाँवो में करमा महोत्सव मनाया जा रहा है... सैकड़ों की संख्या में लोग मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों की धून पर रातभर झूमते रहे... दो दिनों तक चलने वाले त्योहार के अवसर पर पाकुड़िया प्लस टू हाई स्कूल मैदान में भुइयां, घटवाल, घटवार, आदिवासी महासभा के बैनर तले करमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया... इसका उद्घाटन कर्म गुरु अकलू राय, पाकुड़िया मुखिया अनिता सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीष्ट मनी हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया... मौके पर प्रखंड भर से लोग एकत्रित होकर धूमधाम से करम डाली और जावा के पौधे की पूजा अर्चना की और मांदर की थाप पर रात भर झूमते रहे... इस अवसर पर पर्व से जुड़े लोगों ने करमा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पर्व में भाई की सुख समृद्धि के लिए बहनें उपवास करती हैं... बहने करमा भगवान की पूजा कर हम भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं... कहा कि जंगल है तब हमलोग सांस ले रहे हैं... इन्हीं जंगल की बदौलत हमलोग जिन्दा हैं... इसलिए हमलोगों ने जंगल को बचाने का संकल्प ले लिया है... उन्होंने पेड़-पौधों से भाई-बहन की तुलना की और कहा कि हमलोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर इस पर्व के माध्यम से उनके संरक्षण का संकल्प लिया है...0
0
Report
नगर निगम महापौर चुनाव: तीन उम्मीदवार मैदान में, परिणाम किसके पक्ष में?
Pali, Rajasthan:नगर निगम का महामुकाबला आज, महापौर चुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और राजबाला हिंगड़ है निर्दलीय, 65 वार्डो से जीते पार्षद करेंगे मतदान, रोचक मुकाबले में आखिर कौन होगा महापौर ? शहरवासियों की नजर अब परिणाम पर ।0
0
Report
Advertisement
करौली में जरख का मूवमेंट भय, वन विभाग से पकड़ने की मांग तेज
Karauli, Rajasthan:करौली । जरख के मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल, गंगापुर मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी, जवाहर नगर क्षेत्र में नजर आया जरख, कई दिनों से बताया जा रहा मूवमेंट , लोगों के कमरे में भी कैद हुआ जरख का विचरण, क्षेत्र वासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से की जरख को पकड़ने की मांग,0
0
Report
खैरथल तिजारा में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, सभापति चयन के संकेत
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में चुनाव से पहले हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया तिजारा थाने के सामने प्रदर्शन, बाड़ेबंदी से वापस आते समय हरियाणा में कांग्रेस पक्ष के पार्षदों के अपहरण करने के आरोप, हरियाणा के पंचकुला में पार्षदों की बस को बीजेपी के द्वारा रोके जाने का आरोप, पूर्व विधायक संदीप यादव सहित कई कांग्रेस नेता थाने के सामने मौजूद, मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जब तक सभी पार्षद नहीं आते तब तक वोटिंग नहीं होने पर दे रहे है जोर, मौके पर भारी जाप्ता मौजूद, 35 पार्षद करेंगे सभापति का चयन।0
0
Report
जबलपुर में युवती से ब्लैकमेल कर लाखों मांगने वाली महिला गिरफ्तार, ढाई लाख बरामद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से ढ़ाई लाख रुपए बरामद किए है । घटना कोतवाली थाने के गोपाल बाग स्थित कदम ट्री होटल की है , जहां पर कि जबलपुर के एक व्यापारी को युवती ने ब्लेकमेल करते हुए जैसे ही उससे रुपए लिए, तभी पुलिस टीम पहुंची और रंगे हाथों महिला को पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में आई महिला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि युवती का सार्थक सिंह से करीब एक साल पहले सोशल मीडिया में दोस्ती हुई थी, तब से दोनों को अक्सर मिलना जुलना होता था। कोतवाली थाना पुलिस ने पूजा रौदास (25) के खिलाफ एक्सटार्सन की धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्वारीघाट निवासी सार्थक सिंह का व्यापार है। 2025 अप्रैल में उसकी दोस्ती पूजा रैदास से हुई, जो कि बार में डांस करती है, पर अपने आपको स्टूडेंट बताया। इसके बाद दोनों की अक्सर मुलाकात होनी लगी। कई बार सार्थक महिला को छोड़ने बिरसिंहपुर भी गया था। 18 सितंबर को सार्थक सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि पूजा रैदास जिससे कि उसके प्रेम संबंध है, और अभी तक उसकी हर ख्वाईश पूरी करने के लिए लाखों रुपए का सामान खरीदकर दे चुका है, अब वह ब्लेकमेल कर रही है, और ढाई लाख रुपए मांग रही है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत को गंभीरता से लिया और फिर सार्थक सिंह से कहा गया कि उसे जबलपुर यह कहते हुए बुलाए कि रुपए का इंतजाम हो गया है। रविवार को महिला गोपालबाग स्थित उस होटल में पहुंची जहां पर सार्थक सिंह के सात सिविल यूनीफार्म में महिला पुलिस भी मौजूद थी बाइट अखिलेश गौर0
