262122
Puranpur: फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर में एक ग्रामीण के लाखों रुपए के ऋण को फील्ड ऑफिसर के माध्यम से पास करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फील्ड ऑफिसर ने साठ-गांठ कर डाक कर्मचारियों से पासबुक और चेक बुक प्राप्त की और उन पर फर्जी हस्ताक्षर करके लाखों रुपए की धनराशि निकाल ली। इस धोखाधड़ी के खिलाफ ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की शुरुआत, स्व-गणना 16–30 नवम्बर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की शुरुआत को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, जिलाधिकारी अशोक कुमार ने चरणबद्ध तरीके से जनगणना के बारे में दी जानकारी, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक की जाएगी स्व-गणना, बेवसाइट के माध्यम से नागरिक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना, अधिक से अधिक स्व-गणना सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी, स्व-गणना के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर घर जाकर की जाएगी जनसंख्या गणना, जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से स्व-गणना करने और प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी देकर राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील, जिला मुख्यालय के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में किया गया प्रेसवार्ता का आयोजन ।0
0
Report
चित्रकूट: चेकिंग के दौरान बोलेरो से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट- मारकुंडी थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद। यह मामला दीपावली मेले की सुरक्षा को लेकर है। मारकुंडी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी से करीब दो क्विंटल विस्फोटक सामग्री, सात बंडल तार, एलईडी और एक से दो किलो वजन के पैकेटों में सफेद पाउडर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरि गोपाल मिश्रा और पप्पू तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, क्या इसके परिवहन के लिए आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज थे? दीपावली मेले को देखते हुए चित्रकूट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। मारकुंडी थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस ने मौके से दोनों लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कुआं खोदने का काम करने और इसी उद्देश्य से विस्फोटक ले जाने की बात कही है। पुलिस के अनुसार विस्फोटक सामग्री के परिवहन, भंडारण और उसके इस्तेमाल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज आरोपी नहीं दिखा सके। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बोलेरो में सवार दो लोगों को रोका गया था। वाहन की तलाशी में विस्फोटक सामग्री के साथ सात बंडल तार और छोटे-छोटे पैकेटों में पाउडर बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को बिना किसी वैध कागजात के ले जाना नियमों का उल्लंघन है। इसके दुरुपयोग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की बात कही है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।0
0
Report
बूढ़ी बावल में मिलावटी मिठाइयों की बड़ी छापेमारी: 425 किलो कलाकंद समेत दूषित सामग्री नष्ट
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के बूढ़ी बावल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री बरामद की है। मौके पर ही 425 किलो कलाकंद, 150 किलो मिश्रित दूध और करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम को नष्ट करवाया गया है। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बूढ़ी बावल के मुख्य बाजार में स्थित मैसर्स लीलाराम एवं विकास के गोदाम पर छापा मारा; छापे के दौरान गोदाम में कलाकंद में मरी हुई मक्खियाँ और फफूंद पाई गईं। वहीं करीब 50 किलो क्रीम में फफूंद लगी हुई थी, जबकि 150 किलो दूध खट्टा पाया गया। टीम ने मौके पर ही दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत यादव के मुताबिक प्रयोगशाला से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के تحت आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के इस सीजन में मिठाइयों के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ की इस बड़ी छापेमारी से बाजार में मिलावटखोरों की पोल खुल गई है।0
0
Report
Advertisement
हिमंता बिस्वा सरमा के राहुल गांधी बांग्लादेश भेजे जाने के बयान पर बिहार घमासान
Patna, Bihar:बिहार दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि सम्राट चौधरी और शुभेंदु अधिकारी के साथ मिलकर वह राहुल गांधी को बांग्लादेश भेज देंग उनके बयान के बाद रंजन सिंह ने कहा कि उनकी बातों से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है और वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, तो उन्हें जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के सांसदों, विधायकों और चुने हुए मुख्यमंत्रियों पर सवाल उठाते रहते हैं। एजाज अहमद ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और संवैधानिक पद पर बैठे हैं। उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्ष और इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन से डर गई है। एजाज अहमद ने हिमंता बिस्वा सरमा से अपने बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।0
