icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में फिर से बढ़ने लगा गंगा और यमुना का जलस्तर, बीते 12 घंटे में यमुना 103 सेंटीमीटर जबकि गंगा 96 सेंटीमीटर बढ़ीं, दोनों नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि से फिर से मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन ने संगम और दोनों नदियों के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। पिछले 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 96 सेंटीमीटर बढ़ा है, जबकि यमुना के जलस्तर में 103 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अचानक दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में फिर से बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। संगम और उसके आस पास की जिन सड़कों और घाटों से पानी नीचे उतर गया था वहां फिर से पानी आने के चलते नावें चलने लगीं हैं। संगम स्थित प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर की चौखट पर गंगा और यमुना ने दस्तक दे दी है। दारागंज की मुख्य सड़क पर गंगा का पानी आने से आवागमन भी ठप हो गया है। सलोरी नागवासुकी रीवर फ्रंट पर खड़ा एक ट्रक भी गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि से डूब गया है。 1- वॉक थ्रू...नाव से संगम क्षेत्र से 2- वॉक थ्रू... दारागंज डूबी हुई सड़क से बाइट --‌ रामाश्रय निषाद, नाविक बाइट --‌ अंकित निषाद, नाविक
0
0
Report

विनोद तावड़े का यूपी दौरा: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति पर बैठक

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 5 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं, जहां वे 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी और सांगठनिक रणनीति पर मंथन करेंगे। विनोद तावडे लखनऊ में मैराथन बैठक करेंगे और तमाम नेताओ से बातचीत भी करेंगे। चुनावी व्यूहरचना बनाने में जुटी भाजपा नए प्रयोगों को धार दे रही है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पहली बार पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं।यहां यूपी के चुनावी और सांगठनिक समीकरणों को मथेंगे। वह दो पालियों में बैठक करने के साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संघ के पदाधिकारियों और अन्य दिग्गजों में मिलकर कार्यकर्ताओं के लिए होमवर्क बनाएंगे। विनोद तावड़े के दौरे के क्या है मायने टिकट काटने जैसे कड़े फैसले लेने पर मंथन कर सकते है दिल्ली-लखनऊ के बीच सेतु सरकार और संगठन में पूर्ण सामंजस्य पर मंथन आंतरिक असंतोष और गुटबाजी का अंत करने की कोशिश गठबंधन और सूक्ष्म संकट प्रबंधन PDA नैरेटिव की काट ढूंढने की कोशिश सपा-कांग्रेस के सोशल इंजीनियरिंग को भेदने पर चर्चा होगी गैर-यादव ओबीसी और रूठे वोटर्स को मनाने पर चर्चा होगी पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर की री-बूट करने पर चर्चा होगी एंटी-इन्कंबेंसी का मुकाबला 2027 की चुनावी हैट्रिक की चुनौती पर चर्चा तावड़े को चुनावी प्रबंधन और संगठन का कुशल खिलाड़ी कहा जाता है। 2024 लोक सभा चुनाव में यूपी के पार्टी को बड़ा झटका लगने के बाद भाजपा ने रणनीति को बदला। अघोषित रूप से तावड़े को यूपी के दौरे पर भेजना शुरू किया। पिछले एक वर्ष से यूपी के चुनावी मनोविज्ञान को समझने के लिए लखनऊ और वाराणसी समेत प्रदेश के कई हिस्सों का दौरा किया। अब पार्टी ने प्रदेश प्रभारी बनाकर साफ कर दिया कि उनके अनुभव और कौशल का चुनावी फायदा 2027 विधान सभा चुनाव में लिया जाएगा। ऐसे में अब विनोद तावड़े पूरी यूपी की सियासी समझ लेकर बैठको का दौर शुरू करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

