230001
बैनर के लोहे का एंगल चोरी करने का मामला
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में महुली इलाके में सड़क पर लगे बैनर और पोस्टर के लोहे के एंगल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर आधी रात को सीसीटीवी में कैद हुए, जब वे बैनर उतारकर उसके एंगल को अपने ई-रिक्शा में लाद रहे थे। चोरी के बाद जब लोगों ने इलाके में अपने पोस्टर और एंगल गायब देखे, तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीसीटीवी footage की जांच की गई और चोरों की पहचान हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रेकिंग: नारायणपुर के चारभाट में प्राइवेट विमान क्रैश, धुएं का गुबार, राहत बचाव बाधित
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - नारायणपुर के चारभाट (आरा पहाड़) में प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश की सूचना, पहाड़ के ऊपर धुँए का दिख रहा गुबार, मौके पर स्थानीय पुलिस बल राहत एवं बचाव के लिए रवाना, चारों तरफ पहाड़ी से घीरे होने के कारण राहत एवं बचाव टीम नहीं पहुंच पा रही मौके पर।0
0
Report
बादाम वाले वीडियो के बाद बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड में बड़ा एक्शन, दो अधिकारी हटे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक बादाम वाले वीडियो ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में हड़कंप मचा दिया है। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी गाज गिराई है। बिलासपुर के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में फाइल ढूंढने के लिए एक युवक का बादाम नुस्खा वायरल होना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरअसल, फाइलें दबाने और काम में देरी से परेशान एक युवक ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। उसने अधिकारी की टेबल पर बादाम रखते हुए कहा था कि बादाम खाइए ताकि याददाश्त तेज हो और मेरी फाइल मिल सके। 1 साल 4 महीने से युवक अपनी फाइल को लेकर परेशान था। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। कार्यालयीन काम में लापरवाही, देरी और फाइलों को दबाने के आरोपों के प्राथमिक तौर पर सही पाए जाने के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है। संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उनके साथ ही सहायक पुन्नम बंजारे पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों ही अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह मामला प्रशासन के लिए एक कड़ा संदेश है कि जनता के काम में देरी और फाइलों को लटकाना अब भारी पड़ेगा। सोशल मीडिया पर जिस तरह से एक आम आदमी ने सिस्टम की याददाश्त पर तंज कसा, उसने विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब देखना यह होगा कि इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली में कितना सुधार आता है।0
0
Report
श्योपुर गांवों में नरवाई की आग से चारे-भूसे में नुकसान, ग्रामीणों ने बुझाई आग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर गांवों में नरवाई की आग से चारे-भूसे में नुकसान, ग्रामीणों ने बुझाई आग0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी में उज्जैन के संदीपनी आश्रम में श्रीकृष्ण की सेवा में बदलाव
Ujjain, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी में भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में बदलाव, पंखे से हवा, ठंडे जल से स्नान और शीतल भोग की व्यवस्था उज्जैन शहर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं में भी देखने को मिल रहा है। उज्जैन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने के बाद सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में विशेष बदलाव किए गए हैं। आश्रम में भगवान को बाल स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है, इसलिए गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए खास व्यवस्थाएं की गई हैं। भगवान को ठंडे पानी से स्नान कराया जा रहा है, वहीं उनके समक्ष पंखे लगाए गए हैं और ठंडे जल की मटकी भी रखी गई है। भोग में भी बदलाव करते