230001
Pratapgarh- पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया का ज्ञापन
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ - पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया का ज्ञापन,छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग की गई और पत्रकार के परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष आशुतोष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में यह ज्ञापन सौंपा गया। #Pratapgarh #JournalistMurder #MukeshChandrakar #PressFreedom0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र: पंवार ने 11 शिकायतों में से 9 का निपटारा, 9.27 करोड़ सड़क मंजूर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पंचायत एवं विकास विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एजेंडे में शामिल 11 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि दो मामलों में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। ठगी के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की संपत्ति अटैच करने के निर्देश कष्ट निवारण समिति की बैठक में 11 में से 9 शिकायतों का निपटारा, अमीन सड़क के लिए 9.27 करोड़ मंजूर। गांव रतगल निवासी जसविंद्र सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने पुलिस को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद भुगतान नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर की संपत्ति अटैच करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर रजिस्ट्री करवाने, पैसे नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। मंत्री ने अमीन जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 9.27 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने की जानकारी भी दी। वहीं, फूला रानी की दुकान का फिजिकल वेरिफिकेशन कर 15 दिन में रिपोर्ट देने और रामगढ़ रोड निवासी की शिकायत पर गौचरान भूमि की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए। बैठक में 15 लाख रुपये कीमत के 19 तोले सोने के जेवर चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर बरामद करने पर पुलिस की प्रशंसा की गई। गांधी नगर निवासी महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी मंत्री ने संतुष्टि जताई। साथ ही शाहाबाद शहर के सभी पार्कों की 15 दिनों में सफाई करवाने के निर्देश दिए।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में 24 वर्षीय मुकेश मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा की श्रीराम कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मुकेश मीणा के रूप में हुई है, जो बांसवाड़ा जिले के घोड़ी तेजपुरा गांव का निवासी था और निम्बाहेड़ा के श्रीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद कालू सेन ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से शव को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।0
0
Report
रीवा विश्वविद्यालय में NSUI के प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटर कैनन से रोका, तनाव बढ़ा
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में विभिन्न छात्र समस्याओं, कथित अनियमितताओं और NSUI के छात्र स्वागत समारोह के लिए सभागार की अनुमति में कथित दोहरे मापदंड के विरोध में NSUI ने विश्वविद्यालय घेराव का ऐलान किया था। जहां आज जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वहीं प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की भी बात सामने आई है। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी मांगों और छात्र समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है, जबकि पुलिस-प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छात्र संगठन और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में कांग्रेस का विरोध: सीईसी इस्तीफा और वोटर लिस्ट हेरफेर की मांग
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। शहर के अरवल मोड़ से समाहरणालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकला और केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया जा रहा है। शहर के अरवल मोड़ से शुरू होकर यह मार्च समाहरणालय तक पहुंचा। जहां कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विशेष पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बहाने सुनियोजित तरीके से वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह से सत्ताधारी दल के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा को चुनाव जीताने के लिए वोटर लिस्ट से चुन-चुनकर नाम काटे जा रहे हैं। नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 में ऐसी बेतुकी शर्तें जोड़ दी गयी हैं कि पिछले पुनरीक्षण में माता-पिता का नाम था या नहीं! प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यह विरोध केवल जहानाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। कांग्रेस ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संसद से लेकर विधानसभाओं तक केंद्र सरकार को घेरा जाएगा।0
