करोड़ों रुपए का विकास कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
Lattara, Uttar Pradesh:मानिकपुर प्रतापगढ़- आदर्श नगर पंचायत मानिकपुर का आदर्श घोटाला। जिले के जिम्मेदार इस प्रकरण को अपने संज्ञान में लें तो नगर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, जेई सहित ठेकेदार हो जाएंगे बेनकाब। वार्ड नंबर 6 में डिहवा चौराहे पर सड़क के दोनों साइड पटरियों पर मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत इंटरलॉकिंग नाला, व प्राइमरी स्कूल का सुंदरीकरण कराया गया। जिसका बजट लगभग दो करोड रुपए का था। सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
