icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर: नवजात बेटी पालना गृह छोड़कर फरार मां, बच्ची सुरक्षित

Alwar, Rajasthan:अलवर में दिल दहला देने वाली घटना: एक दिन की नवजात बेटी को पालना गृह में छोड़कर फरार हुई मां, बच्ची सुरक्षित अलवर के राजकीय महिला चिकित्सालय स्थित पालना गृह में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां अपनी महज एक दिन की नवजात बेटी को छोड़कर फरार हो गई। पालना गृह में बच्ची मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय के एफबीएनसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसकी देखभाल की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। गीतानंद शिशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य सामान्य है और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी के बाद उसे बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद समिति नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची के पालन-पोषण की व्यवस्था करेगी। डॉ. शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि पिछले डेढ़ महीने में अलवर जिले में यह तीसरा मामला है, जब कोई नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिली है। इससे पहले भिवाड़ी क्षेत्र में एक नवजात कुएं में और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक बच्ची कचरे के ढेर के पास मिली थी। दोनों मामलों में भी बच्चियों को सुरक्षित बचाकर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने समाज में बेटियों के प्रति सोच और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी पर मुस्लिम महासभा ने कार्रवाई की मांग की

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर व विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला, मुस्लिम महासभा ने की कार्रवाई की मांग एंकर इंट्रो इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम महासभा की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। वहीं जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यया नाज़िया इलाही खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिम महासभा जिला कमेटी डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 20 जून 2026 को नाजिया इलाही खान द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब और माता आयशा सिद्दीका के बारे में कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं। इन टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की भावनाओं को गहरा आहत पहुँचा है और इसे लेकर समुदाय में भारी आक्रोश है। इस मौके पर मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष इकबाल गौरी ने बताया कि इस्लाम में पैगंबर मोहम्मर साहब हमारे नबी हैं और माता आयशा सिद्दीका हमारी उम्मत की मां हैं। उनके खिलाफ की गई कोई भी अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर इसके बाद मुस्लिम महासभा ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पैगंबर साहब और माता आयशा की शान में गुस्ताखी करने वाली नाज़िया इलाही खान के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे भारतवर्ष में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में यूरिया खाद की आपूर्ति सुचारू, किसानों को राहत

Kaithal, Haryana:कैथल में यूरिया खाद की उपलब्धता सुचारू, किसानों को मिल रही राहत एंकर: कैथल में यूरिया खाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए सरकारी खरीद एजेंसी का दौरा किया गया। मौके पर स्थिति संतोषजनक पाई गई, जहाँ फिलहाल किसानों की भीड़ नजर नहीं आई और पंजीकरण के आधार पर खाद का वितरण आराम से किया जा रहा है। किसानों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें यूरिया खाद लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा। न तो उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं और न ही किसी अन्य दवाई या उत्पाद को लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी जरूरत के अनुसार खाद आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। सरकारी एजेंसी के सेल्समैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल जिले में फिलहाल खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में एक किल्ले के हिसाब से तीन कट्टे यूरिया खाद दी जा रही है, जो किसानों की जरूरत के लिए पर्याप्त है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वे अगले महीने दोबारा आकर खाद ले सकते हैं। कुल मिलाकर, कैथल में इस समय यूरिया खाद की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
0
0
Report

मानसून से पहले एमसीडी की तैयारी पर सवाल, ख्याला के ब्लॉक में दलदल

Delhi, Delhi:मानसून से पहले एमसीडी की पूर्ण तैयारी. तिलकनगर विधानसभा के ख्याला आर जेड सी ब्लॉक की सड़के दलदल. आर जेड सी ब्लॉक के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर. कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ हल. दिल्ली में मानसून आने से पहले पश्चिमी जिला एमसीडीजॉन की तैयारी क्या है और मानसून को लेकर एमसीडी की तैयारियों पर चर्चा की गई। मानसून आने से पहले इलाके की तस्वीर के लिए पश्चिमी जिला इलाके का जायजा लिया गया. तिलक नगर विधानसभा के आर जेड ब्लॉक ख्यूला पहुँचे तो सड़कें दलदल बन चुकी थी और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. घरों से बाहर निकलते ही पैर दलदल में चले जाते हैं और फंस जाते थे. लोगों ने इसकी शिकायत विधानसभा से की और मोदी एप पर भी शिकायत की बजाय हल नहीं निकला क्योंकि सड़कें जर्जर हालत में और सीवर के ढक्कन खुले हुए थे और गंदा पानी बह रहा था. गंदे पानी से बदबू आ रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. लोगों में आक्रोश था कि चुनाव के दौरान नेता हाथ जोड़ते हैं और चुनाव जीतने के बाद इलाके में आते नहीं. प्रशासन इस खबर के प्रसार के बाद क्या सही कदम उठाता है.
0
0
Report

