icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow25 Dec 2024, 11:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हसनपुर के अस्पताल संचालक पर धर्मांतरण-निकाह के आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में मुस्लिम अस्पताल संचालक पर हिन्दू दलित युवती के परिजनों ने लगाया युवती के धर्मांतरण का आरोप, अस्पताल के बाहर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ काटा हंगामा, हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित कई के खिलाफ पिता की तहरीर पर किया धर्म परिवर्तन कराने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जबकि युवती और अस्पताल संचालक ने आरोपों को बताया झूठा; युवती ने वीडियो जारी कर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप। इस बीच सुधा नाम की युवती ने भी एक वीडियो जारी कर जबरन धर्मांतरण की बात से इनकार किया है। वीडियो में उसने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्ष 2023 से हसनपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी। उसके अनुसार पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते उस पर दबाव بنایا गया और पहले कराई गई कोर्ट मैरिज छोड़ने के लिए भी परिवार ने मजबूर किया। उसने बताया कि तलाक का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, लेकिन परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध दूसरी शादी कराने का प्रयास कर रहा है। जबकि इस मामले में युवती सुधा की मां और अन्य ने अस्पताल संचालक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की , लड़की की माने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी और अस्पताल के संचालक से हमने माना कर दिया था कि वह नहीं आएगी लेकिन उसके बाद भी उसने फोन करके बुला लिया और हमारी बेटी को अपने पास रखा है, दलित नर्स के पिता ने अस्पताल संचालक और उसके साथियों पर जबरन धर्मांतरण कराने, निकाह करने के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक अट्टन, शाहनवाज, नाजरीन, जुनैद सहित चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी 24 वर्षीय बेटी सात जुलाई से लापता है और उसका विवाह तय होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपित उसे अपने साथ ले गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि उन्हें भी जबरन धर्मांतरण कराया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस पहले ही परिजनों की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में जारी वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

हेमंत सोरेन के प्रयास से लातेहार के किसान अब खेती पर लौट रहे हैं

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला अति पिछड़ा के साथ - साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहाँ के किसान पलायन कर जाते थे । लेकिन झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से नक्सली पूरी तरह समाप्ति के कगार पर है । लातेहार जिला के किसान पूरी तरह कृषि पर ही आधारित है और नक्सलवाद कम होने कारण अब किसान अपने खेतों में खेती कर अपनी आमदनी दुगनी कर रहे है । मौसम शुरुआती दौर में वर्षा कम होने के कारण किसानो के समक्ष मायूसी आई थी लेकिन वर्षा होने के किसान अपने खेतों में धान की बुवाई शुरू को गया है । जहाँ राज्य की राजनीति को अलग है मैं किसान का बेटा हूँ खेती मेरा प्रथम स्थान है खेती के सीजन खेती पर ध्यान रहता है । ख़ुद अपने खेतों में बिछड़ा उखड़ना और खेतों में धान की बुवाई करता हूँ । लातेहार जिले किसानो से अपील भी करता हूँ सारा काम छोड़कर खेती में ध्यान देने की जरूरत है अन का पैदावार नहीं होगा तो खाया क्या जाएगा । देश हमारा ज्यादातर लोग खेती पर ही आधारित है लेकिन झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृषि को बढ़ावा देने को लेकर नई - नई योजना चला रही है साथ ही किसानो को आर्गेनिक खेती को लेकर किसानो को प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है । ताकि किसान कम वर्षा होने पर आर्गेनिक खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके । जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्छल ने बताई की वर्षा काम अनुपात में हुई फिर भी किसान धान की बुवाई कर रहा बाद में वर्षा ठीक रहा तो किसानों को अच्छी उपज हो जाएगी ।
0
0
Report

नरसिंहपुर के चार वार्डों में राशन घोटाला, महिलाएं SDM कार्यालय पहुंची

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। गोटेगांव नगर के गुरुनानक वार्ड, पटेल वार्ड, बजरंग वार्ड और गौरादेवी वार्ड के उपभोक्ता पिछले 5 महीनों से सरकारी राशन के लिए तरस रहे हैं। आरोप है कि उचित मूल्य दुकान का कर्मचारी लगातार धांधली कर रहा है। आज इसी से परेशान होकर दर्जनों महिलाओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला टॉकीज के पास स्थित 'महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित' गोटेगांव का है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि दुकान का कर्मचारी हर महीने उनके अंगूठे का निशान (फिंगरप्रिंट) लगवा लेता है और राशन कार्ड पर एंट्री भी कर देता है। लेकिन जब राशन मांगने की बारी आती है, तो 'राशन आने पर ले जाना' कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। ऐसा करते-करते 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पात्र परिवारों को गेहूं, चावल, नमक और अन्य खाद्य सामग्री का एक दाना तक नहीं मिला है। अब देखना होगा कि जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन इस भ्रष्ट कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करता है और इन 4 वार्डों के बेबस उपभोक्ताओं को उनका राशन कब तक मिल पाता है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के चोरई में बारिश में डीजल से अंतिम संस्कार: शर्मसार तस्वीरें वायरल