0
Report
Advertisement
चक्रधर समारोह में कला, संगीत और नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुतियाँ और सम्मान
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की सातवीं सांस्कृतिक संध्या कला, संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों से यादगार रही। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संध्या में भुवनेश्वर के नक्षत्र गुरुकुल के कलाकारों ने ओडिशा की पारंपरिक गोटीपुआ नृत्य शैली की शानदार प्रस्तुति दी। लय, ताल, भाव-भंगिमाओं और शारीरिक संतुलन से कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सके बाद पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में गुरु भूपेंद्र बरेठ एवं सहयोगी कलाकारों ने रायगढ़ कथक शैली की प्रस्तुति दी। शिव वंदना से शुरुआत करते हुए ताल धमार में लयकारी और पद संचालन के साथ महाराजा चक्रधर सिंह की रचना ‘चंद्रबदने मृगलोचनी’ पर भावाभिनय प्रस्तुत किया गया। नृत्या खत्री, आयुषी दुबे और संचिता दास ने भी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं इंडियन आइडल के पहले सीजन के उपविजेता अमित साना ने अपनी सुरीली आवाज से संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘दिल क्या करे’, ‘चांदी जैसे रंग है तेरा’ और ‘तू पास है ऐसे’ जैसे लोकप्रिय गीत सुनाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके गीतों पर युवा समेत बड़ी संख्या में दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ है, जो देशभर के कलाकारों को एक मंच देता है। इस दौरान राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने उनका सम्मान किया, जबकि कलाकार अमित साना, पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ और भूपेंद्र बरेठ सहित कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे。0
0
Report
भैरमगढ़ जंगल से नक्सली डंप और AK-47 सहित हथियार बरामद
Vijayapura, Karnataka:भैरमगढ़ के जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में DRG एवं थाना भैरमगढ़ की टीम को ग्राम उतला के जंगल में भेजा गया था। एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का की ब्रीफिंग के बाद जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जमीन में गाड़कर रखे गए डंप को बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री में 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल और 01 9 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 02 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 06 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।0
0
Report
भूमि विवाद से जुड़ी महिला ने टावर पर चढ़कर आत्मदह का प्रयास किया, बचाव
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में पार्क रोड पर गोल्फ चौराहे (CM आवास के पास) चिड़ियाघर के गेट नंबर 3 के बाहर लगे टावर पर एक महिला चढ़ गई... आगरा निवासी तुलसा (महिला) जमीन कब्जेदारी को लेकर परेशान है आरोप है कि मानसी द्वारा उसकी डेढ़ बीघा जमीन कब्जा कर ली गई है.. उसी मामले से आजिज होकर आज आत्मदाह करने के लिए टावर पर चढ़ गई थी... सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी (हाइड्रा) की मदद से उसे नीचे उतारा......0
0
Report
Advertisement
कल्याणपुर पुल पर आवारा कुत्ता बचाने से बाइक दुर्घटना; युवक की मौत, साथी घायल
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल कल्याणपुर में बड़ा हादसा, कुत्ते को बचाने में युवक ने गंवाया जान रात में खाना खाने के लिए घर लौटते वक्त भीषण सड़क दुर्घटना, साथी को गंभीर हालत में बनारस किया गया रेफर। कल्याणपुर पुल के समीप रात को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिछियां गांव निवासी बिजेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है。 मृतक के दोस्त महेश कुमार ने बताया कि घटना देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच हुई। राकेश कुमार गुप्ता अपने साथी रजत कुमार गुप्ता के साथ दुर्गावती से खाना खाकर बाइक द्वारा वापस अपने घर बिछियां लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कल्याणपुर पुल के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर व पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण राकेश कुमार गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 हादसे में घायल हुए बिछियां निवासी रजत कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से ही बिछियां गांव में शोक का माहौल व्याप्त है。 बाइट - महेश कुमार, मृतक का दोस्त0
0
Report
दुर्गावती में एम्बुलेंस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, चार घायल
Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती में एम्बुलेंस-ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार घायल गुजरात से झारखंड शव लेकर जा रही एम्बुलेंस कर्मनाशा के पास हादसे की शिकार हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा के पास शव लेकर जा रही एम्बुलेंस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस गुजरात से एक शव को लेकर झारखंड की ओर जा रही थी। एंबुलेंस में कुल पांच लोग चालक सहित सवार थे। इसी दौरान कर्मनाशा के समीप अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि एम्बुलेंस में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस की_team_ तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार (दुर्गावती थाना) ने बताया कि एंबुलेंस में पहले से एक शव था, जबकि इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। घटना के घायलों को बेहतर इलाज और प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत वाराणसी (बनारस) रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है तथा पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है。0
0
Report
फर्जी हॉस्पिटल संचालक ने नोडलअधिकारी डॉक्टर दीपक को जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित की न्याय की गुहार
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... झोलाछाप हॉस्पिटल संचालक की नोडल अधिकारी को जान मारने की धमकी। ...... शामली जनपद में झोला छाप डॉक्टरों का कहर किस तरीके से है। इसका एक ताजा मामला सामने आया है जहां झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने गई टीम को आरोपी अस्पताल संचालक जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।वहीं अस्पताल पर छापा मारने गई टीम के नोडल अधिकारी द्वारा 12 बिंदुओं पर उन्होंने जांच पड़ताल की जिसमें सब जगह कमियां नजर आई। अब नोडल अधिकारी ने अपनी जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस में तैयारी देकर आरोपियों पर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुवार लगाई है। ...... आपको बता दे।कि शामली जनपद के थाना भवन,कैराना ,कांधला, झिंझाना, शामली सिटी के आस पास में कई दर्जनो फर्जी अस्पताल संचालित है।जिसमे आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, कुछ दिनों पहले नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी की कार्यवाही से जहा फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़काम मचा हुआ है वहीं उन्होंने दर्जनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया।तो वहीं कई फर्जी हॉस्पिटल कार्यवही करते हुए सीज कर दिए। वही उसी क्रम में जब कल सिटी के करण रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे फर्जी तरीके से चल रहे श्री एस हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने के लिए जब नोडल अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची।तो नोडल अधिकारी डॉ दीपक चौधरी द्वारा कार्रवाई करते हुए जब 12 बिंदुओं पर उनसे पूछताछ की तो उनके पास कोई भी साक्ष्य मौजूद नहीं था इस मामले में जब कार्रवाई करते हुए टीम ने कुछ चीजों को चेंज करना शुरू किया तो अस्पताल संचालक व अन्य लोगों ने टीम के साथ हाथापाई और गाली गलौज शुरू कर दी गली क्लोज करते हुए डॉक्टर दीपक को अस्पताल संचालक ने जान से मारने की धमकी,पीड़ित नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।और आरोपीय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाइए।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ SP सतवीर सिंह ने नगरपरिषद दौरे में सुरक्षा के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:कोटपूतली-बहरोड़ SP सतवीर सिंह ने नगरपरिषद का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज पूरी टीम को कड़ी सुरक्षा के लिए दिये दिशा निर्देश0
0
Report
खैरथल तिजारा विधानसभा में चुनाव से पहले बड़ा बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में चुनाव से पहले हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया तिजारा थाने के सामने प्रदर्शन, बाड़ेबंदी से वापस आते समय हरियाणा में कांग्रेस पक्ष के पार्षदों के अपहरण करने के आरोप, हरियाणा के पंचकुला में पार्षदों की बस को बीजेपी के द्वारा रोके जाने का आरोप, पूर्व विधायक संदीप यादव सहित कई कांग्रेस नेता थाने के सामने मौजूद, मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जब तक सभी पार्षद नहीं आते तब तक वोटिंग नहीं होने पर दे रहे है जोर, मौके पर भारी जाप्ता मौजूद, 35 पार्षद करेंगे सभापति का चयन。0
0
Report
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में लोगों की समस्याओं पर फौरन सुनवाई
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH HOLDS JANTA DARSHAN/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