विदेश राज्यमंत्री राजा भैया ने ई-रिक्शा चला कर लोगों को भावुक कर दिया

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां वैसे तो गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया अपनी सादगी को लेकर के जाने जाते हैं लेकिन उनकी सादगी की दो अलग-अलग तस्वीर भी सामने आई है। जहां पहली तस्वीर में वो कल शुक्रवार दोपहर मनकापुर स्थित मनकापुर कोट पर मुलाकात करने आए। ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार वर्मा के ई-रिक्शा को देखते ही अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सुनील कुमार वर्मा के साथ ई-रिक्शा में बैठे। अपने मनकापुर कोट से ई-रिक्शा को चलाते हुए 1 किलोमीटर दूर तक ले गए और फिर ई-रिक्शा चलाते हुए स्वयं उसमें बैठकर आनंद लेते हुए अपने मनकापुर कोट पहुंचे। जहां पर ई रिक्शा चला रहे सुनील कुमार वर्मा से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना है और उनकी समस्याएं सुनी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग वायरल कर कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के सादगी की जमकर चर्चा कर रहे हैं की एक विदेश राज्य मंत्री होते हुए भी इस तरीके से आम कार्यकर्ताओं का ई-रिक्शा चला रहे हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि "अपने आवास मनकापुर कोट के बाहर सुनील कुमार वर्मा से आत्मीय मुलाकात हुई। उनके ई-रिक्शे में स्वयं बैठकर चलाने का आनंद लिया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं"
0
0
Report

शिवपुरी में डिवाइडर से टकराकर किशोरी 15 फीट उछली, हालत गंभीर

Shivpuri, Madhya Pradesh:डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर गैलेक्सी होटल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में करीब 17-18 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान सिद्धी जैन पुत्री निश्छल जैन के रूप में बताई गई है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्धी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि वह करीब 15 फीट तक हवा में उछल गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर बताई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति क्रिटिकल है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और बच्ची का उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद परिजन और परिचित बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं लोगों ने भी सिद्धी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं
0
0
Report

नेपाल त्रासदी से बची अनूपपुर की दो बेटियाँ, पोखरा से कोतमा लौटेंगी

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर की कोतमा से मंजू माझी के दो बेटियाँ पलक माझी और पल्लवी माझी नेपाल जल त्रासदी में फंस गई थीं। वे ग्वालियर में पढ़ाई/नौकरी कर रही थीं; छुट्टी के मौके पर नेपाल घूमने गई थीं। त्रासदी के दौरान दो दिनों तक उनका संपर्क नहीं हो पाया था, जिससे परिवार चिंता में डूब गया था और सरकार से मदद की गुहार लगाई गई थी। अब दोनों बेटियाँ सुरक्षित हैं और सरकार की मदद से पोखरा में सुरक्षित निकालकर लाया गया है। वे कल कोतमा लौटेंगी। पिता ने दोनों से फोन पर बात की है और परिवार ने राहत की सांस ली है। अब दोनों के सकुशल घर लौटने की प्रतीक्षा है।
0
0
Report
Advertisement

बूढ़ी गंडक राजघाट पुल निर्माण में ब्रेक, समयसीमा से देरी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के जितवारपुर राजघाट पर बूढ़ी गंडक नदी के 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के निर्माण में ब्रेक लग गया है. बिहार में एनडीए सरकार के दोबारा गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान छह माह में पूरा करने का निर्देश दिया था. निर्माण स्थल पर अब आधे से अधिक कर्मी हटा दिए गए हैं और दो पाए व पहुंच पथ का निर्माण बाकी है. स्थानीय लोग दावा करते हैं कि पूरा होने में एक से डेढ़ वर्ष और लग जाएगा. पहले दो वर्ष का समय था, पर अब तीन वर्ष हो चुके हैं. पुल 336.37 मीटर लंबा है; शुरुआत में 10 पाए बनाने की योजना थी, बाद में 12 पाए बनेंगे. इससे जितवारपुर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और बेगूसराय से दरभंगा के बीच दूरी कम होगी. अभी नाव पर निर्भरता रहती है. मजदूरों के अनुसार बन जाने पर वाहनों को आसपास के शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी. विभागीय अधिकारी ने निर्माण की समीक्षा कर अगले वर्ष बरसात से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया है.
0
0
Report

