icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230001
Brijesh Kumar MishraBrijesh Kumar MishraFollow22 Nov 2024, 12:26 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तर-पश्चिम रेलवे का जल स्वच्छता अभियान: 23178 टैंकों की सफाई पूरी

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- उत्तर-पश्चिम रेलवे का विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छ पेयजल के लिए चलाया गया अभियान 23178 वाटर टैंकों की सफाई की गई चारों मंडलों में 100 प्रतिशत सफाई का लक्ष्य पूर्ण 17 अगस्त से शुरू किया गया था अभियान 972 जैविक परीक्षण भी किए गए एंकर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 17 अगस्त 2026 से सभी जल टैंकों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत सभी 23178 वाटर टैंकों की सफाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर मंडलों में 100% वाटर टैंकों की सफाई का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल की नियमित जांच भी की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 8682 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण परीक्षण किए गए हैं। 972 जैविक परीक्षण और 445 rासायनिक परीक्षण किए जा चुके हैं। इन परीक्षणों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

फडणवीस ने INDIA विरोध पर कहा: संविधान के खिलाफ साजिश, अंबेडकर की याद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने CEC विवाद को लेकर INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "ये सारा प्रदर्शन एक प्रकार से अराजक माहौल का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है। ये लोग हाथ में संविधान पकड़ते हैं लेकिन उनका षड्यंत्र अलग है। ये लोग भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर के द्वारा तैयार किए गए संविधान के तहत जितनी संस्थाएं तैयार की गई हैं, चाहें वो सुप्रीम कोर्ट हो, RBI हो या चुनाव आयोग हो, इन सभी संस्थाओं पर ये लोग प्रश्नचिन्ह लगाते हैं, इन संस्थाओं को खराब बताते हैं और 'ये सारी संस्थाएं न्याय नहीं दे सकती', ऐसा कहते हैं। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि संविधान हाथ में लेकर कहना कि 'संविधान आपको न्याय नहीं दे सकता'। दरअसल संविधान के खिलाफ जनता में एक भावना का निर्माण करने का काम चल रहा है... भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने इसी को लेकर हम आगाह किया था। उनके आखिरी भाषण में उन्होंने इसी मानसिकता को लेकर इंगित किया था... अब उसी षड्यंत्र का स्वरूप चाहें CJP हो या कांग्रेस, उनके माध्यम से हमें दिखाई दे रहा है।
0
0
Report

दरगुवा गांव में पुरानी रंजिश से दबंगों ने फायरिंग, SP से न्याय की गुहार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के दरगुवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में सुनवाई न होने पर SP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि दबंग हाथों में देशी कट्टा लेकर घर के बाहर फायरिंग करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय बड़ामलहरा थाने में भी शिकायत दी थी, पर पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। इस वजह से परिवार SP से मिलकर जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चंबल नदी में भाई-बहन डूबे; 3 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला

चंबल नदी में नहाते समय भाई-बहन डूबे, पैर फिसलने पर बहन को बचाने दौड़ा भाई; कपड़े, बैग, मोबाइल और चप्पलें मिलीं, 3 घंटे बाद पहुंची सिविल डिफेंस टीम अंधेरा होने पर शुरू हुई तलाश। हादसा दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। जयसिंह गुर्जर, छोटू मीना और गोरधन गुर्जर सहित गोताखोरों ने दोपहर 2 से 4 बजे तक तलाश की, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। तहसीलदार पुष्कर सिंह, थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नदी किनारे दोनों के कपड़े, बैग, चप्पल और मोबाइल मिले हैं। मोबाइल में नहाते समय के फोटो-वीडियो भी मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की सूचना 3 बजे प्रशासन को देने के बावजूद सिविल डिफेंस टीम शाम करीब 6 बजे पहुंची। टीम ने नाव तैयार करने में करीब 1 घण्टे का समय खराब कर दिया और 7 बजे बाद सर्च अभियान शुरू हुआ, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। अब कल सुबह दुबारा सर्च अभियान चलाकर युवक युवती की तलाश की जाएगी।
0
0
Report

