262001
पीलीभीत में महामना मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीधर पांडेय और जिलाध्यक्ष अशोक वाजपेयी के नेतृत्व में महामना प. मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दीप प्रज्वलित किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग के लोग, जैसे धीरेंद्र मिश्रा, श्रीराम शर्मा, दीपक शुक्ला, अमित अवस्थी और जय शंकर महंत, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा: धूलियागंज में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग धूलियागंज में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी भाई के साथ मारपीट के बाद बात करने पहुंचा था युवक दबंग ने हर्ष जैन के साथ जमकर की मारपीट मारपीट के दौरान हर्ष का सिर जमीन पर दे मारा घटना स्थल पर ही हर्ष जैन की दर्दनाक मौत वारदात के बाद आरोपी मौके से हुआ था फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस फरार आरोपियों की धर पकड़ में जुटी पुलिस ने महज 6 घंटे में हत्यारोपी देवा माहौर को किया गिरफ्तार, आगरा थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज इलाके का मामला0
0
Report
अयोध्या हाईवे हादसा: सफाई वाहन और ट्रक भिड़े, एक की मौत, तीन घायल
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या. राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, थाना कैंट के सहादतगंज के पास हुआ सड़क हादसा, नगर निगम की सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत तीन घायल, नगर निगम के सफाई वाहन में सवार थे दो कर्मचारी और ट्रक में थे दो लोग, कुल चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, सहादतगंज चौकी प्रभारी ने घायलों को आनन फानन में भिजवाया अस्पताल, क्रेन मंगवा कर खुलवाया गया राष्ट्रीय राजमार्ग, सुबह की बताई जा रही है घटना. हाईवे पर सफाई कर रहा था नगर निगम का सफाई वाहन.0
0
Report
बिजनौर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सवाल, सीसीटीवी में कैद वारदात
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे चोरों बदमाशों के हौसले बुलंद। चोर ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को किया चोरी। चोरी की बढ़ती घटना से पुलिस पर उठे सवाल। पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल।चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद।पीड़ित इमरान ने थाने में स्कूटी चोरी की दी तहरीर।पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप।थाना धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा का मामला।0
0
Report
Advertisement
नए मंत्रियों के दफ्तर आज आवंटित, विधान भवन-बापू भवन में स्थान तय
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू विधान भवन और बापू भवन दिखाते हुए नए मंत्रियों के दफ्तर तय, आज होंगे आवंटित, शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के कार्यालय तय हो गए हैं, इन्हें आज आवंटित कर दिया जाएगा सूत्रों के अनुसार नए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को विधान भवन के मुख्य भवन के पहले तल पर कक्ष संख्या 82बी आवंटित किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर एफ 1/2, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को बापू भवन के तीसरे तल पर एफ 1/2, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर को बापू भवन के चौथे तल पर एफ 1/2, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को बापू भवन के चौथे तल पर कक्ष संख्या एफ 34, राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर को बापू भवन के छठे तल पर कमरा नंबर एफ 3/4 और हंस राज विश्वकर्मा को बापू भवन के तीसरे तल पर कक्ष संख्या एफ 3/4 आवंटित किया जा रहा है। इसकी सूची आज जारी कर दी जाएगी। दफ्तर और आवास आवंटन की मंजूरी के फाइल मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास भेज दी गई है।0
0
Report
मायावती ने कानून-व्यवस्था पर सवाल, ब्राह्मण समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: मायावती ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल BSP प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया ब्राह्मण समाज के युवा नेता पर हमले को लेकर जताई चिंता कहा-यूपी में ब्राह्मण समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है0
0
Report
भोपाल में 7 मिनट में 70 लाख की चोरी, CCTV में चार चोर कैद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में 7 मिनट में 70 लाख की चोरी बदमाशों ने सूने मकान को बनाया निशाना घर का ताला तोड़कर 70 लाख की ज्वैलरी 2 लाख लाख कैश ले उड़े बदमाश घर के अंदर अलमारी में रखे हुआ था कैश और सोना रात 10:58 से 11:05 के बीच की घटना रात 11:30 परिवार जब लौटा तब हुआ मामले का खुलासा फरियादी नरेंद्र सिंह परिवार के मार्केट गए हुए थे इसी दौरान दिया गया वारदात को अंजाम सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चार बदमाशों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम दो चोर घर के बाहर पहरा दे रहे थे दो ने घर के अंदर चोरी की पुलिस ने 15 लाख चोरी की रिपोर्ट दर्ज की राजौरा फार्म कॉलोनी की घटना अवधपुरी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
