प्रतापगढ़ में 8 गैंगस्टर और 25 हजार के इनामिया बदमाश गिरफ्तार
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पुलिस ने 8 गैंगस्टरों और 25 हजार के इनामिया बदमाश को दबोचने में सफलता हासिल की है। ये बदमाश हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और गौ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल थे।
पुलिस ने बीट के सिपाहियों की मदद से इन बदमाशों को पकड़ा। इस कार्रवाई में शामिल सात पुलिसकर्मियों को SP डॉ. अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। SP ने कहा कि जनपद का हर गैंगस्टर पुलिस के रडार पर है और आरक्षी उनके पीछे साए की तरह मौजूद हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