हुए गरिष्ठ पदार्थों की जगह शीतल और हल्के खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। भगवान को मौसमी फल, छाछ, मट्ठा, ठंडा दही, मीठा दही और श्रीखंड का भोग लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही वस्त्रों में भी परिवर्तन किया गया है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए भगवान को हल्के और सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं, जिनमें कम कारीगरी हो ताकि पर्याप्त हवा लग सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो। आश्रम के पुजारियों के अनुसार, बाल स्वरूप में सेवा होने के कारण मौसम के अनुसार भगवान की दिनचर्या और सेवा पद्धति में बदलाव किया जाता है, क्योंकि बच्चों पर मौसम का प्रभाव अधिक होता है। भीषण गर्मी के बीच भगवान की सेवा में किए गए ये विशेष इंतज़ाम श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।0
0
Report
बस्तर की महिलाएं स्व सहायता समूहों के उत्पाद ऑनलाइन मार्केटप्लेस तक पहुँचने लगीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में महिला स्व सहायता समूहों के प्रोडक्ट अब ई कॉमर्स वेबसाइट तक पंहुचने लगे है, इसके लिए प्रशासन के द्वारा महिला समूहों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि स्व सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों को बेहतर दामों में बेच सके, हाल ही में शासन ने महिला स्व सहायता समूहों के लिए 36 कला नाम से ब्रैंड की भी शुरूआत की गई थी, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के जरिए स्व सहायता समूहों की महिलाएं बस्तर के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में कामयाब हुई है, प्रशासन का अनुसार इस पहल के कारण ही जिले में 35 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है, फिलहाल जिले में लघु उद्योग में महिलाएं वेल मेटल से बने प्रोडक्ट, तीखुर पॉउडर, जैसे प्रोडक्ट को ई कॉमर्स वेबसाइट में बेच रही है इसके अलावा कैंटीन और कृषि के काम भी महिलाओं के द्वारा जिले के किए जा रहे है ।0
0
Report
दिल्ली में हाथरस हत्याकांड: मुख्य आरोपी कमल और गौरव गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस-पत्रकार हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमल, गौरव दिल्ली में गिरफ़्तार अशोक विहार थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हुई थी हत्या दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था घोषित हाथरस के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू हत्याकांड के दो आरोपियों कमल और गौरव को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है... अशोक विहार थाना पुलिस ने उन्हें अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है.... प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू, जो शहर के गली जै राधे निवासी थे, की हत्या 6 अप्रैल को की गई थी... उनका शव अगले दिन सादाबाद-जलेसर रोड पर एक गंदे नाले में मिला था... जांच में सामने आया कि सोनू की हत्या बीएच ऑयल मिल रोड स्थित कमल की फैक्ट्री में की गई थी... शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी बदमाश कमल और गौरव ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था... अब तक इस हत्याकांड से 10 आरोपी हाथरस पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.... जिनमे से 6 आरोपी खाकी के ऑपरेशन लंगड़ा ka शिकार हो चुके हैं... तो वहीं हाथरस पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल और गौरव की आटा फैक्ट्री को सीज कर दिया था... इसी फैक्ट्री में दोनों आरोपियों ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की बेरहमी से पिटाई की थी... जिसके मौत होने के बाद आरोपियों ने सोनू के शव को सहपऊ के गंदे नाले से बरामद किया था....0
0
Report
Advertisement