Damoh, Madhya Pradesh:आम आदमी को झकझोरने और सिस्टम को शर्मसार करने वाला मामला, यहां अंतिम संस्कार में लगता है 15 से 20 लीटर डीजल 10 छाते और 5 से 7 घंटे का वक्त... एंकर/ आमतौर पर हिन्दू रीति रिवाज आ होने वाले अंतिम संस्कार में कोई कहे कि पूजन सामग्री और लकड़ी के अलावा 15 से 20 लीटर डीजल दस से बारह छाताए और 5 से 7 घंटे का वक्त चाहिए तो आपको अजीब लगेगा आप के मन में अजीब से खयाल आयेगे लेकिन जब आप हकीकत में ये सब देखेंगे तो आप अंदर तक हिल जायेंगे और सिस्टम को कोसे बगैर नहीं रहेंगे। एमपी के दमोह से एक ऐसी ही रिपोर्ट आपको दिखाने जा रहे है जो सरकारी दावों की पोल ही नहीं खोलती बल्कि मानवता को भी शर्मसार करने वाली है और सरकार और सिस्टम पर बड़ा तमाचा भी है। वी ओ/ जरा गौर से देखिए इस वीडियो को सड़क के ठीक किनारे एक पानी भरे खेत में कुछ लोग हाथों में छाते लिए है इन छातों के नीचे कुछ जल रहा है और लोग ये पूरी कोशिश कर रहे है कि आग के ऊपर आसमान से गिर रहा पानी न चला जाए, आग जलती रहे और धधकती रहे इसके लिए इसमें डीजल डाला जा रहा है और इन लोगों को थोड़ा बहुत नहीं बल्कि लगातार बारिश हुई तो पांच से सात घंटे तक बारी बारी से ऐस ही छाता लेकर खड़ा होना पड़ता है और ये सब इस इलाके में लोगों को आम लगने लगा है। अब जरा जानिए कि आखिर ये क्या हो रहा है तो सुनिए ये अंतिम संस्कार है,एक इंसान का अंतिम संस्कार जिसे जीते जी कुछ मिला हो या न मिला हो लेकिन मरने के बाद अंतिम सफर में जो सम्मान मिलना चाहिए वो भी नसीब नहीं हुआ वो भी तब जब सरकार हर गांव में श्मशान घाट बनाए जाने का दावा कर रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एक नौजवान ने इस इलाके की हकीकत दुनिया के सामने लाई, वीडियो के जरिए ये बताया कि अंतिम संस्कार ऐसा भी होता है जहां बरसात के दिनों में छाता लगाए लोग जरूरी है और लड़कियों के अलावा डीजल भी। वीडियो के सामने आने के बस हमने इस इलाके की पड़ताल की तो ये इलाका एमपी के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र का चोरई है, पहले गांव था लेकिन अब तेंदूखेड़ा शहर का हिस्सा है तीन वार्ड 13 14 और 15 नम्बर वार्ड इसमें आते है। शहरी इलाके में शामिल होने के बाद इसकी हालत किसी वनांचल से कम नहीं है, जिंदा लोगों के लिए मिलने वाली सुविधाएं भी कम है ये अलग बात लेकिन मरने के बाद एक श्मशान घाट भी नहीं जहां सुकून से मुद्दे को जलाया जाए। आम मौसम में तो फिर भी लोग जैसे तैसे अंतिम संस्कार कर लेते है लेकिन बारिश के दिनों में वो हर रोज ईश्वर से यही प्रार्थना करते है कि इलाके में कोई दम न तोड़े और कहा तौर पर गरीब आदमी वरना उसका अंतिम संस्कार ही उसके लिए हर तरह की चुनौती बन जाएगी। सबसे पहले मिलिये वीडियो को दुनिया के सामने लाने वाले दीपक सिंह लोधी से जो इस अंतिम संस्कार के साक्षी रहे और कई घंटों तक सब कुछ देखते रहे लोग छाता की छांव में थे, आग लगी रहे डीजल डाल रहे थे और डीजल कम पड़ा तो एक व्यक्ति बाइक से बाजार गया और डीजल लेकर आया। बाइट/ दीपक सिंह लोधी ( युवा चोरई दमोह) वी ओ / दरअसल चोरई के 45 साल के रामेश्वर बेन ने दम तोड़ दिया। बारिश का समय है और आसमान मेहरबां था लोग प्रार्थना कर रहे थे कि पानी रुके लोगों की भगवान ने सुनी भी और लोग उनके शव को अर्थी पर सजाकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए, इलाके में कोई शमसान घाट नहीं लिहाजा एक निजी खेत जो मेन रोड से लगा हुआ है पानी का भराव कम था वहां चिता सजाई गई और फिर जो तस्वीरें आपने देखी वो सब