संत प्रवचन में सेवा, संस्कार और धर्म का संदेश गूँजा
Pratapgarh, Rajasthan:संत प्रवचन में सेवा, संस्कार और धर्म का संदेश गूँजा अवलेश्वर क्षेत्र के मंदसौर-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित मचलाना गांव की श्री राम गुरु गौशाला में आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय संत प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और संस्कारों का संदेश दिया गया। रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य रामदयाल महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से जीवन को सफल बनाने के सूत्र बताए। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में साधु-संतों, गुरु और माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है। माता-पिता ही मनुष्य के प्रथम गुरु और ईश्वर का स्वरूप होते हैं, क्योंकि उन्हीं के कारण मनुष्य को इस संसार में जन्म मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधा माली की देखरेख से बड़ा होकर फलदार वृक्ष बनता है, उसी प्रकार गुरु की शिक्षा और माता-पिता के संस्कार मनुष्य को महान बनाते हैं। यदि जीवन में अच्छे संस्कार और सत्संग मिल जाएं तो व्यक्ति हर कठिनाई को पार कर सकता है। प्रवचन में बताया गया कि ईश्वर ने मनुष्य को इस पृथ्वी पर केवल भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि भजन, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए भेजा है। गुरु अपने ज्ञान और शिक्षा से मनुष्य के जीवन को दिशा देते हैं और सही-गलत का अंतर समझाते हैं। श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि मनुष्य को अपने धर्म और कर्म का पालन ईमानदारी से करना चाहिए। जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। जरूरतमंद की सहायता करना, भूखे को भोजन कराना और गौसेवा करना जीवन में सुख और शांति प्रदान करता है। प्रवचन में यह भी कहा गया कि आज समाज में लोग भौतिक सुखों के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन वास्तविक सुख सेवा, दया और संतोष में छिपा है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने जीवन में क्रोध, अहंकार और लोभ को त्यागकर प्रेम, सेवा और सदाचार को अपनाएं। कार्यक्रम में संत मनोरथ राम महाराज का भी सानिध्य मिल रहा है। जिसमें आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री राम गुरु गौशाला समिति द्वारा किया जा रहा है。0
0
Report
रामदेवजी मंदिर मूर्ति स्थापना का विशेष आयोजन: कागमाला में हजारों की भीड़
Jalore, Rajasthan:कागमाला गांव में प्रजापत समाज के आराध्य देव बाबा रामदेवजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ कागमाला गांव में रामदेव मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम दहिया प्रजापत परिवार बताया कि गांव के मुख्य मार्गों से जलयात्रा के साथ दिन में हवन यज्ञ शाम को भजनों के आयोजन हुआ महोत्सव में झरड़ेश्वर मठ गोलाना के महंत तपत गिरिजी किशनगिरीजी महाराज के सानिध्य में बाबा रामदेवजी की मूर्ति स्थापना मंत्रोच्चार एवं जयकारो के साथ सम्पन्न हुआ भोजन प्रसादी का भी आयोजन हुआ अवसर पर हीरालाल, उमेश, जितेन्द्र, सुरेश, कांतिलाल, रतन, बगदाराम, भीखाराम, नेपाल सिंह देवल, तेजस, दीपक सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
धनबाद के बरवाअड्डा में ओवरब्रिज हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-19 किसान चौक पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जीटी रोड किसान चौक ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की chपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 10 बीटी 2693 पर सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसान चौक स्थित ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में जानलेवा हमले के मामले में टॉप-10 आरोपी समेत महिला गिरफ्तार; पिस्टल व स्कूटी बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाने क्षेत्र में जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 में शामिल आरोपी और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी भी जब्त कर ली है। अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में उपचाररत घायल सिदरा पुत्री इम्तियाज खान निवासी देवल्दी हाल नौगांव ने बयान दर्ज करवाया था। पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे अपनी नानी के घर नौगांव में सो रही थी। इसी दौरान साजिया बैगम का फोन आया, जिसने विदेश जाने की बात कहकर उसे बाहर बुलाया। जैसे ही सिदरा घर से बाहर पहुंची, साजिया ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। एक गोली उसके बाएं हाथ में जा लगी। घटना के बाद अरनोद थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उपचार के दौरान सिदरा के हाथ में फंसी गोली ऑपरेशन के जरिए निकलवाई गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि साजिया बैगम और चंद्रपालसिंह राजपूत ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। दोनों आरोपी 19 अप्रैल की रात स्कूटी पर सवार होकर नौगांव पहुंचे थे। साजिया ने फोन कर सिदरा को घर से बाहर बुलाया और उस पर दो फायर किए। एक गोली दीवार में लगी जबकि दूसरी गोली सिदरा के हाथ में जा लगी। पुलिस ने अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर मुख्य आरोपी साजिया बैगम पुत्री वहीदउल्ला खान निवासी देवल्दी तथा चंद्रपालसिंह पिता रघुवीरसिंह राजपूत निवासी शेरपुर थाना पिपलोदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी भी जब्त कर ली है। जब्त पिस्तौल के संबंध में पुलिस द्वारा आगे अनुसंधान किया जा रहा है।0