जालौन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में सामूहिक आवेदन, रोक की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उरई के मोहल्ला लहारिया पुरवा नया पटेल नगर के निवासियों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को सामूहिक आवेदन सौंपकर स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की स्थापना तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने अपने आवेदन में कहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू किए जाने से गरीब एवं मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रीपेड प्रणाली के तहत पहले से बिजली का भुगतान करना पड़ता है, जिससे सीमित आय वाले परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई परिवारों के लिए एकमुश्त भुगतान करना कठिन हो रहा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगांे ने यह भी बताया कि अचानक बिजली कट जाने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। छोटे दुकानदारों, किसानों और घरेलू कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे व्यापारियों ने चिंता जताई कि बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद होने से उनका काम प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण एवं बुजुर्ग उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने और तकनीकी प्रक्रियाओं को समझने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि डिजिटल भुगतान और रिचार्ज प्रणाली की जानकारी न होने के कारण उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। सामूहिक आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिलिंग प्रणाली एवं बिजली खपत की पारदर्शिता को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि नई प्रणाली में उन्हें बिजली खपत का स्पष्ट विवरण नहीं मिल पा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की स्थापना तत्काल प्रभाव से रोकी जाए। साथ ही, जिन क्षेत्रों में ये मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं, वहां पुराने पोस्टपेड मीटर पुनः लगाए जाएं। आवेदन में यह भी आग्रह किया गया है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जाए और उचित समाधान निकाला जाए। ग्रामीणों ने विश्वास जताया है कि प्रशासन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाएगा। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो ग्रामीणों ने आगे आंदोलन की भी चेतावनी दी है।0
0
Report
स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं के गले की फांस, उपभोक्ता परेशान
Khandwari, Uttar Pradesh:चहनियां।स्मार्ट मीटर अब लोगो के लिए मुसीबत बनती जा रही है । एक मीटर से अंधाधुंध बिजलीं की बिल,माइंनस 300 के बाद अपने से बिजलीं कटने की समस्या,कड़ी धूप में बिजलीं उपकेंद्रों के चक्कर लगाने वाले उपभोक्ताओं में भाजपा सरकार और बिजलीं विभाग के खिलाफ आक्रोश सातवे आसमान पर दिख रहा है । भाजपा सरकार द्वारा घर घर पुराने मीटर को हटाकर लगाया गया नया स्मार्ट मीटर इस भीषण गर्मी में लोगो के लिए मुसीबत बन गया है । एक तरफ पुराने मीटर की अपेक्षा इस स्मार्ट मीटर में बिल दस गुना बढ़ाकर आ रहा है । जो बिजलीं स्मार्ट मीटर से डिस कनेक्ट हो जा रहा है । तेजी से आ रहे बिजलीं के बिल से सामान्य,दिहाड़ी, मजदूरी करने वाले उपभोक्ता परेशान है । बिजलीं का बिल जमा करने और सप्लाई चालू कराने के लिए उपभोक्ता कड़ी धूप में गांवो से चलकर घण्टो लाइन में खड़े होकर परेशान हो रहे है । बिजलीं विभाग के कर्मचारियों से उपभोक्ताओं का बहस भी आये दिन हो रही है । उपभोक्ताओं राजेश विश्वकर्मा,संजय गुप्ता,पप्पू सिंह,विनय मिश्रा आदि का कहना है कि भाजपा सरकार की स्मार्ट मीटर योजना से लोगो की कमर तोड़ दी है । मेहनत मजदूरी करने वाले अपने बच्चों का पेट भरे, पढ़ाये,दवा कराये या फिर महीने का कभी 8 हजार, कभी 10 हजार तो कभी बिल जमा करने के बाद भी माइनस दस हजार के ऊपर आ जा रहा है । ऊपर से विजिलेंस की टीम एफआईआर कर रही है । जबकिं सपा के सरकार में कभी ढाई सौ तो कभी 400 का बिल आता था । उस समय भी सप्लाई 12 से 14 घण्टे मिल जाते थे । यहां भाजपा सरकार 24 घण्टे सप्लाई देने के नाम पर लूट मचायी है । इसका जबाब भी जल्द मिलेगा ।0
0
Report
कर्मचारियों ने युवकों को घेरकर जमकर पीटा; अफरा-तफरी मच गई