सिकंदरा राव पुलिस का बड़ा एक्शन दिव्यांग से ठगे ₹11,000 कराए वापस, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ हाथरस ठगों के जाल में फंसे एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए हाथरस पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। थाना सिकंद्राराऊ की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर उड़ाए गए ₹11,000 शत-प्रतिशत धन राशि को सकुशल वापस करा दिया है। पुलिस की इस तत्परता को देख पीड़ित भावुक हो उठा और उसने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया। ​शिकायतकर्ता पप्पू पुत्र नत्थू सिंह निवासी एलमपुर सिकंद्राराऊ जो कि एक दिव्यांग हैं, के पास कुछ दिनों पहले एक शातिर ठग का फोन आया था। —आपका सरकारी आवास और शौचालय योजना में नाम आया है।पीड़ित को अपनी बातों के जाल में फंसाकर जालसाज ने PhonePe (UPI) के माध्यम से ₹11,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। ​धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना सिकंद्राराऊ की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में साइबर टीम ने तुरंत एक्शन लिया। ​प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा और उनकी टीम के सार्थक प्रयासों व तकनीकी सूझबूझ के कारण ठगी गई पूरी रकम ₹11,000 पीड़ित के खाते में वापस आ गई। ​हाथरस पुलिस ने इस घटना के बाद आम नागरिकों को जागरूक रहने के लिए कुछ बेहद जरूरी टिप्स साझा किए हैं ​किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक खाता नंबर, PIN, OTP या CVV कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ​ यदि आप किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए 1930 पर कॉल करें या तुरंत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं l
0
0
Report
Advertisement

निर्मला सप्रे मामले में हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष पर फैसला छोड़ने का अधिकार दिया

Bhopal, Madhya Pradesh:निर्मला सप्रे मामले में हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ा फैसला का अधिकार पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान न चुनाव आयोग सुन रहा, न कोर्ट, न सरकार सुन रही कोर्ट में सबूत पर्याप्त दिए गए थे बीजेपी बैठक में वह जाती है चुनाव आयोग को चुनाव करवाना चाहिए विधानसभा अध्यक्ष को जल्द फैसला लेना चाहिए मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए झड़प को लेकर बोले कानून व्यवस्था ध्वस्त है पुलिस केवल चालान काट रही है पुलिस प्रशासन फैल होता जा रहा पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए पहले एक्शन लेते तो यह स्थिति नहीं बनती जिला कांग्रेस टीम घोषित होने पर अंतर विरोध पीसी शर्मा ने कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी घोषित पर जताई नाराजगी जो जमीन के कार्यकर्ता थे उनको जगह नहीं मिला कांग्रेस का कार्यकर्ता इससे मायूस है स्मार्ट मीटर से सरकारी विभागों में पैसे लंबित होने पर बोले स्मार्ट मीटर में सरकारी विभाग को बिल लंबित है विभाग भ्रष्टाचार कर रहे हैं जनता पर बो बोझ डाला जा रहा है राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तारी पर बोले राम मंदिर में हमने पैसा दिया आरोपियों पर पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी Up चुनाव में इसका जवाब मिलेगा
0
0
Report
Advertisement

बरेली: मॉडिफाइड थार पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। कोतवाली पुलिस ने शहर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चल रही एक मॉडिफाइड महिंद्रा थार को सीज कर दिया। वाहन पर शीशों पर काली फिल्म, हूटर, प्रतिबंधित लाइटें और मानकों के विपरीत मॉडिफिकेशन पाए गए।पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान महिंद्रा थार की जांच की गई। वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी थी, साथ ही हूटर, प्रतिबंधित लाइटें और मानकों के अनुरूप न होने वाले मॉडिफाइड टायर लगे मिले। इसके अलावा वाहन पर जाति सूचक शब्द भी अंकित पाया गया। यातायात एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रतिबंधित लाइट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