डिबाई में मुकेश हत्याकांड: पत्नी प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: डिबाई के मुकेश हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा। पत्नी पूनम ने प्रेमी कविंद्र और उसके साथी चेतन संग रची थी साजिश। मुकेश की हत्या के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंका गया। हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश का पुलिस ने किया खुलासा। परिजनों के शक के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ाई। CDR और CCTV फुटेज समेत कई साक्ष्यों की जांच में खुला राज। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो बच्चों की मां है आरोपी पूनम, 15 सितंबर को हुई थी 38 वर्षीय मुकेश की हत्या।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धनबाद: दिशा बैठक में दुर्गापूजा के लिए ट्रैफिक और बिजली-पानी व्यवस्था पर जोर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय सभागार में भाजपा सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई। बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मेयर संजीव सिंह विधायक राज सिन्हा, शत्रुध्न महतो, मथुरा महतो, अरूप चटर्जी, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार रहे। बैठक में विकास योजनाओं के साथ दुर्गापूजा में ट्रैफिक जाम, विधि व्यवस्था, बिजली, पानी सुचारू रूप से उपलब्ध कराने पर चर्चा किया गया। वही सांसद ढुलू महतो ने कहा कि बैठक में विकास योजनाओं पर बात हुई है। दुर्गापूजा में श्रद्धालु पूजा पंडालों तक आराम से घूम सके। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था, विधी व्यवस्था को ठीक करने गोविंदपुर एनएच 19 में जाम नहीं लगे का निर्देश दिये हैं। वही केंदुआडीह धंसी सड़क को पूजा के पहले ठीक करने को कहा गया है। बहुत से लोग केंदुआडीह सड़क को ठीक कराने का बात करते हैं। लेकिन उसे ठीक केवल ढुलू महतो ही करा सकता है। वही डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि लगभग 8 महीने बाद दिशा की बैठक किया गया है। विकास योजनाओं के साथ दुर्गापूजा में सड़क, सुरक्षा बिजली पानी सप्लाई नियमित हो सके। इसके लिये कार्य हो रहा है। केंदुआडीह धंसी सड़क को पूजा के पहले ठीक करा अस्थाई रूप से छोटी वाहनों के आवाजाही के लिये शुरू किया जाएगा.
0
0
Report

चतरा के उपायुक्त के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने अलर्ट जारी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Anchor: चतरा जिले में साइबर अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब उन्होंने सीधे जिले के उपायुक्त (DC) को ही अपना निशाना बना लिया है। चतरा के उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले को लेकर जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डीसी रवि आनंद की तस्वीर और पदनाम का दुरुपयोग कर यह फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा है। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि इस फर्जी अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल या आर्थिक लेन-देन की मांग पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। साथ ही, बिना सत्यता की जांच किए अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक सूचनाएं केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती हैं। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम वाले इस संदिग्ध नंबर से कोई मैसेज या कॉल आता है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या जिला प्रशासन को दें। ऐसा करने से इन साइबर ठगों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। लोगों से साइबर ठगी के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की गई है।
0
0
Report

मुख्य सचिव का जयपुर-टोंक-कोटा-बूंदी दौरा: जल परियोजनाओं की समीक्षा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास दो दिवसीय दौरे पर। 8-9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी का दौरा। कल सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से जयपुर से होंगे रवाना। सुबह 9:30 बजे पहुंचेंगे टोंक कलेक्ट्रेट। टोंक में जल संचय-जल संवर्धन कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा। इसरदा सिंचाई और PHED प्रोजेक्ट्स की भी लेंगे जानकारी। टोंक के साइबर थाने का करेंगे निरीक्षण। दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे कोटा सर्किट हाउस। कोटा में साइबर थाने और मेडिकल कॉलेज का करेंगे दौरा। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के साथ करेंगे संवाद। कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का भी करेंगे निरीक्षण। चंबल सैंड माइनिंग केस पर स्टेट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक। वीसी के जरिए अन्य सदस्य भी बैठक में होंगे शामिल। कोटा में जल संचय, सिंचाई और PHED प्रोजेक्ट्स की करेंगे समीक्षा। शाम 7 बजे कोटा के IAS अधिकारियों के साथ बैठक। रात्रि विश्राम कोटा सर्किट हाउस में करेंगे मुख्य सचिव। 9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे कोटा से बूंदी के लिए रवाना। बूंदी कलेक्ट्रेट में जल संचय और PHED प्रोजेक्ट्स की समीक्षा। बूंदी के साइबर थाने का भी करेंगे निरीक्षण। 9 अक्टूबर दोपहर 1:30 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top