262001
पीलीभीत में एनकाउंटर के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकवादियों की मददगारों की तलाश
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के बाद आज तीसरे दिन पूरनपुर तहसील में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि 12 टीमों का गठन किया गया है जिन्हें क्षेत्र में भेजा गया है। इस सर्च ऑपरेशन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आतंकवादी आखिर कहां रुके थे और उन्हें कौन-कौन सुविधाएं प्रदान कर रहा था। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंती में डूबकर अज्ञात युवक की मौत, 10 वर्षीय किशोर ने बचाने के लिए फेंकी रस्सी, नहीं बच सकी जान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित मरहला चौराहे के निकट विष्णुपुरी में सड़क किनारे बनी खंती में डूबने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद करीब 10 वर्षीय किशोर ने उसे बचाने का प्रयास किया और रस्सी भी फेंकी, लेकिन युवक रस्सी पकड़ने में नाकाम रहा और देखते ही देखते पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शी अनुज पुत्र मुकेश निवासी सरैया ने बताया कि वह झुग्गी-झोपड़ी के पीछे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी नजर खंती में डूब रहे युवक पर पड़ी। उसने तत्काल युवक को बचाने के लिए रस्सी फेंकी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर जाहिद हुसैन व मुस्तकीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकलवाया। गोताखोरों के मुताबिक खंती की गहराई करीब 12 फीट थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को पहले भी इलाके में नशे की हालत में इधर-उधर घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।0
0
Report
AAP ने लंबी विधानसभा क्षेत्र से रणधीर सिंह खुड़ियाँ (धीरा) को उम्मीदवार घोषित किया
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੰਬੀ ਤੋਂ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ‘ਧੀਰਾ’ ਖੁੱਡੀਆਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨੇ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ Sਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ’ਚ ਆਪਣੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ਉਮੀਦਵਾਰ ਉਤਾਰਨ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (‘ਆਪ’) ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੰਬੀ ਤੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ (ਧੀਰਾ) ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਧੀਰਾ ਖੁੱਡੀਆਂ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ’ਚ ਬਤੌਰ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪੰਜਾਬ) ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਟਿਕਟ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ (ਧੀਰਾ) ਨੇ ਸਮੁੱਚੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋੰ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ’ਤੇ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਕਾਫ਼ੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਭਰੋਸੇ 'ਤੇ ਪੂਰਾ ਖਰਾ ਉਤਰਨਗੇ। Byte ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ (ਧੀਰਾ)।0
0
Report
शेखपुरा में दमकल गाड़ी चपेट में महिला की मौत, घायल बच्ची अस्पताल में
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार दमकल गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दमकल चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जबकि महिला के एक बच्ची को बीच चोट आया है। घटना के बच्चे बीच सड़क पर ही बिलख बिलख कर रोने लगे। स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से बीच सड़क पर रो रही बच्चे को शांत कराया। घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर घटित हुआ। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी संजू मांझी की 28 वर्षीय पत्नी सजनी देवी के रूप में किया गया। बताया जाता है कि छठ पर्व करने महिला अपने बच्चों के साथ अपने मायके लखीसराय जिले के सिंगारपुर जा रही थी। इसी बीच ब्लॉक कार्यालय के पास मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ़्तार से आ रही दमकल गाड़ी ने महिला को कुचला दिया जिससे महिला की मौके पर मौत हो गया। इस संबंध में मृतिका के परिजनों से उचित मुआवजा की मांग किया है। जबकि एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव मदद करने की बात कही है। जबकि दोषी दमकल चालक की पहचान कर करवाई की बात कही है0
0
Report
Advertisement
शादी की जिद पर सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रक रोककर प्रेमिका खड़ी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के बिल्हौर कस्बे में गुरुवार शाम उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती ने शादी की जिद में बीच सड़क पर ट्रक रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक प्रेमी के नाराज होने पर युवती सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई और ट्रक से नीचे उतरकर शादी करने की जिद करने लगी। देखते ही देखते पुराने जीटी रोड पर करीब 500 मीटर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान युवती ने ट्रक के आगे लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची प्रेमी की बुआ ने किसी तरह युवती को समझाकर बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। घटना का वीडियो और पूरे मामले की चर्चा कस्बे में सुर्खियां बनी हुई है।0
0
Report
मेगा हाइवे पर ट्रक की टक्कर, बाइक सवार दो घायल; एक की मौत
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल चूरू जिले के रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास आज दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय एक गंभीर घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव चैनपुरा निवासी 15 वर्षीय उमेश पुत्र राकेश जाट एवं गांव नाकरासर निवासी 25 वर्षीय संदीप पुत्री मनीराम मेघवाल शहर से चैनपुरा की ओर जा रहे थे कि मेगा हाइवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास पीछे से ट्रक ने इनके टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर हायर सेंटर ले जाते समय उमेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है。0
0
Report