राम मंदिर पर हमले की साजिश में सहारनपुर का युवक गिरफ्तार, NIA-ATS की संयुक्त कार्रवाई।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow3m ago
Ismailpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और उसके कुछ संदिग्ध संगठनों व व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक के दावणगेरे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह वहां अपनी पहचान छिपाकर पेंटर का काम कर रहा था। जांच के दौरान एजेंसियों को उसके पास से और डिजिटल उपकरणों से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार सुहैल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है प्रारंभिक जांच में आरोपी के कथित पाकिस्तान कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसके संपर्क किन लोगों से थे और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। बताया जा रहा है कि वह कई संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार NIA को मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की योजना से जुड़ा हो सकता है। हालांकि मामले में अभी विस्तृत जांच जारी है और एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। उधर, उत्तर प्रदेश में भी सुहैल के संपर्कों और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां उसके सहारनपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में संभावित नेटवर्क, सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे षड्यंत्र की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। वही सहारनपुर के गंगोह के कोटला में रह रहे सुहेल के परिवार ने सुहेल को बेकसूर बताया है और कहा है कि सुहेल को बेवजह फसाया जा रहा है क्योंकि वह कुछ दिन पहले ही मेहनत मजदूरी करने के लिए कर्नाटक गया था उसका किसी के साथ भी कोई लिंक नहीं है उससे सिर्फ इतनी गलती हुई कि उसने पाकिस्तान में किसी के साथ इंस्टाग्राम के जरिए बात की है सुहेल की बहन गुलिस्ता ने अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उसको फसाने की एक बड़ी साजिश की जा रही है और राम मंदिर को उड़ाने जैसी साजिश का हिस्सा नहीं है
0
0
Report
Advertisement

अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर तंज, 4 जुलाई राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन

Jodhpur, Rajasthan:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नफरत की राजनीति नई नहीं है, बल्कि आजादी से पहले से चली आ रही है। कांग्रेस के डीएनए में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विरोध शामिल है और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के कारण वह लगातार आरएसएस को निशाना बनाती रही है। मंत्री ने कहा कि आरएसएस एक वैचारिक संगठन है, जो बिना किसी जातिवाद के राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए कार्य करता है। वर्ष 1925 से लेकर अब तक जब भी देश में कोई आपदा या संकट आया है, स्वयंसेवकों ने सबसे पहले राहत और सेवा कार्य किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस काम कम और बयानबाजी ज्यादा करती है तथा दूसरों पर आरोप लगाना उसकी पुरानी राजनीतिक परंपरा रही है। भ्रष्टाचार के मामलों पर उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ जांच एजेंसियां निष्पक्ष कार्रवाई करेंगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री किरोरी लाल मीणा पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि किरोरी लाल मीणा "खरे सोने की तरह ईमानदार नेता" हैं और किसानों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता राष्ट्रीय स्तर पर चल रही वर्चस्व की राजनीति में सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 4 जुलाई राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि करीब 80 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। रिफाइनरी शुरू होने से राजस्थान को प्रतिवर्ष लगभग 8 से 9 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थानवासियों का वर्षों पुराना सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है और प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
0
0
Report

कोटा समेत जिलों में प्रसूता मृत्यु के बाद JK लोन अस्पताल में अलर्ट

Kota, Rajasthan:कोटा सहित जिलों में प्रसूता मृत्यु के बाद संभाग के सबसे बड़े मातृ शिशु JK लोन अस्पताल में अलर्ट किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने विभागाध्यक्ष सहित सभी डॉक्टर्स को विशेष निर्देश जारी किया है। अस्पताल अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड का दो बार राउंड कर व्यवस्थाओं को जाँच रहा है, वहीं गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रसव पूर्व सावधानी रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा सुपोषित आहार, विटामिन कैल्शियम को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
0
0
Report

कानपुर: सचेंडी में 5 शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण बरामद

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पुलिस ने 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सचेंडी पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की है। दरसल पूरा मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है, जहां 10 जून और 16-17 जून की रात घरों में घुसकर चोरी की वारदातें सामने आई थीं। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई। सचेंडी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कटर भैसोर से भगवानपुर जाने वाली सड़क के पास बंद पड़ी फैक्ट्री के पीछे से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 1 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा नकद, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो व बाइक बरामद की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top