चतरा में गोतस्करी के काले खेल का पर्दाफाश: पिकअप पलटने से 15 गायों की मौत

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बड़े पैमाने पर चल रहे गोतस्करी के काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है। मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलटने से कई गायों की जान चली गई। इस हादसे के बाद इलाके में सक्रिय पशु तस्करों की क्रूरता और उनके नेटवर्क की पोल खुल गई है।चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित पंचमो जंगल के पास यह भीषण हादसा हुआ। तस्कर मवेशियों के पैर बांधकर उन्हें क्रूरतापूर्वक ले जा रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे कंटेनर में दबकर लगभग 15 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशी घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मवेशियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल गायों का पशु चिकित्सकों की टीम से इलाज कराया जा रहा है और मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया चल रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है।
0
0
Report

बीकानेर में नामांकन प्रक्रिया तेज, 31 अगस्त तक दाखिले संभव

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नामांकन प्रक्रिया को लेकर आज फिर बढ़ी चुनावी हलचल! रक्षाबंधन के अवकाश के बाद आज सुबह से नामांकन प्रक्रिया फिर शुरू 31 अगस्त तक प्रत्याशी दाखिल कर सकेंगे नामांकन, अब अगले दो दिनों में बढ़ेगी दावेदारों की भीड़ पहले दिन बीकानेर नगर निगम में 1, नोखा में 2 और श्रीडूंगरगढ़ में 1 नामांकन हुआ था दाखिल अब बड़ी संख्या में प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने की संभावना रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव आयोग के कैलेंडर के अनुसार प्रक्रिया समयबद्ध पूरी करने के निर्देश बीकानेर में अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर जारी है नामांकन प्रक्रिया नामांकन के साथ ही बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी की तस्वीर होगी साफ 31 अगस्त के बाद 1 सितम्बर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 3 सितम्बर तक नाम वापसी और 4 सितम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटन
0
0
Report
Advertisement

इटावा में पिकअप पेड़ से टकराई, चालक राणा प्रताप की दर्दनाक मौत

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है जहां पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस हादसे में पिकअप चालक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुटी है। इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके के अंतर्गत ईश्वरीपुर में उस समय हड़कम्प मच गया जब इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरहीपुर गांव के रहने वाले पिकअप चालक राना प्रताप अपने घर से पिकअप लेकर दुकान की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई पिकअप इतनी तेज थी की पिकअप के टकराने के बाद परखच्चे उड़ गए और चालक राणा प्रताप की पिकअप में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आनन फानन में राणा प्रताप को निकाला लेकिन राणा प्रताप की जब तक मृत्यु हो चुकी थी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल आपदा से लौटे श्रद्धालु सुरक्षित, बिहार-नेपाल की मदद से स्टेशन तक पहुंचे

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - नेपाल आपदा के बाद श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी, पशुपतिनाथ दर्शन और शिवमहापुराण कथा के लिए नेपाल गए थे श्रद्धालु - आपदा के बाद नेपाल के फंस गए थे 104 यात्री, मोबाइल बंद होने से परिजनों से भी टूट गया था संपर्क - श्रद्धालुओं ने बताया—चारों तरफ डर और दहशत का माहौल, तेज बारिश और बाढ़ के पानी से रास्ते हुए बंद - विशेष ट्रेन से डीडीयू जंक्शन पर पहुंचे यात्रियों को डीआरएम के नेतृत्व में दी गई मदद - डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को उपलब्ध कराया गया भोजन नाश्ता और चिकित्सा सुविधा - यात्रियों ने कहा—मौत के मुंह से निकलकर वापस आए, बॉर्डर तक पहुंचने में नेपाल और बिहार प्रशासन ने की मदद - यात्रियों ने महाराष्ट्र सरकार के सहयोग के लिए भी जताया आभार - महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल पर यात्रियों से की थी बात, यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने का दिया था भरोसा - नेपाल, बिहार और सीतामढ़ी के लोगों के सहयोग को भी यात्रियों ने सराहा - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए की विशेष व्यवस्था - DRM उदय सिंह मीणा बोले—पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और खान-पान की व्यवस्था पर पूरा ध्यान - डीडीयू जंक्शन पहुंचे थे पटना कुर्ला ट्रेन से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालु. Byte : नेपाल से लौटे श्रद्धालु Byte : उदय सिंह मीणा, डीआरएम, पीडीडीयू नगर, चंदौली.
0
0
Report