0
Report
मुख्यमंत्री यादव: लोकतंत्र बचाओ रैली से जनता का आक्रोश कांग्रेस को सबक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली पर कहा, "...यह जनता का आक्रोश राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए सबक है.0
0
Report
कानपुर के दहेली उजागर गांव में जमीन के विवाद पर गोलीबारी; चार घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जमीन विवाद में चली गोली चार लोगों को लगी गोली कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने चार लोगों को गोली मारने के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। घटना में गांव निवासी महेश राजपूत, अखिलेश और शिवा एक अन्य घायल हो गए। गोलीबारी से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के मुताबिक, दहेली उजागर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चार लोगों को गोली लग गई। वहीं, आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल हुए लोगों ने आरोपियों की पहचान मुन्ना सिंह, सागर पाल और भोंपू के रूप में की है। घटना की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है0
0
Report
Advertisement
धमाणा ग्राम पंचायत में पीराराम गुरु विश्नोई निर्विरोध सरपंच, नौ वार्ड निर्विरोध चुने गए
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार कल सांचौर, चितलवाना, भादरूणा और सरवाना पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं सांचौर क्षेत्र की धमाणा ग्राम पंचायत ने पूरे जिले में आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। धमाणा के ग्रामीणों ने राजनीति से ऊपर उठकर युवा चेहरे पीराराम गुरु विश्नोई को सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच चुन लिया है।0
0
Report
टोंक के कटोंली में जगदीश हत्या: लालाराम उर्फ लाल्या को उम्रकैद
Tonk, Rajasthan:टोंक में पांच साल पुराने जगदीश हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, आरोपी लालाराम उर्फ लाल्या को उम्रकैद. लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के कटोंली गांव का मामला, विशिष्ट न्यायाधीश आरती माहेश्वरी ने सुनाई सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया टोंक जिले के लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के कटोंली गांव में करीब पांच साल पहले हुए जगदीश हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। विशिष्ट न्यायाधीश आरती माहेश्वरी ने मामले में आरोपी लालाराम उर्फ लाल्या को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशिष्ट लोक अभियोजक मेघराज जाट ने बताया कि प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में कुल 26 गवाहों के बयान करवाए गए। वहीं, 41 दस्तावेज और 8 आर्टिकल्स को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना। वहीं, इस मामले में अदालत ने अनुसंधान अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राजस्थान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। पांच साल पुराने इस हत्याकांड में आए फैसले के बाद एक बार फिर मामला चर्चा में है। अदालत के इस निर्णय को न्यायिक प्रक्रिया की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
चित्रकूट में खाद की समस्या : एक बोरी खाद के लिए किसानों को देने पड़ रहे 1500 से 2000 रुपये !
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट जनपद में खाद की समस्या के चलते किसानो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है । प्राइवेट दुकानदारों द्वारा अधिक दर में खाद बेंची जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
बारामुड़ी खटाल हटाने के विरोध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव धनबाद पहुंचे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बुधवार को धनबाद पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। पप्पू यादव ने जमीन माफिया और कथित इंस्पेक्टर राज के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बारामुड़ी खटाल का मामला अब संसद में भी उठाया जाएगा। संसद का सत्र शुरू होते ही वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। साथ ही धनबाद के सीओ की संपत्ति की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखने की बात कही। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यहां कई अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद बारामुड़ी खटाल में धरने पर बैठ जाएंगे, लेकिन गरीब परिवारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि बारामुड़ी खटाल के लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।0
0
Report
हादसे के बाद रोजगार छिन गया, मनोज मंडावी की जिंदगी बदली