यहां हुआ। बाइट/ बबलू बेन ( मृतक का भतीजा चोरई दमोह) बाइट/ कमलेश कुमार ( निवासी चौरई दमोह) वी ओ/ विकास की तलाश में भटक रहा ये इलाका सामान्य इलाका नहीं है बल्कि प्रायः हर सरकार में यहां से चुने जाने वाले विधायक मंत्री रहे है, मौजूदा समय में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी इसी क्षेत्र से विधायक है और इन्हीं लोगों के समर्थन से वो जीते है। लेकिन शायद इस समस्या पर उनका भी कभी ध्यान न गया हो। जीवन के 70 से ज्यादा बसंत देख चुके यहां के बुजर्ग बताते है कि आजादी के बाद से आज तक वो मुर्दो को ऐसे ही जलाते आए है, कभी किसी को नहीं लगा कि यहां एक श्मशान घाट ही बना दें, अब फिर भी कई ऐसे साधन है जिनसे कुछ घंटों की मेहनत से शव जलाये जा सकते थे दशकों पहले तो जब लगातार कई दिनों की न थमने वाली बरसात होती थी तब दो दो दिन अंतिम संस्कार के लिए इंतजार तक करना पड़ता था और शव घर में ही रखा रहता था, आज बदलाव कुछ ज्यादा नहीं हुआ बल्कि जिस घर में मातम होता है वहां इस बात की चिंता भी की आखिर उनका अपना पंच तत्वों में पहला अग्नि में कैसे विलिन होगा और यहां के बुजर्ग कहते है कि सरकार और सिस्टम कुछ करे या न करे एक मरघट जरूर बना दे ताकि मुर्दे सुकून से जल सकें। बाइट/ लीलाधर पटेल ( निवासी चौरई दमोह) वी ओ / ये सच है कि अफसर आते जाते है कोई लम्बा वक्त बिताता है तो कोई कम समय में यहां से वहां ट्रांसफर हो जाता है, मौजूदा समय में इलाके के एसडीएम और जिले के कलेक्टर दोनों नए है जिले और उसकी संरचना से अच्छे से वाकिफ नहीं है और खास तौर पर ऐसी समस्याओं से, हमने जब ये हालात वीडियो के जरिए इन दोनों अफसरों को बताए तो दोनों अंदर तक हिल गए, एसडीएम खुद कहते है कि झकझोर देने वाली बात है और उन्होंने तुरत ही क्षेत्र के पटवारी नगर परिषद के सीएमओ से बात की मौके पर जाने के निर्देश दिए और इस समस्या के हल का रास्ता तलाशने के लिए कहा। वहीं जिला मुख्यालय पर बैठे कलेक्टर भी इस सब से अंजान थे, उन्हें दिखाया और बताया गया तो डीएम ने भी फौरन सिस्टम का सिस्टम निभाते हुए अफसरों को निर्देश दिए और कहा कि जल्दी ही चोरई के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। बाइट/ सी जी गोस्वामी ( एस डी एम तेंदूखेड़ा दमोह) बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह) वी ओ/ बहरहाल हालात झकझोर देने वाले तो है कि साथ ही कई सवाल भी खड़े करते है कि सालों से महज एक मरघट की मांग कर रहे लोगों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया जबकि यहां के लोग कई दफा जिम्मेदारों को बता चुके है मांग कर चुके है? क्या आम तौर पर यहां आने जाने वाले पटवारी आर आई और नगर परिषद के अफसरों को ये सब कभी नहीं दिखा? एमपी में सरकार ने हर गांव में व्यवस्थित श्मशान घाट बनाए जाने की योजना पंचायत विभाग के जरिए शुरू की है तो नगरीय निकायों को भी श्मशान घाट बनाने की बात कही गई है क्या इन के जिम्मेदारों की नजर में भी ये मामला नहीं आया? और जैसा पहले कहा अफसर आते जाते है लेकिन जनप्रतिनिधि पार्षद सरपंच से लेकर सांसद विधायक मंत्री तक सब यही रहते है लोगों के सुख दुख में साथ निभाने के दावे करते है क्या उनको कभी ऐसी तस्वीरों या जानकारी ने अंदर तक हिलाया नहीं और उनके मन में नहीं आया कि मरने के बाद मुर्दों को सम्मान मिल पाए? एक बार फिर जैसा अफसर कह रहे है कि उन्हें इन तस्वीरों ने विचलित किया है तो देखना होगा कि कितनी जल्दी यहां के लोगों को इन हालातों से मुक्ति मिलती हैं?
0
0
Report
Advertisement