दी रोज़ग्रोव स्कूल बुगरासी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Ajay GargAjay GargFollow14m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:--खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत बुगरासी (बुलंदशहर) दी रोज़ग्रोव स्कूल, बुगरासी में हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में आफिया, अरूबा एवं इलमा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अक्षय, अफसान एवं अरशान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी क्रम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में इनायत, फातिमा, रिमशा, हिबा एवं अन्य खिलाड़ियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखते ही बन रही थी। प्रतियोगिताओं के समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एन. के. शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना का भी विकास होता है। प्रधानाचार्य एन. के. शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, प्रेरणा और खेल भावना से भरपूर यादगार अवसर बन गया।
0
0
Report

PHED Budget Crisis Reemerges, Contractors Warn with Direct Alert

Jaipur, Rajasthan:PHED में फिर से बजट संकट गहरा गया है. जल जीवन मिशन में फिर से करोडो का भुगतान अटका हुआ है, जिसके बाद फिर से संवेदक आंदोलन की राह पर है. अबकी बार फिर से संवेदकों ने PHED को पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है. जल्द ही पानी वाले महकमे में संवेदक आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं! दो बार समझौता हो चुका- राजस्थान में एक बार फिर से जलदाय विभाग के संवेदक आंदोलन की राह पर है. वजह संवेदकों का अटका हुआ payment. संवेदकों ने एक बार फिर जलदाय प्रशासन को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है. यूनियन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने PHED को पत्र लिखकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जलापूर्ति प्रभावित होती है तो ठेकेदार जिम्मेदार नहीं होंगे. ठेकेदारों द्वारा लगातार कार्य का प्रयास किया जा रहा. भुगतान ना मिलने से ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो रही. इससे पहले भी संवेदकों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. संघर्ष समिति से दो बार समझौता हो चुका. लेकिन अब समय पर भुगतान नहीं मिलने पर संघर्ष समिति सितंबर में फिर से आंदोलन सक सकती है. 10 लाख श्रमिक प्रभावित- पीएचईडी से हुए समझौते के बाद बड़े और छोटे प्रोजेक्ट्स के लिए 1 हजार करोड़ का भुगतान किया था. लेकिन 2500 करोड़ अभी भी जारी नहीं किए, जिसके बाद ठेकेदार फिर से आंदोलन की राह पर है. 3 साल से JJΜ में payment अटका हुआ था. समय पर बजट नहीं मिलने से 3 हजार कॉन्ट्रेक्टर्स के 10 लाख श्रमिक प्रभावित हो रहे है. बजट को लेकर एसोसिएशन ने मंत्री, प्रमुख सचिव और JJएम MD से गुहार लगाई है. जल्द बजट जारी किया जाए, ताकि प्रोजेक्ट्स और पेयजल आपूर्ति प्रभावित ना हो. JJएम में घोटालों की वजह से रुका payment- राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले में करोड़ों के घोटाले हुए. इसी कारण केंद्र सरकार ने payment रोका. केंद्र ने साफ किया था कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक केंद्र से बजट जारी नहीं होगा. इसके बाद सरकार की जल जीवन मिशन की कार्रवाई चल रही है. कॉन्ट्रेक्टर्स का कहना है कि जिसने घोटाला किया, उसके खिलाफ एक्शन ले, लेकिन जो इस घोटाले में शामिल नहीं, उसका भुगतान किया जाए. नोट-इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top