0
Report
खाटूश्यामजी में भव्य रासलीला: भक्तिमय माहौल में निरंतर आयोजन
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी, सीकर जिले के खाटूधाम में भव्य रासलीला का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है. हॉस्पिटल चौराहा स्थित कानपुर धर्मशाला में 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रासलीला का आयोजन हो रहा है. वृंदावन के कथा व्यास भुवनेश्वर वशिष्ठ भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनोहारी वर्णन एवं मंचन कर रहे हैं. रविवार रात रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण जन्म, रासलीला और पूतना वध का मार्मिक मंचन किया गया. सोमवार रात श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन होगा. कालिया नाग के मर्दन और श्रीकृष्ण के नृत्य का प्रसंग भी प्रस्तुत किया जाएगा. आगामी दिनों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का मंचन होगा. रासलीला का आयोजन वैद्य परिवार की ओर से किया गया है. रामअवतार शर्मा एवं पवन शर्मा (वैद्य) की ओर से आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. रासलीला में खाटूश्यामजी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.0
0
Report
लोहरदगा में मतदाता सूची गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- मतदाता सूची और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोहरदगा जिला मुख्यालय मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं समेत कई नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस लीडर ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट के अधिकार से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब मिलना चाहिए। इन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस ने 28 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। वहीं निर्वाचन आयोग इन आरोपों से अलग अपना पक्ष रख चुका है और SIR से जुड़े निर्णयों को आयोग की सामूहिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है。0
0
Report
Advertisement
रेलवे दीवार से आवागमन ठप, सुजानगढ़ में भारी प्रदर्शन
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। रेलवे द्वारा दीवार बनाने से बंद हुआ आवागमन वार्ड नं 57 के सैकड़ों लोग हुए घरों में कैद रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन पूर्व सभापति सिकंदर अली खिलजी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन नगर परिषद में सभापति मदन लाल गुलेरिया और आयुक्त महेंद्र सिंह चारण को सौंपा ज्ञापन सुजानगढ़। सुजानगढ़ शहर के वार्ड संख्या 57 के न्यू प्रगति नगर, सम्राट होटल के सामने व आउटर सिग्नल के पास में रेलवे लाइन के समीप बसे लोगों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा क्षेत्र में दीवार खड़ी कर दिए जाने से बस्ती के करीब 100 घरों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है, जिसके चलते हजारों लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। आक्रोशित वार्डवासियों ने पूर्व नगरपरिषद सभापति सिकंदर अली खिलजी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से अविलंब रास्ता उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई। सरकारी रास्तों पर अतिक्रमण और रेलवे की दीवार से बढ़ी मुसीबत प्रदर्शनकारी मोहल्लेवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से रेलवे की खाली भूमि का उपयोग आवागमन के लिए करते आ रहे थे। अब रेलवे द्वारा चारदीवारी का निर्माण कर देने से उनका निकलना पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस क्षेत्र की प्लॉटिंग हुई थी, तब सरकारी रास्ते छोड़े गए थे, लेकिन कुछ रसूखदार व बाहुबली लोगों ने उन रास्तों पर अवैध रूप से कब्जा कर उन्हें अवरुद्ध कर दिया है। वर्तमान में क्षेत्र के लगभग 5 से 6 हजार लोग रास्ते के अभाव में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं तथा उनकी स्थिति पिंजरे में बंद पक्षियों जैसी हो गई है। विरोध प्रदर्शन के उपरांत वार्डवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरपरिषद पहुंचकर सभापति मदन गुलेरिया व आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकारी रास्तों से अतिक्रमण हटवाकर मोहल्ले के लिए स्थायी मार्ग सुलभ कराने की मांग रखी। इस दौरान सभापति ने नागरिकों की परेशानी को गंभीरता से सुनते हुए समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बाइट सिकंदर अली खिलजी, पूर्व सभापति (दाढ़ी में) बाइट विनोद शांडिल्य, वार्ड वासी बाइट गायत्री प्रजापत, वार्ड वासी0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में वैभवी राजोरा हत्याकांड: निष्पक्ष जांच की मांग ज्ञापन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला तेली-साहू महासभा की ओर से उदयपुर के वैभवी राजोरा हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने आरोप लगाया कि वैभवी को बहला-फुसलाकर दूर ले जाया गया और बाद में हत्या कर शव अस्पताल में छोड़ दिया गया। परिजनों के पहुंचने पर वैभवी की मौत हो चुकी थी। समाज ने शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप भी लगाया। महासभा ने मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग रखी。0