0
Report
सायला में अतिक्रमण हटाओ अभियान से यातायात सुधार की उम्मीद
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के सायला कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर सोमवार को नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वीराना रोड, अम्बे माता मंदिर मार्ग और पुराने चौराहा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान सड़क सीमा में रखे लोहे के स्टैंड, गुमटीनुमा ढांचे और अन्य सामान जब्त किए गए। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुशील राजपुरोहित के निर्देशन में चले अभियान के दौरान कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
भरतपुर पुलिस ने 5 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर भरतपुर पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई。 शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के गुलाल कुंड में पुलिस की दबिश。 कार्रवाई के दौरान करीब 5 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद。 SI होतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दी गुलाल कुंड में दबिश。 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खेप पकड़ी。 पुलिस ने डोडा पोस्त जब्त कर आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच。 भरतपुर में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम कसने की तैयारी में जुटा मथुरा गेट थाना。0
0
Report
Advertisement
बिना रस्सी चढ़ते साधु ने चढ़ाई पर सबके होश उड़ा दिए
Noida, Uttar Pradesh:A monk climbs a steep slope without ropes, and nearby climbers are a little shocked by what they see.0
0
Report
खरीदने से पहले आदमी ने चाकू की जाँच की; जानिए क्या हुआ
Noida, Uttar Pradesh:The man checked the knife before buying it.0
0
Report
सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भ्रष्टाचार के आरोप: 600 रुपये मांगने का मामला
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। प्रतिष्ठित और विभाग के सबसे बड़े सिम्स अस्पताल से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक मरीज के परिजन से एक्स-रे और दवा के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की गई। कश्यप कॉलोनी निवासी अमर कश्यप ने आरोप लगाया है कि एक्स-रे विभाग के एक कर्मचारी ने उनके भाई के इलाज के एवज में 600 रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उन्हें लंबी तारीख थमा दी गई। इस मामले की गूंज अब अस्पताल प्रबंधन तक पहुँच चुकी है। अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया है और स्पष्ट कर दिया है कि अस्पताल के भीतर मरीजों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ कड़े दंडात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब अमर कश्यप अपने भाई अमन का एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि एक्स-रे विभाग में तैनात अमित नामक कर्मचारी ने उनसे यह कहते हुए 600 रुपये मांगे कि अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पैसे देने पर वह तुरंत एक्स-रे और दवा का इंतजाम कर देगा। जब अमर ने रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, तो कर्मचारी ने उन्हें 13 तारीख की अगली डेट दे दी और दवाएं बाहर से खुद खरीदकर लाने को कहा। इस दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार से परेशान होकर अमर ने तत्काल अस्पताल की सुपरिटेंडेंट गरिमा मैम और अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। पीड़ित का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की खुली वसूली गरीब मरीजों के हक पर डाका डालने जैसा है और वे इस मामले में न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही सिम्स के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित कर्मचारी की पहचान की जा रही है और उसके पुराने रिकॉर्ड की भी बारीकी से समीक्षा की जाएगी। डॉ. सिंह ने कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि अस्पताल परिसर में इलाज या जांच के बदले किसी भी प्रकार का लेनदेन पूर्णतः प्रतिबंधित है और इस संबंध में सूचनाएं भी चस्पा की गई हैं। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अधीक्षक ने स्वयं का और अन्य अधिकारियों का नंबर भी सार्वजनिक कर दिया है, ताकि कोई भी मरीज सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सके। उन्होंने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
Advertisement