खंडवा में चाकूबाजी: पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल—जांच जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में चाकूबाजी, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल खंडवा के किशोर नगर में शाम के समय चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। दोनों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। वारदात के पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस पति के बयानों और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। घटना खंडवा के किशोर नगर की है। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जबकि घायल पति अजय बाकोरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनका 8 साल का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते दोनों करीब ढाई महीने से अलग रह रहे थे। अजय अपने बेटे के साथ रहता था, जबकि पूजा किशोर नगर में रह रही थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे अजय पत्नी को तलाशते हुए पहली बार उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान घर में चाकूबाजी की वारदात हो गई। हालांकि, हमला किसने किया और इसकी वजह क्या थी, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी एसपी अभिनव बारंगे और मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस घायल अजय के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्या हमलावर पहले से महिला के घर में मौजूद था? या अजय के पहुंचने के बाद आया? क्या आती या पत्नी हमलावर को पहचानते है? ऐसे कई सवाल है जो घटना को संदिग्ध बना रहे हैं. पुलिस हर मुद्दे पर जांच करने के बाद है स्पष्ट रूप से कुछ कर पाएगी।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के कृषि विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत से हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: कृषि विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव मिलने से हड़क़ंप, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका फर्रुखाबाद जिला: आवास विकास स्थित कृषि विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होशियार सिंह की गुरुवार सुबह कार्यालय के अंदर लाश मिली। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। आशंका है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। गुरुवार सुबह सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक 42 वर्षीय होशियार सिंह राजा नगला गांव का निवासी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। यहाँ तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होशियार सिंह की गुरुवार सुबह कार्यालय के अंदर लाश मिली। दीपावली के त्योहार के चलते होशियार सिंह की रात में ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार सुबह जब सफाई कर्मचारी कार्यालय में साफ-सफाई करने पहुँचा तो अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद उसने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उप कृषि निदेशक समेत विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस और सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहाँ शव मिला, वहां चैनल का ताला अंदर से बंद था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।मृतक होशियार सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजा नगला गांव का निवासी था। कृषि उपनिदेशक के अनुसार, होशियार सिंह मृतक आश्रित के रूप में विभाग में नियुक्त हुआ था। उसके पिता फेरू सिंह की मौत के बाद पहले भाई जोगेंद्र सिंह को नौकरी मिली थी। भाई की मौत के बाद होशियार सिंह को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
CEIR पोर्टल से साइबर टीम ने 1.5 लाख के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर दिए
Mau, Uttar Pradesh:CEIR पोर्टल का कमाल, साइबर टीम ने करीब 1.5 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे मऊ : जनपद में खोए या गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के 07 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सकुशल वापस कर दिए हैं। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और अपने नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से डिवाइस को ट्रैक किया जा सके。0
0
Report
झांसी के छनियापुरा में बेकरी से 18 लाख नकदी चोरी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में कोतवाली थाना क्षेत्र के घनी आबादी के बीचों बीच छनियापुरा में बेकरी और उसके ऊपर बने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताले की जंजीर तोड़कर बेकरी और मकान में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे 18 लाख से ज्यादा की नकदी और 5 लाख कीमत के सोना चांदी के जेवरात चोरी करके बदमाश ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है। वी/ओ.1-दरअसल छनियापुरा मोहल्ले में एक किराये का मकान लेकर मोहम्मद शाकिब ऊपर वाले कमरे में अपने परिवार के साथ रह रहा है। और निचले हिस्से में वह बेकरी का संचालन करता है। दीपावली की छुट्टी होने के चलते घर की महिला बच्चों के साथ इलाहाबाद चली गई थी। बेकरी बन्द करके शाकिब अपनी बहन के घर गया था, देर शाम जब घर लौट कर आया तो देखा बेकरी के अंदर रखी अलमारी का लॉकर और ऊपर बने कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। अलमारी से करीब पांच लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 18 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घर की महिला रुखसार बेगम ने बताया कि अलमारी में रखे 18 लाख से ज्यादा की नगदी वह कर्ज लेकर मकान खरीदने के लिए गांव से लाई थी। चोर अलमारी तोड़कर नगदी के अलावा सोना चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए हैं। बाइट- रुखसार बेगम......पीड़ित महिला बाइट- अब्दुल जावेद..... मकान मालिक बाइट-मो. शाकिब......बेकरी मालिक0
0
Report
Advertisement
सम्राट चौधरी–प्रशांत किशोर की आमने-सामने मुलाकात से बिहार राजनीति में हलचल
Patna, Bihar:सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की हुए आमने-सामने मुलाकात! एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले दो नेताओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान! हाथ मिलाया, मुस्कुराए, थोड़ी बातचीत की और फिर अलग-अलग रास्ते हो गए! 30 नवंबर से सदन में होगा आमना-सामना, उससे पहले दिखी सियासी गर्माहट के बीच मुस्कान भरी मुलाकात! बिहार की सियासत में इस मुलाकात के क्या हैं मायने?0
