icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow25 Nov 2024, 10:03 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एसआईटी ने अयोध्या ट्रस्ट की जमीन खरीद और दान खर्च की जाँच के निष्कर्ष

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में अब तक कि एसआईटी जांच में कई चीज़ों का हुआ खुलासा चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों में से जिन लोगों ने महंगे फोन और गाड़ियां ली हैं, उनके वित्तीय स्रोतों की जांच पूरी मंदिर के रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर जिसके पास सीसीटीवी फुटेज की पूरी जिम्मेदारी है, की भूमिका जांच के केंद्र में है कि फुटेज कब और क्यों बंद और चालू किए गए इसकी जांच पूरी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बिना अनुमति जिले से बाहर जाने से रोक दिया गया है। उन संदिग्ध कर्मियों के को भी जिला छोड़ने पर अनुमति लेने की हिदायत दी है, जिनके नाम गबन प्रकरण में सामने आए हैं एसआईटी ने दानपात्रों की धनराशि के उपयोग और अनावश्यक खर्चोंの जांच करने के लिए ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के पहले से अब तक की भूमि खरीद से संबंधित सभी मामलों की पड़ताल की गई इस दौरान वर्ष 2021 तक के पुराने रिकॉर्ड और इनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की गई उन बैंक अधिकारियों को भी बुलाया, जिनमें धनराशि का लेन-देन हुआ था एसआईटी ने छह दिनों की जांच के निष्कर्ष तय कर लिए ट्रस्ट ने वर्ष 2021 से अब तक लगभग 44 एकड़ जमीन खरीदी है, जिनमें से कई भूखंडों की कीमत काफी अधिक दी गई। एसआईटी ने इसकी आवश्यकता काे लेकर सवाल किए। वास्तविक कीमत जानने के लिए पूर्व स्वामियों को और खरीद प्रक्रिया में शामिल रहे कुछ लोगों को भी बुलाया साथ ही जिन बैंकों के माध्यम से धनराशि का ट्रांजैक्शन किया गया, उनके अधिकारियों को रिकार्ड सहित बुलाया गया था
0
0
Report

बगहा में International Yoga Day अवसर पर योग शिविर, स्वास्थ्य के लिए सामूहिक योगाभ्यास

Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी औऱ गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा योग शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में SSB DIG हरी प्रकाश के साथ SP राजेश कुमार औऱ SDM चांदनी कुमारी के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों औऱ जवानों नें भी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे का योगाभ्यास किया।“करें योग, रहें निरोग” संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नियमित योग के महत्व को समझा। दरअसल दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है लिहाजा नेपाल सीमा पर स्थित बगहा में भी शहर से लेकर गाँव तक योगमय माहौल है। बताया जा रहा है की बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर, मंगलपुर स्थित एसएसबी 21वीं बटालियन मुख्यालय समेत एसएसबी 65 वीं वाहिनी मुख्यालय में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया। बताद दें की गोरखपुर - बेतिया मुख्य सड़क NH 727 किनारे मंगलपुर स्थित एसएसबी 21वीं बटालियन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी हरिप्रकाश, कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत सहित अधिकारियों औऱ जवानों ने सामूहिक योग किया। वहीं एसएसबी 65 वीं वाहिनी मुख्यालय बेतिया में कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया । बगहा कोर्ट परिसर में भी न्यायाधीशों औऱ न्यायिक कर्मियों ने सामूहिक योग कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। सबसे बड़ी बात यह है की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ आयु के लिए योग) के नाम रखी गई है। इसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में लोगों को स्वस्थ, सक्रिय, आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने में योग की भूमिका को रेखांकित किया गया है। बाइट - हरि प्रकाश, डीआईजी, एसएसबी
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में चैन छीनतई गैंग का आतंक जारी, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे चैन छीनतई गिरोह का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र मे चैन छीनतई की घटना हो ही रही है, हालांकि पिछले हप्ते पुलिस ने चैन छीनतई गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा जिसके बाद सामान रिकॉवरी के दौरान देर रात एक सदस्य ने पुलिस की पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी करवाई करते हुए उस के पैर मे गोली मारी, जिसके बाद उसका इलाज एमजीएम अस्पताल मे चल रहा है, मगर ताज़ा मामला सिदगोड़ा थाना का है, जंहा सूर्य मंदिर के पास मौरिंग वाक पर एक महिला से चैन की फिर छीनतई हो गईं, जिसके बाद मंदिर परिसर मे लगे सीसी टीवी को देखा गया मगर उसने उसकी पहचान नहीं हो पाई है, जिसके बाद सिदगोड़ा पुलिस को सूचना दी गईं, पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामले की छानबीन मे जुट गईं है, देखना यह है कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा करती है, शहर मे छीनतई गैंग सक्रिय है, और आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहें है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में योग दिवस: मुस्लिम महिलाओं सहित हजारों ने किया योगाभ्यास