रायपुर पुलिस ने छह साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल की गिरफ्तारी की

Begun, Rajasthan:रायपुर पुलिस ने छह साल से फरार हिस्ट्रीशीटर और स्थायी वारंटी संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों की सूचना और लगातार निगरानी के बाद उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया.. संजय रक्सेल के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की गई है..
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में दूध-दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकथाम के लिए विशेष अभियान जारी, 37 नमूने भेजे

Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष अभियान लगातार जारी है। दो दिनों तक चले अभियान में शहर की 9 डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां से 37 खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। वहीं 3 प्रतिष्ठानों पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए मौके पर ही प्रारंभिक जांच भी की गई। वीओ - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की विभिन्न डेयरियों और मिठाई प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान मदनी दूध डेयरी, सांवरिया दूध भंडार, शिवशक्ति मिल्क एंड स्वीट्स, अंबे डेयरी, श्री कृष्ण दूध-दही भंडार, मां अंबे डेयरी, पाटीदार डेयरी, पूजा नमकीन एंड स्वीट्स और कृष्ण नमकीन एंड एवरफ्रेश सहित कुल 9 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, घी, मावा, पेड़ा, मिठाइयों और नमकीन समेत कुल 37 खाद्य नमूने एकत्रित किए गए। इनमें से तीन प्रतिष्ठानों पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से दूध और दुग्ध उत्पादों की मौके पर ही प्रारंभिक जांच भी की गई। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जहां जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वीओ-3 जांच के दौरान संचालक को ओर सभी खाद्य कारोबारियों को मेडिकल फिटनेस, स्वच्छ पेयजल, पेस्ट कंट्रोल, एक्सपायरी डेट और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report

यमुनानगर के गुरप्रीत बाठ की यूक्रेन युद्ध में मौत, शव भारत लाने की मांग तेज

Yamuna Nagar, Haryana:रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हुए एक मिसाइल हमले ने हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव पंजेटो के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मर्चेंट नेवी में कार्यरत गुरप्रीत सिंह बाठ की यूक्रेन के ओडेसा بندरगाह के पास जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई। इस हमले में चार भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। गांव में मातम पसरा है और परिजन भारत सरकार से शव को जल्द स्वदेश लाने की मांग कर रहे हैं। यमुनानगर के गांव पंजेटो निवासी गुरप्रीत सिंह बाठ गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले मर्चेंट वेसल एमवी गोल्डन लियो पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की शाम जहाज के यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते ही उस पर क्रूज मिसाइल से हमला हुआ। विस्फोट में गुरप्रीत सहित चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय नाविक गंभीर रूप से घायल है। कंपनी ने सोमवार दोपहर फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। किर्तन सिंह (मामा) के बयान: शनिवार शाम बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसने सभी का हालचाल पूछा और अपनी छह माह की बेटी को वीडियो कॉल पर देखा। सोमवार को कंपनी का फोन आया और बेटे की मौत की खबर मिली। हमारी सरकार से अपील है कि उसके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जाए ताकि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों के अनुसार गुरप्रीत के शव को भारत लाने में करीब 10 दिन लग सकते हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण सरकार से जल्द पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

रायपुर: स्कूटी में आग से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में स्कूटी में आग लगने से युवक की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सरस्वती नगर पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या के आरोप में 21 वर्षीय मुкеश निषाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने गुस्से में अपनी ओला स्कूटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी.. इसी दौरान उसका दोस्त साकिब रजा स्कूटी को जलने से रोकने के लिए उसके ऊपर लेट गया, लेकिन आरोपी ने फिर भी आग लगा दी.. हादसे में साकिब गंभीर रूप से झुलस गया था और इलाज के दौरान 17 जुलाई को उसकी मौत हो गई.. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top