0
Report
झारखंड में AI-रोबोटिक डिजिटल हेल्थ से सुधार: दो दिनी अंतरराष्ट्रीय हेल्थ टेक कॉन्क्लेव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI, रोबोटिक तकनीक और डिजिटल हेल्थ को बड़े स्तर पर जोड़ने की तैयारी में है। इसी कड़ी में रांची के होटल में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हेल्थ टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवर और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। साथ ही, देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियां भी इसमें हिस्सा लेंगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के जरिए झारखंड में नई और आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें AI, डिजिटल हेल्थ और रोबोटिक तकनीक को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि रोबोटिक तकनीक के जरिए जटिल ऑपरेशन को कम समय में करने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही, लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी से संबंधित कल यानी मंगलवा को स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे。0
0
Report
Advertisement
पारोली पंचायत परिसीमन पर ज्ञापन, पुरानी रोलाहेड़ा में शामिल करने की मांग
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम पारोली के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पारोली को पुनः पुरानी पंचायत रोलाहेड़ा में शामिल करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि परिसीमन के दौरान उन्होंने लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उसका समाधान किए बिना गांव को नई पंचायत में शामिल कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार नई पंचायत का रास्ता पारोली से विपरीत दिशा में है, जिससे चित्तौड़गढ़ जाने के लिए भी ग्रामीणों को पहले नई पंचायत की ओर जाना पड़ता है और फिर लंबा चक्र लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी सभी चुनावों में सामूहिक मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है。0
0
Report
सीकर में सरसों चोरी: फतेहपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर चोरी की वारदात का खुलासा सीकर की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने कृषि उपज मंडी फतेहपुर में हुई सरसों चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 प्लास्टिक बोरियों में भरी सरसों बरामद की है और वारदात में काम में लिया गया टेंपो भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार बागास निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कृषि उपज मंडी फतेहपुर स्थित मेसर्स वीरेंद्र ट्रेडिंग संस्थान में रखी सरसों की बोरियां चोरी हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने नूर मोहम्मद, जाहिद और समीर निवासी वार्ड संख्या 30, साई बाजार, फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की सरसों बरामद कर ली है。0
0
Report
धमाकेदार CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत चुनावों की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:सीएम की बाइट आज के कार्यक्रमों से लीजिये कांग्रेस के विजुअल भी आज के प्रदर्शन से ले सकते हैँ एंकर पंचायत चुनाव की रणभेरी से पहले ही प्रदेश में सियासी पारा फिर हाई हो गया है शहरी निकायों की बड़ी जीत के बाद बीजेपी पंचायतराज चुनावों की तैयारी में जुटी है,,तो कांग्रेस चुनाव आयोग के बहाने भाजपा के खिलाफ आग उगल रही है वीओ पहले शहरी निकायों में एतिहासिक जीत और अब सीएम के ताबड़तोड़ दौरे शहरी निकायों की सफलता को भाजपा अब पंचायतीराज के चुनाव में भी दोहराने के लिए कमर कस चुकी है पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने में जुटी है गांवों में कमल खिलाने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है तारीखों के एलान से पहले ही सीएम ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है,,,, कमान खुद सीएम भजनलाल शर्मा ने संभाल रखी है शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आने के साथ ही सीएम की हर तरफ सक्रियता देखी जा रही है प्रतापगढ से लेकर उदयपुर तक,और सूरतगढ से लेकर भरतपुर खैरथल तक भजनलाल शर्मा जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहते हैं,इसलिए न रूक रहे हैं और न ही थक रहे हैं बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ पहले दस नगर निगमों में तूफानी प्रचार और रोड शो कर सीएम ने बीजेपी के पक्ष में इकतरफा माहौल खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है नतीजा दस में से नौ नगर निगम जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया सीएम भजनलाल शर्मा की उपलब्धि