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम महिलाओं और मुस्लिम छात्रों ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज विश्व स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग को वैश्विक पहचान दिलाकर भारत की प्राचीन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने सभी जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।महापौर अजय कुमार ने कहा कि आज 180 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा विश्व योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहा है। योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, एकता और भारतीय संस्कृति के गौरव का संदेश देने वाला रहा。
0
0
Report

बागपत में योग दिवस: यमुना घाट पर भव्य योग कार्यक्रम

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुना घाट पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री केपी मलिक, जिलाधिकारी अस्मिता लाल समेत जिले के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भी योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बागपत के यमुना घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राज्यमंत्री केपी मलिक और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न योगासन किए। इस दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक ने योग की महत्ता और उसकी प्राचीन भारतीय परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज यह एक जनआंदोलन तथा त्योहार का रूप ले चुका है। कार्यक्रम में लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report

ईदगाह हिल्स में मुस्लिम महिलाओं द्वारा योगाभ्यास, सामाजिक समरसता का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल में बुर्के में योग करती दिखीं मुस्लिम महिलाएं, फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश भोपाल, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ईदगाह हिल्स स्थित परिसर में मुस्लिम महिलाओं द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और स्वास्थ्य, जागरूकता तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया。 योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर शकिला ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए महिलाओं से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। धर्म सेवा समिति के राकेश कुकरेजा ने कहा कि "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।" संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी भगवान दास ढालिया ने कहा कि "मुस्लिम महिलाओं द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया यह योगाभ्यास सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ भारत के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है।" सुरैया बाजी ने कहा कि योग मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने महिलाओं से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन राइड में गैंग के सदस्य आरिफ अहमद को गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत रोडवेज में अवैध वसूली करने वाले एसटीडी गैंग के मुख्य सदस्य आरिफ कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरिफ पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि झालावाड़ निवासी आरिफ अहमद एसटीडी गैंग के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत का करीबी था और रोडवेज में वसूली गतिविधियों में शामिल था। ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत पुलिस ने पहले गैंग के सरगना सहित 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरिफ फरार हो गया था। जांच में सामने आया था, कि यह गिरोह रोडवेज परिचालकों से अवैध वसूली करता था और विजिलेंस टीम की कार्रवाई से जुड़ी सूचनाऐं लीक कर उन्हें सचेत कर देता था। गैंग द्वारा प्रत्येक परिचालक से 200 रुपए प्रतिदिन तक वसूली की जाती थी। पैसे नहीं देने पर विजिलेंस टीम द्वारा कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी आरिफ अहमद से गिरोह की अन्य गतिविधियों और नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है。
0
0
Report

जिले भर में 12वें योग दिवस पर उत्साह: योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संदेश

Karauli, Rajasthan:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिलेभर में उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम से लेकर ग्राम पंचायतों, ब्लॉक मुख्यालयों, सरकारी कार्यालयों और संस्थानों तक सामूहिक योगाभ्यास हुआ। Yoga for Healthy Ageing थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस जवानों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में सुबह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, प्राणायाम तथा ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीना, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंदू देवी जाटव, मुकेश दाधीच, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के सीएमएचओ कार्यालय, सिटी पार्क, ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा विभिन्न विभागीय परिसरों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन अवसर पर सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ समाज के निर्माण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए मतदान जागरूकता की शपथ ली। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव एवं चिंता कम होती है, हृदय और श्वसन तंत्र स्वस्थ रहता है तथा वृद्धावस्था में भी व्यक्ति सक्रिय और स्वस्थ जीवन जी सकता है।
0
0
Report

