icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230001
SALMAN KHANSALMAN KHANFollow16 Jan 2025, 02:31 pm

प्रतापगढ़ः मां शांति देवी की पुण्यतिथि पर सामाजिक सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:

चिलबिला स्थित रेखा सदन में गुरुवार को मां शांति देवी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर सामाजिक सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर पूर्व विधायक अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला जज सुमित पवार ने मां शांति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा तीर्थ है। उन्होंने कहा कि रोशन लाल उमर वैश्य का कार्य अनुकरणीय है। उनकी मां ने उन्हें अच्छे संस्कार दिये है जिससे वह निरंतर समाज के खुशहाली के लिए कार्य कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

भागलपुर में डायन के आरोप पर पुलिस की भूमिका पर सवाल, आशीर्वाद विवाद

Naya Chak, Bihar:एक तरफ देश डिजिटल इंडिया और आधुनिकता की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ भागलपुर में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप सामने आया है। मामला शाहकुंड थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव का है, जहां तारा देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, साड़ी खींचने और गोली मारने तक की धमकी देने का आरोप लगाया है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस की भूमिका को लेकर हो रही है। आरोप है कि मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने आरोपी ने महिला के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। पुलिस ने आशीर्वाद दिलवाया महिला से कहा इसे आशीर्वाद दीजिये माफ कर दीजिए। अब सवाल है कि आखिर यह कैसी कार्रवाई है, जहाँ एक तरफ महिला गंभीर आरोप लगा रही है, तो दूसरी तरफ आशीर्वाद लेने का घटनाक्रम सामने आ रहा है? तारा देवी, बिंदेश्वरी राम की पत्नी हैं। पीड़िता का आरोप है कि गांव के बॉसकी राम, बोरी राम, बिजली राम और बबलू राम ने उन्हें डायन बताकर प्रताड़ित किया। महिला के मुताबिक, उनके साथ मारपीट की गई, साड़ी खींचने की कोशिश की गई और गोली मारने के साथ शरीर में आग लगाने की धमकी भी दी गई। इन आरोपों ने महिला की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसी महिला को डायन बताकर उसके साथ ऐसा व्यवहार करने का अधिकार किसने दे दिया? क्या आज भी अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं को अपमानित और प्रताड़ित किया जाता रहेगा? पीड़िता ने शाहकुंड थाने में आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने की बात सामने आई है। इसी बीच पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के महिला के चरण छूकर आशीर्वाद लेने की बात भी चर्चा में है। हालांकि, इस घटनाक्रम की परिस्थितियों और पुलिस की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। सवाल यह है कि क्या पुलिस ने महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की है? क्या धमकी और मारपीट के आरोपों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी? अंधविश्वास के नाम पर किसी महिला को डायन कहना केवल सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि उसके सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। ऐसे मामलों में पीड़िता को सुरक्षा देना, शिकायत की निष्पक्ष जांच करना और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करना जरूरी है। अब देखना होगा कि शाहकुंड पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और तारा देवी को न्याय मिल पाता है या नहीं.
0
0
Report

कुचामन के क्लासरूम में शिक्षक ने छात्र से मारपीट, CCTV में कैद मामला

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कोचिंग क्लास में शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र की गर्दन पकड़कर उसे टेबल पर गिरा दिया और इसके बाद जूते से मारपीट की। इतना ही नहीं, छात्र ने शिक्षक पर दोबारा दिखाई देने पर मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है。 मामला कुचामन शहर के जागृति क्लासेज का है और घटना 10 अक्टूबर की बताई जा रही है। छात्र की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक श्योपाल ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें क्लासरूम के अंदर शिक्षक और छात्र के बीच का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है । मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाया। कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव के अनुसार, रविवार शाम शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है。 फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, छात्र के मेडिकल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा。 अब सवाल यह है कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।
0
0
Report

सूखे में कपास बचाने लिए किसान ने प्लास्टिक बोतलों से पानी निकालकर जुगाड़ किया

Nanded-Waghala, Maharashtra:दुष्काळ परिस्थितीत आहे त्या पाण्यावर पीक जगवण्याची धडपड काही शेतकरी करत आहे. कापसाचे पीक वाचवण्यासाठी नांदेड जिल्ह्यातील माहूर तालुक्यातील शेतकऱ्याने देशी जुगाड केलाय. दिगडी येथील शेतकरी शेख बशीर यांनी आपल्या तीन एकर शेतात कापूस लावला. पण पावसाअभावी पीक करपून जात असल्याने अनोखी शक्कल लढवली. ड्रीप ऐवजी त्यांनी पाण्याच्या प्लास्टिकच्या बॉटलला छोटे छिद्र केले. कापसाच्या प्रत्येक रोपाजवळ लाकूड लाऊन त्यावर ती बॉटल लटवकवली. एक किलोमीटर दुरवराच्या ओढ्यातून पाणी आणून बॉटलमध्ये पाणी टाकून कापूस जगवन्याची धडपड या शेतकऱ्याची सुरु आहे. या शेतकऱ्याचा हा जुगाड आणि त्याची व्यथा जाणून घेण्याचा प्रयत्न केलाय आमचे प्रतिनिधी सतीश मोहिते यांनी.
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में दबंगों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई, आंख में गंभीर चोट