Dantewada, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में रोजगार के सीमित अवसरों के चलते आज भी अंदरूनी इलाकों के ग्रामीण रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर हैं। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाले इन मजदूरों के सामने कई बार ऐसे हादसे भी आ जाते हैं, जो उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख देते हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक कहानी सामने आई है दंतेवाड़ा जिलें के बारसूर से सटे बस्तर जिले के हर्राकोड़ेर गांव के रहने वाले मनोज मंडावी की। परिवार का भरण-पोषण करने और बेहतर जिंदगी की उम्मीद लेकर मनोज बीते 2021 - 22 में आंध्रप्रदेश गए थे, लेकिन वहां काम के दौरान हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। इस हादसे में मनोज ने अपना एक पैर और आंखों की रोशनी गंवा दी। इलाज के दौरान उनका पैर काटना पड़ा। अब हालात ये हैं कि मनोज न तो काम करने की स्थिति में हैं और न ही परिवार की जिम्मेदारी उठा पा रहे हैं। सरकारी मदद की उम्मीद में उन्होंने कई दफ्तरों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस सहायता नहीं मिल पाई है। मनोज मंडावी भी इसी उम्मीद में आंध्रप्रदेश गए थे कि मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का बेहतर तरीके से भरण-पोषण कर सकेंगे। लेकिन काम के दौरान हुए हादसे ने उनसे उनका पैर और आंखों की रोशनी छीन ली। किसी तरह गांव लौटने के बाद उनका इलाज कराया गया, लेकिन अब जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गई है। मनोज के परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटी बेटी है। परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले मनोज आज खुद दूसरों पर निर्भर हो गए हैं। हादसे के बाद सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद में उन्होंने समाज कल्याण विभाग से दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनवाया, ताकि उन्हें पेंशन या रोजगार के रूप में कुछ मदद मिल सके। कुछ समय तक उन्हें हर महीने 500 रुपये दिव्यांगता पेंशन मिलती रही, लेकिन पिछले पांच महीनों से वह राशि भी बंद है। आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण परिवार के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। अपनी परेशानी लेकर मनोज जगदलपुर कलेक्टर से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनका कहना है कि अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है। सवाल यह है कि हादसे में अपना सब कुछ गंवा चुके मनोज और उनके परिवार की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? क्या सरकारी योजनाओं का लाभ ऐसे जरूरतमंद दिव्यांगों तक नहीं पहुंच पाएगा?0
0
Report
जबलपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार आरक्षक को मारा, चालक की तलाश जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को रौंदा. ड्यूटी करने थाने जा रहे थे आरक्षक अनिल मरावी. सिविल लाइन थाने में पदस्थ थे अनिल मरावी. बरेला थाना क्षेत्र के जबलपुर रायपुर हाइवे में हादसा. पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी बरेला थाना पुलिस.0
0
Report
Advertisement
त्योहारों के सीजन में चांदी के नकली सिक्कों पर सावधान: नोएडा बाजार में घोटाला
Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों के सीजन में चांदी के नकली सिक्कों का खेल, खरीदारी से पहले रहें सावधान! नोएडा में त्योहारों के मौके पर चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में नकली सिक्कों की बिक्री का मामला सामने आ रहा है। कम कीमत और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को नकली चांदी के सिक्के थमाए जा रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर चांदी के सिक्के खरीदने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। इस पूरे मामले को लेकर हमने सेक्टर-18 स्थित तिरुपति ज्वेलर्स के संचालक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बाजार में नकली चांदी के सिक्के बेचे जा रहे हैं। कुछ छोटी दुकानों और कच्ची कॉलोनियों के बाजारों में अलग-अलग तरह की मार्किंग वाले सिक्के खपाए जा रहे हैं। ग्राहकों को कम कीमत का लालच देकर नकली सिक्के थमा दिए जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि चांदी का सिक्का खरीदते समय उस पर हॉलमार्क, दुकानदार का नाम और पक्की रसीद जरूर लें। इससे किसी तरह की गड़बड़ी होने पर दुकानदार की जवाबदेही तय की जा सकती है。0
0
Report
दरभंगा में NDA की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा आज विपक्षी आक्रामकता के बीच तैयारियाँ पूरी
Darbhanga, Bihar:देश में विपक्षियों द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। इसके विरुद्ध कल 5 नवंबर को दरभंगा प्रमंडलीय मुख्यालय पोलो मैदान में एनडीए परिवार द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कार्यक्रम रखा गया है। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस पदयात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। गोपालजी ठाकूर, सांसद, दरभंगा0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं जहां आज उन्होंने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश में लगाए गए आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने आपातकाल के दौरान देश की परिस्थितियों को याद करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।कार्यक्रम के बाद रणजीता स्टेडियम से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