Baghpat, Uttar Pradesh:आरोप है कि कर्मचारियों ने युवकों को घेरकर जमकर पीटा... जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई...0
0
Report
Advertisement
कालाढूंगी विधायक के बयान पर भाजप समर्थकों में हलचल, 2027 के लिए मोदी-काल्पनिक घोषणा तूल पकड़ती
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत के बयान पर सांसद अजय भट्ट ने प्रतिक्रिया दी, अजय भट्ट ने कहा.....हमें कुछ भी बोलने से पहले वाणी संयम रखना चाहिये, किसी भी बात के लिए वाणी विचलित नही होनी चाहिए, सांसद अजय भट्ट ने भी माना की दिक्कतें काफी है और जगह-जगह सड़कें खुदी हुई है, यही नही कई जगह कामों में पैसे की कमी भी सामने आ रही है, अजय भट्ट ने कहा की 2027 में उत्तराखंड के अंदर हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे और देश के हर चुनाव में बस मोदी नाम से ही काम चलेगा, बाइट : अजय भट्ट, सांसद नैनीताल लोकसभा गौरतलब है कि दो दिन पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत ने जिला योजना की बैठक के दौरान नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास के सामने भारी मीटिंग में जल जीवन मिशन योजना को लेकर कई सवाल खड़े किए, विधायक बंशीधर भगत ने कहा था कि अगर ऐसे ही काम चला रहा तो 2027 बहुत मुश्किल है, और मोदी जी....मोदी जी कहकर कुछ नहीं हो पाएगा, भाजपा विधायक बंशीधर भगत के इस बयान के बाद अब प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है..... बंशीधर भगत, मीटिंग के दौरान बोलते हुए.......0
0
Report
कोटा दौरे में गेहूं खरीद बाधाओं पर नागर ने FCI अधिकारियों को फटकार
Kota, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा प्रवास पर सर्किट हाउस में ली एफसीआई के अधिकारियों की बैठक। गेहूं खरीद प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर मंत्री ने लगाई फटकार। एन्कर: कोटा दौरे पर मौजूद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज सर्किट हाउस में एफसीआई के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र में गेहूं की खरीद प्रक्रिया में आ रही बाधाओं और अव्यवस्थाओं को लेकर क्रूर रुख अपनाया है। बैठक में मंत्री ने एफसीआई के जीएम राजेश चैधरी से फोन पर बात भी की। उन्होंने बैठक में एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि अधिकारी अपनी मनमानी छोड़कर सरकार के नियमों के अनुरूप काम करें। मंत्री ने कहा कि यह गेहूं रिजेक्टेड नहीं है, फिर भी किसान को कम दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक कमजोरी है। तुलाई केंद्रों पर पर्याप्त मजदूर न होने और गाड़ियों के समय पर अनलोड न होने से खरीद पूर्ण क्षमता से नहीं हो पा रही है। इस पर मंत्री नागर ने एक्स्ट्रा लेबर लगाने और गाड़ियों का टर्न-अराउंड टाइम घटाने के निर्देश दिए।0
0
Report
भोपाल के झागरिया बायपास टावर पर युवक चढ़ा, पुलिस नीचे उतारने में जुटी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल टावर पर चढ़ा युवक। युवक का नाम कैलाश बताया जा रहा। झागरिया बायपास स्थित टावर पर चढ़ा युवक। पुलिस युवक को टावर से उतारने का कर रही प्रयास। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
ड्रोन निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ -पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की गई कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र पर पैनी नजर रखते हुए प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर GRP NG-BG कर्मियों पर मारपीट: 6 सिपाही निलंबित
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली के आरोप में GRP NG/ BG पुलिस पर मारपीट के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के बाद GRP BG और NG में पदस्थ 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दी है और आगे की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमित धाकरे और राघव सिंह (R.K. Company kitchen) ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में ऑर्डर का खाना सप्लाई करने के दौरान IRCTC का वैध पहचान पत्र होने के बावजूद GRP के स्टाफ ने उन्हें रोककर बेरहमी से पीटा, जिससे चोटे आईं और जयारोग्य अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मामले की सूचना ग्वालियर से भोपाल तक पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू की। पहले दृश्य के आधार पर GRP BG और NG के आरक्षकों योगेश जाट, मनोज जाट, आशीष चौरसिया, विकास सोलंकी, नमन कुमार, निहाल सिंह को निलंबित किया गया है।0