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट किया। लाठी-डंडों से हुई पिटाई में संतोष कुमार की आंख में गंभीर चोट आई है। मामला करारी थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग लोग संतोष कुमार के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से संतोष की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान उसकी आंख में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

बागपत के बड़ौत में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत से एक बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती बच्चे के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। बाजार में बच्चे की पिटाई का यह वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती बच्चे के बाल पकड़कर उसकी पिटाई करती नजर आ रही है। युवती बच्चे को लगातार थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पिटाई के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

निक्की प्रधान का खूंटी में जोरदार स्वागत, 40 वर्षों बाद भारत को हॉकी गोल्ड

Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नीति प्रधान को अभिनंदन कर माल्यार्पण किया गया और शोभायात्रा निकाली गई। खूंटी नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीदे आजम भगत सिंह और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बरसा महाविद्यालय की प्राचार्या की अगुवाई में महाविद्यालय में निक्की प्रधान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। समाहरणालय में उपायुक्त ज़ावेद हुसैन जिला खेल पदाधिकारी का अभिनंदन किया गया। निक्की प्रधान ने देश को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाने की खुशी जताई और लोगों को आभार व्यक्त किया। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष अशोक भगत ने कहा कि 40 वर्षों बाद गोल्ड मेडल भारत को मिला है और इसके लिए निक्की प्रधान का योगदान है।
0
0
Report

किशनगंज के स्कूलों में मिड डे मील बंद, विभाग से स्पष्टीकरण मांग

Kishanganj, Bihar:किशनगंज के सरकारी विद्यालय एवं पंजीकृत मदरसों में स्कूली बच्चों को मिलने वाली पोषित आहार मिड डे मील को प्रधान अध्यापक के द्वारा 1 अक्टूबर से बंद रखे जाने के कारण जिले के लगभग 156 स्कूल और मदरसों को शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है, और उन्होंने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। जिसमें अधिकतर बहादुरगंज और ठाकुरगंज के स्कूलों का नाम शामिल है। वही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा वेंडरों को पिछले पांच महीनों से भुगतान नहीं किए जाने के कारण स्कूलों में मिड डे मील बंद किया गया है, जिसकी सूचना किशनगंज जिला पदाधिकारी और शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत भी करवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि एमडीएम वेंडरों का बकाया भुगतान पांच माह से लंबित है। इसके बावजूद शिक्षकों और विद्यालय प्रधानों ने अपने निजी वेतन और व्यक्तिगत स्तर पर उधारी व्यवस्था कर सितंबर माह तक बच्चों के लिए भोजन का संचालन अनवरत जारी रखा। हालांकि, वेंडरों द्वारा बार-बार तकादा किए जाने, अपमानित किए जाने और अत्यधिक आर्थिक तंगी के चलते विद्यालय प्रधानों ने विभाग को पूर्व सूचना देकर 1 अक्टूबर से एमडीएम संचालन में असमर्थता जता दी थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रधान मानसिक और आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि सूचना दिए एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विभाग ने न तो वेंडरों का बकाया चुकाया और न ही भोजन संचालन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की। उल्टे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सैकड़ों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है और योजना चलाने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। वही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि चार माह से एमडीएम के लिए राशि नहीं मिली है, उन्होंने कहा कि एक दो दिनों के अंदर वेंडरों के खाते में पैमेंट चला जायेगा जिसके लिये विभाग प्रयासरत हैं.
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा: एसीबी टीम ने 40 हजार रिश्वत लेते दो अफसरों को गिरफ्तार

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल चंदेल, चालक (होमगार्ड) और अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला बांसवाड़ा के लिए परिवादी एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में मुख्य भूमिका होने के कारण आरोपी संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया गया। एसीबी को प्राप्त शिकायत में परिवादिया को जमानत मिलने के उपरांत उसकी जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने तथा आगे प्रकरण में सहायता प्रदान करने की एवज में आरोपी संदीप कुमार नानावटी द्वारा दलाल राहुल चंदेल के माध्यम से रिश्वत राशि मांगने की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत पर दिनांक 11.10.2026 को रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी संदीप कुमार नानावटी एवं उसके दलाल राहुल चंदेल द्वारा परिवादिया एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग की पुष्टि हुई। इस दौरान आरोपियों द्वारा परिवादिया से 2,000 रुपये खर्चे-पानी के नाम पर मांगकर ग्रहण किए जाने की भी पुष्टि हुई। एसीबी इकाई बांसवाड़ा के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आज मय टीम ट्रेप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी दलाल राहुल चंदेल चालक (होमगार्ड), अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा को आरोपी संदीप कुमार नानावटी के लिए परिवादी एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों से ग्रहण करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी संदीप कुमार नानावटी को प्रकरण में मुख्य भूमिका होने के कारण गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। आरोपी संदीप कुमार नानावटी एवं आरोपी राहुल चंदेल के निवास स्थानों पर तलाशी की कार्यवाही भी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top