0
Report
दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग की कार में आग, बड़ा हादसा टला
Dehradun, Uttarakhand:दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग के किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... धर्मावाला क्षेत्र में दुकानों के आगे खड़ी इस इकोस्पोर्ट कार में आग लगते ही पूरी कार आग की लपटों से घिर गई और धू-धू कर जलने लगी... घटना के बाद आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई... सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची धर्मावाला चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया... गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कार में कोई मौजूद नहीं था... दुकानों के आगे खड़ी कार में आग लगने से आसपास की दुकानों तक भी आग पहुंचने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया... सड़क किनारे खड़ी घटना का शिकार हुई ये कार शाहपुर निवासी विशाल गोयल की बताई जा रही है... धर्मावाला पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है... घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है0
0
Report
लातेहार के नामुदाग में ट्रक टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
Latehar, Jharkhand:लातेہار मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत अंतर्गत हूरहुरी में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक (नंबर JH 19 E 4031) पर कुल तीन युवक सवार थे। तीनों बकोरिया से निजी कार्य पूरा कर अपने घर नामुदाग लौट रहे थे। इसी दौरान हूरहुरी के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रमेश नायक (32), पिता जगदीश नायक और हीरामन नायक (36), पिता सूर्यदेव नायक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पंकज नायक (23), पिता शिबू नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने लातेहार-पलामू मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने में जुटी रही। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
कोचबिहार जिला प्रशासन ने छठ पूजा को लेकर फांसी घाट का निरीक्षण किया
Cooch Behar, West Bengal:कोचबिहार - छठ पूजा को কেন্দ্র করে तৎপর কোचবিহার जिल्ला প্রশাসন । আজ কোচবিহারের তোরসা নদীর फাঁসির ঘাট পরিদর্শনের জেলা প্রশাসন ও পুলিশ আধিকারিকরা ।كوچবিহারের ফাঁসির ঘাট এলাকা পরিদর্শন করলেন জেলাশাসক, জেলা পুলিশ সুপার, সদর মহকুমাশাসক, ডিএসপি ট্রাফিক, ডিএসপি ডিআইবি, কোতোয়ালি থানার আইসি ও টাউনবাবু-সহ প্রশাসন ও পুলিশের একাধিক আধিকারিক। এদিন তাঁরা फাঁসिघাট এলাকার বিভিন্ন বিষয় খতিয়ে দেখেন। পরিদর্শনকালে উপস্থিত ছিলেন प्रशासन ও পুলিশের অন্যান্য আধিকারিকরাও。0
0
Report
पटना में छठ महापर्व के लिए 4 हजार सुरक्षा बलों के साथ व्यापक तैयारी
Patna, Bihar:छठ महापर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पटना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दीघा घाट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधिकारी कार्तिकेय के. शर्मा ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि नासरीगंज से दीदारगंज तक कुल 103 छठ घाट बनाए गए हैं। इनमें 90 घाट सुरक्षित हैं, जबकि 6 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। कुछ घाट अनुपयुक्त भी हैं। खतरनाक और अनुपयुक्त घाटों पर लाल कपड़े से बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इन घाटों पर नहीं जाएं और बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में 607 अस्थायी शौचालय, 560 , 453 चेंजिंग रूम, 15 यात्री शेड और 173 वॉच टावर बनाए गए हैं। इसके अलावा 185 वाटर प्वाइंट, 118 नियंत्रण कक्ष और 22 सहायक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए 321 नावों के साथ नाविकों की तैनाती की गई है। एनडीआरएफ की 9 टीमों में 270 सदस्य, एसडीआरएफ की 8 टीमों में 40 सदस्य, 168 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, 204 आपदा मित्र और 432 गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पूरे पटना जिले में ट्रैफिक पुलिस समेत करीब 4 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। पार्किंग की निर्धारित व्यवस्था की गई है, ताकि जाम की समस्या न हो। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिसकर्मियों के निर्देशों और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।0
0
Report
उत्तर रेलवे ने छठ पूजा के लिए सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए
New Delhi, Delhi:छठ महापर्व को लेकर लोग ट्रेन से बड़ी संख्या लोग पूर्वांचल और बिहार जा रहे हैं जैसे में छठ महापर्व के लिए जाने वाले लोगों के लिए इस बार उत्तर रेलवे के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां पर इस बार पूरी तरह से व्यवस्थित तरीके से छठ महापर्व के लिए जाने वाले लोगों के लिए सुरक्षा का विशेष इंतजाम भी किया गया है साथ ही प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ न हो इसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं इसके साथ अर्ध सैनिक बल अभी यहां पर तैनात है प्लेटफार्म पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मुर्शीद है कि जब गाड़ी आए तो कहीं भगदड़ ना मचे लोग आराम से ट्रेन में बैठ सके इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी वहां पर तैनात है लाइन लगाकर ही ट्रेन के डिब्बो में चलने दिया जा रहा है साथ ही इस बार विशेष रूप से प्लेटफार्म पर रस्सी बांधी गई है उसे रस्सी से आगे किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है सुरक्षा के मध्य नजर डॉग स्क्वैड भी तैनात है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल में तैनात थाना प्रभारी उत्तम कुमार तोमर ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी जानकारी दी इस बार छठ माह पर्व पर बिहार जाने वाले लोग भी काफी संतुष्ट नजर आए उनका कहना है कि इस बार रेलवे के द्वारा अच्छा प्रबंध किया गया है लोगों के चेहरे पर छठ महापर्व पर अपने घर जाने की खुशी भी साफ दिखाई दे रही थी जाने वाले यात्री0
0
Report
Advertisement