0
Report
पटना करगिल चौक पर BJP हल्लाबोल: सम्राट चौधरी की सुरक्षा दावों पर NDA आक्रोश
Patna, Bihar:पटना में करगिल चौक पर BJP का हल्लाबोल...CM सम्राट चौधरी महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी के आक्रोश मार्च में शामिल। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “आपका भाई सम्राट चौधरी यहां खड़ा है। आपकी सुरक्षा को कोई भी खतरा पैदा करेगा, उसे पाताल से निकालकर सामने लाया जाएगा बाइट - प्रेम रंजन पटेल, भाजपा प्रवक्ता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नाते सुरक्षा को बड़ी नजदीकी से उन्होंने ध्यान में रखकर काम किया है, अपराध पर कंट्रोल करने का काम किया है अब वह मुख्यमंत्री हो गए हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर पूरे राज्य की महिलाओं को उन्होंने अस्वस्थ किया है कि आपका भाई है आपकी सुरक्षा करने वाला किसी भी प्रकार का कोई परेशानी नहीं होने दे दिया जाएगा ।আপके साथ आपकी सुरक्षा से संबंधित कोई खिलवाड़ करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा , कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे अपराधियों को बेलगाम नहीं होने देंगे हर हाल में जैसे कानून का राज्य स्थापित रहेगा। बाइट - खालिद अनवर, जेडीयू MLC तीन चीजों का जो कमिटमेंट है वह नीतीश कुमार जी ने शुरू से बनाकर रखा और माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उसे कमिटमेंट पर कायम है , हम क्राईम करप्शन और क्रिमिनल से कभी समझौता नहीं करेंगे और यही एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बिहार में हम लोगों ने कभी क्राइम से समझौता नहीं किया और माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लोगों को यकीन दिला रहे हैं और बिहार की जनता को मुकम्मल भरोसा एनडीए सरकार पर श्री सम्राट चौधरी जी के ऊपर की उनकी दूरदर्शी निगाह ऐसे क्रिमिनल्स को पकड़ लेगी जो समाज में उत्पाद मचाना चाहते हैं जो समाज में लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू क्रिएट करना चाहते हैं ऐसे लोगों को हमारी सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और आज महिलाओं को जो गारंटी दे रहे हैं बिल्कुल महिलाओं को पूरा भरोसा है यह एनडीए की सरकार और सम्राट चौधरी जी इन सब चीजों का पूरा ख्याल रखेंगे बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता महिलाओं के प्रति सम्राट चौधरी के बयान का स्वागत होना चाहिए लेकिन उनके मंशा पर शक जरूर होता है , जब वह पटना में नीट छात्र हत्याकांड में दोषियों को सजा नहीं दिला पाते हैं , नालंदा में महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ उन आरोपियों को भी सजा नहीं दिला पाए । बिहार में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर इनकी पुलिस मौन रहती है , सम्राट चौधरी को उन बहनों के लिए भी खड़े होना चाहिए । नेतागिरी करने के लिए किसी भी शब्द का इस्तेमाल करें लेकिन महिलाओं के उचित सम्मान, उनकी गरिमा और सुरक्षा के लिए भी उन्हें खड़े होना चाहिए । बिहार का गृह विभाग आपके पास है, राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं ऐसे में सुरक्षा देने की जिम्मेदारी आप पर बढ़ जाती है । बाइट - रणविजय साहू, राजद प्रधान महासचिव यह सब सिर्फ बयान बाजी है, लगातार भाजपा और NDA के नेता सिर्फ बयान बाजी कर रहे हैं, बिहार में महिलाओं के अस्मत लूटे जा रहे हैं, नीट छात्रा को आज तक न्याय नहीं मिला, बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है , लगातार महिलाओं पर एनडीए सरकार में अत्याचार हो रहा है, बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना आ रही है और सरकार खामोश है, सरकार बेलगाम अपराधियों को रोक नहीं पा रही है सरकार की सिर्फ बयान बाजी है और कुछ नहीं0
0
Report
Advertisement