झुंझुनूं मलसीसर की जर्जर पानी टंकी ध्वस्तीकरण: सुरक्षा मानकों की चूक वायरल वीडियो से उजागर

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मलसीसर में जर्जर पानी की टंकी ध्वस्तीकरण पर उठे सवाल बिना बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों के गिराई गई टंकी वायरल वीडियो में टंकी के पास खड़े दिखे लोग मौके पर नहीं दिखा पुलिस जाब्ता और चेतावनी बोर्ड सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर लोगों में नाराजगी लंबे समय से जर्जर हालत में थी पानी की टंकी झुंझुनूं झुंझुनूं जिले के मलसीसर कस्बे में जर्जर पानी की टंकी के ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टंकी गिराने के समय मौके पर ना तो पर्याप्त बैरिकेडिंग दिखाई दे रही है और ना ही चेतावनी बोर्ड या पुलिस जाब्ता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पानी की टंकी लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी और इसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। कस्बेवासी काफी समय से इसे हटाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने टंकी का ध्वस्तीकरण तो कर दिया, लेकिन जिस तरह सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि ध्वस्तीकरण के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। वायरल वीडियो के बाद विभागों के बीच समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों को पर्याप्त सूचना दिए बिना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना टंकी को गिराया गया। लोगों का कहना है कि टंकी हटने से खतरा तो टल गया, लेकिन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया बेहद लापरवाहीपूर्ण रही।
0
0
Report
Advertisement

सलखन के फॉसिल्स पार्क में योग दिवस उत्साह: स्वस्थ भारत के लिए संकल्प

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के सलखन स्थित विश्व विख्यात फॉसिल्स पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। करोड़ों वर्ष पुराने प्राकृतिक धरोहर स्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री, जिलाधिकारी चर्चित गौर, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी समेत जिले के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। दुनिया के सबसे पुराने फॉसिल्स पार्क से योग का संदेश पूरे जनपद में गूंजता दिखाई दिया। प्रकृति, इतिहास और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब सोनभद्र के सलखन स्थित विश्व धरोहर फॉसिल्स पार्क परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। करोड़ों वर्षों के इतिहास को समेटे इस स्थल पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने योग को भारत की ऐतिहासिक और विश्व को दिशा देने वाली परंपरा बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विस्तार से योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से प्रतिदिन योग अपनाने की अपील की। योग दिवस के इस विशेष आयोजन में जिलाधिकारी चर्चित गौर, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी चर्चित गौर ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में योग व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने का संदेश दिया। दुनिया के सबसे पुराने फॉसिल्स पार्क के रूप में पहचान रखने वाले सलखन में आयोजन यह कार्यक्रम केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्वास्थ्य चेतना के संगम का भी प्रतीक बना। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला तथा सैकड़ों प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
0
0
Report

आजमगढ़ में गहने साफ करने के बहाने लुटरे गिरफ्तारित; मुठभेड़ में एक घायल

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव में महिलाओं को गहने साफ और चमकाने का झांसा देकर सोने के आभूषण हड़पने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती देर रात पुलिस मुठबड़ के दौरान बिहार के शातिर अपराधियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद गिरोह के कब्जे से सोने की चैन, दो कान के झाल, अवैध तमंचा और तीन जिंदा व खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। मामले की शुरुआती जांच के अनुसार गिरोह अन्य साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में महिलाओं को पुराने गहने साफ करने और चमकाने का झांसा देकर लूट करते थे। घायल अपराधी की पहचान चाहत कुमार (कटिहार) और दूसरे की पहचान मुन्ना शाह (कटिहार) के रूप में हुई है; घायल को अस्पताल भेजा गया है। आगे पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी नई जानकारी मिली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने सूत्रों पर लगातार काम शुरू किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top