विरोधी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं उनके गृह क्षेत्र में कांग्रेस अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मेयर नहीं बना पाई गहलोत अपने ही शहर में अपना जादू नहीं बिखेर पाये अब भजनलाल सरकार की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं सीएम भजनलाल शर्मा विपक्ष के आरोपों की परवाह किये बगैर फिर मैदान में आ डटे हैं घंटों की हवाई यात्रा फिर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास जनता से आत्मीय मुलाकात के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबा संवाद यानी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा फिर चुनावी मोड में आ चुकी है बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ एक तरफ सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंचायतों में जीत की मुनादी करने के लिए भाजपा बेकरार है,तो दूसरी ओर पार्टी आलाकमान के निर्देश पर चुनाव आयुक्तों के खिलाफ धरने प्रदर्शन करती कांग्रेस विपक्ष के पास गांवों में जनसमर्थन तो है,पर उसे जीत में बदलने का माददा फिलहाल कहीं दिखाई नहीं पड़ता गुटों में बंटी हुई कांग्रेस न रणनीति बना पा रही है,n और न ही वरिष्ठ नेताओं को फील्ड में तैनात कर जनता को ये संदेश दे पा रही है कि वो शहरों में हुई हार का बदला गांवों की जीत से लेगी बस कांग्रेस का संगठन ढर्रे से बाहर निकल ही नहीं पा रहा प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा एक तरफ सचिन पायलट तो दूसरी तरफ अशोक गहलोत के खेमे के बीच बुरी तरह फंसे हैं0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस ने प्रदर्शन कर CEC का मांगा इस्तीफा गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, प्रभारी संजय दत्त, पूर्व सांसद राज बब्बर समेत कई नेता प्रदर्शन में हुए शामिल कांग्रेसियों ने CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला देशभर में चोरी से बनी है भाजपा की सरकार- संजय दत्त जब तक ज्ञानेश कुमार रहेगा CEC तब तक देश मे नही हो पाएगा निष्पक्ष चुनाव- कांग्रेस हरियाणा में भी हुई चुनाव में धांधली- राज बब्बर0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस-चुनाव आयोग इस्तीफा मांग तीव्र प्रदर्शन: लोगों ने पुतला जलाया
Yamuna Nagar, Haryana:आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरुण मुलाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ की नारे लगाए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं का घमंड सातवें आसमान पर है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर। उन्होंने कहा कि तीन चुनाव आयुक्त में से दो ने सरकार को पत्र लिखा था। उसी के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके सीधे-सीधे आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मात्र 14000 मतों के अंतर से कांग्रेस की सरकार बनने से रोका गया। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव परिणाम की गिनती शुरू हुई तो 75 सीटों पर कांग्रेस आगे थी, जब पोस्टल बैलेट खुले और जब-जब भी पोस्ट बैलेट में जिसकी सरकार बनती दिखती है उसी की सरकार बनती है, लेकिन हमारे साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का आईटी सेल बीजेपी का आईटी सेल है।_s_s_s_ चुनाव आयोग पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, हरियाणा में दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए, जहां-जहां भी वोट चोरी हुए हैं वहां लोकसभा , विधानसभा दोबारा चुनाव करवाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का चुनाव आयोग बनकर रह गया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार है वह केरल कैडर के हैं उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं और वह बीजेपी की टिकट बांट रहे हैं। वही अंबाला के सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि कांग्रेस की एक ही मांग है वह लोकतंत्र को जीवित रखना चाहती है चुनाव आयोग के इस्तीफा की मांग कर रही ,है उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग का पुतला जलाया और उनके इस्तीफा की मांग की。0
0
Report
धनबाद में सरकारी नोकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी हिरासत में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में सरकारी नोकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़ समेत कई थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की रकम ली। कुछ लोगों को कथित तौर पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिए गए। जांच के दौरान इन दस्तावेजों के फर्जी होने का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पंकज गुप्ता लंबे समय से ठगी का काम कर रहा था और इस मामले में उसके भाई की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप भी सामने आए हैं वही डीएसपी लाॅ इन ऑडर ने बताया कि बैंक मोड़ निवासी पंकज गुप्ता पर कई जिलों के लोगों से ठगी करने के आरोप हैं। पीड़ितों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
